अगर आप नए-नए फ्लैट या मकान में शिफ्ट हुए हैं और नया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं या फेस्टिव सीजन से पहले अपने पुराने टेलीविजन को टाटा बाय-बाय कहना चाहते हैं तो Amazon पर आपके लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है और उसके लिए एक सटीक चॉइस आप दुकानों या इंटरनेट पर ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो रहे हैं तो आपका काम हम आसान कर देते हैं। हमने आपके लिए 57 हजार रुपये तक की कीमत में बढ़िया और टिकाऊ टीवी सेट्स की लिस्ट तैयार की है, जो टीवी के टॉप रेटेड मॉडल को लेने की दुविधा हल करने में मददगार साबित हो सकती है। इस लिस्ट में LG, Samsung, Xiaomi, TCL और Onida जैसे बड़े ब्रांड्स के 55 Inch Smart TV वाले विकल्प रखे गए हैं। हमने खासतौर पर आपके लिए रिसर्च की और अमेजन पर दी गई ग्राहकों के द्वारा रेटिंग, एनर्जी कंजम्पशन, रिजॉल्यूशन, ऑडियो-वीडियो क्वालिटी, AI असिसटेंस फीचर आदि को ध्यान में रखते हुए ऐसे टेलीविजन सेट्स ढूंढे हैं जो न सिर्फ आपके घर की शोभी बढ़ाएंगे, बल्कि लंबे समय तक आपका और आपके परिवार का मनोरंजन करने में साथ निभा सकते हैं।
जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।
Samsung 55 inch (138cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV | 30W Speakers | 4K Upscaling | HDR10+ | 150+ Channels | 7 Years OS Upgrade | UA55UE85AHULXL
अगर आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी से रिप्लेस करना चाहते हैं या ऐसे टेलीविजन सेट की तलाश में हैं जो आपका दोस्त बन सकता है तो आप सैमसंग के 55 इंच के क्रिस्टल यूएचडी 4K Samsung Vision AI स्मार्ट टीवी पर गौर कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन वाले Samsung के इस टीवी के साथ वॉइस असिसटेंस रिमोट कंट्रोल मिलता है यानी आपकी पसंदीदा मूवी या सीरीज बस आपके एक वॉइस कमांड की दूरी पर रहेगी।
- यह आपके एआई स्पीकर जैसे कि Alexa और Google असिस्टेंट के साथ भी अच्छे से काम कर सकता है। इसमें विजन एआई कमपैनियन, मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग, साउंड मिररिंग, गूगल कास्ट, HGiG, VRR जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
- इसमें मौजूद Samsung Knox Security आपके संवेदनशील डेटा जैसे पासवर्ड को सुरक्षित रखेगा।
- आप गेमिंग करना पसंद करते हैं तो इसे गेमिंग कंसोल से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- Samsung
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रिफ्रेश रेट- 50 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
खूबी
- कराओके माइक
- ऑटो गेम मोड
- स्टोरेज शेयरिंग
- ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंट लाइट
- Q-Symphony
- सैमसंग टीवी प्लस
कमी
- फास्ट गेमिंग के लिहाज से रिस्पॉन्स टाइम ठीक नहीं है।
01
TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV | 120Hz Refresh Rate | 3GB RAM | Dolby Vision & Atmos | 55T8C
अगर आप TCL ब्रांड का टीवी सेट ढूंढ रहे हैं तो हो सकता है कि अब आपकी तलाश खत्म हो जाए क्योंकि हम आपके लिए इसी कंपनी का ऐसा मॉडल ढूंढकर लाए हैं जो आपके बजट के साथ-साथ आपके मीडियम आकार के कमरे में आसानी से फिट हो सकता है। इस टीवी के आगे बैठकर आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसकी वॉइस-वीडियो क्वालिटी आपके घर में रौनक जमा सकती है। आइए, जानते हैं इसमें क्या खास है
क्या-क्या खासियत है?
- 120 Hertz (VRR 144 Hz/ DLG 240 Hz) के रिफ्रेश रेट के साथ ये आपको 4K QLED रिजॉल्यूशन में मिलेगा।
- 35W साउंड आउटपुट के साथ-साथ इसमें डॉल्बी एटमॉस है, जो कि उन्नत साउंड तकनीक है। यानी आप घर पर मिनी थिएटर वाली फीलिंग ले सकते हैं।
- इसमें डॉल्बी विजन, HDR मल्टी फॉर्मेट के साथ-साथ AiPQ प्रोसेसर लगा हुआ है।
- इस टीवी में वेब ब्राउजिंग और गेमिंग की सुविधा भी आपको मिलेगी, यानी आपको हर तरह से एंटरटेनमेंट मिलेगा।
- इसे 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है और इसकी सालाना ऊर्जा की खपत 180 kWh/year है। इसका यह मतलब हुआ कि यह उपकरण बहुत ही कम बिजली की खपत करता है। थोड़ा सा गणित लगाएं तो प्रतिदिन यह औसतन लगभग 0.49 kWh बिजली का उपयोग करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रिफ्रेश रेट- 120 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 29.2D x 122.4W x 29.2H सेंटीमीटर
खूबी
- गेम मास्टर
- वेब ब्राउजर
- मल्टीपल आई केयर
- बॉयोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी
- गूगल असिसटेंट
- स्क्रीन मिररिंग
- 64-bit Quad Core प्रोसेसर
- 3 स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- वॉल माउंट कम्पैटिबिलिटी इशू
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi (139 cm) 55 inch S 4K QD-Mini LED | Dolby Vision| Upto 512 Dimming Zones | 34W Speakers | 120Hz DLG | Gemini AI | Google TV | L55MC-IN
अगर आप एलजी या सैमसंग के अलावा कोई और ब्रांड ट्राई करना चाह रहे हैं तो Xiaomi कंपनी का 4K यूएचडी स्मार्ट Quantum MagiQ S मिनी LED गूगल टीवी आपके लिए ठीक साबित हो सकता है। 55 इंच का यह टीवी मध्यम आकार के कमरे में फिट हो सकता है।
क्या-क्या खासियत है?
