जब आप एक 50 इंच का एलईडी टीव चुनते हैं, तो अक्सर ध्यान सिर्फ ब्रांड या रेजोल्यूशन पर होता है, लेकिन आपका देखने का अनुभव काफी हद तक पैनल टेक्नोलॉजी (IPS vs VA) पर टिका होता है। इन दोनों के बीच मुख्य अंतर कॉन्ट्रास्ट और व्यूइंग एंगल की परफॉरमेंस में दिखता है। IPS पैनल अपनी कलर स्टेबिलिटी के लिए जाने जाते हैं, खासकर जब 50 Inch LED TV को साइड एंगल से देखा जा रहा हो। इसी वजह से इन्हें उन संयुक्त परिवारों या बड़े लिविंग रूम वाले घरों के लिए बेहतर माना जाता है जहां लोग अलग-अलग एंगल से टीवी देखते हैं। हालांकि, डार्क रूम में इनके ब्लैक लेवल्स कभी-कभी ग्रेइश नजर आ सकते हैं। इसके विपरीत, VA पैनल बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरा काला रंग हैं, जो फिल्मों और डार्क सीन्स को एक शानदार सिनेमैटिक टच देते हैं। ये पैनल सेंटर व्यूइंग पोजीशन से बेहतरीन पिक्चर डेप्थ देते हैं, लेकिन साइड से देखने पर कलर थोड़े फीके लग सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
IPS और VA स्क्रीन पैनल में 50 इंच LED TV में क्या मुख्य अंतर होता है?
50 इंच LED टीवी के लिए IPS और VA के बीच चुनाव पूरी तरह से आपकी देखने की जरुरतों और कमरे को साइज और रोशनी के ऊपर निर्भर करता है।
IPS (In-Plane Switching) पैनल
- IPS पैनल अपनी वाइड व्यूइंग एंगल क्षमता के लिए जाने जाते हैं। यह उन स्थितियों में बेहतर होता है जहाँ टीवी को अलग-अलग एंगल से देखने की ज़रूरत होती है।
- कमरे के किसी भी कोने से देखने पर भी यह अपनी कलर स्टेबिलिटी बनाए रखता है और पिक्चर की क्वालिटी भी वैसी ही रहती है। इसलिए, यह बड़े घरों के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है।
- इसकी एक कमी भी है। जिस कमरे में रोशनी कम होती है वहां, इनके ब्लैक लेवल्स उतने गहरे नही होते और वे कभी-कभी ग्रेइश नजर आ सकते हैं।
VA (Vertical Alignment) पैनल
- VA स्क्रीन पैनल उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जिन्हें मुख्यतौर पर गहरा कंट्रास्ट और मूवी देखते समय बेहतर सिनेमाई अनुभव चाहिए।
- VA पैनल गहरा काला रंग प्रदान करते हैं, जिससे फिल्मों और डार्क सीन्स को एक शानदार टच मिलता है और वे अधिक प्रभावशाली दिखते हैं।
- इन पैनल पर सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस तब मिलती है जब आप टीवी को बिल्कुल सामने से बैठकर देखते हैं। लेकिन साइड से देखने पर कलर थोडे फीके दिख सकते हैं।
आखिर में, टीवी का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपको बडे़ परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए वाइड व्यूइंग एगल चाहिए या फिर बेहतर कलर कंट्रास्ट।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध IPS और VA पैनल वाले 5 शानदार स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें उनके बारे में विस्तार से।
