ये बेहतरीन Zebronics Juke Bar दमदार बेस के साथ देंगे हाई-क्वालिटी ऑडियो

क्या आप अपने घर के मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बढ़िया Zebronics जूक बार की तलाश में हैं? सही Soundbar चुनना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब जेब्रोनिक्स जैसे ब्रांड कई बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हों। ऐस में आप यहां इस ब्रांड के कुछ बेहतरीन विकल्पों को उनके फीचर्स, खूबियों और कमी से जुड़ी जानकारी के साथ देख सकते हैं।
बेस्ट जेब्रोनिक्स जूक बार मॉडल्स
बेस्ट जेब्रोनिक्स जूक बार मॉडल्स

आज के डिजिटल युग में, एक अच्छे साउंडबार के बिना होम थिएटर अधूरा है। जेब्रोनिक्स जूक बार अपनी किफायती कीमतों और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, बाजार में इतने सारे मॉडलों के साथ, 'सबसे अच्छा Zebronics Juke Bar कौन सा है?' यह सवाल अक्सर उठता है। इस लेख में, हम जेब्रोनिक्स के कुछ लोकप्रिय जूक बार्स का परीक्षण और तुलना करेंगे, उनके फीचर्स, खूबियों और कमी के बारे में जानेंगे, साथ ही बताएंगे कि कौन सा मॉडल आपके सुनने के अनुभव को अगले स्तर पर ले जा सकता है। इनकी कुछ खास विशेषताओं की बात करें, तो ये बाकी ब्रांड्स के मुकाबले कम कीमत में ही बेहतरीन साउंड देने वाले डॉल्बी ऑडियो, 5.1 सराउंड साउंड चैनल जैसे फीचर्स देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें आपको वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह की कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिस वजह से इन्हें टीवी, फोन, लैपटॉप आदि से कनेक्ट करना भी आसान रहता है।

आप नीचे Zebronics जूक बार के पांच बढ़िया मॉडल्स देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 6500, Dolby Soundbar

    डॉल्बी ऑडियो से लैस इस साउंडबार के साथ इमर्सिव साउंड वाली बेहतरीन क्वालिटी की आवाज पा सकते हैं, जिसमें स्पष्ट डायलॉग से लेकर हर एक इफेक्ट सुना जा सकता है। यह 6.35 सेमी के डुअल ड्राइवर के साथ आता है, जो आवाज को दोगुनी क्षमता के साथ सुनने का अनुभव देता है। वहीं, इसका सबवूफर 13.33 सेमी के ड्राइवर के साथ आता है, जिसके साथ साउंड की क्वालिटी बेहतर होने के साथ ही दमदार बेस भी मिलता है। इसमें मिलने वाला वर्चुअल 5.1 सराउंड साउंड आपके चारों तरफ ऐसा माहौल बनाता है, जैसे कि आवाज पूरे कमरे में गूंज रही हो और आप एक बेहतरीन थिएटर वाला मजा ले सकते हैं। इसे स्मार्ट डिवाइस के साथ वायरलेस ब्लूटूथ की मदद से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा टीवी को कनेक्ट करने के लिए आपको HDMI व ऑप्टिकल पोर्ट मिलते हैं। इसमें USB और AUX पोर्ट्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से विभिन्न डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 200 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, ब्लूटूथ, AUX
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • अधिकतम रेंज- 5 मीटर
    • स्पीकर साइज- 13.33 सेमी

    खूबियां

    • फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए यह डेडिकेटेड रिमोट के साथ आता है।
    • इसमें पावर, आवाज और मीडिया कंट्रोल के लिए बटन भी दिए गए हैं।
    • डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी आपको थिएटर जैसी आवाज का अनुभव दे सकती है।

    कमी

    • कुछ लोगों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्या आई है।
    01
  • ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundbar

