इंटेल कोर i7 की 13वीं जेनरशन के प्रोसेसर हाइब्रिड आर्किटेक्चर के साथ आते हैं, जिसमें परफॉर्मेंस कोर और एफिशिएंसी कोर शामिल होते हैं। यह मल्टीटास्किंग और इंटेंसिव वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे Adobe Premiere Pro, DaVinci Resolve और Final Cut Pro X के लिए बेहतरीन है। P-कोर्स भारी वर्कलोड को संभालते हैं, जबकि E-कोर्स बैकग्राउंड टास्क और सामान्य कंप्यूटिंग को कुशलता से चलाते हैं, जिससे एक बढ़िया एडिटिंग अनुभव मिलता है। इसके अलावा, बेहतर ग्राफिक्स क्षमताएं और PCIe Gen 4/5 सपोर्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड को बढ़ाते हैं, जो बड़े वीडियो फाइलों के साथ काम करने वालों के लिए जरूरी है। एक अनुभव-आधारित विश्लेषण से पता चलता है कि ये प्रोसेसर पुराने जनरेशन की तुलना में रेंडरिंग टाइम में भी अच्छी-खासी कमी प्रदान करते हैं।
वीडियो एडिटिंग के लिए 5 ऐसे लैपटॉप जो आते हैं i7 13th Gen के साथ! लिस्ट में देखें HP, Lenovo, Dell जैसे ब्रांड्स

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
ASUS Vivobook 16,Intel Core i7-13620H Processor
वीडियो एडिटिंग के लिए क्यों चुनें?
- इस i7 लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी है 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले, जिसपर वीडियो एडिटिंग की टाइमलाइन स्पष्ट दिखाई पड़ती है। जहां एक तरफ 60Hz रीफ्रेश रेट स्मूद विजुअल्स देता है, तो वहीं रोशनी वाले कमरे में 300 निट्स की ब्राइटनेस स्क्रीन को धुंधला नहीं पड़ने देती है।
- इस आसुस लैपटॉप में एक USB-C 3.2 Gen 1 PD पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, HDMI आउटपुट और एक ऑडियो कॉम्बो जैक है। इस ASUS Vivobook के पोर्ट्स में आप वीडियो एडिटिंग के लिए एक्सटर्नल डिवाइसों के साथ-साथ हार्ड ड्राइव्स, हेडफोन्स सबकुछ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- प्रोसेसर काउंट- 9
- मेमोरी स्पीड- 7467 MHz
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- वायरलेस टेक्नोलॉजी- वाईफाई
- पोर्ट्स की संख्या- 7
खूबियां
- ASUS एंटीमाइक्रोबियल गार्ड प्लस
- आइसब्लेड पंखा और डुअल एयर वेंट
कमी
- स्पीकर की धीमी आवाज।
01MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i7-13620H
वीडियो एडिटिंग के लिए क्यों चुनें?
- सिर्फ शक्तिशाली प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि इस MSI गेमिंग लैपटॉप में 4GB का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू मिलता है। यह वीडियो एडिटिंग जैसे इंटेंसिव ग्राफिक वर्क में शार्प और क्लीयर डिटेल्स पेश करता है, जिससे ग्राफिक्स काफी शानदार क्वालिटी में दिखाई देते हैं।
- अक्सर वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम में साधारण लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है, जो परफॉर्मेंस को भी धीमा करता है। मगर, MSI Gaming Laptop का कूलर बूस्ट मशीन को हैवी लोड में भी ठंडा और शांत रखने का काम करता है। इसकी वजह से एडिटिंग में धीमी स्पीड का सामना नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Thin 15
- प्रोसेसर स्पीड- 4.9
- पोर्ट्स की संख्या- 9
- स्क्रीन साइज- 40 सेमी
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS
खूबियां
- 144Hz का तेज रीफ्रेश रेट
- एडवांस्ड Max-Q टेक्नोलॉजी
कमी
- थोड़ा कमजोर कीबोर्ड क्वालिटी।
02Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H
वीडियो एडिटिंग के लिए क्यों चुनें?
- भविष्य में रैम फुल होने पर भी वीडियो एडिटिंग का काम स्मूद तरीके से करने के लिए इसकी 16GB RAM को 24GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। यह आपको बिना किसी रूकावट बड़ी फाइलों को खोलने, रेंडर करने और हाई-स्पीड वर्क एक्सपीरियंस देता है।
- इस Lenovo Laptop में आपको सिर्फ एडिटिंग के लिए बढ़िया विजुअल्स ही नहीं मिलते, बल्कि म्यूजिक, बीट्स और डायलॉग्स को साफ सुनने के लिए 2W x2 स्पीकर भी दिए गए हैं। ये स्पीकर डॉल्बी ऑडियो से लैस हैं, जिससे एक बेहतरीन ऑडियो मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- प्रोसेसर काउंट- 10
- मेमोरी स्पीड- 4800 MHz
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
खूबियां
- 1TB तक बढ़ाने योग्य एसएसडी
- आईसेफ डिस्प्ले और स्मार्ट लॉग इन
कमी
- सामान्य कैमरा क्वालिटी।
03HP Smartchoice Victus, 13th Gen i7-13620H
वीडियो एडिटिंग के लिए क्यों चुनें?
