आज टेलीविजन केवल कंटेंट दिखाने वाली स्क्रीन नहीं रह गया है। नई तकनीक ने इसे इतना स्मार्ट बना दिया है कि अब यह आपके देखने के तरीके को समझकर तस्वीर, आवाज और सेटिंग्स में खुद बदलाव कर सकता है। इसी बदलाव की वजह से पिछले कुछ समय में AI तकनीक वाले टीवी तेजी से चर्चा में आए हैं।
हालांकि कई लोग अब भी मानते हैं कि यह सिर्फ एक मार्केटिंग शब्द है, जबकि असल में इसका सबसे बड़ा काम पिक्चर और आवाज को बेहतर बनाना होता है। अलग-अलग ब्रांड अपने AI प्रोसेसर की मदद से कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को ज्यादा साफ दिखाने, आवाज को सीन के हिसाब से एडजस्ट करने और टीवी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए प्रीमियम मॉडल्स में AI सिर्फ अतिरिक्त फीचर नहीं, बल्कि पूरे देखने के अनुभव का अहम हिस्सा बन चुका है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
AI टीवी क्या है और यह कैसे काम करता है?
- यह एक मार्डन टीवी टाइप है जिसमें इंसानी दिमाग की तरह सोचने वाला AI प्रोसेसर लगा होता है। यह सिर्फ प्रोग्राम नहीं दिखाता, बल्कि हर सीन को गहराई से समझकर पिक्चर और आवाज को बेहतर बनाता है।
- टीवी के अंदर लगा खास चिप वीडियो के हर फ्रेम को स्कैन करता है। यह चेहरों, रोशनी और हर छोटी बारीकी को पहचानता है और छोटी-छोटी बारीकियों में चुटकियों में समझकर सुधार कर देता है।
- यह तकनीक पुराने या कम क्वालिटी वाले वीडियो को अपने आप साफ़ करती है। साथ ही, यह बैकग्राउंड के ब्लर पिक्चर को कम करके मूवी में लोगों की आवाज को उभारती है, जिससे आपको घर पर ही सिनेमा जैसा असली अनुभव मिलता है।
स्मार्ट टीवी और AI टीवी में क्या अंतर है, और आपके लिए कौन-सा सही रहेगा?
- स्मार्ट टीवी केवल इंटरनेट और ऐप्स चलाने की सुविधा देता है, जबकि AI टीवी में एक प्रोसेसर होता है। यह प्रोसेसर वीडियो के हर सीन को समझकर उसकी ब्राइटनेस और रंगों को अपने आप सुधारता है।
- साधारण स्मार्ट टीवी में आपको सेटिंग्स खुद बदलनी पड़ती हैं, लेकिन एआई टीवी कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस सेट करता है। यह शोर के बीच भी फिल्म के डायलॉग की आवाज को साफ और तेज कर देता है।
- अगर आप कम बजट में सिर्फ YouTube और Netflix देखना चाहते हैं, तो स्मार्ट टीवी लें। लेकिन बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और नई टेक्नोलॉजी के लिए एआई टीवी लेना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।
क्या AI वाकई में पुरानी फिल्मों और वीडियो की क्वालिटी बढ़ा सकता है?
- हाँ, AI टीवी में अपस्केलिंग तकनीक होती है जो धुंधले वीडियो को साफ करती है। यह प्रोसेसर पुराने वीडियो में नए पिक्सल भरकर उसे HD 4K क्वालिटी के करीब ले आता है।
- नार्मल टीवी पुराने वीडियो को सिर्फ बड़ा करके दिखाते हैं जिससे पिक्चर फट जाती है। इसके उलट, AI चेहरों की झुर्रियों, कपड़ों की बनावट और बैकग्राउंड की बारीकियों को पहचानकर उन्हें ज्यादा असली और चमकदार बना देता है।
- पुराने वीडियो में अक्सर ग्रेन्स मतलब दाने-दाने दिखाई देते हैं। AI तकनीक इस ब्लर को हटाकर वीडियो को स्मूद बनाती है और पुराने फीके रंगों को गहरा और रियल जैसा करके देखने का अनुभव पूरी तरह बदल देती है।
क्या AI टीवी खुद-ब-खुद अपनी सेटिंग्स बदल लेता है?
