Laptop का पंखा क्यों कर रहा है जेट इंजन जैसी आवाज? जानिए अपग्रेड करने का सही समय और विकल्प भी

क्या काम करते समय आपके लैपटॉप से भी ऐसी आवाज आती है जैसे कोई जेट विमान उड़ान भरने वाला है? घबराइए मत, आपका लैपटॉप उड़ने नहीं वाला है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है! पंखे का तेज चलना असल में लैपटॉप को 'ओवरहीट' होने से बचाने की कोशिश है। ऐसे में आइए इन कारणों के साथ ही जानते हैं, कि आपको कब उसे अपग्रेड करना चाहिए और इसके लिए कौन-से मॉडल अच्छे रहेंगे।
लैपटॉप के पंखे से क्यों आ रही है तेज आवाज? जानिए
लैपटॉप के पंखे से क्यों आ रही है तेज आवाज? जानिए

क्या आपका लैपटॉप भी भारी काम शुरू करते ही किसी हवाई जहाज की तरह आवाज करने लगता है? कई बार तो डर लगता है कि यह कहीं टेबल छोड़कर हवा में ही न उड़ जाए! लेकिन मजाक से हटकर, लैपटॉप के पंखे का इस तरह लगातार चिल्लाना एक बड़ा वॉर्निंग साइन है कि आपका सिस्टम अंदर ही अंदर बुरी तरह उबल रहा है।

इस तेज आवाज को नजरअंदाज करना आपके पूरे लैपटॉप को हमेशा के लिए डेड (Dead) कर सकता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि इस 'जेट इंजन' जैसी आवाज को घर पर ही चुप कराने के आसान तरीके क्या हैं, और वो कौन सा सही समय है जब इस पर और पैसा लगाने के बजाय इसे अलविदा कहना और एक नए स्मार्ट लैपटॉप पर अपग्रेड करना ही सबसे समझदारी का फैसला होता है। लेकिन इन सबसे पहले इसके पीछे के कारण जानना जरूरी है-

इन कारणों से लैपटॉप का पंखा कर सकता है तेज आवाज

आपके लैपटॉप का पंखा कई कारणों से तेज आवाज करता है। ये कहीं-न-कहीं लैपटॉप के हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंचाते हैं और ऐसे में धीरे-धीरे सिस्टम धीमा और सुस्त पड़ने लगता है। आइए जानते हैं इन कारणों को-

  • धूल और मिट्टी: जैसे घर के पंखे पर धूल जम जाती है, वैसे ही लैपटॉप के छोटे पंखों पर धूल जमने से उन्हें ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है।
  • मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स: एक साथ गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या 20 क्रोम टैब खोलने से प्रोसेसर गर्म होता है, जिससे पंखा फुल स्पीड में चलता है।
  • गलत जगह पर रखकर चलाना: बिस्तर, सोफे या तकिये पर लैपटॉप रखकर चलाने से हवा आने-जाने के रास्ते (Vents) बंद हो जाते हैं।
  • थर्मल पेस्ट का सूख जाना: प्रोसेसर और पंखे के बीच का 'गोंद' (Thermal Paste) जो गर्मी सोखता है, वो समय के साथ सूख जाता है।

इन सभी कारणों से आपके लैपटॉप का पंखा चलते वक्त काफी तेज आवाज करता है, जो काम के वक्त आपको परेशान कर सकता है। तो आखिर, इनसे निपटने के उपाय क्या हैं? चलिए एक नजर इनपर डालते हैं-

ये आसान उपाय हो सकते हैं मददगार

ओवरहीटिंग या कई अन्य कारणों से लैपटॉप के पंखे से आने वाली तेज आवाज को कुछ आसान बातों का ध्यान रखते हुए कम किया जा सकता है, या फिर इससे बचाव भी हो सकता है। इसके लिए आपको बस छोटे-छोटे उपाय करने होंगे-

  • सपाट सतह पर रखें: हमेशा टेबल या लैपटॉप स्टैंड का इस्तेमाल करें ताकि नीचे से हवा पास हो सके।
  • कूलिंग पैड का इस्तेमाल: अगर लैपटॉप बहुत पुराना या गेमिंग वाला है, तो एक अच्छा लैपटॉप कूलिंग पैड वरदान साबित हो सकता है।
  • सफाई करें: कंप्रेस्ड एयर केन या ब्रश से वेंट्स को साफ करें।

इन आसान से उपायों के साथ आप अपने लैपटॉप के पंखे से आने वाली तेज आवाज से बच सकते हैं, और एक शांतिनुमा माहौल में बैठकर काम कर सकते हैं।

कब हार मान लें और नया लैपटॉप लें?

