boAt के वायरलेस स्पीकर्स अच्छे साउंड के लिए जाने जाते हैं। इन स्पीकर्स में आमतौर पर तगड़ा बेस, साफ आवाज और पोर्टेबल डिजाइन मिलता है, जिससे इन्हें घर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। कई मॉडल्स में 8 से 12 घंटे तक का बैटरी बैक-अप दिया जाता है, जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनने में उपयोगी होता है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ AUX और USB जैसे विकल्प भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। इसके कुछ Wireless Speakers में वॉटर रस्सिटेंट भी होती है, जिससे पूल पार्टी या बाहतर इस्तेमाल आसान हो जाता है। बोट स्पीकर्स का डिजाइन हल्का और मजबूत होता है, जिससे कैरी करना आसान रहता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से स्पीकर चुनते समय आपको उसकी साउंड पावर, बैटरी क्षमता और साइज को ध्यान में रखना जरूरी होता है, ताकि उपयोग के हिसाब से बेहतर अनुभव मिल सके।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें Amazon पर उपलब्ध 5 बेहतरीन boAt वारयेल स्पीकर्स मॉडल और जानें विस्तार से।
Boat Stone 1800 Bluetooth Speaker
इस वायरलेस स्पीकर में 90 वॉट RMS आउटपुट मिलता है, जिससे म्यूजिक काफी तेज और साफ सुनाई देता है। पार्टी या आउटडोर इस्तेमाल में इसकी आवाज आसानी से पूरे एरिया को कवर कर लेती है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है, जिससे कनेक्शन जल्दी और स्टेबल रहता है। आप इसे फोन, लैपटॉप या टैबलेट से बिना रुकावट के कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही AUX और USB का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अलग-अलग तरीके से म्यूजिक चला सकते हैं। इसमें अलग-अलग EQ मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से साउंड को एडजस्ट कर सकते हैं। बैटरी लगभग 5 घंटे तक चलती है, जो छोटे आउटिंग या पार्टी के लिए ठीक है। IPX6 रेटिंग की वजह से यह स्पीकर पानी के छींटों और हल्की बारिश में भी काम करता है। RGB लाइट्स इसमें एक अलग फील देती हैं, खासकर रात में म्यूजिक के साथ माहौल और बेहतर बन जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 1800
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 90 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 5 घंटे
- आइटम का वजन - 2.80 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 38D x 18W x 16H से.मी.
खासियत
- ब्रोडकास्ट फीचर के साथ में एक साथ 100 से भी ज्यादा स्पीकर कनेक्ट करने की सुविधा
- म्यूजिक के साथ में फोन पर बात करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन
कमी
- स्पीकर का बैटरी बैक-अप कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Boat PartyPal 600 Party Speaker
इस पार्टी स्पीकर में 220W साउंड आउटपुट मिलता है, जो काफी पावरफुल और हेवी-बेस वाला साउंड देता है। 10 इंच का ड्राइवर और दो ट्वीटर मिलकर साउंड को बैलेंस रखते हैं, जिससे म्यूजिक में क्लैरिटी और डेप्थ दोनों मिलती है। इस boAt Speaker में UHF वायरलेस माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे आप आसानी से कराओके कर सकते हैं। साथ ही 2 वायर्ड माइक और गिटार इनपुट का सपोर्ट भी है, इसलिए यह छोटे म्यूजिक सेशन या लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी काम आ सकता है। स्पीकर में Animated Text Display और RGB LED लाइट्स दी गई हैं, जो म्यूजिक के साथ बदलती रहती हैं और पार्टी का माहौल बनाती हैं। बैटरी करीब 7 घंटे तक चल सकती है, जो एक नॉर्मल पार्टी के लिए ठीक रहती है। ऐप सपोर्ट की मदद से आप सेटिंग्स और साउंड को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt PartyPal 600
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 220 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 7 घंटे
- आइटम का वजन - 15 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 100D x 41W x 41.5H से.मी.
