इंटेल i5 13वीं पीढ़ी के प्रोसेसर वाले लैपटॉप आधुनिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक आदर्श विकल्प बनकर उभरे हैं, जो रोजाना के डिजिटल वर्क, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं। यह अपने हाइब्रिड आर्किटेक्चर के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें परफॉर्मेंस कोर (P-cores) और एफिशिएंसी कोर (E-cores) शामिल हैं। यह डिजाइन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और भारी वर्कलोड के लिए बेहतर प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। आपको लगभग सभी लोकप्रिय लैपटॉप ब्रांड के पास इस प्रोसेसर से लैस मॉडल्स मिल जाएंगें। इन्हीं में से कुछ बढ़िया i5 13th Generation वाले Laptops के विकल्प हम आपके लिए लेकर आए हैं। इनमें आपको 16 जीबी रैम से लेकर 1TB तक एसएसडी स्पेस मिल जाएगा, जो परफॉर्मेंस को अधिक तेज व कुशल बनाने का काम करता है। ये लैपटॉप मॉडल छात्र और पेशेवरों के लिए अच्छे हो सकते हैं। पोर्टेबिलटी के लिहाज से भी ये अच्छे रहने वाले हैं, क्योंकि लगभग सभी हल्के और पतले डिजाइन में आते हैं।
नीचे देखिए 13वीं पीढ़ी के बढ़िया i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप मॉडल्स-
ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H
13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर से लैस यह आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप आपको रोजाना के डिजिटल कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक में बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इसका 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ विजुअल्स को अच्छी स्पीड और क्लैरिटी के साथ चलाता है। इसमें मिलने वाली 250 निट्स की ब्राइटनेस आपको बाहर की तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर साफ चमक के साथ पढ़ने का अनुभव दे सकती है। वहीं, इस ASUS Vivobook में न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है, ताकी आप कम उजाले में भी कीबोर्ड की कुंजियों को आसानी से ढूंढते हुए टाइपिंग कर सकें। इसकी 16GB RAM प्रोससिंग पावर को तेज बनाती है और साथ ही 512GB SS बड़ी फाइलों को स्टोर और कम टाइम में खोलने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11होम
- स्पेशल फीचर- 60Hz रीफ्रेश रेट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 720p HD कैमरा मिलता है।
- यह बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ आता है।
- 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल स्क्रीन पर किसी भी तरफ से देखने पर साफ विजुअल्स देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
01
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Intel Core i5-13420H
यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप अपने 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13420H के जरिए 4.6 GHz तक की अधिकतम स्पीड प्रदान करता है, जो आपको बिना रूकावट काम या पढ़ाई करने का अनुभव दे सकता है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस वाला 15.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो काम हो या मनोरंजन दोनों में शानदार विजुअल्स दे सकता है। यह एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है और TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड भी है, जिस वजह से लंबे स्क्रीन टाइम में आपकी आंखों पर पड़ने वाला ज़ोर कम हो सकता है। Lenovo के इस i5 Laptop में 1TB तक अपग्रेड होने वाला 512 जीबी एसएसडी और साथ ही 16 जीबी रैम दी गई है, ताकी आपको तेज बूट टाइम, प्रतिक्रिया और प्रदर्शन मिल सके। इसके अलावा, प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD 1080p कैमरा हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, HD ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटल UHD ग्राफिक्स
खूबियां
- यह करीब 14.5 घंटे तक चलने वाली 50Wh बैटरी लाइफ के साथ आता है।
- इसमें बैकलिट कीबोर्ड के साथ ही ऊपर की तरफ एल्युमीनियम केस दिया गया है।
- इसके 2W x2 वाले डॉल्बी ऑडियो से लैस स्टीरियो स्पीकर बढ़िया साउंड दे सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने स्क्रीन से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor
