LED TV पर लो PS5 का मजा, इन बढ़िया मॉडल्स के साथ, शानदार साउंड और विजुअल्स भी रहेंगे संग

PS5 गेमिंग के लिए सही एलईडी टीवी चुनना चाहते हैं? तो यहां पर बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Sony, Vu, TOSHIB, TCL और Hisense जैसे टीवी मॉडल्स की लिस्ट देख सकते हैं। ये बड़ी स्क्रीन 4K, HDR और बढ़िया रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहे हैं, जो आपके गेमिंग सेटअप को एक प्रो-लेवल टच दे सकते हैं।
PS5 के लिए एलईडी टीवी के टॉप मॉडल्स
PS5 के लिए एलईडी टीवी के टॉप मॉडल्स

PS5 पर गेमिंग का शानदार अनुभव केवल गेम पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि आप जिस टीवी पर खेलते हैं उस पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। PlayStation 5 हाई-एंड ग्राफिक्स, 4K रेज़ोल्यूशन, हाई फ्रेम रेट और एडवांस्ड फीचर्स जैसे HDMI 2.1, ज्यादा रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है, इसलिए सही और पावरफुल टीवी होना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आम टीवी पर PS5 चलाने से आप गेम तो खेल सकते हैं, लेकिन स्मूद विज़ुअल्स, लो-इनपुट लैग और रियल-टाइम रिस्पॉन्स जैसी सुविधाओं का पूरा मज़ा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप अमेजन पर मौजूद बढ़िया एलईडी टीवी को ले आएं है जो तेज रिस्पॉन्स टाइम, बेहतर कलर एक्यूरेसी और गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आते हैं। ये न सिर्फ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं बल्कि गेमिंग के दौरान लैग-फ्री और इमर्सिव एक्सपीरियंस भी देते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 65 inch 4K Ultra HD Smart Mini LED TV

    सोनी का यह 65 इंच टीवी हाई-क्वालिटी व्यूइंग और नेक्स्ट-लेवल गेमिंग का अनुभव देता है। इसमें 65 इंच का बड़ा मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4K रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) के साथ बेहद शार्प और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 सपोर्ट (ALLM, VRR, eARC) के कारण यह टीवी खास तौर पर प्ले स्टेशन 5 जैसे गेमिंग कंसोल के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूद विज़ुअल्स, कम इनपुट लैग और रियल-टाइम रिस्पॉन्स मिलता है। इस Sony 65 इंच टीवी में एक्सआर प्रोसेसर, एक्सआर बैकलाइट मास्टर ड्राइव, एक्सआर कॉन्ट्रास्ट बूस्टर 10 और एक्सआर ट्रिल्युमिनोस प्रो जैसी उन्नत तकनीकें दी गई हैं, जो रंगों, चमक और कंट्रास्ट को प्राकृतिक और वास्तविक जीवन जैसा बनाती हैं। HDR10, HLG और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ मूवी और OTT कंटेंट देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini Led
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गूगल कास्ट फीचर से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन या वीडियो सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
    • यह 1 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 338.75 kWh बिजली खपत करता है। 
    • इनबिल्ट माइक्रोफोन होने से आप रिमोट के बिना आवाज से कमांड देकर टीवी चला सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले के अच्छे से काम न करने की शिकायत की है। 



