क्या आपका टीवी भी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी दे रहा है, लेकिन साउंड अच्छा नहीं हैं? तो आपको तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम की जरूरत है। इसी कड़ी में हम आपके लिए 20,000 रुपये से कम कीमत वाले साउंडबार के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें ony, JBL, GOVO, ZEBRONICS और boAt ब्रांड्स शामिल है। ये आपके ऑडियो अनुभव को दोगुना कर सकते हैं क्योंकि इनमें डॉल्बी ऑडियो शामिल है। सराउंड साउंड तकनीक वाले साउंडबार की आवाज कमरे के चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। इनके साथ वायरसेस सबवूफर मिलता है, जो अतिरिक्त गहरा बेस प्रदान करता है। 20 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इन टीवी साउंडबार का वजन काफी हल्का है, जिस वजह से ये दीवार और टेबल पर माउंट किए जा सकते हैं।
यहां आपको ₹20,000 से कम कीमत वाले बजट फ्रेंडली साउंडबार के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV
सराउंड साउंड वाले इस सोनी साउंडबार की आवाज कमरे के चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ की सुविधा है, जिससे आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य डिवाइस को जोड़ सकते हैं। Sony के इस TV Sound Bar में डॉल्बी ऑडियो शामिल है, जो उच्च गुणवत्ता वाली आवाज प्रदान करता है। इसमें 400 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट शामिल है, जो ऑडियो को साफ और स्पष्ट बनाता है। घर पर थिएटर जैसा बेहतरीन अनुभव लेने के लिए यह डॉल्बी डिजिटल साउंडबार बढ़िया हो सकता है। यह साउंड बार फॉर टीवी सबवूफर के साथ आता है, जो गहरा बेस प्रदान करता है। साथ ही इसमें कॉम्पैक्ट रियर स्पीकर शामिल है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HT-S20R
- ब्रांड - Sony
- फ्रीक्वेंसी - 0.01Hz
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर - 400 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 8.6D x 76W x 5.2H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 13 किलोग्राम
खासियत
- हल्के वजन वाला यह साउंड बार तारों की झंझटों के बिना दीवार पर माउंट किया जा सकता है।
- इसमें 5.1 अलग-अलग ऑडियो चैनल शामिल है, जो शानदार आवाज प्रदान करते हैं।
- यूएसबी पोर्ट का उपयोग करके मेमोरी स्टिक से आसानी से संगीत चला सकते हैं।
कमी
01
GOVO GOSURROUND 900
किफायती दामों पर मिलने वाले इस गोवो टीवी साउंडबार में 200 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट शामिल है, जो आपके ऑडियो अनुभव को बढ़ा सकता है। इसमें 6.5 इंच का सबवूफर मिलता है, जो दमदार बेस के साथ थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करता है। इस GOVO साउंड बार फॉर टीवी में 4 इक्वलाइजर मोड शामिल है, जिनमें मूवी, न्यूज, म्यूजिक और 3D मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। इसका प्रीमियम ब्लैक फिनिश बेहद स्टाइलिश व आकर्षण है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जो विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जोड़ने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GOSURROUND 900
- ब्रांड - GOVO
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 200 वाट
- फ्रीक्वेंसी - 20KHz
- सबवूफर - 6.5 इंच
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 9D x 90W x 7.9H सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी, वाई-फाई
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
- आइटम का वजन - 5 किलो 900 ग्राम
खासियत
- यह गोवो साउंड बार स्टाइलिश डायनामिक एलईडी लाइट्स के साथ आता है, जो आपके ध्वनि अनुभव को अगले स्तर पर लेकर जाता है।
- सराउंड साउंड वाले इस मॉडल की आवाज कमरे के चारों तरफ गूंजती है।
- हल्के वजन और वायरलेस डिजाइन वाला यह टीवी साउंडबार टेबल व दीवार पर माउंट किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके वॉल्यूम में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Soundbar
वायरलेस सबवूफर के साथ आने वाला यह जेबीएल साउंडबार अधिक गहरा बेस प्रदान करता है, जिससे ऑडियो का अनुभव बेहतरीन हो सकता है। इस टीवी साउंड बार में 3.1 चैनल शामिल है, जिस वजह से यह मध्यम आकार के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो शामिल है, जो दमदार ध्वनि प्रदान करता है और किसी भी फिल्म देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है। JBL के इस मॉडल में 250 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट शामिल है, जिसमें 45Hz की फ्रीक्वेंसी मिलती है। यह Dolby Atmos Soundbar उपयोगकर्ता को घर पर ही थिएटर जैसा बेहतरीन अनुभव देने में मदद करता है। यह 5.25 इंच के सबवूफर के साथ आता है, जो कि पूरी तरह से वायरलेस है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - JBL