    इसके 600 वॉट वाले शक्तिशाली पावर आउटपुट के साथ आपको फिल्मों, गानों और गेम में बेहतरीन असली जैसे साउंड का मजा मिल सकता है। इस जेब्रोनिक्स जूक बार में 3 ड्राइवर्स के साथ आने वाला साउंडबार मिलता है, जो असाधारण ऑडियो क्वालिटी के साथ आपके मनोरंजन का मजा दोगुना कर सकता है। यह गहरा और रोमांचक बेस देने वाले 16.51 सेमी ड्राइवर वाले सबवूफर के साथ आता है, जो एक्शन और गानों में बेहतरीन एहसास जोड़ सकता है। इसमें डुअल ड्राइवर्स के साथ आने वाले डुअल वायरलेस सैटेलाइट मिलते हैं, जिन्हें सेट-अप करना भी आपके लिए आसान रहने वाला है। इस Zebronics Sound Bar में सिनेमा हॉल जैसी बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसका 5.1 चैनल वाला सराउंड साउंड आपको पूरे कमरे में एकसमान, संतुलित और तेज आवाज का अनुभव दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 600 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, ब्लूटूथ, AUX, ऑप्टिकल
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट कंट्रोल
    • ऑडियो चैनल- 5.1
    • वूफर ड्राइवर डायमीटर- 16.51 सेमी

    खूबियां

    • ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, AUX, HDMI, USB जैसी मल्टी-कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।
    • वॉल माउंटेबल डिजाइन के कारण इसे सेट-अप करना आसान रहता है।
    • डुअल वायरलेस रिअर सैटेलाइट एकदम असली जैसी आवाज का अनुभव करा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने रिमोट कंट्रोल सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9775, Dolby Soundbar

    यह जेब्रोनिक्स पांच शक्तिशाली ड्राइवर्स के साथ आता है, जिनके साथ विभिन्न फ्रेक्वेंसी पर भी संतुलित ऑडियो आउटपुट और बेहतरीन साउंड का मजा मिल सकता है। इसका सबवूफर भी 16.51 सेमी के डुअल ड्राइवर के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको बेहतरीन आवाज के साथ ही दोगुना गहरे बेस का अनुभव भी मिल सकता है। यह इमर्सिव ऑडियो का अनुभव देने के लिए डुअल रिअर सैटेलाइट स्पीकर्स के साथ आता है। इसमें 5.2.2CH का सराउंड साउंड मिलता है, जो हर एक ऑडियो डिटेल को बेहतर करते हुए फिल्मों, गानों और गेम में बेहतरीन सिनेमैटिक एहसास जोड़ सकता है। इस जेब्रोनिक्स साउंडबार की डॉल्बी एटमॉस ऑडियो टेक्नोलॉजी डायलॉग की स्पष्टता और साउंड इफेक्ट की डिटेल को बेहतर करते हुए हर एक डिवाइस से बेहतर साउंड अनुभव सुनिश्चित करती है। यह 650 वॉट्स के पावर आउटपुट के साथ काम करते हुए आपके सुनने के अनुभव को कई गुना तक बेहतर कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 650 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • स्पीकर साइज- 16.51 सेमी
    • ऑडियो चैनल्स- 5.2.2

    खूबियां

    • इसके डेडिकेटेड रिमोट कंट्रोल के साथ आपको आसान और तेज नियंत्रण मिलता है।
    • इसमें पावर, वॉल्यूम लेवल, कनेक्टिविटी आदि की जानकारी देखने के लिए LED डिस्प्ले दिया गया है।
    • वॉल माउंटेबल फीचर के साथ इसे आसानी से दीवार से जोड़कर लगा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं बताई गई हैं।
    03
  • ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 soundbar

    टीवी से लेकर लैपटॉप, फोन, टैब जैसी विभिन्न डिवाइसों के साथ आसानी से कनेक्ट करने के लिए यह साउंडबार वायरलेस ब्लूटूथ, ऑप्टिकलस HDMI ARC, USB, AUX जैसी मल्टी-कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें हर एक सीन को बेहतरीन और सिनेमैटिक आवाज के साथ देखने का अनुभव देने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलती है। यह Zebronics Soundbar कुल 525 वॉट्स का साउंड आउटपुट देने वाले सबवूफर, साउंडबार और रिअर वायरलेस सैटेलाइट के साथ आता है। इसका 5.1 चैनल ऑडियो आपके मनोरंजन का स्तर बढ़ा सकता है, क्योंकि यह कमरे को भरने वाली संतुलित और शक्तिशाली आवाज देने में सक्षम होता है। इसके 16.5 सेमी वाले डेडिकेटेड सबवूफर के साथ आप गहरे और रोमांचक बेस का मजा ले सकते हैं। इस डॉल्बी साउंडबार के साथ आप अपने कमरे में बैठकर ही थिएटर जैसी आवाज का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, यह बेस, आवाज, पावर आदि को कंट्रोल करने के लिए फुली फंक्शनल रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 525 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, AUX, HDMI, USB, ऑप्टिकल
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • स्पीकर साइज- 16.5 सेमी
    • ऑडियो चैनल्स- 5.1

