भारत में फिलहाल वर्क फ्रॉम होम का ट्रेंड जोरों पर है। कई प्रदेशों की सरकार ने भी इसका ऐलान किया है। हालांकी घर से काम करने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है, लैपटॉप। वहीं, Work From Home के लिए एक आदर्श लैपटॉप वही हो सकता है, जिसमें अच्छे प्रोसेसर के साथ ही लंबी बैटरी लाइफ और साथ ही ऑनलाइट कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बढ़िया क्वालिटी का कैमरा, माइक आदि भी मिलें। अगर आप भी अब घर से काम करने वाले हैं और अपने लिए एक अच्छा Laptop तलाश रहे हैं, तो यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड मॉडल्स देख सकते हैं। इनमें आपको इंटेल i3, i5 से लेकर AMD राइज़ेन 5 और 7 प्रोसेसर तक के विकल्प देखने को मिलेंगे। वहीं, ये 7-10 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, जो कि एक शिफ्ट को बिना रूकावट पूरा करने में मददगार हो सकते हैं। इनमें मिलने वाला फुल एचडी कैमरा, हाई-क्वालिटी माइक और इनबिल्ट स्पीकर वीडियो कॉलिंग को भी बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा आपके ऑफिस की फाइलों और डेटा को स्टोर करने के लिए इनमें 512GB तक एसएसडी भी मिलती है।
नीचे आप वर्क फ्रॉम होम के लिए कुछ अच्छे लैपटॉप देख सकते हैं-
HP 15, 13th Gen Intel Core i3-1315U (12GB DDR4, 512GB SSD)
13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i3-1315U प्रोसेसर से लैस यह एचपी 15 लैपटॉप आपको ऑफिस से जुड़े सामान्य कार्यों को कुशलता से कर सकता है। यह 12GB रैम और 512GB एसएसडी के साथ आता है, जिस वजह से ना सिर्फ लोडिंग में लगने वाला समय कम हो सकता है बल्कि बड़ी फाइलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसका 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले आपको WFH में ऑफिस की फाइलों पर काम करते हुए स्पष्ट टेक्स्ट और विजुअल्स दे सकता है। यह आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव कम करने वाली एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स रहने वाली है। इस HP 15 लैपटॉप में तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 सपोर्ट भी मिलता है, और आप ब्लूटूथ के जरिए अन्य डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप में 3 USB और 1 HDMI पोर्ट भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 12 जीबी
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला कैमरा मिलता है।
- फुल साइज कीबोर्ड के साथ टाइपिंग से जुड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं।
- फास्ट चार्ज सपोर्ट की मदद से बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद मिलती है।
कमी
- कुछ लोगों को लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड ना होना पसंद नहीं आया।
01
Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core i3 Processor
यह डेल 15 लैपटॉप वर्क फ्रॉम होम से लेकर ट्रेवल तक के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसे हल्के और पतले डिजाइन में बनाया गया है। यह 14वीं जेनरेशन वाले इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आता है, जो सामान्य ऑफिस कामों जैसे Excel, Word आदि आसानी से रन कर सकता है। इस लैपटॉप में बड़ी फाइलों को स्टोर करने के लिए 512 जीबी एसएसडी तो वहीं कुशल बूट टाइम प्रदर्शन देने वाली 8 जीबी रैम दी गई है। इस Dell Laptop का 120Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले भी मिलता है, जो काम और मनोरंजन दोनों में बढ़िया विजुअल्स अनुभव दे सकता है। इसके अलावा, यह पतले किनारों और 250 ब्राइटनेस वाली स्क्रीन पर काम करते वक्त आपको सहज महसूस करा सकता है। मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 यूएसबी, 1 एचडीएमआई पोर्ट के साथ ही 1 हेडसेट जैक और 1 एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- स्पेशल फीचर- पतला
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- एर्गोनेमिक सपोर्ट वाला कीबोर्ड टाइपिंग करने पर सहज अनुभव दे सकता है।
- डेल कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने में सक्षम है।
- बिल्ट-इन एचडी वेबकैम के जरिए हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग की जा सकती हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने लैपटॉप गर्म होने की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo ThinkBook 16 AMD Ryzen 5 7535HS (8GB RAM/512GB SSD)
