क्या आप घड़ियां पहनने का शौक रखती हैं और इसबार कुछ स्मार्ट विकल्प तलाश रही हैं। अगर हां, तो आजकल लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहीं स्मार्टवॉच आपके लिए अच्छी हो सकती है। हम आपके लिए सिल्वर रंग में आने वाली 5 बढ़िया Smart Watch के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें आपको फीचर्स और स्टाइल का सही मेल मिल सकता है। आप यहां boAt, Fastrack, Noise, GOBOULT और Fire-Boltt जैसे ब्रांड की स्मार्ट घड़ियां देख सकती हैं, जो अमेजन पर काफी किफायती कीमतों में उपलब्ध हैं। इनमें अपनी सेहत से जुड़ी गतिविधियों को ट्रैक करने के साथ ही फोन की नोटिफिकेशन्स देखने के अलावा कई मॉडल्स में अपने पीरियड्स को भी मॉनिटर करने की सुविधा मिलती है। ये सभी AMOLED डिस्प्ले के साथ आती हैं, जिसपर साफ और चमकदार टेक्स्ट या विजुअल्स देखे जा सकते हैं। इनमें कई अन्य शानदार फीचर्स भी मिलते हैं, जिनकी जानकारी के लिए आप नीचे शामिल विकल्पों को देख सकती हैं-
महिलाओं के लिए 5 बेहतरीन सिल्वर Smart Watches में मिलेगा स्टाइल और फीचर्स का सही मेल!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Noise Diva Smartwatch for Women
इसके डायमंड-कट डायल से अपने स्टाइल को बेहतर बना सकती हैं, जो रोजमर्रा के लुक को आकर्षक बना सकता है। यह 1.1 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसपर आप स्पष्ट और चमक से भरे विजुअल्स देख सकती हैं। इसकी करीब 4 दिनों तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ आपको बार-बार चार्जिंग की परेशानी से दूर रख सकती है। इसे NoiseFit फोकस ऐप से जोड़कर समय के साथ अपनी प्रोग्रेस ट्रैक करने के साथ ही नए वॉच फेस एक्सप्लोर कर सकती हैं, जो आपके पूरे अनुभव को आसान और बेहतर बनाता है। इसके हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें, 24X7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ ही SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं, आप इसके जरिए अपनी पीरियड्स साइकिल को भी ट्रैक कर सकती हैं। यह 100+ वॉच फेसेस के साथ आती है, जिसे ऐप के जरिए बदला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
- रंग- मैटेलिक सिल्वर
- स्पेशल फीचर- एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म, हल्का डिजाइन
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- बैंड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- केस मटेरियल- ज़िंक अलॉय
- क्लोजर टाइप- बकल
- कंट्रोलर टाइप- टच कंट्रोल
खूबियां
- ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिए फोन पर आने वाली कॉल्स को घड़ी से उठाया या काटा जा सकता है।
- इसका AI वॉइस असिस्टेंट फीचर आसानी से फंक्शन को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
- ऑलवेज ऑन डिस्प्ले हर बार जब घड़ी देखने पर आपको चमकीले रंग और शार्प क्लैरिटी देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने ब्लूटूथ कॉलिंग का ऑडियो साफ ना होने की शिकायत की है।
01GOBOULT Newly Launched Crown R Pro Smart Watch
यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक के साथ आती है, जिसकी मदद से आप सीधा घड़ी के जरिए ही कॉल पर बात कर सकते हैं। इसकी 1.43 इंच वाली AMOLED HD स्क्रीन 466 x 466 पिक्सल के हाई-रिजॉल्यूशन के साथ स्पष्ट अंक, अक्षर और विजुअल्स देखने का अनुभव दे सकती है। वहीं, इस घड़ी का ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 600 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक को बनाए रखती है। इसमें उन्नत हेल्थ ट्रैकिंग के लिए SpO2, 24/7 हार्ट रेट और फीमेल मैन्सट्रुअल साइकिल को मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। यह Silver Watch 150 से भी ज्यादा क्लाउड आधारित फेसेस और कस्टम वॉच फेस विकल्पों के साथ आती है, जिन्हें अपने अनुसार कभी-भी बदला जा सकता है। इसमें 120+ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जो इसे जिम से लेकर किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविध को ट्रैक करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, iOS
- स्पेशल फीचर- एक्टिविटी ट्रैकर, BT कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग
- बैटरी कैपेसिटी- 300 MPH
