Smart TV पर कैसे लें OTT का मजा? यहां जानिए पूरी बात

आज के डिजिटल युग में, स्मार्ट टीवी पर OTT (ओवर-द-टॉप) ऐप्स देखना मनोरंजन का एक जरिया बन गया है। चाहे आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार या किसी अन्य स्ट्रीमिंग सेवा का आनंद लेना चाहते हों, Smart TV इसे सीधे आपकी उंगलियों पर लाता है। इस गाइड में, हम आपको स्मार्ट टीवी पर ओटीटी Apps चलाने की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे – ऐप्स इंस्टॉल करने से लेकर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने तक, ताकि आप बिना किसी रुकावट के अपने पसंदीदा शो और फिल्में देख सकें।
Smart TV पर OTT Apps एक्सेस करने के आसान तरीके
Smart TV पर OTT Apps एक्सेस करने के आसान तरीके

क्या आप अपने स्मार्ट टीवी पर ओटीटी ऐप्स चलाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं या बस शुरुआत करना चाहते हैं? चिंता न करें! स्मार्ट टीवी पर ओटीटी चलाना बहुत आसान है, और सही जानकारी के साथ, आप कुछ ही मिनटों में अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इस लेख में, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगें कि कैसे आप अपने स्मार्ट टीवी को एक बेहतरीन मनोरंजन में बदल सकते हैं, जिसमें विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों तक पहुंच शामिल है। Smart TV पर आप या तो बिल्ट-इन OTT Apps को एक्सेस कर सकते हैं या फिर बाहरी डिवाइस को जोड़कर भी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकी, कई स्मार्ट टीवी ब्रांड्स में आपको नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम जैसे विभिन्न ओटीटी ऐप्स पहले से मिलते हैं, जिससे इनतक आसान पहुंच मिलती है और ऑनलाइन कंटेंट को भरपूर मजा लिया जा सकता है। तो चलिए आसान चरणों के साथ समझते हैं कि आप अपने स्मार्ट टीवी पर ढ़ेर सारे ओटीटी ऐप्स को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

पहला स्टेप: स्मार्ट टीवी में बिल्ट-इन ऐप्स का इस्तेमाल

अगर आपके पास एक ऐसा स्मार्ट टीवी है, जिसमें गूगल टीवी, एंड्रॉइड, Tizen या फिर WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम है, तो आप बेहद आसानी से ओटीटी ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले विभिन्न ब्रांड जैसे कि- LG, Samsung, TCL, Kodak, Sony आदि के TV बिल्ट-इन ऐप्स के साथ आते हैं, यानी आपको इन्हें बेहद आसानी से ऐप स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल कर सकते हैं। आप कुछ इस तरह से टीवी में ओटीटी पर मौजूद फिल्मों और शो का मजा ले सकते हैं-

  • इंटरनेट से जोड़ें- ओटीटी ऐप्स तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने टीवी को तेज व स्थिर WiFi कनेक्शन के साथ जोड़ें। इसके लिए आप वायरलेस या फिर ईथरनेट केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऐप स्टोर खोलें- इंटरनेट कनेक्शन पूरा होने पर आपको अपने टीवी के ऐप स्टोर को खोलना होगा। इसके लिए एंड्रॉइड टीवी में गूगल प्ले स्टोर, WebOS में एलजी कंटेंट स्टोर और टाइज़ेन में सैमसंग स्मार्ट हब नाम से ऐप स्टोर शामिल होता है, जिसे आप ओटीटी एक्सेस करने के लिए खोल सकते हैं।
  • सर्च और इंस्टॉल करें- अब टीवी के ऐप स्टोर में मौजूद सर्च बार पर जाकर आपको जो भी ऐप इंस्टॉल करना है, उसका नाम सर्च करें। सर्च करने पर वह ऐप स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसके सामने या किनारे पर दिए गए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके आप ऐप को टीवी में इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • लॉग इन- TV में App इंस्टॉल होने के बाद आपको कंटेंट का एक्सेस पाने के लिए लॉग इन करना होगा। इसके लिए आप लॉग इन सेक्शन पर जाकर अपने रजिस्टर्ड नंबर या ई-मेल को डालें, जिसके बाद आपके पास एक OTP आता है। इस ओटीपी को टीवी पर डालकर आपका अकाउंट उस ऐप में साइन अप हो जाएगा।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए विभिन्न कैटेगरी से जुड़ी जानकारियां।