- 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन, 34W साउंड आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस तकनीक वाले टीवी से आपका मनोरंजन बहुत अच्छे से हो सकता है। इस पर मूवी देखनी हो या सीरीज या गाने चलाकर डांस करने का मन हो, ये हर मूड के लिए परफेक्ट हो सकता है।
- आप इस पर प्राइम वीडियो समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म्स चला सकते हैं।
- इसमें In Built Google Cast का फीचर भी है।
- इसमें 2GB RAM और 32GB ROM दी जा रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- XIAOMI
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रिफ्रेश रेट- 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 122.6D x 31.2W x 76.9H सेंटीमीटर
खूबी
- गेमिंग कंसोल के लिए 3 HDMI पोर्ट्स
- फिल्ममेकर मोड
- आई कंफर्ट मोड
- गूगल टीवी
- गूगल असिस्टेंट ऑपरेशन
- एंड्रॉयड 14 ओएस
कमी
03
Onida 139 cm (55 inches) QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV Q55UDI
अगर आप अपने लिए तमाम बेहतरीन फीचर्स से लेस 55 इंच का टीवी ढूंढ रहे हैं तो अमेजन पर आपके लिए Onida का स्मार्ट एलईडी मौजूद है। 4K रिजॉल्यूशन और QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले इस टीवी सेट में कई खूबियां हैं, जिन्हें समझ-परख कर आप अपने घर के लिए इसे चुन सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- इसके रिजॉल्यूशन की बात करें तो कंपनी 60 hertz रिफ्रेश रेट के साथ QLED 4K Ultra HD (3840 x 2160) यानी क्वांटम डॉट कलर तकनीक के साथ अल्ट्रा-शार्प 4K पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली टीवी स्क्रीन दे रही है।
- साथ ही इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री वाइड है।
- इसकी आवाज की गुणवत्ता की बात की जाए तो आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का आउटपुट मिलेगा।
- मिराकास्ट की मदद से स्क्रीन मिररिंग कर सकते हैं।
- इस पर कनेक्टिविटी के कई सारे विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि वाई-फाई, Ethernet, HDMI और यूएसबी
- आप इसकी होमस्कीन से कई सारे आटीटी प्लेटफार्म्स चला सकते हैं।
- बॉक्स में टीवी के साथ एक रिमोट, 2AAA बैटरीज, एक यूजर मैनुअल, चार नंबर स्टैंड स्क्रू, दो नंबर स्टैंड्स और एक नंबर वॉल माउंट किट दिए जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- Onida
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रिफ्रेश रेट- 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 0.81D x 12.31W x 7.13H मीटर
खूबी
- बिल्ट-इन फायर टीवी
- AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन
- इंटेलिजेंट HDR
- रिमोट विद वॉइस असिस्टेंस
- वाइड व्यूइंग एंगल
कमी
- रिमोट अनरिस्पॉन्सिव हो सकता है।
गैजेट गली पर मिलेगी ऐसी और जानकारी।
04
LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV 55NU870BPLA 2026
139 cm यानी 55 इंच का टीवी आप लेना चाहते हैं तो LG कंपनी के इस टीवी सेट के बारे में जानने के बाद आपकी खोज पर फुल स्टॉप लग सकता है। यह आपके कमरे का हुलिया तो बदल ही सकता है, साथ ही आपके मनोरंजन के समय को शानदार बना सकता है। जितनी देर आप टीवी सेट के आगे बिताएंगे, उतनी देर दुनियाभर की टेंशन भूल जाएंगे।
क्या-क्या खासियत है?
- LG ब्रांड के इस 4K अल्ट्रा एचडी LED टीवी सेट में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है। यानी आपका टीवी देखने का एक्सपीरियंस अच्छा हो सकता है।
- इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ AI Sound Pro (Virtual 9.1.2 Up-mix) का शानदार फीचर दिया हुआ है। इसकी साउंट क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसमें क्लीयर वॉइस प्रो, प्रिसीजन साउंड मास्टर प्रो, 2W साउंट आउटपुट और डाउन फायरिंग स्पीकर्स दिए हुए हैं। इसके अलावा आप एलजी साउंड सिंक कर सकते हैं। इसमें साउंड मोड शेयर, ब्लूटूथ सराउंड शेयर और WOW Orchestra की सुविधा भी दी जा रही है।
- इस स्मार्ट टीवी में एआई एजेंट और webOS 26 जैसे फीचर्स भी हैं।
- टीवी में AI Concierge के साथ-साथ AI Chatbot, AI Voice ID का ऑप्शन भी दिया गया है।
- यह 'Hey Google' के साथ भी काम कर सकता है।
- इसे 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है और यह बिजली की खपत भी कम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- LG
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रिफ्रेश रेट- 60 Hz
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 7.1D x 122.8W x 71.5H सेंटीमीटर
खूबी
- α7 AI प्रोसेसर 4K Gen9
- फिल्ममेकर मोड
- वेब ब्राउजिंग
कमी
05
नोट: लेख लिखते समय इन 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत ₹57,000 से कम थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।