अगर सबकुछ करने के बाद भी लैपटॉप में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, तो शायद उसे बदलने का समय आ चुक है। हालांकी, सही समय का पता लगाने के लिए आप इन बातों पर गौर कर सकते हैं-

  • सफाई के बाद भी आवाज न रुकना: अगर आपने सर्विसिंग करा ली, धूल साफ कर दी, फिर भी पंखा 24 घंटे चिल्लाता रहता है।
  • लैपटॉप का बार-बार बंद होना: काम करते-करते लैपटॉप अचानक बिना चेतावनी के बंद हो जाता है ताकि अंदर के पार्ट्स जल न जाएं।
  • सॉफ्टवेयर का सपोर्ट खत्म होना: अगर लैपटॉप 6-7 साल पुराना है और उसमें लेटेस्ट विंडोज या ऐप्स अटक-अटक कर (Lag) चलते हैं।
  • खर्चे को समझें: अगर पंखा, बैटरी और स्क्रीन बदलने का कुल खर्च ₹10,000-12,000 आ रहा है, तो पुराने पर लगाने के बजाय नया लैपटॉप लेना समझदारी है।

अगर आप भी ये सब उपाय करके थक चुके हैं और आपका लैपटॉप फिर भी पंखे से तेज आवाज कर रहा है, तो समय आ चुका है उसे बदलने का। आपका काम आसान करने के लिए हमने नीचे स्टूडेंट, बिजनेस, गेमिंग और एडिटिंग के लिए अच्छे मॉडलों को शामिल किया है, जो आपके लिए उपयोगी रहेंगे-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Apple 2026 MacBook Neo 13 Laptop

    अमेजन की तरफ से- टिकाऊ एल्युमीनियम डिजाइन के साथ ही यह 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले पर बढ़िया विजुअल्स प्रदान करता है। इसका A18 प्रो चिप खास तौर पर AI और एप्पल इंटेलिजेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इस Apple MacBook में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। इसकी 16 घंटों तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ आपको बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचाती है।

    किसके लिए अच्छा- बिजनेस से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक के लिए यह शानदार मॉडल है। हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे अपने साथ ऑफिस, मीटिंग्स और बिजनेस ट्रिप पर ले जाने योग्य बनाता है।

    हमने इसे क्यों चुना- Apple का भरोसे और प्राइवेसी प्रोटेक्शन इसे चुनने का सबसे बड़ा कारण है। अक्सर बिजनेस और ऑफिस जाने वाले लोगों को हल्का मगर टिकाऊ मॉडल चाहिए होता है, जिस मांग को यह पूरा करता है। वहीं, अगर आप iPhone, iPad जैसे डिवाइस पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके साथ ना सिर्फ आसान कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगा बल्कि डेटा शेयर करना भी काफी सरल रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Apple
    • मॉडल नाम- मैकबुक निओ
    • स्क्रीन साइज- 13 इंच
    • सीपीयू मॉडल- A18 Pro
    • रैम मेमोरी- 8 जीबी

    खूबियां

    • 1080p फेसटाइम HD कैमरा
    • चार शानदार रंगों में उपलब्ध
    • सुरक्षित और तेज Mac OS

    कमी

    • लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड नहीं मिलता है, जो कम रोशनी में काम करने वालों के लिए एक परेशानी बन सकता है।
    01
  • HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS Gaming Laptop

    अमेजन की तरफ से- एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर से लैस यह एचपी विक्टस लैपटॉप स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है। यह 16 जीबी RAM और 512 जीबी SSD से लैस है, जो प्रदर्शन को तेज व प्रतिक्रियाशील बनाते हैं। इसमें 15.6 इंच का डाइग्नल फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रीफ्रेश रेट 144 Hz और ब्राइटनेस 300 निट्स है। 4 GB GDDR6 का डेडिकिटेड NVIDIA GeForce RTX 2050 जीपीयू भी मिलता है।

    किसके लिए अच्छा- हैवी गेमिंग या फिर वीडियो एडिटिंग के लिए लाखों खर्च किए बिना शक्तिशाली लैपटॉप चाहिए, तो HP Victus का यह मॉडल बेहतरीन है। शक्तिशाली प्रोसेसर, डेडिकेटेट जीपीयू और बड़ी रैम व स्टोरेज इसे मल्टीटास्किंग से लेकर गेम खेलने और वीडियो रेंडरिंग के लिए बढ़िया बनाते हैं।

