₹5,000 से कम कीमत में ये Bluetooth Speakers तगड़े बेस के साथ देंगे म्यूजिक का दोगुना मजा!

₹5,000 के अंदर मिलने वाले ब्लूटूथ Speaker में डीप बेस, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और पोर्टेबल डिजाइन का संतुलन देखने को मिलता है। स्पीकर लेते समय आपको साउंड आउटपुट, बैटरी बैक-अप और बिल्ड क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, ताकि गानें सुनने का बेहतर अनुभव मिल सके।
₹5,000 से कम कीमत में ब्लूटूथ स्पीकर
₹5,000 से कम कीमत में ब्लूटूथ स्पीकर

अक्सर लोग स्पीकर लेते समय सिर्फ तेज आवाज देखते हैं, लेकिन असली मज़ा तब आता है जब साउंड में बेस और क्लैरिटी दोनों सही बैलेंस में मिलें। 5,000 रुपये के बजट में मिलने वाले Bluetooth Speakers अब सिर्फ गाने सुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पोर्टेबल होने के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी भी देते हैं। आमतौर पर इनमें 10 से 30 वॉट तक का साउंड आउटपुट मिल जाता है, जो कमरे या छोटे-मोटी पार्टी के लिए पर्याप्त होता है। बैटरी बैकअप भी एक बड़ा कारक होता है, जहां 10 से 20 घंटे तक चलने वाले स्पीकर्स रोजाना उपयोग और ट्रेवल दोनों के लिए उपयोगी रहते हैं। साथ ही पानी से सुरक्षित और मजबूत बॉडी इन्हें बाहर इस्तेमाल करने के लिए भी सुरक्षित बनाती है। अगर आप ऐसा स्पीकर चाहते हैं जो आवाज के साथ पोर्टेबिलिटी भी दे, तो सिर्फ तेज साउंड नहीं बल्कि बैटरी, साइज और उपयोग के हिसाब से चुनाव करना ज्यादा समझदारी होती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध किफायती दाम में आने वाले ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Go 4, Wireless Ultra Portable Bluetooth Speaker

    छोटे साइज में आने वाला यह पोर्टेबल स्पीकर अपने साइज के हिसाब से अच्छी आवाज देता है, जिससे गाने सुनते समय मजा बढ़ जाता है। JBL Pro Sound और बेस का असर ऐसा लगता है कि कम जगह में भी साउंड भरपूर महसूस होता है। इसमें एक बार चार्ज करने पर करीब 7 घंटे तक प्लेटाइम मिल सकता है, जो रोजाना इस्तेमाल या बाहर ले जाने के लिए ठीक रहता है। प्लेटाइम बूस्ट जरूरत पड़ने पर बैटरी थोड़ा और चलाने में काम आ सकता है। IP67 प्रोटेक्शन के साथ यह पानी और धूल से बचा रहता है, इसलिए इसे बाहर या ट्रैवल के दौरान भी बिना ज्यादा चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है। Auracast सपोर्ट के जरिए दूसरे समान स्पीकर्स को जोड़कर आवाज को और बढ़ाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Go 4
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 4.2 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 7 घंटे 
    • आइटम का वजन - 190 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 6.9D x 8.6W x 4H से.मी. 

    खासियत 

    • प्लेटाइम बूस्ट फीचर के साथ में 2 घंटे ज्यादा चलने की सुविधा
    • साउंड अपनी पसंद के हिसाब से सेट करने के लिए जेबीएल पोर्टेबल ऐप सपोर्ट

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Boat Stone 1200 Pro 60W Portable Speaker

    60W साउंड आउटपुट के साथ आने वाला यह स्पीकर कमरे में तेज और भरपूर आवाज देने के काम आता है, जिससे गाने या मूवी देखते समय साउंड ज्यादा दमदार महसूस होता है। 76.2mm ड्राइवर्स हर बीट को थोड़ा ज्यादा गहराई के साथ सुनाने में मदद करते हैं, इसलिए म्यूजिक का मजा बढ़ सकता है। 7.5 घंटे तक का प्लेटाइम एक बार चार्ज में मिल सकता है, जो लंबे समय तक लगातार सुनने के लिए ठीक रहता है। TWS फीचर की मदद से दो boAt Speakers को आपस में जोड़कर आवाज और बढ़ाई जा सकती है, जिससे पार्टी में साउंड ज्यादा फैलकर सुनता है। ब्लूटूथ के साथ USB कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिलता है, जिससे अलग-अलग डिवाइस से जोड़ना आसान रहता है। कैरी स्ट्रेप इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Boat Stone 1200 Pro
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे 
    • आइटम का वजन - 2.5 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 30D x 13W x 12H से.मी. 

