एप्पल वॉच की डिमांड कभी कम नहीं होती है। जाहिर है इस वॉच में आप केवल समय नहीं देखते बल्कि इसमें फिटनेस, हेल्थ, सेफ्टी और स्टाइल सभी का कॉम्बिनेशन होता है। ये एप्पल वॉच अब एक ऐसी डिवाइस बन चुकी है, जो ऑफिस मीटिंग से लेकर जिम वर्कआउट, रनिंग ट्रैक से लेकर एडवेंचर ट्रिप तक हर जगह साथ निभाती है। यहां बताए गए एप्पल स्मार्टवॉच में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो ये लॉन्ग बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इन Apple Watch में शामिल GPS एप्पल वॉच में आपकी रनिंग, वॉक और ट्रैवल का रास्ता व दूरी ट्रैक करता है। वहीं Cellular सपोर्ट की मदद से आप फोन के बिना भी सीधे इस वॉच से कॉल, मैसेज और इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इनमें आपको मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जैसे क्रैश डिटेक्शन जो एक्सीडेंट होने पर अपने-आप इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट करता है। फॉल डिटेक्शन जो गिरने की स्थिति में मदद के लिए कॉल करता है और इमरजेंसी SOS जिससे आप एक बटन दबाकर तुरंत सहायता मांग सकते हैं।
नीचे एप्पल स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों को देखें
Apple Watch SE 3 GPS 40mm Midnight Aluminium Case with Midnight Sport Band
इस एप्पल वॉच में आपको 40 mm का ब्लैक एल्यूमीनियम केस शामिल मिलता है, जिससे दिखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें मिड नाइट कलर की स्पोर्ट्स बैंड लगी होती है, जो हल्की और आरामदायक होती है। इस स्मार्टवॉच में आप समय के साथ-साथ अपनी सेहत और एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसमें GPS होता है, जिससे आप रनिंग, वॉक या साइकिल राइड के दौरान अपने रास्त को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हार्ट, स्लीप और वर्कआउट्स ट्रैकर भी होता है, जो आपकी रोजाना की गतिविधियों को ट्रैक करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Apple Watch SE 3
- ऑपरेटिंग सिस्टम - WatchOS
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64GB
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- बैटरी कैपेसिटी - 0.1 mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, Wifi
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच में S10 प्रोसेसर है, जो घड़ी को तेज और स्मूद चलाने में मदद करता है।
- यह वॉच हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आपको समय देखने के लिए बार-बार क्लिक नहीं करना पड़ता है।
कमी
- यूजर्स को इस घड़ी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Apple Watch Series 10 [GPS 46 mm] Smartwatch with Jet Black Aluminium Case
यह एक एडवांस एप्पल स्मार्टवॉच है, जिसमें 46 mm का गहरे काले रंग का एल्यूमीनियम केस लगा होता है और इसकी बैंड इंक स्पोर्ट्स लूप डिजाइन में आती है, जो पहने में हल्की और आरामदायक होती है। यह एप्पल स्मार्टवॉच आपके सेहत, एक्टिविटी और रोजमर्रा की जिंदगी को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकती है। इस Smartwatch में बड़ा और ब्राइट हमेशा ऑन रहने वाला डिस्प्ले होता है, जिससे स्क्रीन हमेशा चालू रहती है और आप कभी भी समय व नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसमें S10 Dual-Core प्रोसेसर शामिल होता है जो इस स्मार्टवॉच को तेज बनाता है, जिससे इसमें ऐप खोलना और अन्य काम करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Apple Watch Series 10
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Ios
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64GB
- विशेष सुविधा - स्लीप मॉनिटर
- बैटरी कैपेसिटी - 18 घंटे
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 5.3, Wifi 4
खूबियां
- इसमें ECG ऐप होता है, जो आपके दिल की धड़कन का इलेक्ट्रिक ग्राफ दिखाता है।
- इसमें फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS फीचर शामिल होते हैं, जो मुश्किल के समय आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
कमी
- इस वॉच को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Apple Watch SE (2nd Gen, 2023) [GPS 44mm] Smartwatch
