जगह कम, फीचर्स ज्यादा: इन 32 से 43 इंच के बढ़िया Smart TV से बदलें अपने छोटे स्पेस को

32 से 43 इंच के स्मार्ट टीवी छोटे आकार के कमरों के लिए अच्छे रहते हैं। इस स्क्रीन साइज में सैमसंग, सोनी और एलजी जैसे ब्रांड्स के टीवी में अच्छी पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और बढ़िया आवाज़ मिलती है। ये छोटे स्पेस में भी आपको शानदार एंटरटेनमेंट का मज़ा दे सकते हैं।
32 से लेकर 43 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स
32 से लेकर 43 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स

छोटे कमरे या बेडरूम के लिए 32 से 43 इंच के स्मार्ट टीवी सबसे उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि ये कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और देखने का बढ़िया अनुभव प्रदान करते हैं। इस साइज रेंज में Samsung, Sony, Xiaomi और LG जैसे ब्रांड HD-रेडी से लेकर 4K रिज़ॉल्यूशन तक के विकल्प उपलब्ध कराते हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। 32 इंच टीवी आमतौर पर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं, जबकि 43 इंच टीवी मीडियम आकार के कमरे में बेहतर अनुभव देते हैं। मार्डन Smart TV में गूगल टीवी, वेबOS या टाइजन जैसे ओपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं, जिनकी मदद से OTT ऐप्स, स्क्रीन मिररिंग और वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएँ आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही स्क्रीन साइज, ऑपरेटिंग सिस्टम और साउंड क्वालिटी के हिसाब से आप छोटे स्पेस के लिए टीवी चुन सकते हैं।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 32 से लेकर 43 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV

    छोटे कमरे में शानदार मनोरंजन चाहिए तो यह 32 इंच सैमसंग स्मार्ट टीवी अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका एचडी रिज़ॉल्यूशन और हाइपर रियल पिक्चर इंजन मिलकर साफ, संतुलित और नैचुरल रंगों वाली तस्वीर दिखाते हैं, जबकि HDR और माइक्रो डिमिंग प्रो गहरे काले और चमकदार रोशनी के साथ बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करते हैं। 20 वॉट स्पीकर, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और एडेप्टिव साउंड तकनीक के कारण आवाज क्लियर और बैलेंस्ड सुनाई देती है, साथ ही क्यू-सिम्फनी सपोर्ट साउंडबार के साथ भी बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी और ईथरनेट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प कई डिवाइस आसानी से जोड़ने की सुविधा देते हैं। स्मार्ट फीचर्स में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट, मोबाइल मिररिंग, वेब ब्राउज़र और Samsung TV प्लस के 100 से अधिक फ्री चैनल शामिल हैं, जिससे रोजमर्रा का मनोरंजन और भी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर रंगों को नैचुरल और कलर कंट्रास्ट के साथ दिखाने के लिए हाइपर रियल पिक्चर इंजन
    • साउंडबार के साथ भी बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए क्यू-सिम्फनी सपोर्ट
    • रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए सैमसंग टीवी प्लस के साथ 100+ फ्री चैनल्स

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series Smart LED Google TV

    स्क्रीन पर एकदम साफ और नैचुरल सीन का अनुभव देने वाला यह 43 इंच 4K टीवी मीडियम साइज रुम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें लगा X1 4K प्रोसेसर और AI पिक्चर तकनीक हर दृश्य को बेहतर क्लैरिटी और शानदार कॉन्ट्रास्ट के साथ प्रस्तुत करती है, जबकि लाइव कलर और 4K एक्स-रियलिटी प्रो तकनीक सामान्य कंटेंट को भी अधिक स्पष्ट बना देती है। मोशनफ्लो XR तकनीक तेज़ दृश्यों में भी स्मूद मूवमेंट बनाए रखती है, जिससे स्पोर्टस और एक्शन सीन देखने का अनुभव बेहतर होता है। 20 वॉट स्पीकर और डीटीएस एक्स साउंड तकनीक के कारण आवाज़ अधिक गहरी और थिएटर जैसी महसूस होती है। Sony में Google TV प्लेटफॉर्म के साथ गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन कास्टिंग और कई ओटीटी ऐप्स आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। 4 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट कई डिवाइस जोड़ने की सुविधा देते हैं, जबकि पतला फ्लोटिंग डिजाइन कमरे की सजावट को मार्डन लुक प्रदान करता है।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • हर दृश्य को बेहतर क्लैरिटी और शानदार कॉन्ट्रास्ट के साथ दिखाने के लिए X1 4K प्रोसेसर
    • कमरे की सजावट को मार्डन लुक देने के लिए पतला फ्लोटिंग डिजाइन
    • सामान्य कंटेंट को भी अधिक स्पष्ट बनाने के लिए 4K एक्स-रियलिटी प्रो तकनीक

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xiaomi 80 cm (32 Inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV

    स्माल साइज रुम में रोजमर्रा के मनोरंजन और न्यूज देखने के लिए यह 32 इंच टीवी बढ़िया पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है। HD रेडी (1366×768) रेज़ोल्यूशन और विविड पिक्चर इंजन की मदद से स्क्रीन पर रंग ज्यादा रियल और साफ दिखाई देते हैं, जिससे फिल्में और टीवी शो देखने का अनुभव बेहतर बनता है। 20 वॉट की साउंड क्षमता, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस वर्चुअल साउंड तकनीक मिलकर गूजंने वाली आवाज़ देते हैं, जिससे अलग स्पीकर की जरूरत कम पड़ती है। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ यह 32 Inch TV आसानी से इंटरनेट और अन्य डिवाइस से जुड़ जाता है, जबकि 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं। फायर टीवी पर काम करने वाले इस टीवी में आपको हजारों ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल जाते हैं। साथ ही वॉइस रिमोट की मदद से बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L32MB-FIN}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर रंग ज्यादा रियल और साफ दिखाने के लिए विविड पिक्चर इंजन
    • थिएटर जैसे साउंड के लिए डीटीएस वर्चुअल साउंड तकनीक
    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए वॉइस रिमोट की सुविधा