- इस एचपी लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन के i7 प्रोसेसर के साथ ही इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है, जो लैपटॉप की परफॉर्मेंस और स्पीड दोनों बेहतर करती है। इससे आपको हाई-क्वालिटी वीडियो एडिटिंग में भी बिना किसी रूकावट एक मक्खन जैसी स्पीड वाला अनुभव मिलता है।
- एडिटिंग टाइमलाइन की हर एक डिटेल को स्पष्ट रूप से देखने के लिए आपको इस HP Victus गेमिंग Laptop में 144Hz रीफ्रेश रेट के साथ ही 6GB का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 4050 जीपीयू मिलता है। यह शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी देता है, जो बारीक एडिटिंग के लिए अच्छा रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Victus
- मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
- बैटरी लाइफ- 495 मिनट
- प्रोसेसर स्पीड- 4.9 GHz
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- पोर्ट्स की संख्या- 7
खूबियां
- फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड
- DTS:X अल्ट्रा ऑडियो स्पीकर
कमी
- हीटिंग की समस्या।
गैजेट गली में देखिए ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी।
04Dell 15 (Previously Inspiron), Intel Core i7 13th Gen -1355U
वीडियो एडिटिंग के लिए क्यों चुनें?
- शक्तिशाली लैपटॉप होने के बाद भी यह काफी हल्का और पतला है। ऐसे में अगर आपको घर, स्टूडियो या फिर कहीं बाहर भी इसे काम के सिलसिले में ले जाना पड़े तो आसानी रहेगी। इससे आपके काम में बाधा नहीं आएगी और आप रिमोटली कहीं से भी वीडियो एडिट कर सकते हैं।
- यह Dell लैपटॉप लंबी बैटरी लाइफ और एक्सप्रेस चार्ज फीचर से लैस है। ऐसे में कई घंटों तक चलने वाले एडिट में आपको रूकावट का सामना किए बिना ही अच्छा अनुभव मिलता है। इस Dell Laptop के डिस्चार्ज होने पर इसे 60 मिनट के अंदर 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Inspiron
- प्रोसेसर स्पीड- 5 GHz
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- कुल यूएसबी पोर्ट- 3
- रैम मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR4
- मेमोरी स्पीड- 2666 MHz
खूबियां
- आरामदायक एर्गोनेमिक सपोर्ट
- इन-बिल्ट फुल एचडी कैमरा
कमी
- कीपैड में परेशानी।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
वीडियो एडिटिंग के लिए i7 13वीं जेनरेशन लैपटॉप मॉडलों की तुलना
अपने लिए एक सबसे अच्छा Video Editing Laptop लेते समय आपको प्रत्येक मॉडल के प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, रैम विकल्प, स्टोरेज स्पीड, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और पोर्टेबिलिटी जैसे फीचर्स की तुलना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे सही मॉडल चुनने में मदद मिलती है-
|
मॉडल्स |
रैम व स्टोरेज |
बैटरी लाइफ |
डिस्प्ले फीचर |
|
ASUS Vivobook 16,Intel Core i7-13620H Processor |
16 जीबी, 512 जीबी |
4-6 घंटे |
16 इंच स्क्रीन, 60Hz रीफ्रेश रेट |
|
MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Core i7-13620H |
16 जीबी, 512 जीबी |
3-5 घंटे |
40 सेमी FHD डिस्प्ले, 144Hz रीफ्रेश रेट |
|
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H |
16 जीबी, 512 जीबी |
5 घंटे |
15.3" फुल एचडी, 300 निट्स ब्राइटनेस |
|
HP Smartchoice Victus, 13th Gen i7-13620H |
16 जीबी (अपग्रेडेबल), 512 जीबी |
लगभग 8 घंटे |
144 Hz रीफ्रेश रेट, IPS पैनल डिस्प्ले |
|
Dell 15 (Previously Inspiron), Intel Core i7 13th Gen -1355U |
16 जीबी, 512 जीबी |
8 घंटे |
15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 120Hz रीफ्रेश रेट |
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- वीडियो एडिटिंग के लिए i7 13वीं पीढ़ी के लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए?+वीडियो एडिटिंग के लिए कम से कम 16GB रैम की सलाह दी जाती है, लेकिन 4K एडिटिंग और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए 16GB या उससे अधिक रैम सबसे अच्छा प्रदर्शन प्रदान करेगी।
- क्या i7 13वीं पीढ़ी का प्रोसेसर 4K वीडियो एडिटिंग के लिए पर्याप्त है?+हां, i7 13वीं पीढ़ी का प्रोसेसर अपने हाइब्रिड आर्किटेक्चर और बेहतर मल्टी-थ्रेडिंग क्षमताओं के कारण 4K वीडियो एडिटिंग के लिए बहुत शक्तिशाली और कुशल है।
- वीडियो एडिटिंग लैपटॉप में कौन सा ग्राफिक्स कार्ड सबसे अच्छा है?+वीडियो एडिटिंग के लिए एक समर्पित NVIDIA GeForce RTX 30-सीरीज (जैसे RTX 3050/3060/3070) या RTX 40-सीरीज (जैसे RTX 4060/4070) या AMD Radeon RX 6000-सीरीज (जैसे RX 6600M/6700M) का ग्राफिक्स कार्ड आवश्यक है।
- क्या SSD या HDD वीडियो एडिटिंग के लिए बेहतर है?+SSD (विशेषकर NVMe SSD) वीडियो एडिटिंग के लिए HDD से कहीं बेहतर है, क्योंकि यह फ़ाइल ट्रांसफर, सॉफ्टवेयर लोडिंग और रेंडरिंग में काफी तेज गति प्रदान करता है।
- i7 13वीं पीढ़ी के लैपटॉप की बैटरी लाइफ वीडियो एडिटिंग के लिए कैसी होती है?+हैवी वीडियो एडिटिंग कार्यों के दौरान i7 13वीं पीढ़ी के लैपटॉप की बैटरी लाइफ मध्यम होती है, आमतौर पर 3-5 घंटे। सामान्य उपयोग के लिए यह अधिक हो सकती है, लेकिन एडिटिंग के लिए चार्जर साथ रखना सबसे अच्छा है।
You May Also Like