क्या आप भी नया लैपटॉप लेने का विचार कर रहे हैं? लेकिन बजट केवल ₹30,000 का है? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध इसके 5 विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन Laptops में आपको पावरफुल प्रोसेसर शामिल मिलेंगे जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाने में मदद करते हैं और रोजमर्रा के काम जैसे वेब ब्राउजिंग, वीडियो वॉचिंग, एडिटिंग को बिना लैग व किसी रुकावट के स्मूदली करने में मदद करते हैं। वहीं इनकी बैटरी लाइफ भी काफी बढ़िया होती है, जिससे आपको इस बार-बार चार्ज करने का टेंशन नहीं रहता है। इसके अलावा इन लैपटॉप में AI तकनीक, बैकलिट कीबोर्ड और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी शामिल मिलते हैं जो आपके काम को आसान बना सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹30,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
Primebook 2 Neo 2025 (New Launch) Thin & Light Laptop
यह एक बेहद किफायती लैपटॉप है, जो एडवांस फीचर्स से लैस है। यह AI पावर्ड है जो आपके काम को अधिक आसान बना सकता है, क्योंकि यह तकनीक आपके काम करने के तरीके को समझकर उसी अनुसार आपको सुक्षाव देता है जिससे आपका काम जल्दी हो सकता है। इसमें OCTA-CORE MediaTek Helio प्रोसेसर शामिल है, जिससे आप इसमें मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप में आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप व सॉफ्टवेयर की लोडिंग तेज होती है और फाइलों के लिए अधिक स्टोरेज स्पेस मिलता है। यह 11.6 इंच की HD IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आपको क्लियर, शार्प और डिटेल विजुअल्स प्राप्त होते हैं। वहीं इसकी 260 निट्स ब्राइटनेस स्क्रीन पर दिख रहे काले हिस्सों को भी साफ दिखाती है। यह Primebook लैपटॉप 1080P वेबकैम के साथ आता है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान एचडी क्वालिटी में इमेज दिखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स के साथ-साथ Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Primebook 2 Neo 2025
- स्क्रीन साइज - 11.6 इंच
- कलर - ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज - 128GB
- सीपीयू मॉडल - MediaTek Helio
- रैम - 6GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - PrimeOS 3.0
- विशेष सुविधा - हल्का
- ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इस प्राइमबुक लैपटॉप में आपको 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे इसे बिना बार-बार चार्ज किए आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह काफी हल्का और पतला होता है जो इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाता है, जिससे आप इसे आसानी से बैग में रखकर ऑफिस या कॉलेज लेकर जा सकते हैं।
कमी
- यूजर्स को अभी तक इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
acer Aspire 3 Laptop (Made in India) with 14-Inch HD Display
यह एसर लैपटॉप 14 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो साफ और हाई क्वालिटी विजुअल्स देता है। इसकी डिस्प्ले में ब्लू लाइट शील्ड लगी होती है, जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। इसमें 256GB SSD शामिल होता है, जो सॉफ्टवेयर और ऐप लोडिंग को तेज बनाता है। इसी के साथ इस Acer लैपटॉप में आपको फाइल व अन्य डेटा स्टोर करने के लिए काफी स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इसमें Wifi 5 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप तेज व स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें USB और HDMI के मल्टीपल पोर्ट्स शामिल होते हैं, जिनकी मदद से आप अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें इंटेल Celeron ड्यूल कोर प्रोसेसर शामिल होता है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Acer Aspire 3
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज - 256GB
- सीपीयू मॉडल - Celeron
- रैम - 4GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड
खूबियां
- यह लैपटॉप काफी हल्का और पतला होता है जिससे इसे कैरी करना बहुत आसान हो जाता है।
- इस एसर लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है, जिससे आप अंधेरे में भी टाइपिंग कर सकते हैं।
कमी
- इस एसर लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo V15 G4 Laptop with Windows 11 Lifetime Validity
