₹30,000 से कम में आने वाले ये हैं बढ़िया स्मार्ट टीवी, लिस्ट में शामिल हैं Xiaomi, Samsung और TCL जैसे टॉप 5 मॉडल्स

₹30,000 के अंदर आने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स देख लें। इनको डिस्प्ले क्वालिटी, फीचर्स, ऐप सपोर्ट, और शानदार आवाज़ के हिसाब से चुन सकते हैं। लिस्ट में हायर, फिलिप्स, सैमसंग और टीसीएल जैसे ब्रांडेड मॉडल हैं।
₹30,000 के अंदर आने वाले बढ़िया 5 स्मार्ट टीवी मॉडल्स
₹30,000 के अंदर आने वाले बढ़िया 5 स्मार्ट टीवी मॉडल्स

अगर आप ₹30,000 के बजट में बढ़िया स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं, तो इस लेख में 5 ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो इस कीमत में शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और दमदार साउंड के साथ आते हैं। इस बजट में आपको फुल HD और 4K डिस्प्ले, एंड्राइड या गूगल TV सपोर्ट, OTT ऐप्स, वॉइस कंट्रोल और स्लिम डिज़ाइन जैसे फीचर्स आसानी से मिल जायेंगे। ये टीवी Haier, Philips, Xiaomi, Samsung और TCL जैसे ब्रांड के मॉडल्स हैं, जो 50 इंच और 43 इंच साइज में आ रहे हैं। इस लेख में बताये गए इन टीवी को आप अपनी ज़रूरत, कमरे की साइज और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।

आइए 30,000 हजार के रूपये में आने वाले टॉप 5 स्मार्ट टीवी के विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 43 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    यह 43 इंच हायर टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव दे सकता है। इसमें 4K Ultra HD रेज़ोल्यूशन (3840×2160) और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ, शार्प और बढ़िया दिखाई देती हैं। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन, HDR10, MEMC और लौ ब्लू लाइट जैसी तकनीक दी गई है, जो आंखों पर कम जोर डालते हुए बेहतर देखने का अनुभव देती हैं। साउंड के मामले में यह टीवी 20W पावरफुल 2.0 चैनल स्पीकर्स और सबवूफर के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस, dbx-tv सराउंड साउंड, साउंड इक्वलाइज़र और ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज साफ़ और दमदार रहती है। इसका गूगल किड्स मोड बच्चों को सुरक्षित और मजेदार स्पेस देता है, जिसमें उम्र के हिसाब से कंटेंट और पैरेंटल कंट्रोल मिलते हैं। वहीं Hai Cast की मदद से आप अपने स्मार्टफोन का कंटेंट आसानी से टीवी पर मिरर करके शेयर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन की साईज - 43 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • मॉडल -‎ 43P7GT-P
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्राइड टीवी 

    खूबियां 

    • कनेक्टिविटी के लिए यह 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Wi-Fi 5 और गेमिंग के लिए ALLM व VRR सपोर्ट के साथ आता है।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट, हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल, क्रोमकास्ट और वॉचलिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 
    • परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को कलर बैलेंस पसंद नहीं आया।


    01
  • Philips 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह 50 इंच फिलिप्स टीवी 30 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स के साथ आता है, जिनमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज गहरी, साफ और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई, क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं। अच्छे से काम करने के लिए इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स और नेविगेशन बहुत स्मूद होते हैं। यह टीवी 50 इंच बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार साउंड के साथ शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव देता है। इसमें अल्ट्रा HD रेज़ोल्यूशन (3840×2160) डिस्प्ले है, जिससे तस्वीरें साफ, शार्प और बढ़िया दिखाई देती हैं। वहीं डिस्प्ले में डॉल्बी विज़न, एचडीआर10, एचएलजी और 93% डीसीआई-पी3 कलर कवरेज दी गई है, जो रंगों को ज्यादा जीवंत और वास्तविक बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन की साईज - 50 इंच
    • ब्रांड - Philips 
    • मॉडल -‎ ‎50PQT8100/94
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खूबियां 

