बड़े कमरों में थिएटर जैसे साउंड का मजा लेने के लिए 5.1 साउंडबार को बढ़िया माना जाता है। यह अपने सराउंड साउंड के साथ पूरे कमरे को भरने वाली आवाज देता है। फिर चाहें, ज्यादा जगह वाले लिविंग रूम हों या फिर होम थिएटर सेटअप एक अच्छा 5.1 Soundbar आपके सुनने के अनुभव को बेहतरीन बना सकता है। इसके जरिए फिल्मों के एक-एक डायलॉग स्पष्ट रूप से सुने जा सकते हैं। वहीं, बैक चैनल्स हर प्रकार के साउंड को ज्यादा डिटेल से भरने का काम करते हैं। अगर आप भी फिल्में देखने, गाने सुनने या फिर गेम खेलने के शौकीन है, तो इस प्रकार का साउंडबार आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। आप यहां पर JBL, Sony, Zebronics, boAt और LG जैसे कुछ लोकप्रिय ब्रांड के मॉडल्स देख सकते हैं, जो इसी ऑडियो चैनल से लैस हैं और अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए पसंद किए जाते हैं। हालांकी, इनमें आपको डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी एटमॉस जैसे अलग-अलग साउंड टेक्नोलॉजी भी मिलती हैं, जो आवाज को और भी गहरा, तेज व स्पष्ट बनाने का काम करती हैं।
एक नजर डालिए 5.1 साउंडबार के कुछ बढ़िया मॉडल्स पर-
Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV
5.1 चैनल वाले असली सराउंड साउंड का मजा देने के लिए यह साउंडबार तीन चैनल बार स्पीकर, रिअर स्पीकर्स और एक सबवूफर के साथ आता है। ये सभी एकसाथ मिलकर फुल फ्रेक्वेंसी वाला दमदार साउंड देते हैं। इसमें आसान कनेक्टिविटी और सेटअप के लिए वायरलेस रिअर स्पीकर दिए गए हैं, जिन्हें कमरे के किसी भी कोने में रखकर दमदार आवाज का मजा ले सकते हैं। इस Sony साउंडबार का 600W पावर आउटपुट फिल्में देखते वक्त असली जैसी आवाज सुनने का अनुभव दे सकता है। वहीं, इसका वायरलेस टीवी कनेक्शन आपको Bravia टीवी को बिना किसी केबल के आसानी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। 5.1 चैनल के साथ मिलने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी हर प्रकार के साउंड को ज्यादा प्रभावी, तेज और मजेदार बना सकती है। इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को जोड़ा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- स्पीकर टाइप- साउंडबार/सबवूफर
- आउटपुट पावर- 600 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग, टेबलटॉप, वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक 4 अलग-अलग साउंड मोड्स पर चला सकते हैं।
- डायलॉग एनहैंसमेंट का विकल्प बेस को कम करके स्पष्ट आवाज के साथ फिल्में देखने का अनुभव देता है।
- स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट वायरलेस रिअर स्पीकर्स सेटअप को सुविधाजनक बनाते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्या आई है।
01
LG S65TR 600W 5.1 Channel Dolby Digital Soundbar
इस साउंडबार में सुविधाजनक सेटअप के लिए वायरलेस रिअर स्पीकर्स मिलते हैं, जिनका बिल्ट-इन रिसीवर कनेक्टिविटी को तेज व आसान बनाता है। यह 600W के पावर आउटपुट के साथ फिल्में हों या गानें हर प्रकार के कंटेंट को असली आवाज में देखने व सुनने का अनुभव दे सकता है। इसमें 5.1 चैनल वाला सराउंड साउंड देने के लिए सबवूफर और रिअर स्पीकर्स मिलते हैं, जो पूरे कमरे में दमदार गूंजती हुई आवाज दे सकते हैं। यह LG साउंडबार अपने शानदार AI साउंड प्रो फीचर के जरिए कंटेंट के प्रकार का पता लगाकर उसी के हिसाब से ऑडियो सैटिंग्स को सेट करता है। इसका WOW इंटर्फेस आपको अपने एलजी टीवी के जरिए साउंडबार को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। विभिन्न डिवाइसों को जोड़ने के लिए इसमें HDMI, USB, और ऑप्टिकल जैसे अलग-अलग कनेक्टिविटी पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल नाम- वायरलेस साउंडबार
- आउटपुट पावर- 600 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- मॉडल नंबर- S65TR
खूबियां
- AI साउंड प्रो बेहतरीन ऑडियो सैटिंग्स के साथ शानदार अनुभव दे सकता है।
- वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए सुविधाजनक ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है।
- इसे रिमोट कंट्रोल की मदद से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी प्रदर्शन पसंद नहीं आया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Bar 500 Pro Dolby Atmos Soundbar
यह JBL ब्रांड का साउंडबार है, जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर जैसा एहसास देने वाला 3D सिनेमैटिक सराउंड साउंड देता है। वहीं, 590 वॉट आउटपुट पावर के साथ आपको फिल्मों, गानों और गेम में डूबने वाला अनुभव मिल सकता है। इसकी मल्टीबीम टेक्नोलॉजी एक ऐसा साउंडस्टेज तैयार करती है, जो आपको कमरे में हर तरफ से आने वाले साउंड का मजा देने का काम करती है। इस 5.1 Sound Bar में 10 इंच का डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर भी दिया गया है, जो रोमांचक और सटीक बेस प्रदान करता है जिससे फिल्मों और गानों का मजा दोगुना हो सकता है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई के साथ ही एयरप्ले और एलेक्सा का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे एंड्राइड हो या iOS दोनों तरह की डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसका HDMI eARC कनेक्शन आसानी से टीवी को जोड़ने और डॉल्बी एटमॉस के प्रभाव को कम किए बिना बेहतरीन आवाज का अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 590 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 10 इंच