यह लेनोवो लैपटॉप 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है जिससे आपको शानदार और काफी साफ विजुअल्स मिलते हैं। इसमें एंटी-ग्लेयर स्क्रीन शामिल होती है, जो रिफ्लेक्शन को कम करके लैपटॉप को लंबे समय तक देखने में आरामदायक बनाती है। वहीं इसमें शामिल TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम कर सकते हैं। इसमें AMD Athlon सिल्वर 7120U प्रोसेसर शामिल है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसमें 8GB रैम शामिल होता है, जो रोजमर्रा के कामों को जैसे वेब ब्राउजिंग, फाइलें और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को आसान व स्मूद बनाता है। वहीं इसमें मौजूद 512GB स्टोरेज एप्लिकेशन व सॉफ्टवेयर को तुरंत लोड करने में मदद करता है। यह Lenovo Laptop काफी पतला और हल्का लैपटॉप है जिससे इसे कहीं आने-जाने के दौरान कैरी करना आसान होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें हेडफोन माइक कॉम्बो, USB 3.2 Gen 1, HDMI 1.4b और USB-C 3.2 Gen 1 जैसे कनेक्टिविटी पोर्ट्स होते हैं, जिससे आप अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Lenovo
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Athlon
- रैम - 8GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - पतला और हल्का
- ग्राफिक्स कार्ड - डेडिकेटेड
खूबियां
- इस लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर शामिल होता है, जो क्रिस्टल क्लियर साउंड प्रदान करता है।
- इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होता है जो केवल 1 घंटे में 80% तक लैपटॉप को चार्ज कर सकता है।
कमी
- इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
HP Chromebook X360 14 inch Micro-Edge Touchscreen 2-in-1 Laptop
यह लैपटॉप 2 इन 1 है यानी यह टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिससे आप इसको लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ChromeOS इन-बिल्ट होता है, जिसमें आपको सभी एंड्रॉयड ऐप की सुविधा मिलती है। यह लैपटॉप ड्यूल स्पीकर के साथ आता है जिससे आपको इसमें तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिलता है। इस HP लैपटॉप में 14 इंच की बड़ी स्क्रीन शामिल होती है, जो Micro-edge तकनीक के साथ आती है। यह क्लियर, शार्प और डिटेल विजुअल्स प्रदान करती है। इसमें 220 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जिससे स्क्रीन पर दिख रहे डार्क सीन्स भी साफ नजर आते हैं। यह एचपी लैपटॉप लॉन्ग बैटरी बैकअप के साथ आता है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय तक इस पर काम कर सकते हैं। यह मल्टीपल पोर्ट्स और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट के साथ आता है जिससे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - HP Chromebook
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज - 64GB
- सीपीयू मॉडल - Celeron N4020
- रैम - 4GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Chrome OS
- विशेष सुविधा - वॉयस असिस्टेंट
- ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेडेट
खूबियां
- इसमें वॉयस असिस्टेंट की सुविधा शामिल होती है, जिससे आप इस लैपटॉप को केवल अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- इस एचपी लैपटॉप में वायरस प्रोटेक्शन शामिल होता है जो लैपटॉप हैकर्स और मैलवेयर से बचाने में मदद कर सकता है।
कमी
- इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
ASUS Chromebook CX1405 Thin & Light Laptop
यह आसूस लैपटॉप 14 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आपको क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें एंटी-ग्लेयर बड़ी डिस्प्ले शामिल होती है, जो रिफ्लेकशन को कम करती है, जिससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है। यह ASUS लैपटॉप काफी हल्का होता है और स्लीक डिजाइन में आता है, जिससे इसे कहीं जाते समय कैरी करना आसान होता है। इसमें फास्ट ड्यूल-कोर इंटेल Celeron प्रोसेसर शामिल होता है, जिससे आप इस लैपटॉप में मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे सॉफ्टवेयर और ऐप तेजी से लोड होते हैं और फाइलें जल्दी खुलती सकती हैं। इसमें 45W USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है, जिससे आप केवल कुछ मिनटों में लैपटॉप को 50% तक चार्ज कर सकते हैं। इसमें 13.8 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुकावट इस लैपटॉप पर अपना काम कर सकते हैं। इस लैपटॉप में स्टीरियो लाउड स्पीकर लगे होते हैं, जिससे आपको इसमें तेज व बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - ASUS Chromebook
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - ब्लू
- हार्ड डिस्क साइज - 128GB
- सीपीयू मॉडल - Celeron N
- रैम - 8GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Chrome OS
- विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेडेट
खूबियां
- इस आसूस लैपटॉप में आपको 3 माह का Gemini Advanced का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने काम अधिक आसान बना सकते हैं।
- वहीं इसमें 3 माह का यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे आप बिना एड के म्यूजिक व मूवी एंजॉय कर सकते हैं।
कमी
- इस लैपटॉप को लेकर अभी तक यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
₹30,000 के अंदर मिलने वाले लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना
ऊपर बताए गए 5 लैपटॉप की यहां तुलना की गई है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।