खासियत
- स्पीकर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने के लिए व्हील्स का सपोर्ट
- बोट Hearables ऐप सपोर्ट के साथ साउंड को कस्टमाइज, कंट्रोल करने की सुविधा
कमी
- स्पीकर का माइक ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Boat Stone 1200 Pro Portable Speaker
अगर आपको पोर्टेबल डिजाइन के साथ दमदार आवाज चाहिए, तो इस स्पीकर को देख सकते हैं। इसमें 76.2mm के बड़े ड्राइवर दिए गए हैं, जो बेस को मजबूत बनाते हैं और म्यूजिक में गहराई लाते हैं। इससे गाने सुनते समय बीट्स ज्यादा साफ और फील होने लगते हैं। बैटरी लगभग 7.5 घंटे तक चलती है, इसलिए इसे आप बिना बार-बार चार्ज किए आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। TWS फीचर की मदद से आप 2 स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे साउंड और ज्यादा वाइड और पावरफुल हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 के साथ USB का विकल्प भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। IPX6 रेटिंग इसे पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है। साथ में कैरी स्ट्रैप और इनबिल्ट माइक मिलता है, जिससे इसे ले जाना और कॉल लेना दोनों आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 1200 Pro
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे
- आइटम का वजन - 2.5 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 30D x 13W x 12H से.मी.
खासियत
- पार्टी को माहौल को ज्यादा दमदार बनाने के लिए दो स्पीकर जोड़ने की सुविधा
- गानें सुनते समय हैंडस-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक
कमी
- स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Stone Opus 80W Signature Sound Speaker
इस स्पीकर में बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है, जो म्यूजिक को काफी लाउड और भरपूर बेस के साथ सुनाने में मदद करता है। इसकी बैटरी लगभग 12 घंटे तक चल सकती है, इसलिए लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक सुना जा सकता है। यह boAt Bluetooth Speaker बाहर या घर पर लंबे सेशन के लिए काम आ सकता है। Multilink कनेक्टिविटी फीचर की मदद से आप एक साथ 2 डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं और उनके बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। ब्लूटूथ 5.3 के साथ-साथ इसमें USB, AUX और TF कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरीके से म्यूजिक प्ले करना आसान हो जाता है। TWS फीचर से 2 स्पीकर्स को जोड़कर साउंड को और ज्यादा दमदार बनाया जा सकता है। डिजाइन कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, जो कमरे में अच्छा दिखता है और आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone Opus
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 80 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 3 किलोग्राम
- स्पीकर साइज - 26.5D x 17.2W x 15H से.मी.
खासियत
- 2 डिवाइस के साथ जोड़कर म्यूजिक और मूवी दोनों का मजा लेने के लिए मल्टीलिंक फीचर सपोर्ट
- घर के डेकोरेशन में चार चांद लगाने के लिए शानदार डिजाइन
कमी
- स्पीकर की साउंड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Boat Stone 193 Pro / Stone190 Pro Bluetooth Speaker
यह एक छोटा और हल्का ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें 5 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है, जो पर्सनल इस्तेमाल या छोटे कमरे के लिए ठीक रहता है। आवाज साफ आती है और नॉर्मल म्यूजिक या पॉडकास्ट के लिए सही रहती है। इसकी बैटरी लगभग 12 घंटे तक चलती है, जो इस साइज के स्पीकर में अच्छी मानी जाती है। TWS फीचर की मदद से आप 2 स्पीकर्स को जोड़ सकते हैं, जिससे साउंड थोड़ा ज्यादा बेहतर मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के साथ AUX और TF कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरीके से म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन है, जिससे कॉल भी सीधे स्पीकर पर ली जा सकती है। IPX6 रेटिंग इसे पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - boAt Stone 193 Pro
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 5 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- बैटरी लाइफ - 12 घंटे
- आइटम का वजन - 220 ग्राम
- स्पीकर साइज - 99D x 47W x 99H से.मी.
खासियत
- स्पीकर को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स
- पानी की छीटों से डिवाइस को सुरक्षित रखने के लि IPX रेटिंग
कमी
- स्पीकर की क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना - अमेजन पर boAt वायरलेस स्पीकर्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बढ़िया boAt Wireless Speaker मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।