खूबियां
- इसे JBL One ऐप की मदद से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
- वॉइस कंट्रोल के लिए इसमें एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और Siri सपोर्ट मिलता है।
- प्योवॉइस डायलॉग एनहैंसमेंट फिल्मों के हर एक डायलॉग को स्पष्टता से डिलीवर करता है।
कमी
- कुछ लोगों ने HDMI eARC पोर्ट के साथ कुछ समस्याएं बताई हैं।
03
ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundbar
600 वॉट के शक्तिशाली आउटपुट वाले इस साउंडबार की आवाज आपको हर प्रकार के कंटेंट में खोने वाले एहसास दे सकती है। यह साउंडबार 3 ड्राइवर्स के साथ आता है, जो आवाज को ज्यादा तेज, गहरा और स्पष्ट बनाने के काम करते हैं। इसका 16.51 सेमी का सबवूफर बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए शानदार बेस प्रदान करता है, ताकी आपको घर में ही थिएटर वाला मजा मिल सके। इस ZEBRONICS साउंडबार में डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकी आपको क्वालिटी के साथ समझौता ना करना पड़े और आपका मनोरंजन अधिक मजेदार बन सके। इसमें मल्टी-कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस ब्लूटूथ के साथ ही AUX, USB, ARC और ऑप्टिकल पोर्ट्स मिलते हैं, जिनके जरिए आप टीवी, फोन, लैपटॉप जैसी कई डिवाइसों को इसमें कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा 5.1 चैनल का सराउंड साउंड एक शानदार सिनेमाई आवाज का अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 600 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, AUX, USB, HDMI, ऑप्टिकल
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- वूफर ड्राइवर डायमीटर- 16.51 सेमी
खूबियां
- डुअल वायरलेस रिअर सैटेलाइट कमरे में असली जैसे साउंड का मजा दे सकते हैं।
- तेज और आसान से मोड की पहचान के लिए यह LED डिस्प्ले के साथ आता है।
- इसका वॉल माउंटेबल डिजाइन आसान सेटअप के लिहाज से अच्छा हो सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने इससे सही आवाज ना आने की शिकायत की है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
04
Boat 2025 Launch Aavante Prime 5.1 7050D, Dolby Audio
boAt ब्रांड के इस साउंडबार में ब्लूटूथ, AUX, USB, HDMI और ऑप्टिकल जैसे सुविधाजनक कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं, जो इसे बाकी डिवाइसों के साथ जोड़ने में आसान बनाते हैं। यह 700W का बोट सिग्नेचर साउंड देता है, जिसके साथ आपको गहरा, संतुलित और धमाकेदार साउंड का मजा मिल सकता है। इसका वायरलेस सबवूफर और डुअल रिअर स्पीकर्स 5.1 चैनल के साथ आपको हर सीन में डुबाने वाला शक्तिशाली सराउंड साउंड देने का काम करते हैं। इसमें थिएटर जैसी आवाज देने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसके साथ हर प्रकार की आवाज को अधिक गहराई के साथ सुना जा सकता है और सिनेमा वाला एहसास पाया जा सकता है। यह मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स 4 EQ मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप अपने कंटेंट के अनुसार बदलकर सटीक आवाज का अनुभव पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 700 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
- स्पीकर साइज- 60 सेमी
खूबियां
- स्लीक डिजाइन के साथ प्रीमियम फिनिश लुक कमरे में शानदार दिख सकता है।
- मास्टर रिमोट कंट्रोल की मदद से फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- वहीं, इस साउंडबार में मीडिया और अन्य कंट्रोल के लिए पुश बटन भी मिलते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने HDMI ARC पोर्ट सही से काम ना करने की बात कही।
05
तुलना: 5.1 साउंडबार मॉडल्स में से किसे चुनना सही होगा?
एक 5.1 Soundbar चुनते समय कई बातों पर विचार करना महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, आपके कमरे का आकार मायने रखता है - बड़े कमरों को अधिक शक्तिशाली सिस्टम की आवश्यकता होगी। कनेक्टिविटी विकल्प (HDMI ARC/eARC, ऑप्टिकल, ब्लूटूथ, वाई-फाई) देखें। Dolby Atmos और DTS:X जैसे ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट इमर्सिव ध्वनि के लिए महत्वपूर्ण है। वायरलेस सबवूफर और रियर स्पीकर सेटअप को आसान बनाते हैं। आप अपने बजट पर भी गौर करें। इनका ध्यान रखते हुए आप अपने लिए उचित मॉडल का चुनाव कर सकते हैं-
ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी गैजेट गली पर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।