i5 या फिर i7 Laptop: आपकी जरूरतों के लिए कौन-सा प्रोसेसर बेहतर है? जानिए विकल्पों के साथ

जहां एक तरफ इंटेल i5 सामान्य ब्राउज़िंग और कार्यों के लिए बेहतरीन है, तो वहीं इंटेल i7 एडिटिंग से लेकर गेमिंग तक के लिए अच्छा मान जाता है। ऐसे में अगर आप भी नया Laptop लेने से पहले प्रोसेसर को लेकर असमंजस में हैं, तो यहां दोनों के बारे में ही विस्तार से जानकारी और कुछ बढ़िया विकल्प भी दिए गए हैं।
i5 Vs i7 Laptop: अपनी जरूरतों के लिए चुनें सही प्रोसेसर
i5 Vs i7 Laptop: अपनी जरूरतों के लिए चुनें सही प्रोसेसर

अक्सर एक नया लैपटॉप लेने से पहले ब्रांड के साथ-साथ लोगों को प्रोसेसर के बीच कंफ्यूजन होती है। यह बेहद आम है, और काम के हिसाब से सही प्रोसेसर वाला लैपटॉप लेना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी Intel के दो लोकप्रिय i5 और i7 प्रोसेसर के बीच असमंसज में हैं, तो आपके लिए हमने यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की है। आपको बता दें कि, ये दोनों ही प्रोसेसर इंटेल के हैं। हालांकी i7 में आमतौर पर अधिक कोर और थ्रेड्स होते हैं, जो मल्टीटास्किंग और गहन कार्यों के लिए बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं। i7 Processor में अक्सर हाई टर्बो बूस्ट फ्रीक्वेंसी और अधिक कैश मेमोरी भी होती है, जिससे यह तेजी से डेटा एक्सेस कर पाता है। मगर, इसका मतलब यह नहीं है कि i5 कमजोर है; नवीनतम पीढ़ी के i5 प्रोसेसर कई i7 से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारा अनुभव बताता है कि कोर की संख्या, थ्रेड्स और क्लॉक स्पीड के साथ-साथ पीढ़ी भी प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में आप अपने उपयोग, जरूरत, बजट आदि के आधार पर दोनों में से एक सही प्रोसेसर वाला लैपटॉप चुन सकते हैं।

i5 या i7 में से कैसे चुनें सही प्रोसेसर वाला लैपटॉप?

सही प्रोसेसर का चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। ऐसे में आप नीचे बताई गई बातों के आधार पर अपने लिए एक सही लैपटॉप का चुनाव कर सकते हैं-

  • अगर आप केवल वेब ब्राउज़िंग, ईमेल, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और हल्की मल्टीटास्किंग जैसे सामान्य कार्यों के लिए लैपटॉप चाहते हैं, तो एक i5 Processor बेहतर होगा और पैसे भी बचा सकता है। 
  • अगर आप वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, CAD सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, या गेम्स खेलना चाहते हैं, तो i7 प्रोसेसर की ज्यादा शक्ति और मल्टी-थ्रेडिंग क्षमताएं आपको एक सहज और तेज अनुभव प्रदान करेंगी।
  • हालांकी, गेमिंग के लिए, i5 प्रोसेसर भी (विशेषकर नवीनतम पीढ़ियों के) अक्सर पर्याप्त होते हैं, खासकर जब एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के साथ आते हैं।
  • मगर, जो लोग स्ट्रीमिंग भी करते हैं या बहुत उच्च-रिजॉल्यूशन वाले गेम्स खेलते हैं, तो i7 Laptop अतिरिक्त हेडरुम प्रदान कर सकता है। 
  • वहीं, वीडियो एडिटिंग में मल्टी-कोर प्रदर्शन और थ्रेड्स जरूरी होते हैं, और यहां i7 स्पष्ट रूप से i5 से बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे रेंडरिंग का समय कम हो जाता है और वर्कफ्लो तेज होता है।

नीचे आप दोनों ही प्रोसेसर से लैस कुछ अच्छे मॉडल्स देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i5-13420H

