₹40,000 के अंदर 55 Inch के टॉप ब्रांडस Smart TV: बजट में पाएं बड़ी स्क्रीन का मज़ा

₹40,000 के बजट में 55 Inch के स्मार्ट टीवी के कई भरोसेमंद ब्रांड से उपलब्ध होते हैं। इनमें 4K पिक्चर, HDR सपोर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे लिविंग रूम में फिल्में, स्पोर्ट्स और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर बन जाता है।
₹40,000 के अंदर टॉप ब्रांडस 55 इंच स्मार्ट टीवी
₹40,000 के अंदर टॉप ब्रांडस 55 इंच स्मार्ट टीवी

आज के समय में 55 इंच का स्मार्ट टीवी घर के लिविंग रूम के लिए सबसे पसंदीदा स्क्रीन साइज में से एक माना जाता है। यह साइज न तो बहुत छोटा होता है और न ही बहुत बड़ा, इसलिए फिल्में, स्पोर्ट्स और ऑनलाइन कंटेंट देखने का अनुभव अधिक इमर्सिव हो जाता है। ₹40,000 के बजट में कई जाने-माने LG, Samsung, Haier और Xiaomi जैसे ब्रांडस ऐसे Smart TV मॉडल पेश करते हैं जिनमें 4K रिज़ॉल्यूशन, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस कीमत के आसपास उपलब्ध कई टीवी में 3840×2160 पिक्सल का 4K डिस्प्ले, HDR सपोर्ट और कई HDMI व USB पोर्ट जैसे फीचर होते हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म में WiFi, ब्लूटूथ और स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर सीधे टीवी पर ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं। इसी वजह से सीमित बजट में भी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स का संतुलन चाहने वाले लोगों के लिए यह कैटेगरी काफी आकर्षक विकल्प बन गई है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया 55 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला यह टीवी 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ साफ और डिटेल वाली तस्वीर दिखाने के लिए बनाया गया है। 4K क्वालिटी की वजह से फिल्म, स्पोर्ट्स या वेब सीरीज़ देखते समय दृश्य ज्यादा स्पष्ट और रंग भी ज्यादा असली दिखाई देते हैं। इस Haier टीवी में डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट दिया गया है, जो अलग-अलग सीन में ब्राइटनेस और रंगों को बेहतर बनाकर पिक्चर को ज्यादा सिनेमैटिक महसूस कराता है। आवाज के लिए इसमें 20W स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट मिलता है। इससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और बैकग्राउंड साउंड भी ज्यादा बेहतर लगता है, जिससे फिल्म देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है। गूगल टीवी OS के साथ Netflix, Prime Video और दूसरे कई ऐप आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसमें Hai Cast फीचर भी दिया गया है, जिससे मोबाइल का वीडियो या फोटो सीधे टीवी पर दिखाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55P7GT-P}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • पसंदीदा ऐप्स को एक बटन के साथ स्टार्ट करने के लिए वन टच रिमोट
    • गेम खेलते समय स्क्रीन ज्यादा स्मूथ महसूस और लैग-फ्री रखने के लिए गेम मोड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • LG 139 cm (55 Inch) UA82 AI Series Smart webOS LED TV

    α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 इस 55 इंच स्मार्ट टीवी की सबसे अहम तकनीक है। यह प्रोसेसर वीडियो को बेहतर तरीके से प्रोसेस करके तस्वीर को ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखाने में मदद करता है। अगर कंटेंट 4K में न भी हो, तो 4K सुपर अपस्केलिंग उसे बेहतर क्वालिटी में दिखाने की कोशिश करता है। आवाज के लिए इस LG TV में 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और AI Sound Pro का सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर अलग-अलग सीन के हिसाब से आवाज को संतुलित करने की कोशिश करता है। सुपर वॉइस प्रो फीचर खासतौर पर बोलने वाली आवाज को और स्पष्ट बनाने में मदद करता है। webOS प्लेटफॉर्म के साथ ओटीटी और कई दूसरे ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। AI Magic Remote का इस्तेमाल माउस की तरह किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पर चीजें चुनना आसान हो जाता है। इसके अलावा वॉइस कमांड से भी टीवी को नियंत्रित किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घर के लिविंग रुम की शान बढ़ाने के लिए स्लिम डिजाइन
    • AI प्रोसेसर के साथ में मूवी या म्यूजिक का भरपूर मजा लेने के लिए डायनमिक साउंड बूस्टर

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    क्रिस्टल प्रोसेसर 4K के साथ आने वाला यह सैमसंग टीवी तस्वीर को ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखाने के लिए बनाया गया है। यह प्रोसेसर वीडियो को बेहतर बनाकर रंग और कॉन्ट्रास्ट को संतुलित करता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ ज्यादा रियल जैसी दिखाई देती हैं। कंट्रास्ट एन्हेंसर फीचर तस्वीर में गहराई बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए सीन ज्यादा स्पष्ट लगते हैं। साउंड की बात करें तो इस 20 वॉट स्पीकर के साथ एडाप्टिव साउंड जैसे फीचर मिलते हैं। इससे स्क्रीन पर जो चल रहा होता है, उसके अनुसार आवाज ज्यादा प्रभावी महसूस होती है। Q-Symphony फीचर के जरिए इसे साउंडबार के साथ जोड़ने पर आवाज और ज्यादा बेहतर हो सकती है। स्मार्ट फीचर की बात करें तो इसमें Samsung TV Plus के जरिए कई फ्री चैनल देखने का विकल्प मिलता है। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्शन के साथ मोबाइल स्क्रीन को टीवी पर दिखाना भी आसान है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE86AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • Alexa या Bixby की मदद से आवाज से भी टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा
    • लो-क्वालिटी कंटेंट को भी 4K अपस्केलिंग तकनीक से बेहतर बनाने की सुविधा