- मॉडल - JBLSB560BLKIN
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 250 वाट
- फ्रीक्वेंसी - 45Hz
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 8D x 95W x 6.4H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 8 किलो 800 ग्राम
खासियत
- जेबीएल साउंडबार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ की सुविधा है।
- यह मॉडल रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।
- इस टीवी साउंड में बेहतर आवाज के लिए सेंटर चैनल उपलब्ध है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
03
Boat Aavante 2.1 1600D
बोट ब्रांड का यह साउंडबार वायर्ड सबवूफर के साथ आता है, जो आपके पसंदीदा कंटेंट को देखते हुए आराम करने के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। 160 वाट के स्पीकर आउटपुट वाला यह मॉडल साफ और स्पष्ट आवाज प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ की सुविधा है, जिसो फोन से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 2.1 चैनल वाला यह boat साउंडबार छोटे आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इस टीवी साउंड बार में डॉल्बी ऑडियो इन बिल्ट है, जिस वजह से यह आपके ऑडियो अनुभव को बढ़ाने में मदद करती है। हल्के वजन में आने वाला यह मॉडल आसानी से दीवार पर माउंट किया जा सकता है। यह साउंडबार मास्टर रिमोट के साथ आता है, जिस वजह इसे कंट्रोल करना काफी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - boat
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 160 वाट
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- ब्लूटूथ रेंज - 10 मीटर
- ऑडियो आउटपुट मोड - 2.1 चैनल
- माउन्टिंग का प्रकार - टेबलटॉप माउंट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 80D x 6.6W x 7.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खासियत
- इस बोट साउंड बार के साथ मास्टर रिमोट मिलता है, जिससे आप बैठे-बैठे आवाज को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- यह डॉल्बी एटमॉस साउंडबार EQ मोड्स के सात आता है, जिसमें म्यूजिक, मूवी, न्यूज और 3D जैसे मोड्स शामिल है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
04
ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundbar
जेब्रोनिक्स ब्रांड के इस साउंडबार में 600 वाट का अधिकतम स्पीकर आउटपुट शामिल है, जो आवाज को साफ और स्पष्ट बना सकता है। इस मॉडल में डॉल्बी ऑडियो शामिल है, जिस वजह से यह आपको घर पर ही थिएटर जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। इस टीवी साउंड बार में ट्रिपल ड्राइवर लगे हुए हैं, जो 225 वाट की ऑडियो गुणवत्ता प्रदान करते हैं। 5.1 चैनल वाला यह ZEBRONICS Soundbar उपयोगकर्ता को घर पर ही थिएटर जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। प्रीमियम ब्लैक फिनिश में आने वाला यह मॉडल बेहद स्टाइलिश व आकर्षक है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सहायक, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - ZEBRONICS
- मॉडल - ZEB-JUKE BAR 9510WS PRO DOLBY 5.1
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट - 600 वाट
- फ्रीक्वेंसी - 20KHz
- कनेक्टिविटी - सहायक, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड - चारों ओर से घेरना
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 8.8D x 96W x 6.7H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 7 किलो 950 ग्राम
खासियत
- इस जेब्रोनिक्स साउंडबार में सराउंड साउंड की सुविधा है, जिसकी आवाज कमरे के चारों तरफ से गूंजती हुई महसूस होती है।
- डॉल्बी ऑडियो वाला यह मॉडल घर पर ही थिएटर जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कनेक्टिविटी की समस्या बताई है।
05
₹20,000 के अंदर मिलने वाले बजट फ्रेंडली साउंडबार की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से ₹20,000 से कम कीमत वाले साउंड बार के प्रमुख मॉडल्स मिलेंगे। इनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट के हिसाब से कर सकती हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए साउंडबार की MRP 20,000 रूपए से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में अमेजन पर सभी 20 हजार रूपए के अंदर मिल रहे हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, और यह अमेजन परिवर्तन के अधीन है। हम पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।