कैसे बढ़ाएं अपने Laptop की बैटरी लाइफ? देखिए कुछ शानदार तरीके

क्या आपके लैपटॉप की बैटरी भी बार-बार खत्म हो जाती है और इसके चक्कर में काम करना मुश्किल हो रहा है। अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जो बैटरी को लंबा चलाने में मदद कर सकते हैं। इनके साथ बैटरी लाइफ बढ़ सकती है और आप बिना रूकावट काम कर सकते हैं।
कैसे बढ़ाएं लैपटॉप की बैटरी लाइफ? जानिए
कैसे बढ़ाएं लैपटॉप की बैटरी लाइफ? जानिए

लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। फिर चाहें पढ़ाई हो या फिर ऑफिस और बिजनेस से जुड़ा काम अक्सर एक लैपटॉप इन सभी के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। मगर, अक्सर लैपटॉप में बैटरी लाइफ से जुड़ी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। अधिकतर लोगों को बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत रहती है। हालांकी, यह क्यों होता है और इससे कैसे निपटा जा सकता है, इस बात से कम ही लोग परिचित हैं। अगर आपके Laptop की बैटरी लाइफ भी कम हो चुकी है और आपको उसे बार-बार चार्जिंग पर लगाने के लिए काम रोकना पड़ता है, तो आज की जानकारी काफी काम आने वाली है। दरअसल, हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान तरीके और सुझाव लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने नए या फिर पुराने लैपटॉप की Battery Life काफी हद तक अच्छी कर सकते हैं या यूं कहें! बढ़ा सकते हैं। सबसे पहले उन कारणों को जानते हैं, जो बैटरी पावर को कम करते हैं-

किन कारणों से लैपटॉप की बैटरी लाइफ प्रभावित होती है?

कई ऐसे कारण हैं, जो लैपटॉप की बैटरी लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से ओवरहीटिंग, हर बार लैपटॉप का 0% तक डिस्चार्ज होना, लगातार चार्जिंग करते रहना, और साथ ही स्क्रीन की तेज ब्राइटनेस शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ कारण हैं, जिनके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं-

  • ओवरहीटिंग- लैपटॉप का बार-बार गर्म होना या फिर सही से वेंटिलेशन की प्रक्रिया ना होने पर बैटरी पावर पर असर हो सकता है, क्योंकि यह गर्मी पैदा करता है जो बैटरी को नुकसान पहुंचाता है।
  • चार्जिंग का तरीका- अगर आप भी हर बार लैपटॉप को 0% तक डिस्चार्ज होने देते हैं, तो इसका असर बैटरी लाइफ पर हो सकता है। वहीं, लैपटॉप को हर समय चार्ज करते रहना भी खतरनाक है, जो बैटरी की क्षमता को घटा सकता है।
  • स्क्रीन ब्राइटनेस- डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी Laptop की बैटरी लाइफ को प्रभावित करती है। हमेशा ब्राइटनेस को फुल रखना बैटरी की लाइफ को कम कर सकता है।
  • भारी सॉफ्टवेयर- अगर आप लैपटॉप पर हैवी लोड वाले एडिटिंग और गेमिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर चलाते हैं, तो ये भी सीधे तौर पर बैटरी को जल्दी खत्म करते हैं।
  • बैकग्राउंड ऐप्स और बाहरी डिवाइस- लैपटॉप में एकसाथ कई ऐप्स बैकग्राउंड में खुले रखने पर बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसके अलावा लैपटॉप से विभिन्न बाहरी डिवाइसें जैसे माउस, कीबोर्ड, USB आदि जोड़े रखने पर भी बैटरी प्रभावित होती है।
  • बैटरी की उम्र- अधिकतर 2-5 साल के बीच किसी भी लैपटॉप बैटरी की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप लैपटॉप ज्यादा पुराना है, तो उसकी बैटरी जल्दी खत्म होगी।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इन सेटिंग्स पर दें ध्यान

अगर आप भी अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास सेटिंग्स में बदलाव करना होगा। ये बदलाव काफी हद तक बैटरी को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकते हैं-

  • कम स्क्रीन ब्राइटनेस- डिस्प्ले की ब्राइटनेस सीधे तौर पर बैटरी क्षमता को प्रभावित करती है। ऐसे में आप इसे अपने आराम से अनुसार कम-से-कम लेवल पर रखकर बैटरी लाइफ को कई घंटों तक के लिए बढ़ा सकते हैं।
  • बैटरी सेवर मोड- कई कंपनी के लैपटॉप में मिलने वाला बैटरी सेवर मोड अपने आप बैकग्राउंड गतिविधियों को लिमिट करने के साथ ही ब्राइटनेस को कम करता है और उच्च-प्रदर्शन वाले कामों को संभालता है। इसे ऑन करके आप बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।
  • बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें- लैपटॉप में टास्क मैनेजर (Ctrl+Shift+Esc) का इस्तेमाल करके आप उन ऐप्स का पता लगा सकते हैं और इस्तेमाल में नहीं है और बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए उन्हें बंद कर सकते हैं।
  • बाहरी डिवाइसों को हटाएं- माउस, कीबोर्ड, माइक और किसी भी प्रकार की USB डिवाइस चालू ना होने पर भी लैपटॉप से जुड़े रहकर बैटरी पावर को कम करती हैं। ऐसे में उन्हें आपको काम ना होने पर हटा देना चाहिए।
  • वायरलेस कनेक्टिविटी देखें- ब्लूटूथ और WiFi जैसे वायरलेस कनेक्शन बैटरी पावर का इस्तेमाल करते हुए लगातार कनेक्शन को स्कैन करते रहते हैं। इस वजह से जरूरत ना होने पर इन्हें बंद कर देना चाहिए।
  • ब्राउज़र आदतों को बदलें- अन्य की तुलना में Microsoft Edge जैसे नए ब्राउज़र ज्यादा ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल के साथ ही फिजूल टैब को बंद करके और ऑटोमैटिक वीडियो चलने को बंद करके बैटरी पावर को बढ़ा सकते हैं।

