₹20,000 से कम में थिएटर का जादू! ये हैं सबसे शानदार ब्रांडेड साउंडबार

बजट है 20,000 रूपए तक का और चाहिए एक ब्रांडेड साउंडबार? चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि Amazon पर आपको मिलेंगे ऐसे लोकप्रिय कंपनियों के मॉडल जो अपनी दमदार आवाज से आपको घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव देंगे। इनके साथ फिल्में देखने से लेकर, गेम खेलने और गाने सुनने का मजा दोगुना होगा और आप जेब ढीली करने से भी बचेंगे।
₹20,000 के अंदर आने वाले ब्रांडेड साउंडबार
₹20,000 के अंदर आने वाले ब्रांडेड साउंडबार

जब भी बात आती है ब्रांडेड साउंडबार की, तो हमारे और आप जैसे आम लोग अक्सर हाई-बजट की चिंता करने लगते हैं। मगर, अब वो समय नहीं रहा, जब इन्हें लेने के लिए अपनी जेब पर एक भारी बोझ डालना पड़े। जी हां, आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए हमने अमेजन से उन ब्रांडेड Soundbar को यहां लिस्ट किया है, जो आपको ₹20,000 से भी कम कीमत में मिल जाएंगें। ये सभी अपनी प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी, आसान कनेक्टिविटी और बेहतरीन डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। इनमें आपको लोकप्रिय ब्रांड जैसे कि Sony, जेब्रॉनिक्स, सैमसंग, JBL के मॉडल देखने को मिलेंगे। आप घर बैठे थिएटर जैसा एहसास पाने के लिए इन्हें अपने ऑडियो स्पेस में शामिल कर सकते हैं।

आइए एक नजर इनके विकल्पों पर डालते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV

    सालों से इंडियन मार्केट में अपने प्रीमियम और बजट प्रोडक्ट्स के साथ धाक जमाने वाले ब्रांड Sony का यह साउंडबार आपके लिए एक शानदार पसंद साबित होगा। इसका 5.1 चैनल मीडियम आकार के कमरे या लिविंग एरिया में धमाकेदार ऑडियो का एहसास कराता है। वहीं, साथ में मिलने वाला सबवूफर उन लोगों के मन मोह लेगा, जिन्हें बेस से भरा म्यूजिक सुनना पसंद है या फिर जो गेमिंग करते हैं। इतना ही नहीं डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ आपके मूड को दोगुना करेगा, क्योंकि आप फिल्में देखते वक्त ऐसी आवाज में डूब जाएंगे जो आपका साधारण टीवी नहीं दे सकता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • मॉडल नंबर- HT-S20R
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
    • सबवूफर साइज- 12 इंच
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • HDMI ARC के जरिए टीवी को सिंगल केबल से जोड़ सकते हैं।
    • हल्की आवाज में नाइट और वॉइस मोड साफ आवाज देते हैं।
    • इसमें ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक EQ मोड भी मिलते हैं।

    कमी

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्या आ सकती है।

    एक्सपर्ट टिप

    इसके जो दो पीछे वाले छोटे (रिअर) स्पीकर्स हैं, वो पूरी तरह वायरलेस नहीं हैं। उनके तार आपके सबवूफर क आएंगे। इसलिए सेटअप करते समय तारों को सोफे या कारपेट के पीछे से छुपाना पड़ेगा। लेकिन इसका फायदा यह है कि ऑडियो में कभी कोई लैग या डिस्कनेक्शन की दिक्कत नहीं आती।