    यह एचपी की विक्टस सीरीज का लैपटॉप है, जो 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है। इसे स्टूडेंट या वर्किंग प्रोफेशनल अपने सामान्य कार्यों के लिए आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी Intel टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी मल्टीटास्किंग के लिए भी कुशल प्रदर्शन दे सकती है। वहीं, 16 जीबी की RAM और 512 जीबी वाली SSD परफॉर्मेंस को अधिक तेज, रिस्पॉन्सिव और बेहतर बनाने का काम करती हैं। इस 13th जेनरेशन i5 लैपटॉप में 15.6 इंच का डाइग्नल फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो काम से लेकर मनोरंजन तक में बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। यह 144 Hz रीफ्रेश रेट के साथ पिक्चर को धुंधला होने से बचाता है और साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्पष्ट विजुअल्स देने का काम करती है। वहीं, शानदार ग्राफिक्स प्रदर्शन के लिए इसमें 4 GB GDDR6 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • खास उपयोग- मनोरंजन, गेमिंग
    • मॉडल नाम- एचपी विक्टस
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, माइक्रो ऐज डिस्प्ले

    खूबियां

    • मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI, 1 RJ और 1 डिस्प्ले पोर्ट दिया गया है।
    • यह न्यूमैरिक कीपैड वाले फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।
    • इसमें DTS:X अल्ट्रा और एचपी ऑडियो बूस्ट वाले डुअल स्पीकर्स मिलते हैं।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास समस्या जिक्र नहीं किया है।
    01
  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen i7-13620H

    यह लैपटॉप भी एचपी विक्टस सीरीज का है, लेकिन इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i7-13620H मिलता है। 10-कोर और 16 थ्रेड्स वाले इस लैपटॉप में हाई-एंड गेमिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग तक के काम कुशलता से किए जा सकते हैं। इस HP Laptop में तेज बूट टाइम और प्रतिक्रिया देने वाली 16 जीबी रैम मिलती है। वहीं, गेम की बड़ी फाइलों से लेकर किसी अन्य ऐप को स्टोर और तेजी से खोलने के लिए यह 512 जीबी SSD के साथ आता है। इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 144Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर बेहतर पिक्सल और क्वालिटी वाले विजुअल्स देखे जा सकते हैं। आपके लंबे गेमिंग या एडिटिंग सेशन को आरामदायक बनाने के लिए यह एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है, जिससे हानिकारक ब्लू लाइट प्रभाव आंखों पर कम होता है। इसमें डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 4050 जीपीयू भी दिया गया है, जिस वजह से शानदार क्वालिटी वाले ग्राफिक्स का मजा लिया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- विक्टस
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7 फैमिली
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • यह 1-ज़ोन RGB बैकलिट वाले फुल साइज कीबोर्ड के साथ आता है।
    • 0% बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज करने वाला फास्ट चार्ज सपोर्ट मिलता है।
    • इसकी रैम और एसएसडी दोनों को जरूरत पड़ने पर अपग्रेड कर सकते हैं।

    कमी

    • एक-दो ग्राहकों ने बैटरी बैकअप से जुड़ी समस्या बताई है।

    एचपी i5 से यह मॉडल क्यों बेहतर है?

    • जहां एक तरफ एचपी विक्टस i5 में सामान्य ब्राउज़िंग, काम और मल्टीटास्किंग की जा सकती है। वहीं, इसमें आप हाई-एंड गेमिंग से लेकर एडिटिंग जैसे भारी काम कुशलता से कर सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor

    वैसे तो यह डेल G15 लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आता है। मगर, यह गेमिंग के लिए भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसे खास तौर पर उसी के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, गेमिंग हो या फिर काम आपको स्मूद विजुअल अनुभव देने के लिए इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और 120Hz रीफ्रेश रेट भी मिलता है। यह 6 GB GDDR6 के डेडिकेटड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू के जरिए एडवांस्ड ग्राफिक्स प्रदर्शन देता है। इसके अलावा, आसान स्टोरेज और फाइलों को तेजी से एक्सेस करने के लिए आपको 1TB SSD स्पेस भी मिलता है। इस i5 लैपटॉप में न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है, ताकी कम रोशनी में भी टाइपिंग का काम आसानी से किया जा सके। यह G-Key के साथ आता है, जो आपको बेहतर गेमिंग और प्रोडक्टिविटी कंट्रोल का अनुभव दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल नाम- डेल G15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • डार्क शैडो ग्रे वाले फिनिश के साथ ब्लैक थर्मल शेल्फ इसे देखने में शानदार बनाते हैं।
    • एलियनवियर-इंस्पायर्ड थर्मल डिजाइन लैपटॉप को हीटिंग से बचा सकती है।
    • इसमें पतले किनारों, एलईडी बैकलिट और 250 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोग हैवी इस्तेमाल में बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
    03
  • Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display, 13th Gen Intel Core i7-1355U