    खासियत 

    • बाहर इस्तेमाल में पानी की छीटों से बचाव के लिए IPX6 प्रोटेक्शन
    • एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने के लिए कैरी स्ट्रेप

    कमी 

    • स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Tribit MaxSound Plus 24W Bluetooth Wireless Speaker

    24W ऑडियो आउटपुट के साथ यह पोर्टेबल स्पीकर अपने साइज के हिसाब से अच्छी आवाज देने का काम करता है, जिससे गाने और वीडियो दोनों में साउंड साफ सुनाई देता है। XBass बटन दबाने पर बेस थोड़ा और तेज हो जाता है, जिससे गाने की धुन ज्यादा गहराई के साथ महसूस होती हैं। इस Tribit स्पीकर को एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक प्लेटाइम मिल जाता है, जो पूरे दिन बाहर रहने या ट्रैवल के दौरान बिना रुकावट म्यूजिक सुनने के काम आता है। बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है। IPX7 प्रोटेक्शन के साथ यह पानी से बचा रहता है, इसलिए बारिश या पूल के पास भी इसे इस्तेमाल करना आसान रहता है। ब्लूटूथ रेंज करीब 100 फीट तक रहने से फोन दूर होने पर भी कनेक्शन बना रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit MaxSound
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 24 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 20 घंटे 
    • आइटम का वजन - 600 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 6.5D x 19.8W x 6.8H से.मी. 

    खासियत 

    • म्यूजिक में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ में मल्टी-डायरेक्शन साउंड
    • स्पीकर को डेली यूज में ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए बिल्ट-इन माइक

    कमी 

    • स्पीकर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Sony SRS-XB100 Wireless Bluetooth Portable Lightweight Speaker

    एक्सट्रा बेस के साथ आने वाला यह छोटा Sony स्पीकर गाने सुनते समय आवाज को काफी फैलाकर सुनाता है। साउंड डिफ्यूज़न प्रोसेसर आवाज को चारों तरफ फैलाने में मदद करता है, इसलिए पास बैठने पर ही नहीं बल्कि थोड़ा दूर से भी आवाज साफ सुनाई देती है। इस Portable Speaker में एक बार चार्ज करने पर करीब 16 घंटे तक का प्ले-बैक टाइम मिल जाता है, जो दिनभर के इस्तेमाल या ट्रैवल के दौरान काम आता है। बैटरी इंडिकेटर से पता चलता रहता है कि कितनी बैटरी बची है। IP67 प्रोटेक्शन के साथ यह पानी और धूल से बचा रहता है, इसलिए बाहर ले जाना आसान होता है और हल्की बारिश में भी चिंता नहीं रहती। कॉम्पैक्ट डिजाइन और मल्टी-वे स्ट्रेप इसे बैग या साइकिल पर लगाने के काम आ सकता है, जिससे इसे कहीं भी साथ ले जाना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Sony SRS-XB100
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 5 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 16 घंटे 
    • आइटम का वजन - 250 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 7.6D x 7.6W x 9.5H से.मी. 

    खासियत 

    • ईको-कैंसिलिंग तकनीक के साथ में हैंडस-फ्री कॉलिंग का सपोर्ट
    • पानी की छीटों और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग

    कमी 

    • स्पीकर की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • XIAOMI Sound Outdoor Speaker (Black)

    यह Xiaomi वायरलेस स्पीकर तेज और भरपूर आवाज देने में सक्षम है, जिससे कमरे या बाहर दोनों जगह गाने अच्छे सुनाई देते हैं। वूफर बूस्ट मोड बेस को थोड़ा और गहरा करने में मदद करता है, इसलिए म्यूजिक ज्यादा प्रभावी महसूस हो सकता है। इसमें एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक प्लेटाइम मिल जाता है, जो लंबे समय तक सुनने के लिए ठीक रहता है। बाहर घूमने या ट्रैवल के दौरान बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है। IP67 प्रोटेक्शन इसे पानी और धूल से बचाता है, इसलिए इसे बाहर इस्तेमाल के लिए भी आसानी से लिया जा सकता है। TWS फीचर की मदद से दो स्पीकर्स को जोड़कर आवाज को और बेहतर किया जा सकता है, जिससे पार्टी में साउंड ज्यादा फैल सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे पकड़ने और साथ ले जाने में आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Xiaomi Sound Outdoor
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 700 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 8D x 8W x 24.4H से.मी. 

    खासियत 

    • स्लीक और पोर्टेबल डिजाइन के साथ 12 घंटों का प्लेबैक टाइम
    • पूल साइड पार्टी में इस्तेमाल करने के लिए IP67 रेटेड

    कमी 

    • स्पीकर की बिल़्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 5,000 से कम कीमत में ब्लूटूथ स्पीकर

यहां पर हमने ऊपर बताए गए ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

JBL Go 4

4.2 वॉट

7 घंटे

Boat Stone 1200 Pro

60 वॉट

7.5 घंटे

Tribit MaxSound

24 वॉट

20 घंटे

Sony SRS-XB100

5 वॉट

16 घंटे

Xiaomi Sound Outdoor

30 वॉट

12 घंटे

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ब्लूटूथ स्पीकर में कितनी साउंड पावर पर्याप्त होती है?
    +
    छोटे कमरे या पर्सनल उपयोग के लिए 10 से 20 वॉट पर्याप्त होते हैं, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा पावर बेहतर रहती है।
  • क्या ज्यादा बैटरी बैक-अप जरूरी है?
    +
    हाँ, अगर आप ट्रेवल या बाहर उपयोग करते हैं, तो 12 घंटे या उससे ज्यादा बैटरी बहुत उपयोगी होती है।
  • स्पीकर लेते समय लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं?
    +
    लोग सिर्फ बेस या आवाज की तेज़ी देखकर प्रोडक्ट को पसंद करते हैं, जबकि साउंड क्लैरिटी, बैटरी और उपयोग के हिसाब से बैलेंस देखना जरूरी होता है।