    01
  • Samsung 400 W 5.1 ch Soundbar with Dolby Audio

    इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लाइंसेस की दुनिया में जाना-माना नाम Samsung अपने इस साउंडबार को 400W के शक्तिशाली पावर आउटपुट के साथ पेश करता है, जो सिनेमा लवर्स के लिए शानदार है। अगर आपका टीवी फिल्में देखते वक्त ऐसी आवाज देता है जिससे डायलॉग समझने में दिक्कत आती है, तो फिर इस बजट साउंडबार का सेंटर स्पीकर सबकुछ एकदम स्पष्ट तरीके से डिलीवर करता है। 5.1 चैनल ऑडियो, डॉल्बी ऑडियो और फिर DTS वर्चुअल:X जैसी शानदार टेक्नोलॉजी का तालमेल खुली जगहों से लेकर बिजी एरिया में भी ऐसी आवाज देती हैं, जैसे कि आप किसी थिएटर में बैठे हों। फिल्मों से हटकर गेम खेलने जा रहे हैं, तो इसे बस गेम मोड पर सेट करें और बैटलफील्ड की हर एक हरकत को साफ तरह से सुनें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल नंबर- HW-C45E/XL
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट, टेबल टॉप
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • उपयोग- गेमिंग, होम थिएटर, पार्टी
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz

    खूबियां

    • वॉइस एन्हान्स मोड डायलॉग की स्पष्टता को बढ़ाता है।
    • अडाप्टिव साउंड कंटेंट के हिसाब से सटीक ऑडियो देता है।
    • Q-Symphony से शानदार 3D सराउंड साउंड मिलता है।

    कमी

    • इस कीमत में कुछ ब्रांड के पास डॉल्बी एटमॉस वाले मॉडल मिल जाएंगें।

    एक्सपर्ट टिप

    • ध्यान दें कि यह एक सिंगल बार + सबवूफर सेटअप है। इसमें पीछे रखने के लिए अलग से छोटे स्पीकर्स बॉक्स में नहीं आते हैं। यह अपनी 5.1 मैपिंग और DTS Virtual:X सॉफ्टवेयर के जरिए कमरे में सराउंड साउंड बनाता है। अगर आपको असली फिजिकल रियर स्पीकर्स चाहिए जो सोफे के पीछे लगें, तो आपको अलग से सैमसंग का वायरलेस रियर स्पीकर किट लेना होगा।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9775, Dolby Soundbar

    ऑडियो डिवाइस सेगमेंट में Zebronics भी एक विश्वसनीय और लोकप्रिय ब्रांड है। ऐसे में इसका यह साउंडबार आपके होम थिएटर अनुभव के लिए अच्छा होगा, क्योंकि इसमें शक्तिशाली बेस और जबरदस्त ऑडियो देने वाले 5 ड्राइवर्स मिलते हैं। चाहें आप बिंज वॉच करते हैं, गानों के शौकीन हों या फिर गेमिंग करते हों, इस Dolby Atmos Soundbar के 5.2.2CH सराउंड साउंड के साथ आपको हर तरह के कंटेंट में बेहतरीन सिनेमैटिक आवाज मिलती है। फिल्मों के डायलॉग टीवी से साफ सुनाई नहीं देते या फिर गानों के झंकार आपतक नहीं आती है, अपनी डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ यह ये सभी समस्याएं दूर करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZEBRONICS
    • मॉडल नंबर- Zeb-Juke Bar
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • स्पीकर साइज- 16.51 सेमी
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • सबवूफर साइज- 30.6 सेमी

    खूबियां

    • LED डिस्प्ले पर सेटिंग्स की जानकारी देख सकते हैं।
    • मास्टर रिमोट से सबकुछ आसानी से कंट्रोल होता है।
    • डुअल वायरलेस सबवूफर से धमाकेदार बेस मिलता है।

    कमी

    • ब्लूटूथ कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है।

    एक्सपर्ट टिप

    इस साउंडबार का पूरा मजा लेने के लिए आपके टीवी में HDMI eARC पोर्ट होना चाहिए और आपकी मूवी/सीरीज डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करनी चाहिए (जो कि Netflix, Prime Video या Hotstar के प्रीमियम प्लान्स पर आसानी से मिल जाती है)। अगर आप साधारण ब्लूटूथ या AUX से गाना बजाएंगे, तो आपको सिर्फ साधारण स्टीरियो साउंड मिलेगा, Atmos का 3D इफेक्ट नहीं।

    ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देख सकते हैं।

    03
  • JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Audio Soundbar

    स्पीकर हो या साउंडबार एक अच्छे ब्रांड्स की लिस्ट JBL के बिना पूरी नहीं हो सकती है। इसी कड़ी में, यह जेबीएल साउंडबार उन लोगों को खूब पसंद आएगा, जिन्हें धमक से भरे गाने सुनना पसंद है या घर में पार्टी के लिए तेज म्यूजिक की चाह रखते हैं। इसके लिए आपको वायरलेस सबवूफर मिलता है, यानी तारों की झंझट के बिना बेस का भरपूर मजा मिलता है। अगर टीवी पर फिल्में देखते वक्त बोरिंग महसूस हो रहा है, क्योंकि आवाज में ना तो झनक है और ना ही स्पष्टता, तो इस साउंडबार की डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी आपके अनुभव को कई गुना तक बेहतर बनाती है। वहीं, इमर्सिव सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए इसका 250W का पावर आउटपुट जबरदस्त तरीके से काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • मॉडल नंबर- JBLSB560BLKIN
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट, टच
    • सबवूफर साइज- 12 इंच

    खूबियां

    • HDMI Arc और ऑप्टिकल इनपुट आसान टीवी कनेक्टिविटी देते हैं।
    • 3.1 चैनल ऑडियो कमरे में सिनेमैटिक आवाज देता है।
    • सेंटल चैनल आवाज की स्पष्टता को बढ़ाने का काम करता है।

    कमी

    • कभी-कभार सबवूफर सही से काम नहीं करता है।

    एक्सपर्ट टिप

    यह एक 3.1 चैनल सिस्टम है, जिसका मतलब है कि इसमें सोफे के पीछे रखने के लिए अलग से सैटेलाइट स्पीकर्स नहीं मिलते हैं। यह सामने से ही एक वाइड साउंडस्टेज तैयार करता है। अगर आप पूरी तरह से 360-डिग्री आवाज चाहते हैं, तो आपको 5.1 चैनल वाले सिस्टम (जैसे Sony HT-S20R) की तरफ देखना चाहिए, लेकिन वायरलेस सबवूफर और क्रिस्टल क्लियर डायलॉग्स के मामले में इस बजट में JBL का कोई मुकाबला नहीं है।

    04
  • GOVO GoSurround 1000 Pro, 5.2.4 Channel, 800W Soundbar

    वैसे तो स्पीकर्स की दुनिया में GOVO के उभरता हुआ नाम है। मगर, किफायती कीमतों पर बढ़िया फीचर्स देने के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में इस साउंडबार के साथ ही आप अपने फिल्में देखने के अनुभव को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इसके 12-हाई परफॉर्मेंस ड्राइवर ना सिर्फ साफ आवाज, बल्कि एक ऐसा बेस देते हैं जो कि आपके पूरे कमरे को अपनी गूंज और धमक से भर सकता है। किसी थिएटर की तरह की पूरे कमरे में चारों तरफ से आने वाली शानदार आवाज का मजा चाहते हैं, तो इसका ट्रू 5.2.4 डॉल्बी एटमॉस सिस्टम आपके इस सपने को भी पूरा करता है। यह फिल्मों के शौकीनों के लिए किसी जादू से कम नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- GOVO
    • मॉडल नंबर- GOSURROUND 1000 PRO
    • माउंटिंग टाइप- शेल्फ माउंट
    • सबवूफर साइज- 6.5 इंच
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • डुअल सबवूफर पार्टी में धमाकेदार बेस से जान भर देते हैं।
    • 800W RMS आउटपुट तेज और कमरे को भरने वाली आवाज देता है।
    • स्लीक और प्रीमियम डिजाइन कमरे को बेहतरीन दिखाती है।

    कमी

    • तेज वॉल्यूम पर कभी-भी बेस से समझौता करना पड़ सकता है।

    एक्सपर्ट टिप

    यह एक बेहद पावरफुल 800W का सिस्टम है, इसलिए अगर आपका कमरा बहुत छोटा है (जैसे 10x10 का बेडरूम), तो यह साउंडबार ओवरपावर्ड (बहुत ज्यादा तेज) हो सकता है। इसका असली मजा एक मीडियम से बड़े साइज के लिविंग रूम या हॉल में ही आता है। साथ ही, Dolby Atmos का 100% मजा लेने के लिए आपके स्मार्ट टीवी में HDMI eARC पोर्ट होना जरूरी है।

