Google TV vs webOS vs Tizen: 2026 में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम लगेगा उपयोग में सबसे आसान और स्मार्ट?

Google TV, webOS और Tizen तीनों अलग तरह का अनुभव देते हैं। कोई ऐप्स और कंटेंट का सुझाव देने में आगे है, तो कोई आसानी के साथ स्मूद परफॉर्मंस में बढ़िया माना जाता है। इसी वजह से Smart TV चुनते समय ऑपरेटिंग सिस्टम की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है।
गूगल, वेबओएस या टाइजन: 2026 में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी रहेगा सबसे बढ़िया?
गूगल, वेबओएस या टाइजन: 2026 में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी रहेगा सबसे बढ़िया?

आजकल लोग स्मार्ट टीवी लेते समय सिर्फ स्क्रीन ही नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि उसे चलाना कितना आसान है। अगर टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम धीमा हो, तो अच्छी पिक्चर क्वालिटी का भी मजा खराब हो जाता है। इसीलिए Google TV, webOS और Tizen जैसे प्लेटफॉर्म बहुत जरूरी हो गए हैं। गूगल टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बहुत सारी ऐप्स इस्तेमाल करते हैं और नई चीजें देखना पसंद करते हैं, क्योंकि यह आपकी पसंद के हिसाब से फिल्में और शो दिखाता है। LG का वेबओएस ऑपरेटिंग सिस्टम अपने सिंपल मेन्यू और आसान रिमोट के लिए जाना जाता है, जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है। वहीं Samsung का टाइजन सिस्टम बहुत तेज और भरोसेमंद है, जो बिना रुके स्मूद चलता है। अब ये स्मार्ट टीवी सिस्टम पहले से कहीं ज्यादा फास्ट और AI के साथ स्मार्ट हो गए हैं। आवाज से टीवी कंट्रोल करना और ऐप्स का जल्दी खुलना अब लोगों की पहली पसंद बन गया है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध गूगल, वेबओएस और टाइजन वाले 6 शानदार स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    तेज गेमिंग और बड़ी स्क्रीन पर सिनेमाई अनुभव पसंद करने वालों के लिए यह टीवी काफी हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला क्यूएलईडी पैनल दिया गया है, जो तेज रफ्तार वाले सीन में मोशन को ज्यादा स्मूद दिखाने की कोशिश करता है। गूगल टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और दूसरे ओटीटी ऐप्स एक ही जगह आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस TCL टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो रंग, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस को बेहतर बनाने का काम करता है। डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट की मदद से अंधेरे और तेज रोशनी वाले सीन ज्यादा संतुलित दिखाई दे सकते हैं। 35 वॉट साउंड आउटपुट के साथ 2.1 चैनल हाई-फाई ऑडियो सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज कमरे में ज्यादा फैलती हुई सुनाई देती है।3GB रैम और 32GB स्टोरेज की वजह से ऐप्स तेजी से खुल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों में बैलेंस बनाए रखने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
    • 360 डिग्री साउंड के साथ में थिएटर वाले अनुभव के लिए सबवूफर सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • LG 108 cm (43 Inch) QNED 8A AI Series TV

    सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि आसान इस्तेमाल और स्मार्ट फीचर्स चाहने वालों के लिए यह टीवी काफी अलग अनुभव देने की कोशिश करता है। webOS 25 के साथ नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसका AI मैजिक रिमोट सामान्य रिमोट जैसा नहीं लगता। मोशन सेंसर और स्क्रॉल व्हील की मदद से स्क्रीन पर पॉइंटर चलाया जा सकता है, जिससे ऐप्स और मेन्यू इस्तेमाल करना काफी आसान महसूस हो सकता है। इस LG TV में α7 एआई प्रोसेसर 4K जेन8 दिया गया है, जो सामान्य वीडियो को भी ज्यादा साफ और शार्प दिखाने की कोशिश करता है। डायनेमिक क्यूएनईडी कलर और लोकल डिमिंग सपोर्ट की वजह से रंग ज्यादा जीवंत और कॉन्ट्रास्ट ज्यादा गहरा दिखाई दे सकता है। क्लियर वॉइस प्रो फीचर डायलॉग्स को बैकग्राउंड आवाज से अलग करके ज्यादा साफ सुनाने में मदद कर सकता है। ALLM और गेम ऑप्टिमाइज़र फीचर गेमिंग के दौरान बेहतर रिस्पॉन्स देने की कोशिश करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43QNED8AA6A}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QNED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी देखने के अनुभव को ज्यादा इमर्सिव बनाने के लिए अल्ट्रा स्लिम डिजाइन
    • लो क्वालिटी कंटेंट को भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई खास शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 163 cm (65 Inch) D Series Brighter Crystal 4K LED TV

