हॉल के लिए किस साइज का TV रहेगा बढ़िया? टॉप मॉडल्स के साथ में चुनें सही विकल्प

हॉल के लिए सही टीवी साइज कमरे के आकार और देखने की दूरी पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर 55 से 75 इंच स्क्रीन Smart TV लिविंग रूम के लिए संतुलित विकल्प मानी जाती है क्योंकि यह आरामदायक दूरी पर अच्छा और सिनेमैटिक अनुभव देती है।
कौन-सा साइज टीवी रहेगा हॉल के लिए बढ़िया? जानें यहां
कौन-सा साइज टीवी रहेगा हॉल के लिए बढ़िया? जानें यहां

घर में हॉल के लिए सही टीवी साइज चुनना काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह देखने के अनुभव को सीधे प्रभावित करता है। टीवी बहुत छोटा हो तो बड़े कमरे में तस्वीर का प्रभाव कम लगता है और बहुत बड़ा हो तो पास बैठने पर आंखों पर दबाव पड़ सकता है। जानकारों के अनुसार Television का आकार मुख्य रूप से देखने की दूरी और कमरे के आकार पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, यदि सोफा टीवी से लगभग 8 से 9 फीट दूर है तो 55 से 65 इंच की स्क्रीन अच्छा अनुभव दे सकती है। इसी तरह 10 से 12 फीट की दूरी पर 65 से 75 इंच का मॉडल बेहतर माना जाता है क्योंकि बड़ी स्क्रीन से फिल्में और स्पोर्ट्स अधिक सिनेमैटिक लगते हैं। आमतौर पर अधिकांश हॉल के लिए 55 से 75 इंच टीवी संतुलित विकल्प माने जाते हैं क्योंकि यह न तो बहुत छोटा होता है और न ही बहुत बड़ा।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    फिल्में, गेम्स और ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए बड़ी और क्लियर स्क्रीन वाला टीवी घर के मनोरंजन को बेहतर बना देता है। Sony का यह 55 इंच टीवी इसी के लिए बनाया गया है। इसमें 3840x2160 रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन और बढ़िया पिक्चर प्रोसेसर दिया गया है, जो सामान्य वीडियो को भी अधिक स्पष्ट और विस्तृत रूप में दिखाने में मदद करता है। Triluminos PRO तकनीक रंगों की सटीकता बढ़ाती है, जिससे दृश्य अधिक लाइव दिखाई देते हैं। मोशन फ्लो XR फीचर तेज गति वाले दृश्यों को अधिक सहज बनाती है, इसलिए खेल या एक्शन दृश्य देखते समय धुंधलापन कम दिखाई देता है। इसमें 20W साउंड आउटपुट के स्पीकर लगे हैं, जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज अधिक प्रभावशाली सुनाई देती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण अलग-अलग कंटेंट और ऐप्स आसानी से खोजे जा सकते हैं। इसमें माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे केवल आवाज के माध्यम से टीवी को नियंत्रित किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Bravia 3 {55S308}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • देखने की दूरी - 6 फीट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी से लेकर म्यूजिक में एकदम क्लियर साउंड के लिए X-बैलेंस्ड स्पीकर
    • विडियो में बेहतर कलर कंट्रास्ट के साथ ब्राइटनेस के लिए डॉल्बी विजन का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Haier 164 cm (65) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    घर में बड़ी स्क्रीन पर फिल्में या मैच देखने का मजा ही अलग होता है, खासकर जब तस्वीर साफ और रंग कलरफुल दिखाई दें। इस QLED टीवी में 4K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है, जो सामान्य फुल HD की तुलना में अधिक साफ और विस्तृत दृश्य दिखाती है। क्यूएलईडी तकनीक रंगों को अधिक चमकदार और असली बनाती है, इसलिए फिल्म या प्रकृति से जुड़े दृश्य ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इस Haier टीवी में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे अलग-अलग ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। 30W स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के चलते आवाज तेज और संतुलित सुनाई देती है। गेम मोड खेलते समय प्रतिक्रिया को तेज बनाता है, जिससे गेम अधिक सहज महसूस होता है। गूगल टीवी के साथ कई लोकप्रिय ऐप्स का उपयोग आसान हो जाता है। Hai Cast सुविधा से मोबाइल का वीडियो या फोटो सीधे टीवी स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {65S800QT-P}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • देखने की दूरी - 7 फीट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंग से जुड़ें दूसरे डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI 2.1 का सपोर्ट
    • गूगल अस्सिटेंट के साथ में टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 189 cm (75 Inch) Crystal 4K Ultra HD Smart LED TV

    अगर आप घर के हॉल के लिए बड़ी स्क्रीन वाला टीवी देख रहे हैं, तो 75 इंच का सैमसंग 4K टीवी काफी शानदार अनुभव दे सकता है। इसकी 4K स्क्रीन (3840 x 2160) पर तस्वीर बहुत साफ और डिटेल के साथ दिखाई देती है। क्रिस्टल प्रोसेसर 4K वीडियो को बेहतर बनाकर रंग और स्पष्टता बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए फिल्में और मैच ज्यादा असली लगते हैं। इस Samsung टीवी का पतला मेटल डिजाइन इसे देखने में भी प्रीमियम बनाता है। आवाज के लिए इसमें 20 W स्पीकर दिए गए हैं और ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट की वजह से स्क्रीन पर जो चल रहा होता है, उसके हिसाब से आवाज महसूस होती है। Google TV की तरह ही इसमें भी कई ऑनलाइन ऐप्स मिल जाते हैं, साथ ही Samsung TV Plus के जरिए कई चैनल बिना अतिरिक्त शुल्क के देखे जा सकते हैं। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्शन की मदद से फोन या दूसरे उपकरण भी आसानी से जोड़े जा सकते हैं, और मोबाइल की स्क्रीन सीधे टीवी पर दिखाई जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA75UE85AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • देखने की दूरी - 9 फीट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • थिएटर जैसे ऑडियो अनुभव के लिए वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो
    • अमेजन एलेक्सा और Bixby की मदद से टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 139 cm (55 Inch) UA82 AI Series webOS LED TV