    05

20 हजार रूपए के अंदर ब्रांडेड साउंडबार की तुलना

भले ही आपका बजट ₹20,000 तक सीमित है। मगर, लिस्ट में शामिल साउंडबार अपनी अलग-अलग खूबियों और ऑडियो डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको अपनी मनोरंजन की प्राथमिकताओं पर गौर करना होगा। इसके बार आप इनमें से एक सबसे सटीक मॉडल को अपने लिए चुन सकते हैं-

मॉडल्स

ऑडियो चैनल

ऑडियो टेक्नोलॉजी

कहां रखें?

Sony HT-S20R Real

5.1

डॉल्बी डिजिटल

छोटे से मीडियम साइज लिविंग रूम में

Samsung 400 W (HW-B750F/XL, Black)

5.1

डॉल्बी ऑडियो, DTS वर्चुअल:X

व्यस्त लिविंग रूम या खुली जगहों पर

ZEBRONICS Juke BAR 9775

5.2.2

डॉल्बी एटमॉस

बड़े लिविंग स्पेस या होम थिएटर रूम में

JBL Newly Launched Cinema SB560

3.1

डॉल्बी ऑडियो

बेडरूम या छोटे अपार्टमेंट में

GOVO GoSurround 1000 Pro

5.2.4

ट्रू डॉल्बी एटमॉस

बड़े लिविंग एरिया या खुले प्लेन बेसमेंट में

नोट: लेख में शामिल किए गए साउंडबार की MRP ₹20,000 से अधिक है। मगर, वर्तमान में अमेजन पर सभी मॉडल इस कीमत के अंदर उपलब्ध हैं। इनकी कीमतों में भविष्य में होने वाले किसी भी बदलाव को लेकर हमारी जिम्मेदारी है। ये कीमतें पूरी तरह से अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं। ऐसे में हम आपको सटीक कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹20,000 से कम में कौन सा साउंडबार बेस्ट है?
    +
    ₹20,000 से कम में JBL, Sony और Samsung जैसे ब्रांडेड साउंडबार बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपनी जबरदस्त ऑडियो क्वालिटी और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं।
  • क्या ₹20,000 का साउंडबार होम थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है?
    +
    हां, ₹20,000 के बजट में कुछ ब्रांडेड साउंडबार, खासकर वायरलेस सबवूफर और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट वाले, घर पर एक प्रभावशाली और थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
  • साउंडबार खरीदते समय 2.1 चैनल और 5.1 चैनल में क्या अंतर है?
    +
    2.1 चैनल साउंडबार में एक साउंडबार और एक सबवूफर होता है, जबकि 5.1 चैनल में अतिरिक्त रियर स्पीकर होते हैं जो अधिक immersive सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। ₹20,000 के बजट में 2.1 चैनल अधिक सामान्य हैं, लेकिन कुछ 5.1 विकल्प भी मौजूद हैं।
  • मैं अपने साउंडबार को टीवी से कैसे कनेक्ट कर सकता हूं?
    +
    आप अपने साउंडबार को टीवी से HDMI Arc (सर्वोत्तम विकल्प), ऑप्टिकल केबल या ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं। एचडीएमआई एआरसी रिमोट कंट्रोल सिंक्रनाइजेशन और बेहतर ऑडियो गुणवत्ता प्रदान करता है।
  • क्या ₹20,000 से कम के साउंडबार में डॉल्बी एटमॉस मिलता है?
    +
    कुछ चुनिंदा ब्रांडेड साउंडबार इस बजट में वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस की सुविधा दे सकते हैं, जो 3D ऑडियो का अनुभव देने की कोशिश करता है, हालांकि पूर्ण एटमॉस आमतौर पर उच्च-स्तरीय मॉडलों में बेहतर होता है।