    01
  • Vu 75 inch 4K QLED Smart TV

    Vu का 75 इंच 4K क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी बड़े स्क्रीन वाला शानदार टेलीविजन है, जो 88W का इन-बिल्ट साउंडबार के साथ आता है। डॉल्बी एटमॉस की वजह से आवाज साफ, तेज और चारों तरफ से आती हुई सुनाई देती है। डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और बास भी अच्छी मिलती है। यह गूगल टीवी सिस्टम पर चलता है, जिसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स जैसे ऐप आसानी से चलते हैं। रिमोट में आवाज से चलाने की सुविधा भी दी गई है। इसमें 75 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जो 4K क्वालिटी (3840 × 2160) के साथ साफ और चमकदार तस्वीर दिखाती है। क्यूएलईडी तकनीक और ए-प्लस ग्रेड पैनल की वजह से रंग ज़्यादा अच्छे और प्राकृतिक दिखाई देते हैं। इसकी 60Hz रिफ्रेश रेट और चौड़ा व्यूइंग एंगल किसी भी कोने से देखने पर भी तस्वीर को साफ बनाए रखते हैं। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिलता है, जिससे फ़िल्में, मैच और वेब सीरीज देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Vu 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड जैसे फीचर अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए बेहतर अनुभव देते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई और ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है, जिससे गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं। 
    • यह टीवी 4-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन फ्री नहीं बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस हाईसेंस टीवी में 65 इंच की बड़ी क्यूएलईडी स्क्रीन दी गई है, जो 4K अल्ट्रा (3840 × 2160) रेज्योलूशन के साथ बहुत साफ और चमकदार तस्वीर दिखाती है। इसकी 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz हाई स्पीड रिफ्रेश सपोर्ट की वजह से तेज एक्शन वाले दृश्य, खेल और गेमिंग बेहद स्मूद दिखाई देते हैं। इसमें क्वांटम डॉट तकनीक और AI आधारित 4K व HDR अपस्केल तकनीक दी गई है, जिससे साधारण वीडियो भी बेहतर रंग और स्पष्टता के साथ दिखाई देते हैं। इस टीवी में डॉल्बी विज़न, डॉल्बी विज़न आईक्यू, HDR10 और HDR10+ एडैप्टिव जैसे फीचर हैं, जो रोशनी के अनुसार तस्वीर को अपने आप बेहतर बना देते हैं। नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, सोनीलिव, ज़ी5 और अन्य ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड प्रो, 144 हर्ट्ज़ गेम मोड, एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम, परिवर्तनीय रिफ्रेश रेट दर जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन फटती नहीं है और रिस्पॉन्स तेज मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • आप हिंदी में बोलकर इस एलईडी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे चैनल बदलना, फ़िल्म या वीडियो ढूंढना, वॉल्यूम बढ़ाना।
    • AI सिनेरियो तकनीक टीवी पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड सेटिंग बदल देता है।
    • स्लीप टाइमर फीचर की मदद से तय समय पर टीवी अपने आप बंद हो जायेगा, जिससे बिजली की बचत होगी। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने सभी ओटीटी ऐप न मिलने की शिकायत की है।
    03
  • TCL 75 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV

    घर में फ़िल्म देखने और गेम खेलने का शानदार अनुभव पाने के लिए आप इस 75 इंच की बड़ी सी डिस्प्ले वाले TCL टीवी को ला सकते हैं. गेमिंग के लिए इसमें गेम मास्टर मोड, HDMI 2.1 और तेज प्रतिक्रिया देने वाले फीचर दिए गए हैं, जो PlayStation 5 के साथ गेम खेलने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। HDMI 2.1 की मदद से PS5 पर हाई-क्वालिटी ग्राफ़िक्स, स्मूद गेमप्ले और कम लैग मिलता है, जिससे तेज एक्शन वाले गेम भी बिना रुकावट चलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट, लैन पोर्ट, एंटीना इनपुट, सैटेलाइट इनपुट और डिजिटल ऑडियो आउट मौजूद है, जिससे प्ले स्टेशन5, साउंड सिस्टम, सेट-टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं और पूरा गेमिंग सेटअप बिना किसी परेशानी के तैयार हो जाता है। HDR 10 सपोर्ट, AiPQ प्रोसेसर और माइक्रो डिमिंग तकनीक मिलकर PS5 गेम के रंग, रोशनी और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप बेहतर बना देती हैं, जिससे डार्क सीन और ब्राइट एरिया दोनों साफ दिखते हैं। 100 प्रतिशत रंग क्षमता प्लस के कारण गेम की दुनिया ज़्यादा जीवंत लगती है