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- बैंड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोलर टाइप- गूगल असिस्टेंट, Siri
- स्पोर्ट्स टाइप-
- साइक्लिंग, फिटनेस, फुटबॉल, स्नोबोर्डिंग, वॉकिंग
खूबियां
- AI वॉयस असिस्टेंट आपको बिना हाथ लगाए फंक्शन को कमांड एक्सेस करने देता है।
- फोन के इधर-ऊधर होने पर उसे खोजने के लिए फाइंड माय फोन का फीचर मिलता है।
- पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP67 रेटिंग के साथ वॉटरप्रूफ तरीके से डिजाइन किया गया है।
कमी
- कुछ लोग स्क्रीन के काम न करने की समस्या बताते हैं।
02Fire-Boltt Legacy Luxury Round Smart Watch
इस स्मार्टवॉच ऑलवेज ऑन फीचर के साथ 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके 466x466 रिजॉल्यूशन और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आपको हर प्रकार की रोशनी में स्पष्ट और भरपूर चमक वाले विजुअल्स मिलते हैं। यह बिल्ट-इन माइक और स्पीकर के साथ आती है, ताकी आप ब्लूटूथ के जरिए सीधा घड़ी से ही कॉल पर बातचीत कर सकें। इसमें SpO2, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और स्लीप एनालिसिस जैसे उन्नत हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य पर 24 घंटे निगरानी रख सकते हैं। इस घड़ी में हेल्दी रूटीन के लिए हाइड्रेशन और सेडेंटरी रिमाइंडर का फंक्शन भी मिलता है। आपके फिटनेस गोल को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए यह 100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है, जिन्हें अलग-अलग गतिविधियों के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
- बैंड कलर- सिल्वर स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- 600 निट्स ब्राइटनेस, स्ट्रेट मैनेजमेंट, spO2 लेवल्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- केस मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पोर्ट टाइप- वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस
- ह्यूमर इंटर्फेस- बटन, टचस्क्रीन
- वॉटर रेजिस्टेंट गहराई- 10 मीटर
खूबियां
- AI वॉइस असिस्टेंट की मदद से इसे बोलकर आसानी से कमांड दे सकती हैं।
- तारों की झंझट से बचाने के लिए यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
- इसका 60Hz रीफ्रेश रेट फंक्शन को तेज और स्मूद बनाने का काम करता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कॉलिंग फीचर सही से काम ना करने की शिकायत की।
03Fastrack Radiant FX1 1.43" AMOLED Metal Smart Watch
फुल चार्ज के बाद और स्टैंडर्ड इस्तेमाल में इस घड़ी की बैटरी करीब 5 दिनों तक चल सकती है, वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग में आपको 3 दिन तक का बैकअप मिल सकता है। इसे एंड्रॉइड और iOS दोनों स्मार्टफोन के साथ ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। यह बेहतरीन रंग, क्वालिटी और चमक वाले विजुअल्स देने के लिए 1.43” AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 और ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें आसान कमांड देने और फंक्शन को नियंत्रित करने के लिए AI वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट Watch For Women के जरिए आप अपने फोन के कैमरा और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकती हैं। वहीं, यह ड्यूरेबल IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच मेटल स्ट्रैप के साथ आती है, जिसमें ज़ंग लगने की समस्या भी नहीं होती है। इसके 100+ स्पोर्ट्स मोड्स आपको अलग-अलग गतिविधियों को आसानी से ट्रैक करने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- स्मार्टवॉच
- स्पेशल फीचर- एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर
- बैटरी कैपेसिटी- 300 MPH
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- बैंड मटेरियल- मेटल
- स्पोर्ट टाइप- बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकलिंग, रनिंग, वॉकिंग
- क्लोजर टाइप- हुक बकल
- कंट्रोलर टाइप- गूगल असिस्टेंट, Siri
खूबियां
- SpO2, हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस, हाइड्रेशन और महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग के साथ 24x7 अपनी हेल्थ को ट्रैक कर सकती हैं।