एप्पल की यह स्मार्टवॉच की डिस्प्ले Retina LTPO OLED स्क्रीन है, जो चमकीला और साफ दिखता है। इस स्क्रीन पर आप आसानी से समय, नोटिफिकेशन और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं। इसमें GPS लगा है, जिससे आप अपनी साइकिलिंग, वॉक और रनिंग के रास्ते व दूरी को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें 44 mm सिल्वर केस और स्पोर्ट्स बैंड लगा होता है जो इस वॉच को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देती है। इसमें हार्ड रेट मॉनिटर लगा है, जो आपकी दिल की धड़कन को ट्रैक करता है। वहीं अगर दिल का रेट बहुत ज्यादा या बहुत कम हो तो नोटिफिकेशन देता है। घड़ी में S8 SiP प्रोसेसर होता है, जो फास्ट और स्मूद एप्लिकेशन लोडिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Apple Watch SE
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 34GB
- विशेष सुविधा - रिमाइंडर
- बैटरी कैपेसिटी - 18 घंटे
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 5.3, Wifi 4
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच में 18 घंटे की बैटरी होती है, जिसे आप एक चार्ज करने पर लगभग पूरा दिन चला सकते हैं।
- इसमें Siri सपोर्ट होता है, जिससे आप इस वॉच को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं और कमांड्स दे सकते हैं।
कमी
- इस एप्पल वॉच को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Apple Watch Ultra [GPS + Cellular 49 mm] Smart Watch
यह एक एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच है जो आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यह 49 mm के रग्ड टाइटेनियम केस के साथ आता है और इसकी बैंड ऑरेंज कलर की होता है। यह घड़ी GPS + Cellular कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिसका मतलब है कि आप इससे अपने फोन के बिना भी कॉल, मैसेज और डेटा के इस्तेमाल के लिए LTE नेटवर्क से जोड़ सकते हैं। यह हमेशा ऑन रहने वाली Retina डिस्प्ले के साथ आने वाली वॉच है, जिसमें आपको समय देखने के लिए बार-बार वॉच पर क्लिक नहीं करना पड़ता है और आप धूप में भी आसानी से इस वॉच में समय, नोटिफिकेशन और फिटनेस डेटा देख सकते हैं। यह Apple की Watch पानी और धूल रेसिस्टेंस होता है यानी यह 100 मीटर तक पानी में जाने से भी खराब नहीं होता है। इसमें फॉल डिटेक्शन होता है, जिससे जरुरत पड़ने पर इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट भेज सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Apple Watch Ultra
- ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS
- विशेष सुविधा - फिटनेस ट्रैकर
- मेमोरी - 64GB
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, Wifi
खूबियां
- इसमें एक्शन बटन होता है, जिसे आप अलग-अलग कामों के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं, जैसे वर्कआउट शुरू करना, कंपास पॉइंट सेट करना आदि।
- इसकी बैटरी 36 घंटे के बैकअप के साथ आती है, जिससे इस वॉच को बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है।
कमी
- इस वॉच में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Apple Watch Series 11 GPS + Cellular 42mm Silver Aluminium Case with Purple Fog Sport Band
अगर आप भी समय देखने के साथ-साथ अपनी सेहत और एक्टिविटी को ट्रैक करना चाहते हैं, तो यह वॉच आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। यह पहनने में भी आरामदायक होती है जिससे आप इसे लंबे समय के लिए पहन सकते हैं। यह घड़ी GPS + Cellular कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसका मतलब है कि आप इसे अपने iPhone से अलग भी कॉल, मैसेज, म्यूजिक और डेटानेटवर्क के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हमेशा ऑन रहने वाली Retina LTPO OLED डिस्प्ले लगी होती है, जो बहुत ब्राइट और साफ दिखती है। यह वॉटर रेसिस्टेंस होती है, जो 50 मीटर तक पानी और धूल में भी खराब नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Apple Watch Series 11
- ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- मेमोरी - 64GB
- बैटरी कैपेसिटी - 24 घंटे
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, Wifi
खूबियां
- इसमें Emergency SOS फीचर शामिल होता है यानी किसी दुर्घटना के दौरान आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने लिए मदद मंगवा सकते हैं।
- यह लगभग 24 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होता है, जो 30 मिनट में 80% तक वॉच को चार्ज कर देता है।
कमी
- इस वॉच में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
पुरुषों के लिए एप्पल वॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने पुरुषों के लिए एप्पल स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।