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Vu 139cm (55 Inch) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    यह 55 इंच QLED टीवी अपनी आवाज की वजह से खास माना जाता है। इसमें पहले से ही 88 वॉट का इनबिल्ट साउंडबार दिया गया है, इसलिए अलग से साउंड सिस्टम लगाने की जरूरत नही पड़ती है। डॉल्बी एटमॉस और डॉयलाग क्लैरिटी की मदद से फिल्मों या वेब सीरीज़ में डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के लिए इस 55 Inch Smart TV में 4K क्यूएलईडी स्क्रीन दी गई है, जो रंगों को ज्यादा चमकीला और साफ दिखाती है। Dolby Vision और HDR सपोर्ट अलग-अलग सीन में ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाते हैं, इसलिए फिल्म देखते समय दृश्य ज्यादा रियल महसूस होते हैं। MEMC फीचर तेज चलने वाले सीन को थोड़ा ज्यादा स्मूथ दिखाने में मदद करता है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Netflix, YouTube और दूसरे कई ऐप आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। HDMI, USB और ब्लूटूथ जैसे कनेक्शन विकल्प भी मिलते हैं, इसलिए गेमिंग कंसोल या दूसरे डिवाइस जोड़ना आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Vu {55VIBE-DV}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 88 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कमरे के किसी भी कोने से साफ पिक्चर देखने के लिए 178 डिग्री व्यूइंग एंगल
    • बिना अटके पिक्चर या गेमिंग का मजा लेने के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    क्वांटम डोट तकनीक के साथ आने वाला यह टीवी 55 इंच की बड़ी स्क्रीन पर चमकीले और गहरे रंग दिखाता है। 4K रिज़ॉल्यूशन की वजह से फिल्में, स्पोर्ट्स या वेब सीरीज़ देखते समय तस्वीर ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखाई देती है। रियल्टी फ्लो MEMC फीचर तेज़ चलने वाले सीन में ब्लर को कम करने की कोशिश करता है, इसलिए एक्शन या स्पोर्ट्स देखते समय दृश्य ज्यादा स्मूथ लगते हैं। आवाज के लिए इस Xiaomi टीवी में 34 वॉट साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS-X का सपोर्ट मिलता है। इससे गाने या फिल्म के सीन में आवाज थोड़ी ज्यादा फैलकर और प्रभावी महसूस होती है। यह टीवी Fire TV सिस्टम पर चलता है, इसलिए प्राइम विडियो, नेटफलिक्स और YouTube जैसे कई ऐप आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Alexa वॉइस रिमोट की मदद से आप बोलकर भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं या सीधे ऐप और चैनल खोल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंग कंसोल या फिर दूसरे डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI और USB पोर्ट 
    • मल्टीपल ऐप्स, गेम और मनोरंजक कंटेंट को सेव करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज

    कमी

    • स्क्रीन की कलर क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹40,000 के अंदर टॉप ब्रांडस 55 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए 55 Inch TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

डिस्पले तकनीक

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {55P7GT-P}

LED

20 वॉट

डॉल्बी विजन और HDR, गूगल टीवी OS, हाय कास्ट फीचर

LG {55UA82006LA}

LED

20 वॉट

α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, AI मैजिक रिमोट

Samsung {UA55UE86AFULXL}

LED

20 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, कंट्रास्ट एन्हेंसर, सैमसंग टीवी प्लस

Vu {55VIBE-DV}

QLED

88 वॉट

इनबिल्ट साउंडबार, डॉल्बी एटमॉस और डॉयलाग क्लैरिटी, MEMC फीचर 

Xiaomi {L55MB-FPIN}

QLED

34 वॉट

क्वांटम डोट तकनीक, रियल्टी फ्लो MEMC, Alexa वॉइस रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच टीवी क्यों लोकप्रिय माना जाता है?
    +
    यह स्क्रीन साइज बड़े कमरे में बेहतर दृश्य अनुभव देता है और फिल्मों या स्पोर्ट्स देखने के लिए संतुलित माना जाता है।
  • ₹40,000 के अंदर 55 इंच टीवी में कौन से फीचर मिलते हैं?
    +
    इस बजट में आमतौर पर 4K रिज़ॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कई कनेक्टिविटी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं।
  • स्मार्ट टीवी में कौन-सी कनेक्टिविटी सुविधाएं होती हैं?
    +
    अधिकांश स्मार्ट टीवी में WiFi, ब्लूटूथ, स्ट्रीमिंग ऐप्स और आसान इंटरफेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे कंटेंट एक्सेस करना आसान हो जाता है।