दूसरा स्टेप: ओटीटी ऐप्स के लिए बाहरी स्ट्रीमिंग डिवाइस का इस्तेमाल

यह तरीको उन लोगों के काम आ सकता है, जिनका टीवी स्मार्ट नहीं है या फिर उसमें सभी ऐप्स एक्सेस नहीं किए जा सकते हैं। ऐसे में एक्सटर्नल OTT बॉक्स और स्टिक आपकी मदद कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने सामान्य टीवी पर आसानी से विभिन्न ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं-

  • स्ट्रीमिंग स्टिक्स- सबसे पहले स्ट्रीमिंग डिवाइस को आपको अपने टीवी के साथ जोड़ना होगा। इसके लिए Amazon फायर टीवी Stick, Google क्रोमकास्ट या Roku Stick जैसे उपकरणों को अपने टीवी के HDMI पोर्ट में प्लग करना होगा।
  • स्मार्ट सेट-अप बॉक्स- अपने स्मार्ट टीवी पर ओटीटी ऐप्स चलाने के लिए आप ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए गए बॉक्स जैसे टाटा प्ले बिंज+ या एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं, जो कई ओटीटी ऐप्स और लाइव टीवी को एक ही इंटरफेस उपलब्ध कराते हैं।
  • गेमिंग कंसोल- कुछ खास प्रकार के गेमिंग कंसोल जैसे कि PlayStation (PS4/PS5) और Xbox भी विभिन्न स्ट्रीमिंग ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में इन्हें टीवी से जोड़कर नेटफ्लिक्स, प्राइम, ज़ी5 आदि पर अपना पसंदीदा कंटेंट देखा जा सकता है।

ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए गैजेट गली पर जा सकते हैं।

तीसरा स्टेप: एक ही जगह विभिन्न ऐप्स देने वाले ऐग्रीगेटर्स का इस्तेमाल

अगर आप अपने Smart TV पर अलग-अलग ऐप्स में लॉग इन नहीं करना चाहते हैं, तो ऐग्रीगेटर्स बढ़िया रहेंगे। दरअसल, इनमें अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के बजाय, आप एग्रीगेटर ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं जो एक ही लॉगिन के तहत कई प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं-

  • ओटीटीप्ले प्रीमियम- यह एक ऐसा ऐग्रीगेटर है, जिसमें आप एक ही जगह पर 30 से भी ज्यादा ओटीटी ऐप्स को चला सकते हैं। इसमें Sony LIV, ZEE5 और Lionsgate Play जैसे कई ऐप शामिल रहते हैं, जिनके कंटेंट आप टीवी पर देख सकते हैं।
  • टाटा प्ले बिंज- इसका इस्तेमाल सिर्फ एक स्मार्ट टीवी नहीं, बल्कि 4 अलग-अलग डिवाइसों पर एकसाथ किया जा सकता है। वहीं, इसमें भी आप करीब 30 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस एक ही जगह पर पा सकते हैं और ऑनलाइन या ऑफलाइन कंटेंट का मजा ले सकते हैं।
  • एयरटेल Xstream प्ले- अगर आपको एकसाथ ढ़ेरों फिल्मों और शो के साथ फ्री कंटेंट का मजा भी लेना है, तो यह ऐग्रीगेटर बेहतरीन रहेगा। इसमें फ्री कंटेंट सेक्शन के साथ ही फिल्मों और शो के बड़ी रेंज का कंटेंट मौजूद होता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

      

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • स्मार्ट टीवी पर ओटीटी देखने के लिए कौन सा इंटरनेट कनेक्शन सबसे अच्छा है?
      +
      स्मार्ट टीवी पर ओटीटी देखने के लिए फाइबर ऑप्टिक या ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन सबसे अच्छा है, जिसमें कम से कम 25 एमबीपीएस की स्पीड हो, खासकर यदि आप 4K कंटेंट स्ट्रीम कर रहे हैं।
    • क्या सभी स्मार्ट टीवी पर सभी ओटीटी ऐप्स उपलब्ध होते हैं?
      +
      नहीं, सभी स्मार्ट टीवी पर सभी ओटीटी ऐप्स उपलब्ध नहीं होते हैं। यह टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे एंड्रॉइड टीवी, वेबओएस, टाइजनओएस) और क्षेत्र पर निर्भर करता है। हालांकि, अधिकांश प्रमुख ऐप्स व्यापक रूप से उपलब्ध होते हैं।
    • क्या ओटीटी ऐप्स चलाने के लिए स्मार्ट टीवी को लगातार इंटरनेट से जुड़ा रहना चाहिए?
      +
      हां, ओटीटी ऐप्स को कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए लगातार इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। यदि कनेक्शन रूकता होता है, तो स्ट्रीमिंग रुक जाएगी या बफरिंग शुरू हो जाएगी।