    65 इंच की बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, खेल और ओटीटी कंटेंट देखने वालों के लिए यह सैमसंग टीवी शानदार अनुभव देने की कोशिश करता है। इसका 4K अपस्केलिंग फीचर सामान्य वीडियो को भी ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखाने में मदद करता है, जिससे पुराना कंटेंट भी बेहतर दिखाई दे सकता है। इस Samsung Smart TV में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो रंगों और कॉन्ट्रास्ट को संतुलित रखने का काम करता है। Motion Xcelerator तेज सीन के दौरान हल्का ब्लर कम करने में मदद कर सकता है। 20 वॉट स्पीकर के साथ ओटीएस लाइट और क्यू सिम्फनी सपोर्ट दिया गया है। इससे आवाज सीन के हिसाब से एडजस्ट होती है, जबकि साउंडबार को जोड़कर ज्यादा बड़ा ऑडियो अनुभव लिया जा सकता है। स्मार्टथिंग्स हब की मदद से घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं। एयरप्ले सपोर्ट, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसी सुविधाएं इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA65DUE77AKLXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • घर के स्मार्ट डिवाइस को टीवी से कंट्रोल करने के लिए स्मार्टथिंग्स फीचर की सुविधा
    • Bixby और Amazon Alexa के साथ में मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अगर आपका कमरा छोटा है या आप बेडरूम के लिए टीवी ढूंढ रहे हैं, तो 43 इंच का यह मॉडल एकदम सही रहेगा। 4K रेजोल्यूशन की वजह से इसमें फोटो और वीडियो काफी साफ दिखते हैं, जिससे मूवी देखने का मजा दोगुना हो जाता है। इस Haier टीवी की सबसे अच्छी बात इसके नैचुरल कलर्स हैं, जो सीन को बिल्कुल असली जैसा बना देते हैं। इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 भी है, जो अंधेरे और ज्यादा रोशनी वाले सीन के बीच अच्छा बैलेंस बनाए रखते हैं। अगर आप मैच या एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इसका MEMC फीचर वीडियो को स्मूद रखता है ताकि कुछ भी धुंधला न दिखे। आवाज के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस दिया गया है जो काफी साफ सुनाई देती है। साथ ही गूगल टीवी होने की वजह से आपकी पसंदीदा ऐप्स एक ही जगह मिल जाएंगी और आप इसे बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43P7GT-P}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टफोन या लैपटॉप का कंटेंट बडी स्क्रीन पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर 
    • कम लैग के साथ स्मूद और फास्ट तरीके से गेम खेलने के लिए गेम मोड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी का कलर बैलेंस खराब होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LG 126 cm (50 Inch) UR7500 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

    घर में सिनेमाघर जैसा बड़ा स्क्रीन अनुभव चाहने वालों के लिए यह LG 4K टीवी बढ़िया विकल्प बन सकता है। 50 इंच की स्क्रीन और 4K अपस्केलर की मदद से सामान्य वीडियो भी ज्यादा साफ और डिटेल वाले दिखाई दे सकते हैं। α5 एआई प्रोसेसर 4K जेन6 रंगों और तस्वीर की स्पष्टता को बेहतर बनाने की कोशिश करता है, जिससे फिल्में और खेल ज्यादा जीवंत महसूस हो सकते हैं। इस LG टीवी में एचडीआर10 सपोर्ट दिया गया है, जो उजले और गहरे हिस्सों के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करता है। स्लिम डिजाइन की वजह से स्क्रीन देखने के दौरान ध्यान सिर्फ कंटेंट पर बना रहता है। 20 वॉट स्पीकर के साथ एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स तकनीक दी गई है, जिससे आवाज ज्यादा फैलाव के साथ सुनाई दे सकती है। ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग अचानक तेज या धीमी आवाज को संतुलित रखने में मदद करती है। वेबओएस प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और यूट्यूब जैसे कई ओटीटी ऐप्स पहले से मिल जाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {50UR7500PSC}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - webOS
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने वाली AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक
    • टीवी को स्मार्ट होम के साथ आसानी से जोड़ने के लिए AI थिनक्यू का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Samsung 138 cm (55 Inch) QE1D Series 4K Ultra HD QLED Smart TV