    खूबियां

    • इस साउंडबार में दीवार पर लगाने की सुविधा है, जिससे बेहतरीन आवाज मिल सकती है।
    • इसमें तेज और आसानी से जानकारी देखने के लिए एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
    • यह साउंडबार 3 ड्राइवर्स के साथ शक्तिशाली आवाज का मजा दे सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं आई हैं।

    गैजेट गली पर आप ऐसी ही अन्य जानकारी भी देख सकते हैं।

    04
  • ZEBRONICS Juke BAR 7600 Soundbar

    300 वॉट के डायनमिक पावर आउटपुट के साथ आप इस जेब्रोनिक्स साउंडबार में दमदार आवाज और भरपूर बेस का मजा पा सकते हैं। इसका साउंडबार ट्रिपल ड्राइवर्स के साथ शक्तिशाली साउंड क्वालिटी प्रदान करता है, जो फिल्मों से लेकर गानों और गेम का मजा दोगुना कर सकता है। यह 6.5 इंच ड्राइवर वाले सबवूफर के साथ आता है, जो आवाज में गहरा बेस जोड़ने का काम करता है। इसमें डुअल रिअर सैटेलाइट मिलते हैं, जिनसे आपको 45W-45W का साउंड आउटपुट मिलता है। वहीं, 5.1CH सराउंड साउंड के साथ आपको कमरे में ऐसी आवाज मिलती है, जिससे आपको थिएटर में बैठे होने वाला एहसास मिल सकता है। इस Zebronics साउंडबार में वायरलेस ब्लूटूथ के साथ ही ऑप्टिकल, AUX, HDMI, USB जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं, ताकी विभिन्न डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट किया जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आउटपुट पावर- 300 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • स्पीकर टाइप- साउंडबार
    • ऑडियो चैनल्स- 5.1

    खूबियां

    • यह एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर मोड, पावर आदि की जानकारी देख सकते हैं।
    • इसे रिमोट के साथ ही साउंडबार में दिए गए बटन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • यह जगह को बचाने वाली शानदार वॉल माउंटेबल डिजाइन में आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    05

Zebronics जूक बार के पांचों मॉडल्स की तुलना

मॉडल्स

पावर आउटपुट

सबवूफर ड्राइवर

साउंडबार ड्राइवर

ZEBRONICS Juke BAR 6500

200 वॉट्स

5.25 इंच

डुअल ड्राइवर

ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO

600 वॉट्स

6.5 इंच

ट्रिपल ड्राइवर 

ZEBRONICS Juke BAR 9775

650 वॉट्स

16.51 सेमी

5 ड्राइवर

ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO

525 वॉट्स

16.5 सेमी

3 ड्राइवर

ZEBRONICS Juke BAR 7600 Soundbar

300 वॉट्स

6.5 इंच

ट्रिपल ड्राइवर

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जेब्रोनिक्स जूक बार को टीवी से कैसे कनेक्ट करें?
    +
    आप जेब्रोनिक्स जूक बार को HDMI ARC, ऑप्टिकल केबल, AUX केबल या ब्लूटूथ के माध्यम से अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। सर्वोत्तम ऑडियो गुणवत्ता के लिए HDMI ARC या ऑप्टिकल कनेक्शन की सलाह दी जाती है।
  • क्या जेब्रोनिक्स जूक बार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है?
    +
    हां, अधिकांश जेब्रोनिक्स जूक बार मॉडलों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या अन्य ब्लूटूथ सक्षम उपकरणों से वायरलेस तरीके से संगीत स्ट्रीम कर सकते हैं।
  • क्या जेब्रोनिक्स जूक बार डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं?
    +
    कुछ प्रीमियम जेब्रोनिक्स जूक बार मॉडल, जैसे कि Juke BAR 9775, डॉल्बी एटमॉस तकनीक को सपोर्ट करते हैं, जो एक अधिक इमर्सिव सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है।