डेल के लैपटॉप हमेशा से ही लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में यह इंटल कोर i5-13450HX प्रोसेसर वाला Dell G15 लैपटॉप छात्रों, गेमर्स और पेशेवरों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका 6 GB GDDR6 वाला NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू एडवांस्ड ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है। वहीं, 120Hz रीफ्रेश रेट और 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले गेमिंग के दौरान बेहतरीन क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। यह i5 प्रोसेसर लैपटॉप 1 टीबी एसएसडी के साथ आता है, जिसमें आप फाइलों को आसानी से स्टोर और तेजी से एक्सेस कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली 16 जीबी रैम लोडिंग और रिस्पॉन्स को तेज करते हुए आपको बिना रूकावट गेमिंग का अनुभव दे सकती है। यह गेम-रेडी कीबोर्ड के साथ आता है, बैकलिट के साथ ही गेम्स के दौरान आसान और तेज कंट्रोल के लिए G-Key भी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- एलियनवियर इंस्पायर्ड थर्मल डिजाइन हीटिंग की समस्या से बचाता है।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स के जरिए डिवाइसों को कनेक्ट करना आसान रहता है।
- यह पतले किनारों वाले एंटी ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोग बैटरी लाइफ से जुड़ी शिकायत करते हैं।
03
acer Aspire Lite,13th Gen, Intel Core i5-13420H Processor
इस एसर एस्पायर लाइट लैपटॉप में IPS टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार रंग और क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। यह एयर कॉम्फीव्यू के साथ आता है, जिसकी वजह से आपकी आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव कम होता है। इसमें मिलने वाला 170 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल आपको स्क्रीन पर अलग-अलग तरफ से देखने पर भी साफ पिक्चर क्वालिटी देता है। इस Acer Laptop का अल्ट्रा स्लिम डिजाइन इसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाने के लिए आसान बनाता है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, जिसे 1TB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। इसमें इंटरनेशनस लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है। इसका 180 डिग्री वाला हिंज आपको अपने आस-पास बैठे लोगों के साथ स्क्रीन शेयर करने का काम आसान बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Acer
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11होम
- स्पेशल फीचर- अल्ट्रा स्लिम डिजाइन
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसमें शानदार विजुअल्स देने वाला LED बैकलाइटिंग डिस्प्ले दिया गया है।
- वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल डिजिटल माइक और 2MP वेबकैम मिलता है।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए USB, HDMI पोर्ट और हेडसेट जैक दिया गया है।
कमी
- एक ग्राहक ने इसमें टाइप-सी चार्जिंग ना होने की शिकायत की है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1335U (16GB DDR4,512GB SSD)
बिना रूकावट वाले शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए यह एचपी लैपटॉप इंटल कोर i5-1335U प्रोसेसर के साथ आता है, जो पढ़ाई, ऑफिस और हल्की गेमिंग के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका इंटल आइरिस Xe ग्राफिक्स बेहतरीन विजुअल्स देता है, जो साधारण गेमिंग से लेकर अपने पसंदीदा शो को अच्छी क्वालिटी में देखने के लिए अच्छा रहेगा। यह कुशल मल्टीटास्किंग के लिए 16GB RAM और 512GB SSD के साथ आता है, ताकी आपको कोई भी काम करते वक्त लैगिंग की समस्या ना झेलनी पड़े। इस i5 लैपटॉप के 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आप स्पष्ट टेक्स्ट और पिक्चर क्वालिटी पा सकते हैं। माइक्रो ऐज डिस्प्ले का फुल एचडी रिजॉल्यूशन पिक्चर को बेहतर पिक्सल के साथ प्रदर्शित करता है, जिससे उनके फटने की समस्या कम होती है। इसमें मिलने वाला फास्ट चार्ज सपोर्ट बैटरी को कम समय में तेजी से चार्ज करने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो ऐज डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- एंटी ग्लेयर स्क्रीन से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होता है।
- इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला फुल एचडी कैमरा दिया गया है।
- इसकी 41Wh वाली शक्तिशाली बैटरी 8 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
05
बेस्ट i5 13वीं पीढ़ी के लैपटॉप मॉडलों की तुलना
जहां एक तरफ ऊपर शामिल किए गए सभी Laptop Brands का प्रोसेसर एक ही है, तो वहीं दूसरी तरफ इनके कई फीचर्स, कीमत और स्टोरेज आदि अलग-अलग है। ऐसे में आप इनकी तुलना करते हुए अपनी जरूरतों को अनुसार एक सही मॉडल चुन सकते हैं-
गैजेट गली पर आप अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।