    घर में फिल्में, वेब सीरीज़ या खेल देखने के लिए 55 इंच का बड़ा टीवी अच्छा अनुभव देता है। LG का यह 4K Smart TV साफ और डिटेल वाली तस्वीर दिखाने के लिए बनाया गया है। इसमें 4K स्क्रीन (3840x2160) के साथ α7 AI प्रोसेसर Gen8 दिया गया है, जो वीडियो को बेहतर बनाकर ज्यादा स्पष्ट और गहराई वाली तस्वीर दिखाने में मदद करता है। पुराने या सामान्य वीडियो भी इससे ज्यादा अच्छे दिख सकते हैं। इस 55 Inch TV में 20W स्पीकर दिए गए हैं और डॉल्बी एटमॉस की वजह से आवाज ज्यादा फैलकर सुनाई देती है। AI Sound Pro स्क्रीन पर चल रहे दृश्य के हिसाब से आवाज को बेहतर करने की कोशिश करता है, जिससे फिल्म या मैच देखते समय मजा बढ़ जाता है। webOS सिस्टम के साथ कई लोकप्रिय ऐप्स आसानी से चल जाते हैं। इसमें 125 से ज्यादा मुफ्त चैनल भी मिलते हैं। AI मैजिक रिमोट से टीवी चलाना आसान हो जाता है, क्योंकि आप इसे हवा में माउस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं या आवाज से भी कमांड दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • देखने की दूरी - 7 फीट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के लिए हॉल के लिए स्लिम डिजाइन
    • टीवी में अलग-अलग तरह का कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 8GB स्टोरेज

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hisense 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अगर आप बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने या गेम खेलने का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो Hisense का यह 65 इंच टीवी काफी दमदार विकल्प बन सकता है। इसमें 4K स्क्रीन (3840x2160) और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे तस्वीर ज्यादा स्मूथ और साफ दिखाई देती है। क्वांटम डोट तकनीक रंगों को और ज्यादा चमकीला और वास्तविक बनाती है, इसलिए फिल्में और स्पोर्ट्स देखते समय स्क्रीन काफी रियल लगती है। इस टीवी में AI 4K Upscaler भी दिया गया है, जो सामान्य क्वालिटी वाले वीडियो को बेहतर बनाकर लगभग 4K जैसा दिखाने की कोशिश करता है। गेम खेलने वालों के लिए इसमें गेम मोड प्रो, VRR और ALLM जैसे फीचर मिलते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूथ रहती है और लैग कम महसूस होता है। आवाज के लिए 24W स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है, जिससे साउंड ज्यादा फैलकर सुनाई देता है। VIDAA स्मार्ट सिस्टम के जरिए Netflix, YouTube और कई दूसरे ऐप आसानी से चल जाते हैं, और वॉइस रिमोट से टीवी को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {65E7Q}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • देखने की दूरी - 8 फीट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी का मजा बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा लेने के लिए फिल्मेकर मोड
    • दूसरे डिवाइस को टीवी से जोड़ने के लिए मल्टीपल पोर्टस की सुविधा

    कमी

    • टीवी में ऐप्स कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: हॉल के लिेए 5 बढ़िया साइज टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

देखने की दूरी

खास फीचर्स

Sony Bravia 3 {55S308}

55 इंच

6 फीट

मोशन फ्लो XR फीचर, 20W साउंड आउटपुट, माइक्रोफोन

Haier {65S800QT-P}

65 इंच

7 फीट

2GB RAM और 32GB स्टोरेज, गेम मोड, Hai Cast सुविधा

Samsung {UA75UE85AFULXL}

75 इंच 

9 फीट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, पतला मेटल डिजाइन, ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट

LG {55UA82006LA

55 इंच

7 फीट

α7 AI प्रोसेसर Gen8, AI Sound Pro, AI मैजिक रिमोट

Hisense {65E7Q}

65 इंच

8 फीट

144Hz रिफ्रेश रेट, AI 4K Upscaler, गेम मोड प्रो, VRR और ALLM 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हॉल के लिए सबसे सामान्य टीवी साइज कौन-सा है?
    +
    अधिकांश लिविंग रूम में 55 इंच टीवी को संतुलित और लोकप्रिय विकल्प माना जाता है क्योंकि यह बड़े कमरे में भी अच्छा दृश्य अनुभव देता है।
  • टीवी और सोफे के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए?
    +
    आमतौर पर 5 से 12 फीट की दूरी आरामदायक मानी जाती है, जो टीवी के आकार के अनुसार बदल सकती है।
  • बड़े हॉल के लिए कौन-सा टीवी साइज अच्छा रहता है?
    +
    यदि देखने की दूरी 10 फीट या उससे अधिक है तो 65 से 75 इंच टीवी बेहतर और अधिक इमर्सिव अनुभव दे सकता है।