    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • 178 डिग्री का वाइड व्यू एंगल होने से आप सोफे के किसी भी कोने से खेलने पर भी तस्वीर की क्वालिटी बनी रहती है। 
    • इसका मैटालिक बेज़ेल लेस डिज़ाइन बड़े स्क्रीन के साथ PS5 गेमिंग सेटअप को प्रीमियम और प्रो-लेवल लुक देता है।
    • इसमें 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज और 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स तेज़ी से चलते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने स्क्रीन के ब्लैक पड़ने की शिकायत की है।
    04
  • TOSHIBA 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    55 इंच की स्क्रीन पर धुआंधार गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इस तोशिबा टीवी को ला सकते हैं। आवाज के लिए इसमें 24W के दमदार स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस और रेग्ज़ा पावर ऑडियो प्रो तकनीक के साथ साफ आवाज, अच्छे डायलॉग और संतुलित बास देते हैं। इसमें थिएटर, म्यूज़िक, स्पीच, स्पोर्ट्स और नाइट जैसे अलग-अलग साउंड मोड भी मौजूद हैं। यह 55 इंच TOSHIBA टीवी VIDAA स्मार्ट टीवी सिस्टम पर चलता है, जिसको इस्तेमाल करना बहुत आसान है। वॉइस कंट्रोल फीचर होने से इसे आप आवाज से चला सकते हैं। साथ ही मोबाइल से स्क्रीन शेयर करना और स्मार्टफोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिलता है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट तेज एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान तस्वीर को बिल्कुल सहज बनाए रखता है, जिससे स्क्रीन पर कोई झटका या धुंधलापन नहीं आता है। नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और ज़ी5 जैसे ऐप इसमें आसानी से चलते हैं, जिससे रोजाना नए -नए और रोमांचक कंटेंट का लाभ उठा सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड प्रो, वीआरआर और एचडीएमआई 2.1 सपोर्ट दिया गया है, जिससे PlayStation 5 पर गेम खेलते समय तेज रिस्पॉन्स, कम लैग और स्मूद ग्राफ़िक्स मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें HDR10, HDR10+ एडैप्टिव और डॉल्बी विज़न आईक्यू का सपोर्ट दिया गया है, जो रोशनी के अनुसार तस्वीर को अपने आप बेहतर बनाता है। 
    • QLED तकनीक, 5000:1 कॉन्ट्रास्ट अनुपात और AI 4K अपस्केलिंग की मदद से साधारण कंटेंट भी ज़्यादा शार्प और क्लियर दिखता है।
    • यह टीवी 4-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की कम खपत करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है। 

    अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्मार्ट च्वॉइस देखें।

    05

PS5 के लिए बढ़िया एलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप PS5 के लिए बढ़िया एलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं को देख सकते हैं, जो आपके गेमिंग लेवल को पूरी तरह बदल सकते हैं। ये अलग-अलग बजट, स्क्रीन साइज और फीचर्स के साथ आते हैं, जो PS5 के साथ सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। 

टीवी मॉडल

स्क्रीन साइज़

डिस्प्ले तकनीक

रिफ्रेश रेट

गेमिंग के लिए खास फीचर

किसके लिए बेहतर

Sony BRAVIA 5 (K-65XR50)

65 इंच

मिनी एलईडी

120 Hz

HDMI 2.1, वीआरआर, ऑटो लो लैग

प्रीमियम PS5 गेमिंग

Vu Vibe Series (75VIBE-DV)

75 इंच

क्यूएलईडी

60 Hz

HDMI 2.1, गेम मोड

बड़ा स्क्रीन, बजट गेमिंग

Hisense E7Q PRO (65E7Q PRO)

65 इंच

क्यूएलईडी

144 Hz

HDMI 2.1, 144Hz गेम मोड, वीआरआर

हार्डकोर PS5 गेमर्स

TCL QD-Mini LED (75Q6C)

75 इंच

क्यूडी-मिनी एलईडी

144 Hz

गेम मास्टर, HDMI 2.1

बड़ी स्क्रीन + गेमिंग

TOSHIBA Z570RP (55Z570RP)

55 इंच

क्यूएलईडी

144 Hz

गेम मोड प्रो, HDMI 2.1

बजट + PS5 गेमिंग


अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • PS5 के लिए कौन-सा टीवी सबसे अच्छा माना जाता है?
    +
    PS5 के लिए सबसे अच्छा टीवी माना गया है जिसमें 4K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz या उससे ज़्यादा रिफ्रेश रेट, एचडीएमआई 2.1, कम इनपुट लैग और गेम मोड हो। ऐसे टीवी PS5 के ग्राफ़िक्स और परफॉर्मेंस का पूरा फायदा देते हैं।
  • क्या PS5 के लिए 120Hz या 144Hz टीवी ज़रूरी है?
    +
    अगर आप एक्शन, रेसिंग या शूटिंग गेम्स खेलते हैं, तो 120Hz या 144Hz टीवी बेहतर रहता है। इससे गेमप्ले ज़्यादा स्मूद होता है और स्क्रीन पर झटके नहीं आते हैं। हालांकि सामान्य गेमिंग के लिए 60Hz भी चल सकता है।
  • HDMI 2.1 PS5 के लिए क्यों ज़रूरी है?
    +
    HDMI 2.1 से PS5 पर 4K + हाई फ्रेम रेट, कम लैग, और बेहतर रिस्पॉन्स मिलता है। इसके बिना PS5 के कई गेमिंग फीचर सही से काम नहीं करते है।