    13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर से लैस इस लैपटॉप को हैवी लोड वाले कामों को तेज और कुशलता से करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी ऊर्जा-कुशल बैटरी और एक्सप्रेस चार्ज सपोर्ट आपके फोकस और प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकते हैं। यह अपने डेलकंफर्ट व्यू के जरिए हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करते हुए लंबे स्क्रीन टाइम में भी आरामदायक अनुभव दे सकता है। इस Dell Laptop में 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतरीन रिजॉल्यूशन के साथ साफ पिक्चर क्वालिटी देता है। इसका रीफ्रेश रेट 120Hz है, जो कि स्क्रीन पर विजुअल्स को अटकने और धुंधला पड़ने से बचाता है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, ताकी काम, मनोरंजन या गेमिंग में आपको स्टोरेज या फिर स्पीड से समझौता ना करना पड़े। इसके बैकलिट कीबोर्ड के साथ आप कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल नाम- डेल 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7 फैमिली
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, न्यूमैरिक कीपैड

    खूबियां

    • इसमें एर्गोनेमिक टाइपिंग एंगल प्रदान करने वाला लिफ्ट हिंज मिलता है।
    • अडाप्टिव थर्मल्स काम करने के तरीके के अनुसार कुशल प्रदर्शन देते हैं।
    • यह न्यूमैरिक कीपैड, रूमी कीपैड्स और कैलकुलेटर हॉटकीज़ के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा बैटरी बैकअप को लेकर शिकायत की गई है।

    डेल i5 से यह मॉडल क्यों बेहतर है?

    • ऊपर शामिल डेल i5 और यह i7 लैपटॉप दोनों ही शानदार हैं। हालांकी, इसका प्रोसेसर अपग्रेड होने की वजह से आपको i5 के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है।
    04
  • Lenovo (Smartchoice) LOQ 2024, 12th Gen Intel Core i5 12450HX

    लेनोवो ब्रांड का यह लैपटॉप 8-कोर और 12 थ्रेड्स वाले इंटेल कोर i5-12450HX प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके जरिए 4.4GHz तक की अधिकतम स्पीड मिल सकती है। यह IPS टेक्नोलॉजी वाले 15.6 इंच फुल डिस्प्ले के जरिए शानदार पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम है। इसका 144 Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस विजुअल्स की स्पष्टता और चमक दोनों का ख्याल रखते हैं। वहीं, 100pct. sRGB सपोर्ट आपको असली जैसे दिखने वाले रंगीन पिक्चर देने का काम करता है। इसमें 32GB तक अपग्रेड होने वाली 16 जीबी RAM दी गई है, जो बिना किसी रूकावट तेज बूट टाइम के साथ काम करने का अनुभव दे सकती है। इसके 512 जीबी एसएसडी में आप बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर और एक्सेस कर सकते हैं। यह एक गेमिंग लैपटॉप है, जिसकी G-Sync टेक्नोलॉजी तेज मोशन और स्पीड के साथ शानदार गेमिंग प्रदर्शन देने का काम करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • खास उपयोग- डेवलेपर, मनोरंजन, गेमिंग
    • मॉडल नाम- LOQ
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो

    खूबियां

    • इसमें सफेद बैकलिट वाला ट्रूस्ट्राइक 100% एंटी-घोस्टिंग कीबोर्ड दिया गया है।
    • इसकी हाइपर चैंबर थर्मल डिजाइन हाई-एंड गेमिंग में हीटिंग से बचाती है।
    • एडवांस्ड प्रदर्शन के लिए AI इंजन+ के साथ डेडिकेटेड AI चिप मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बैटरी लाइफ और साउंड क्वालिटी से जुड़ी समस्या बताते हैं।
    05
  • Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3, 13th Gen Intel Core i7 13620H