- हाँ, AI टीवी में लगे सेंसर कमरे की रोशनी को पहचान लेते हैं। अगर कमरे में तेज लाइट है, तो टीवी अपने आप ब्राइटनेस बढ़ा देता है और अंधेरा होने पर उसे घटा देता है ताकि आपकी आँखों पर जोर न पड़े।
- AI टीवी फिल्म के विजुवल्स को समझकर आवाज बदलता है। उदाहरण के लिए, क्रिकेट मैच के दौरान यह स्टेडियम के शोर को कम करके कमेंट्री साफ कर देता है, और एक्शन फिल्मों में बेस को खुद बढ़ाकर सिनेमा जैसा अहसास देता है।
- जब आप टीवी पर कोई स्पोर्ट्स मैच देखते हैं, तो AI प्रोसेसर इसे तुरंत पहचान लेता है। वह बिना किसी मैन्युअल सेटिंग के अपने आप स्पोर्ट्स या गेमिंग मोड चालू कर देता है जिससे वीडियो ज्यादा स्मूद और साफ दिखता है।
नीचे देखें AI के साथ आने वाले 5 बढ़िया प्रीमियम स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें उनके बारे में विस्तार से।
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65XR80M2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
खूबियां
- स्लिम वन स्लेट डिजाइन
- बिल्ट-इन माइक
कमी
- टीवी थोडा अटक कर चलने की समस्या
01
LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 AI Series webOS TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED65C56LA}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
खूबियां
- डायनमिक साउंड बूस्टर
- AI मैजिक रिमोट
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 65 inches Neo QLED 4K Samsung Vision AI Smart TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA65QN2EHAULXL}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट
- 150+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- दूसरे डिवाइस कनेक्टिविटी में समस्या
03
TCL 139 cm (55 inches) 4K UHD Smart QLED Google TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {55T8D}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
खूबियां
- मल्टीपल आई केयर फीचर
- AI आर्ट गैलेरी
कमी
04
Xiaomi 108 cm (43 Inches) X Pro Series QLED 4K Ultra HD Smart Google TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-APIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
खूबियां
- गूगल कास्ट बिल्ट-इन
- विविड पिक्चर इंजन 2
कमी
- टीवी लैग करके चलने की समस्या
05
5 प्रीमियम AI-इनेब्लड टीवी की तुलना
यहां पर हमने AI क्षमता के साथ आने वाले 5 प्रीमियम टीवी मॉडल्स की मुख्य खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जो आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी देने में मददगार साबित हो सकती है।
महंगे बजट के अलावा, क्या सस्ते में भी अच्छे AI टीवी मिलते हैं?
- बिल्कुल, अब AI तकनीक सिर्फ महंगे टीवी तक सीमित नहीं है। Xiaomi, TCL और Samsung के किफायती मॉडल्स में भी स्मार्ट AI प्रोसेसर आने लगे हैं, जो कम कीमत में भी पिक्चर और साउंड को ऑटोमैटिक बेहतर बना देते हैं।
- हालांकि बहुत सस्ते टीवी में महंगे प्रोसेसर नहीं होते, फिर भी इनमें एआई अपस्केलिंग और स्मार्ट वॉल्यूम जैसे काम के फीचर्स मिल जाते हैं। यह साधारण स्मार्ट टीवी की तुलना में कंटेंट देखने का अनुभव काफी शानदार बना देते हैं।
- अमेज़न पर 40 से 60 हजार रुपये के बजट में भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। टीवी लेते समय बस यह देखें कि टीवी के प्रोसेसर में AI का जिक्र हो, ताकि आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का फायदा मिल सके और पैसा वसूल अनुभव हो।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।