    • यह टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप को सपोर्ट करता है। 
    • इसमें एचएसआर 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है जो सालाना लगभग 140 यूनिट बिजली खपत करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने टीवी के हैंग और इंस्टालेशन सर्विस को खराब बताया है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xiaomi 43 inch QLED Ultra HD 4K Smart TV

    यह शाओमी 43 इंच स्मार्ट टीवी शानदार डिस्प्ले, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ घर के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट विकल्प हो सकता है। इसका QLED डिस्प्ले और डीसीआई पी3 कलर कवरेज (लगभग 92–94%) रंगों को ज्यादा जीवंत और प्राकृतिक बनाता है। साथ ही एचडीआर 10+, एचडीआर10, एचएलजी और 4K एचडीआर सपोर्ट के साथ कंट्रास्ट और ब्राइटनेस बेहतर मिलती है, जबकि रियलिटी फ्लो एमईएमसी और विविड पिक्चर इंजन 2 तेज मूवमेंट वाले सीन को भी साफ और बढ़िया बनाते हैं। इसकी 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दृश्यों को साफ और बढ़िया दिखाने के लिए (3840×2160) रेज्योलूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह टेलीविजन फायर टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब सहित 12,000 से ज़्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इनके होने से आप रोजाना नए-नए कंटेंट का मजा उठा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन की साईज - 43 इंच
    • ब्रांड - Xiaomi 
    • मॉडल -‎ ‎‎L43MB-FPIN
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Fire OS 8

    खूबियां 

    • यह 30 वॉट के पावरफुल साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल:एक्स सपोर्ट मिलता है। 
    • इसमें एलेक्सा वॉयस रिमोट दिया गया है, जिससे आप सिर्फ़ आवाज़ से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन से होम स्क्रीन से ही डीटीएच चैनल और ओटीटी ऐप के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने कुछ सप्ताह बाद ही इस टीवी के काम न करने की शिकायत की है। 
    03
  • Samsung 43 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    यह सैमसंग टीवी 43 इंच दृश्यों के रंग और डिटेल्स को बेहतर बनाने के लिए क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, 4K अपस्केलिंग, एचडीआर10+, प्योर कलर, कलर बूस्टर, मेगा कॉन्ट्रास्ट, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर, यूएचडी डिमिंग, मोशन एक्सेलेरेटर, फिल्ममेकर मोड और फिल्म मोड जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इसकी डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी रेज्योलूशन (3840×2160) और 50 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ रोजमर्रा के मनोरंजन के दौरान बहुत ही शानदार अनुभव देती है। वहीं 20 वॉट के पावरफुल साउंड आउटपुट के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, क्यू-सिम्फनी, एडैप्टिव साउंड और ब्लूटूथ ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज सीन के अनुसार बदलती है और ज्यादा बेहतरीन लगते हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-बिल्ट एलेक्सा और बिक्सबी, सोलरसेल से चलने वाला वॉयस रिमोट, सैमसंग टीवी प्लस पर 100 से ज्यादा फ्री चैनल, वेब ब्राउज़र, स्मार्टथिंग्स हब, मैटर हब, आईओटी सेंसर सपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन की साईज - 43 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • मॉडल -‎‎ UA43UE86AFULXL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Tizen