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • VW 109 cm (43 Inch) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV

    बजट में आने वाला यह स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर क्लैरिटी के साथ टीवी देखने का मजा कई गुना बढ़ा सकता है। इस 43 इंच टीवी की QLED डिस्प्ले और क्वांटम लुसेंट तकनीक स्क्रीन पर अधिक चमकदार रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करती है, जिससे फिल्में, वेब सीरीज़ और लाइव कंटेंट देखने का अनुभव ज्यादा रियल जैसा महसूस होता है। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल की वजह से कमरे के किसी भी कोने से तस्वीर साफ दिखाई देती है। 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट के साथ सेट-टॉप बॉक्स या गेमिंग कंसोल जोड़ना भी बेहद आसान हो जाता है। 24 वॉट के बॉक्स स्पीकर्स और 5 अलग-अलग साउंड मोड मिलकर संतुलित ऑडियो अनुभव देते हैं। एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म के कारण प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं, जबकि मिराकास्ट फीचर फोन की स्क्रीन को सीधे टीवी पर दिखाने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VW {VW43AQ1}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • पिक्चर को बेहतर कंट्रास्ट और चमकदार रंगों के साथ देखने के लिए क्वांटम लुसेंट तकनीक
    • संतुलित ऑडियो अनुभव के लिए 5 अलग-अलग साउंड मोड का सपोर्ट
    • कमरे के किसी भी कोने से तस्वीर साफ देखने के लिए 178 डिग्री व्यूइंग एंगल

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LG 80 cm (32 Inch) LR570 Series Smart webOS LED TV

    छोटे कमरे के लिए कॉम्पैक्ट और स्मार्ट टीवी विकल्प तलाश रहे हैं तो यह यह टीवी रोज़मर्रा के मनोरंजन को आसान बना सकता है। HD रेडी रेजोल्यूशन और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के कारण टीवी देखने का अनुभव साफ और आरामदायक रहता है, जबकि α5 जेन 6 AI प्रोसेसर तस्वीर और आवाज़ को आसपास के माहौल के अनुसार खुद से संतुलित करता है। 10 वॉट स्टीरियो स्पीकर्स के साथ एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड तकनीक नार्मल कंटेंट को भी ज्यादा प्रभावशाली बना देती है। इस LG Smart TV के वेबओएस प्लेटफॉर्म पर प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अन्य लोकप्रिय ऐप्स आसानी से उपलब्ध रहते हैं, जिससे अलग डिवाइस जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। मल्टीपल पोर्टस के कारण सेट-टॉप बॉक्स या स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट करना आसान है। स्क्रीन शेयर, गेम ऑप्टिमाइज़र और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएँ इसे उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {32LR570B6LA}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 10 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • तस्वीर और आवाज़ को आसपास के माहौल के अनुसार एडजस्ट करने के लिए α5 जेन 6 AI प्रोसेसर
    • बिना अटके गेमिंग का मजा लेने के लिए गेम ऑप्टिमाइज़र फीचर का सपोर्ट
    • नार्मल कंटेंट को भी ज्यादा प्रभावशाली वोल्यूम देने के लिए एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड तकनीक

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 32 से लेकर 43 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {UA32H4550FUXXL}

32 इंच

20 वॉट

माइक्रो डिमिंग प्रो, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट,  100 से अधिक फ्री चैनल

Sony {K-43S22BM2}

43 इंच

20 वॉट

AI पिक्चर तकनीक, मोशनफ्लो XR तकनीक, डीटीएस एक्स साउंड तकनीक, पतला फ्लोटिंग डिजाइन

Xiaomi {L32MB-FIN}

32 इंच

20 वॉट

विविड पिक्चर इंजन, डीटीएस वर्चुअल साउंड तकनीक, वॉइस रिमोट 

VW {VW43AQ1}

43 इंच

24 वॉट

क्वांटम लुसेंट तकनीक, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, 5 अलग-अलग साउंड मोड, मिराकास्ट फीचर

LG {32LR570B6LA}

32 इंच

10 वॉट

α5 जेन 6 AI प्रोसेसर, वर्चुअल 5.1 सराउंड तकनीक, गेम ऑप्टिमाइज़र 

ऐसे ही जानकारी से भरपूर और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 32 और 43 इंच टीवी में किसे चुनना बेहतर होता है?
    +
    छोटे कमरे के लिए 32 इंच और मध्यम कमरे के लिए 43 इंच टीवी अधिक उपयुक्त माना जाता है।
  • क्या 43 इंच टीवी छोटे कमरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    हाँ, यदि देखने की दूरी पर्याप्त हो तो 43 इंच टीवी छोटे कमरे में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • छोटे कमरे के लिए टीवी लेते समय क्या ध्यान रखना चाहिए?
    +
    छोटे कमरे के लिए टीवी लेते समय उसका स्क्रीन साइज, रिज़ॉल्यूशन, साउंड और स्मार्ट फीचर्स को देखना चाहिए।