    अपने 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर के जरिए यह लेनोवो लैपटॉप आपको हैवी लोड में भी शानदार प्रदर्शन दे सकता है। इसका फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 15.3 इंच डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज रोशनी में भी बेहतर चमक वाले विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं, एंटी ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर भी कम होता है। इस Lenovo Laptop में 16 जीबी रैम दी गई है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर 24 जीबी तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यह 1TB तक अपग्रेड होने वाली 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है। इस i7 लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD 1080p कैमरा और साथ ही डॉल्बी ऑडियो से लैस डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो लाइट स्ट्रीमिंग को मजेदार बना सकते हैं। लैपटॉप को रेपिड चार्ज के जरिए 15 मिनट में करीब 2 घंटे तक के रनटाइम के लिए चार्ज कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- आइडियापैड स्लिम 3
    • स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो

    खूबियां

    • इसमें स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन वाले डुअल डिजिटल माइक मिलते हैं।
    • यह फेशियल रिकॉग्निशन वाले स्मार्ट लॉग-इन फंक्शन के साथ आता है।
    • सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।

    लेनोवो i5 से यह मॉडल क्यों बेहतर है?

    • अपग्रेडेड प्रोसेसर के अलावा स्मार्ट लॉग-इन, रेपिड चार्ज, स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन जैसी कई सुविधाएं इसे लेनोवो के i5 लैपटॉप से बेहतर बनाती हैं।
    06

सूची में शामिल i5 और i7 लैपटॉप मॉडलों की तुलना

अलग-अलग प्रोसेसर के साथ आने वाले इन लैपटॉप की कीमतें, कुछ फीचर्स, रैम और स्टोरेज भी एक-दूसरे से अलग है। ऐसे में आप अपनी जरूरत, बजट आदि के अनुसार नीचे की गई तुलना को देखते हुए एक अच्छा मॉडल चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

रीफ्रेश रेट

HP Smartchoice Victus

इंटेल i5-13420H

16 जीबी, 512 जीबी

144Hz

HP Smartchoice Victus

इंटेल i7-13620H

16 जीबी, 512 जीबी

144Hz

Dell G15

इंटेल i5-13450HX

16 जीबी, 1 टीबी

120Hz

Dell 15 Laptop

इंटेल i7-1355U

16 जीबी, 512 जीबी

120Hz

Lenovo (Smartchoice) LOQ 2024

इंटेल i5 12450HX

16 जीबी, 512 जीबी

144Hz

Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3

इंटेल i7 13620H

16 जीबी, 512 जीबी

-

निष्कर्ष: i5 और i7 लैपटॉप में अपनी जरूरत के हिसाब से सही लैपटॉप चुनना ऊपर बताई गई बातों के जरिए आसान हो सकता है। दोनों ही प्रोसेसर बढ़िया और कुशल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। मगर, आपकी अपनी जरूरत इनमें से किसी एक को चुनना जरूरी बनाती है। जहां एक तरफ सामान्य ब्राउज़िंग से लेकर हल्की-फुली गेमिंग या फिर डॉक्यूमेंट एडिटिंग के लिए i5 Laptop अच्छा है, तो वहीं i7 अपने हाई-एंड कामों जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग आदि को आसानी से संभालने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप इन दोनों में से किसी को भी अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार चुन सकते हैं। 

अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या i5 प्रोसेसर गेमिंग के लिए पर्याप्त है?
    +
    हां, नवीनतम पीढ़ी के i5 प्रोसेसर (जैसे 12वीं या 13वीं पीढ़ी) अधिकांश आधुनिक गेम्स के लिए पर्याप्त से अधिक हैं, खासकर जब एक अच्छे समर्पित ग्राफिक्स कार्ड के साथ जोड़े जाते हैं।
  • क्या i7 लैपटॉप ज्यादा बैटरी खाता है?
    +
    आमतौर पर, i7 प्रोसेसर, विशेष रूप से उच्च प्रदर्शन वाले मॉडल, i5 की तुलना में थोड़ी अधिक बैटरी का उपभोग कर सकते हैं, खासकर गहन कार्यों के दौरान। हालांकि, लैपटॉप की बैटरी लाइफ प्रोसेसर के साथ-साथ बैटरी की क्षमता और उपयोग पर भी निर्भर करती है।
  • i5 और i7 में से कौन सा मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर है?
    +
    i7 प्रोसेसर में आमतौर पर अधिक कोर और थ्रेड्स होते हैं, जो इसे i5 की तुलना में गहन मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर बनाते हैं। यह एक साथ कई भारी एप्लीकेशन चलाने या वर्चुअल मशीन का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।