- इसमें बिल्ट-इन कैलेंडर और कैलकुलेटर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
- यह 3 इन-बिल्ट गेम्स के साथ आता है, जिन्हें आप अपने खाली टाइम में खेल सकती हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक स्मार्टवॉच के साथ कनेक्टिविटी समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
04boAt Enigma Gem Women's Luxury Smart Watch
आप मुसीबत में होने पर इस घड़ी से अपने जोड़े गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को SOS सिग्नल भेज सकती हैं, साथ ही MapMyIndia के साथ लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकती हैं। इस boAt स्मार्टवॉच के गोल 1.19” AMOLED डिस्प्ले पर समय, तारीख, नोटिफिकेशन, अलर्ट और अन्य के बारे में अपडेट सफाई के साथ देखी जा सकती हैं। साथ ही, हाई रिजॉल्यूशन यह पक्का करता है कि आप दिन के समय भी स्क्रीन पर एक स्पष्ट रूप से जानकारी देख सकें। अपनी फिटनेस को मॉनिटर करने के लिए, प्रति मिनट दिल की धड़कन, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्लीप स्कोर, मेंस्ट्रुअल साइकिल जैसे एडवांडस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके DIY वॉच फेस स्टूडियो के साथ, आप या तो खुद एक वॉच फेस बना सकती हैं या अपनी पसंद के अनुसार इसे उपलब्ध विकल्पों में से बदल सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, iOS
- स्पेशल फीचर- IP67 डस्ट, स्वेट, स्प्लैस रेजिस्टेंट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- बैंड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- क्लोजर टाइप- बकल
- कंट्रोलर टाइप- टच कंट्रोल
- आकार- गोल
- रिजॉल्यूशन- 240 x 240
खूबियां
- किसी भी प्रकार की रोशनी में बेहतर विजुअल्स देने के लिए यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आती है।
- इसका स्लीक मैटेलिक डिजाइन आपके स्टाइल और लुक को आकर्षक बना सकता है।
- इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ही करीब 20 कॉन्टैक्ट नंबर को सेव करने की भी सुविधा मिलती है।
कमी
- कुछ लोगों ने इसकी बैटरी जल्दी खत्म होने की बात कही है।
गैजेट गली पर आप ऐसी ही अन्य जानकारियां भी देख सकते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: महिलाओं के लिए 5 बढ़िया सिल्वर स्मार्टवॉच
स्मार्ट घड़ी लेते समय, आपको बैटरी लाइफ, विशेषताएं, डिजाइन, मूल्य और उपयोगकर्ता समीक्षाओं पर विचार करना चाहिए। सुनिश्चित करें कि घड़ी आपकी आवश्यकताओं को पूरा करती है और आपके बजट में फिट बैठती है। ऐसे में आप यहां की गई तुलना के जरिए एक सही निर्णय ले सकती हैं-
|
घड़ियां |
फिटनेस फीचर |
महिलाओं के लिए खास |
अन्य |
|
Noise Diva Smartwatch for Women |
SpO2 ट्रैकिंग, 24X7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग |
पीरियड्स साइकिल ट्रैकर |
डायमंड कट डायल |
|
GOBOULT Newly Launched Crown R Pro Smart Watch |
120+ स्पोर्ट्स मोड्स, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग |
फीमेल मैन्सट्रुअल साइकिल |
ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ स्पीकर और माइक |
|
Fire-Boltt Legacy Luxury Round Smart Watch |
SpO₂ और हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग |
- |
वायरलेस चार्जिंग |
|
Fastrack Radiant FX1 1.43" AMOLED Metal Smart Watch |
स्लीप, हार्टरेट, स्ट्रेस और SpO2 मॉनिटरिंग |
महिलाओं के स्वास्थ्य की ट्रैकिंग |
AI वॉइस असिस्टेंट |
|
boAt Enigma Gem Women's Luxury Smart Watch |
ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप स्कोर |
पीरियड्स साइकिल ट्रैकर |
लाइव लोकेशन शेयरिंग |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- स्मार्ट घड़ी की बैटरी कितने समय तक चलती है?+स्मार्ट घड़ी की बैटरी लाइफ मॉडल और उपयोग पर निर्भर करती है, लेकिन अधिकांश घड़ियाँ 1-7 दिन तक चलती हैं।
- क्या मैं अपनी स्मार्ट घड़ी से कॉल कर सकती हूं?+कुछ स्मार्ट घड़ियां आपको सीधे अपनी घड़ी से कॉल करने की अनुमति देती हैं, जबकि अन्य आपको अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
- क्या स्मार्ट घड़ियां फिटनेस ट्रैकिंग के लिए अच्छी हैं?+हां, स्मार्ट घड़ियां फिटनेस ट्रैकिंग के लिए बहुत अच्छी हो सकती हैं। वे आपके कदमों, कैलोरी, हृदय गति और नींद को ट्रैक कर सकती हैं।
You May Also Like