    रंगों से भरपूर और प्रीमियम स्क्रीन अनुभव चाहने वालों के लिए यह Samsung क्यूएलईडी टीवी काफी आकर्षक विकल्प बन सकता है। क्वांटम डॉट तकनीक की वजह से स्क्रीन पर रंग ज्यादा चमकदार और वास्तविक दिखाई देने की कोशिश करते हैं। अलग अलग ब्राइटनेस लेवल पर भी कलर्स फीके नहीं लगते, जिससे फिल्में और प्रकृति वाले दृश्य ज्यादा जीवंत महसूस हो सकते हैं। इस 55 Inch TV में क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K और 4K अपस्केलिंग फीचर दिया गया है, जो सामान्य कंटेंट को भी ज्यादा साफ और शार्प दिखाने में मदद करता है। ड्यूल एलईडी और क्वांटम एचडीआर सपोर्ट उजले और अंधेरे हिस्सों को बेहतर संतुलन के साथ दिखाने की कोशिश करते हैं। 20 वॉट स्पीकर के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और अडैप्टिव साउंड फीचर मिलता है, जिससे आवाज सीन के हिसाब से ज्यादा प्राकृतिक महसूस हो सकती है। गेमिंग के लिए एएलएलएम, गेम मोशन प्लस और सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू जैसे फीचर भी दिए गए हैं। एयरस्लिम डिजाइन टीवी को दीवार पर काफी पतला और आधुनिक लुक देता है, जबकि Samsung TV Plus पर बिना अतिरिक्त शुल्क के कई फ्री चैनल देखे जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QE1DAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Tizen 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के लिविंग रुम की शान बढ़ाने वाला एयर स्लिम डिजाइन
    • मोबाइल और टीवी का कंटेंट एक साथ टीवी पर देखने के लिए मल्टी-व्यू फीचर

    कमी

    • टीवी के रिमोट में बहुत ही बेसिक फीचर्स होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06

तुलना: गूगल टीवी, वेबओअस और टाइजन ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए अलग-अलग ऑपरेटिंग सिसटम वाले TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्पले तकनीक

खास फीचर्स

TCL {55T8C}

55 इंच

35 वॉट

120Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ प्रोसेसर, 2.1 चैनल हाई-फाई ऑडियो सिस्टम

LG {43QNED8AA6A}

43 इंच

20 वॉट

AI मैजिक रिमोट, α7 एआई प्रोसेसर 4K जेन8, ALLM और गेम ऑप्टिमाइज़र

Samsung {UA65DUE77AKLXL}

65 इंच

20 वॉट

4K अपस्केलिंग फीचर, स्मार्टथिंग्स हब, एयरप्ले सपोर्ट

Haier {43P7GT-P}

43 इंच

20 वॉट

डॉल्बी विजन और HDR10, MEMC फीचर

LG {50UR7500PSC}

50 इंच

20 वॉट

α5 एआई प्रोसेसर 4K जेन6, आई साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स तकनीक, ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग

Samsung {QA55QE1DAULXL}

55 इंच

20 वॉट

क्वांटम डॉट तकनीक, क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K, एयरस्लिम डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

आज के समय में टीवी लेते वक्त सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑपरेटिंग सिस्टम देखना भी काफी मायने रखता है। ऑपरेटिंग सिस्टम ही यह तय करता है कि टीवी कितना स्मूद चलेगा, आप उसमें कितने ऐप्स देख सकते हैं और उसका यूजर इंटरफेस कैसा होगा। गूगल टीवी, वेबओएस और टाइजन, ये तीनों ही बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम माने जाते हैं। इनमें से यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि 2026 में कौन-सा एक सबसे बेहतरीन साबित होगा, क्योंकि ये तीनों अपनी अलग-अलग खासियतों के साथ आते हैं। आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर इनमें से सही विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गूगल टीवी किस वजह से ज्यादा लोकप्रिय है?
    +
    इसके ज्यादा ऐप सपोर्ट और पर्सनलाइज्ड कंटेंट सुझाव को लोग काफी पसंद करते हैं।
  • क्या webOS नए यूजर्स के लिए आसान माना जाता है?
    +
    हाँ, इसका साफ लेआउट और आसान नेविगेशन सिस्टम इसे बिगनर्स के लिए सहज बनाता है।
  • टाइजन OS की सबसे बड़ी खासियत क्या मानी जाती है?
    +
    यह तेज रिस्पानंस और स्टेबल परफॉर्मेंस के कारण रोजाना उपयोग के लिए जाना जाता है।