लेनोवो ब्रांड के लैपटॉप अक्सर प्रोफेशनल कामों को करने के लिए पसंद किए जाते हैं। ऐसे में थिंकबुक सीरीज का यह लैपटॉप भी Work From Home के लिए अच्छा हो सकता है। यह बेहतरीन प्रदर्शन देने वाले एएमडी राइज़ेन 5 7535HS प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड 4.55 GHz तक रहने वाली है। इसमें 64GB तक अपग्रेड होने योग्य 8 जीबी रैम दी गई है, ताकी आप रिमोट वर्क में भी बिना रूकावट ऑफिस के कामों को पूरा कर सकें। इस Lenovo लैपटॉप में मिलने वाली 512 जीबी एसएसडी ना सिर्फ लार्ज फाइलों को आसानी से स्टोर करने की सुविधा देती है बल्कि उन्हें तेजी से लोड और खोलने में भी मदद करती है। यह 16 इंच वाले IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 1920 x 1200 रिजॉल्यूशन पिक्चर से लेकर टेक्स्ट तक को स्पष्ट बनाता है। वहीं, एंटी ग्लेयर कोटिंग लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर से बचाव कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- रेपिड चार्ज प्रो 0% बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।
- यह Dolby Audio से लैस 2 वॉट वाले डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।
- इसमें बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा भी मिलती है।
कमी
- कुछ लोगों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
03
ASUS Vivobook 15, Smartchoice, AMD Ryzen 7 5825U
आपके वर्क फ्रॉम होम अनुभव को आसान और तेज बनाने के लिए इस आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप में एएमडी राइज़ेन 7 5825U प्रोसेसर दिया गया है। इसकी तेज स्पीड और रिस्पॉन्स काम को बिना रूकावट करने में मदद कर सकते हैं। इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 15.6 इंच डिस्प्ले भी मिलता है, जो 60Hz रीफ्रेश रेट के जरिए विजुअल्स को स्मूद तरीक से चलाने में मदद करता है। वहीं, इस ASUS Laptop की 250 निट्स ब्राइटनेस तेज रोशनी वाले कमरों में भी स्क्रीन की चमक बनाए रखने में सक्षम होती है। यह एंटी ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है, जिस वजह से आपकी आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट का असर भी कम होता है। इसके अलावा, बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड से आपको आपको कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग की सुविधा मिल सकती है। इसकी रैम मेमोरी 16GB और एसएसडी साइज 512GB रहने वाला है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसकी स्क्रीन को 180 डिग्री हिंज से पूरी झुकाया जा सकता है।
- इसमें फिजिकल वेबकैम शील्ड वाला 720p HD कैमरा मिलता है।
- यह सुरक्षित इस्तेमाल के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी ऑडियो क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए अन्य डिवाइसों की जानकारी।
04
Acer Aspire Lite 12th Gen, Intel Core i5-12450H
इस एसर एस्पायर लाइट लैपटॉप में बेहतरीन प्रदर्शन और लंबी बैटरी लाइफ का साथ मिलता है, जो WFH के लिए बढ़िया हो सकत है। इसका 12वीं जेनरेशन वाला इंटेल कोर 5-12450H प्रोसेसर ऑफिस के कामों को आसानी से संभाल सकता है। वहीं, 12 जीबी की RAM और 512 जीबी SSD इसके प्रदर्शन, प्रतिक्रिया को और भी तेज व कुशन बनाते हैं। इसमें शानदार डिटेल और रंग से भरे विजुअल्स देने वाला 15.6 इंच फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलता है। इस Acer लैपटॉप का अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और पतले किनारे इसे और भी खास बनाते हैं। यह न्यूमैरिक कीपैड वाले बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, ताकी कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग की जा सके। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 USB, 1 HDMI पोर्ट, 1 हेडसेट जैक दिया गया है, ताकी आप अन्य डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट कर सकें।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Acer
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 12 जीबी
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, लाइटवेट
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- यह 2 बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर और डिजिटल माइक के साथ आता है।
- स्पष्ट वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2MP का वेबकैम दिया गया है।
- एसर कॉम्फीव्यू लंबे स्क्रीन टाइम में आंखों के लिए आरामदायक हो सकता है।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन से डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने की बात कही है।
05
सूची में शामिल लैपटॉप मॉडलों की तुलना
वर्क फ्रॉम के लिए वैसे तो ये पांचों ही विकल्प अच्छे हो सकते हैं। हालांकी, आप अपने काम के अनुसार इनमें से सही प्रोसेसर और अन्य फीचर्स वाला मॉडल चुन सकते हैं। इसके लिए आप अपने बजट को भी ध्यान में रखें और साथ ही विकल्पों की तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।