बैटरी लाइफ को लंबा बनाने के लिए इन बातों पर गौर करें

अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ को कई सालों तक शक्तिशाली और लंबा चलने वाला बनाए रखने के लिए आप कुछ खास पहलुओं पर गौर कर सकते हैं। इसके लिए आप इन रख-रखाव की बातों का ध्यान रख सकते हैं-

  • 20-80% नियम- बैटरी को 20% के नीचे हर बार डिस्चार्ज होने से बचाएं। इसे हमेशा 100% तक लंबे समय के लिए चार्ज ना रखें। आप बैटरी को 20-80% के बीच चार्ज रखकर इसकी क्षमता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
  • ओवरहीटिंग से बचाएं- किसी भी Laptop की Battery लाइफ के लिए ओवरहीटिंग बड़ी समस्या है। ऐसे में लैपटॉप को किसी ऐसी सतह पर इस्तेमाल ना करें, जो उसके वेंट पार्ट्स को बंद करता हो। वेंटिलेशन ना होने पर लैपटॉप में हीटिंग की समस्या होती है, जो बैटरी को भी प्रभावित करती है।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट रखें- लैपटॉप के मुख्य सॉफ्टवेयर जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, ड्राइवर्स और BIOS को रेगुलर तौर पर अपडेट करना चाहिए। इन अपडेट्स के जरिए पावर को मैनेज करने के साथ ही उसे बेहतर भी किया जा सकता है।
  • स्मार्ट चार्जिंग का इस्तेमाल- कुछ प्रमुख लैपटॉप ब्रांड्स जैसे कि Dell, HP और Lenovo बैटरी क्षमता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए खास सॉफ्टवेयर और BIOS सेटिंग्स की सुविधा देते हैं। ये सेटिंग्स लैपटॉप के लगातार चार्ज पर लगे होने के बाद भी चार्जिंग 80% तक रखने का काम करती हैं, ताकी बैटरी प्रभावित ना हो।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    किन ब्रांड्स के पास लंबी बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप मिलते हैं?

    लंबी बैटरी लाइफ वाले कुछ प्रमुख ब्रांड्स की बात करें, तो इसमें HP, Dell, Lenovo के साथ ही Acer और ASUS का नाम भी शामिल किया जा सकता है। इनके कई मॉडल्स 8-10 घंटे तक चलने वाला बैकअप प्रदान करते हैं। वहीं, इनके लैपटॉप की बैटरी कई सालों तक शक्तिशाली तरीके से काम करने के लिए जानी जाती है।

    • डेल लैपटॉप की बैटरी इस्तेमाल के आधार पर 2 से 4 साल तक चल सकती हैं। वहीं, ये फुल चार्ज के बाद करीब 6-7 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होती हैं।
    • अगर बात करें, लेनोवो लैपटॉप की बैटरी लाइफ की तो यह इस्तेमाल के आधार पर 2-3 साल तक बेहतरीन तरीके से काम करती हैं। इनके जरिए मॉडल्स के मुताबिक करीब 8-10 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।
    • HP भी लैपटॉप की दुनिया में जाना-माना नाम है और इसके नए मॉडल्स 4-12 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इसकी लाइफ आमतौर पर 2-4 साल तक की होती है।
    • 2-4 साल तक की औसत बैटरी लाइफ के साथ आपके लिए Acer लैपटॉप भी बढ़िया हो सकते हैं। इनमें आपको करीब सिंगल चार्ज के बाद 10 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।
    • इसके अलावा ASUS अपने शक्तिशाली गेमिंग लैपटॉप के लिए मशहूर है। यह 2-5 साल तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ ही कई मॉडल्स में 12 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप देने का काम करता है।

    ऐसे ही अन्य लेखों के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • लैपटॉप बैटरी को कितनी बार चार्ज करना चाहिए?
      +
      आदर्श रूप से, अपनी लैपटॉप बैटरी को 20% से 80% के बीच रखें। इसे पूरी तरह से 0% तक डिस्चार्ज होने से बचाएं और 100% चार्ज होने के बाद भी लगातार प्लग इन करके रखने से बचें।
    • क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जर से लगाकर रखना बैटरी के लिए बुरा है?
      +
      आधुनिक लैपटॉप में ओवरचार्जिंग सुरक्षा होती है, लेकिन लगातार 100% चार्ज पर रहने से बैटरी पर तनाव बढ़ सकता है और उसकी दीर्घायु कम हो सकती है। बीच-बीच में लैपटॉप को बैटरी पर चलाकर डिस्चार्ज करना बेहतर होता है।
    • लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होनी चाहिए?
      +
      अधिकांश लैपटॉप बैटरियों की औसत लाइफ 2-4 साल या 300-500 चार्ज साइकिल होती है, जो उपयोग और देखभाल पर निर्भर करती है।