    हमने इसे क्यों चुना- एचपी की विक्टस सीरीज अपने शक्तिशाली गेमिंग प्रदर्शन के लिए मशहूर है। इस मॉडल को चुनने का कारण इसकी शक्ति और प्रदर्शन है। वहीं, एनहैंस्ड कूलिंग, दोहरे पंखे, 7% संपूर्ण बेहतर एयरफ्लो और 24% रिअर आउटलेट ओपन रेशियो हीटिंग से बचाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम

    खूबियां

    • फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड
    • एचपी फास्ट चार्ज सपोर्ट
    • एंटी ग्लेयर कोटिंग

    कमी

    • लंबे गेमिंग या वीडियो एडिटिंग सेशन में इसकी 52.5 Watt Hours की बैटरी आपको बार-बार चार्जिंग करने से तंग कर सकती है।

    गैजेट गली पर ऐसी कई अन्य जानकारियां देख सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Acer Aspire Lite 12th Gen, Intel Core i5-12450H, Thin & Light Laptop

    अमेजन की तरफ से- यह 4.40 GHz तक की शक्तिशाली स्पीड के साथ काम करने वाले 12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर के साथ आता है। इसका 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले IPS पैनल से लैस है और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इस Acer लैपटॉप में कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

    किसके लिए अच्छा- बजट में अच्छे प्रदर्शन वाला लैपटॉप तलाश रहे स्टूडेंट्स के लिए यह एक शानदार मॉडल है। इसे सामान्य ब्राउज़िंग करने वाले लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, पढ़ाई के साथ-साथ यह मनोरंजन और हल्की गेमिंग के लिए भी उपयुक्त रहेगा।

    हमने इसे क्यों चुना- अगर आप एक छात्र हैं तो इसका हल्का और पतला डिजाइन रोजमर्रा में अपने साथ कॉलेज, कोचिंग जैसी जगहों पर ले जाने के लिए अच्छा रहेगा। बजट विकल्प होने के बाद भी यह अच्छा प्रदर्शन देने वाला प्रोसेसर, 12 जीब रैम और 512 जीबी एसएसडी से लैस है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • रैम मेमोरी- 12 जीबी
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • 180 डिग्री हिंज डिजाइन
    • एसर कॉम्फीव्यू
    • बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स

    कमी

    • लागत कम रखने के लिए एसर ने इस लाइट सीरीज में पूरी तरह से प्लास्टिक चेसिस का इस्तेमाल किया है। ऐसे में कहीं भी ले जाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
    03

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या लैपटॉप के पंखे से तेज आवाज आना खतरनाक है? क्या यह ब्लास्ट हो सकता है?
    +
    नहीं, लैपटॉप ब्लास्ट नहीं होगा। पंखे का तेज चलना इस बात का संकेत है कि आपका लैपटॉप अंदरूनी पार्ट्स (CPU/GPU) को ठंडा रखने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। लेकिन हाँ, अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, तो ओवरहीटिंग के कारण लैपटॉप के मुख्य पार्ट्स हमेशा के लिए जलकर खराब हो सकते है।
  • मुझे अपने लैपटॉप के पंखे को कितने समय में साफ करना चाहिए?
    +
    अगर आप बहुत धूल-मिट्टी वाली जगह पर रहते हैं, तो हर 6 से 12 महीने में एक बार लैपटॉप के एयर वेंट्स (हवा आने-जाने के रास्ते) को ब्रश या कंप्रेस्ड एयर कैन (Compressed Air Can) से साफ करना चाहिए। साल में एक बार किसी एक्सपर्ट से इसकी डीप क्लीनिंग कराना बेस्ट रहता है।
  • क्या लैपटॉप की आवाज कम करने के लिए 'फैन कंट्रोल सॉफ्टवेयर' का उपयोग करना सुरक्षित है?
    +
    यह थोड़ा रिस्की हो सकता है। फैन कंट्रोल सॉफ्टवेयर से आप पंखे की स्पीड को जबरदस्ती कम तो कर सकते हैं (जिससे आवाज बंद हो जाएगी), लेकिन ऐसा करने से लैपटॉप के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और आपका लैपटॉप धीमा (Lag) होने लगेगा या अचानक बंद हो जाएगा।