    खूबियां 

    • यह टीवी 1-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 151.11 यूनिट बिजली खपत करता है।
    • एयरप्ले की मदद से एप्पल डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • वर्कस्पेस से ऑफिस या लैपटॉप को रिमोट एक्सेस कर सकते हैं और एक ही कीबोर्ड-माउस से कई डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज़ की गुणवत्ता को कुछ खास नहीं बताया है।
    04
  • TCL 43 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    टीसीएल का यह 43 इंच टीवी मेटैलिक बेजल लेस डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे टेलीविजन बहुत प्रीमियम लगता है। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप अच्छे से चलते हैं और नेविगेशन बहुत बढ़िया रहता है। इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 सहित कई लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जो आपको नई-नई मूवी, सीरीज देखने का अनुभव देते हैं। इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग साल में लगभग 110 यूनिट बिजली खपत करती है, जिससे यह एक किफायती विकल्प है। इसकी 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ यह आपको साफ, बढ़िया और चमकदार चित्र दिखाता है। वहीं आवाज के लिए इसमें 24 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस-एक्स सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज गहरी, साफ और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। इसमें यूएचडी एलईडी पैनल, एचवीए पैनल, एचडीआर10, एआईपीक्यू प्रोसेसर, 100% कलर वॉल्यूम प्लस, 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल, माइक्रो डिमिंग और एमईएमसी टेक्नोलॉजी मिलती है, जो हर सीन को ज्यादा ब्राइट, रंगीन और डिटेल्ड बनाती है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन की साईज - 43 इंच
    • ब्रांड - TCL
    • मॉडल -‎‎ ‎43V6C
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम -  गूगल टीवी 

    खूबियां 

    • इसमें गूगल असिस्टेंट, वेब ब्राउज़र और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा मौजूद है।
    • इसमें वाई-फाई 5 सपोर्ट और मल्टीपल आई केयर फीचर्स भी मौजूद हैं, जो लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम जर डालते हैं।
    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट, 1 यूएसबी पोर्ट, 1 लैन पोर्ट, 1 एंटीना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट और 1 एवी इन अडैप्टर है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने थोड़े टाइम बाद टीवी के काम न करने की शिकायत की है।
    05

30 हजार से कम कीमत पर आने वाले 5 टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने 30 हजार से सस्ती कीमत वे टॉप 5 टीवी मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार खूबियों के साथ आपके मनोरंजन को बढ़ा देंगे। 

मॉडल

डिस्प्ले

स्मार्ट प्लेटफॉर्म

साउंड पावर

खास फीचर्स

Haier P7GT सीरीज़ (43 इंच)

4K अल्ट्रा एचडी, 60 Hz

गूगल टीवी

20 वॉट

डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस, एमईएमसी

Philips 8100 सीरीज़ (50 इंच)

4K क्यूएलईडी, 120 Hz

गूगल टीवी

30 वॉट

डॉल्बी विज़न, 93% डीसीआई-पी3, क्यूएलईडी

Xiaomi FX प्रो (43 इंच)

4K क्यूएलईडी, 60 Hz

फायर टीवी

30 वॉट

एलेक्सा वॉयस रिमोट, एचडीआर10+, डीटीएस

Samsung क्रिस्टल 4K विस्टा प्रो (43 इंच)

4K अल्ट्रा एचडी, 50 Hz

टाइज़न ओएस

20 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर, क्यू-सिम्फनी, एयरप्ले

TCL बेज़ल-लेस सीरीज़ (43 इंच)

4K एलईडी, 60 Hz

गूगल टीवी

24 वॉट

एआईपीक्यू प्रोसेसर, एचडीआर10, बेज़ल-लेस डिज़ाइन

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹30,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 30,000 के अंदर कौन-से स्मार्ट टीवी सबसे अच्छा विकल्प हैं?
    +
    ₹30,000 के बजट में आप 4K या Full HD स्मार्ट टीवी पा सकते हैं, जिनमें अच्छे ब्रांड्स के साथ Google TV/Fire TV, वाई-फाई, OTT ऐप्स और बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
  • इस प्राइस रेंज में टीवी का डिस्प्ले क्या-क्या सुविधाएं देता है?
    +
    अधिकतर टीवी में 4K अल्ट्रा HD या Full HD रेज़ोल्यूशन, HDR सपोर्ट, MEMC, Wide Viewing Angle और कलर इंहांसमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो तस्वीर को अधिक चमकदार और रंगीन बनाते हैं।
  • स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं?
    +
    इन टीवी में आम तौर पर प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, यू ट्यूब, हॉटस्टार, जी5 जैसे लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स पहले से मिलते हैं, और आप अन्य ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।