इन वाइड स्क्रीन Gaming Monitor के साथ गेम में खो जाएं पूरी तरह और पाएं लैग-फ्री अनुभव

अगर आप एक ऐसा सेटअप चाहते हैं जो आपको हर गेम में पूरी तरह डूबने का अनुभव दे, तो वाइड स्क्रीन Gaming Monitor बढ़िया विकल्प है। LG, Samsung, Acer और ZEBRONICS जैसे भरोसेमंद ब्रांडेड मॉडल हाई रिफ्रेश रेट, फास्ट रिस्पॉन्स टाइम और क्रिस्प रिज़ोल्यूशन के साथ स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव देते हैं।
शानदार अनुभव के लिए वाइड स्क्रीन गेमिंग मॉनिटर
शानदार अनुभव के लिए वाइड स्क्रीन गेमिंग मॉनिटर

आज गेमिंग सिर्फ एक शौक नहीं रहा है बल्कि एक शानदार अनुभव के साथ कैरियर भी बन चुका है, और इसी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वाइड स्क्रीन वाले गेमिंग मॉनिटर बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। ये मॉनिटर आपको बड़ा व्यू देते हैं, जिससे गेम के हर सीन को आप ज्यादा रियल और डीटेल में देख सकते हैं। खासकर कर्व्ड या अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले गेमिंग के दौरान आपको ऐसा महसूस कराते हैं जैसे आप गेम के अंदर ही मौजूद हैं। इन मॉनिटर्स में हाई रिफ्रेश रेट जैसे 120Hz, 144Hz या उससे ज्यादा, फास्ट रिस्पॉन्स टाइम और शानदार कलर क्वालिटी मिलती है, जिससे गेमिंग स्मूद और लैग-फ्री रहती है। इसके साथ ही बेहतर रिज़ोल्यूशन और HDR सपोर्ट विजुअल्स को और भी ज्यादा क्लियर और आकर्षक बनाते हैं। 

तो चलिए नेक्स्ट लेवल गेमिंग अनुभव के लिए वाइड स्क्रीन वाले गेमिंग मॉनिटर के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 34 Inches 21:9 Curved Ultra Wide Monitor

    एलजी का यह 34 इंच डिस्प्ले वाला मॉनिटर खास तौर पर गेमिंग के अनुभव को बेहतरीन करने के लिए बनाया गया है। इसमें 34 इंच की बड़ी कर्व्ड स्क्रीन और 3440×1440 (अल्ट्रावाइड QHD) रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे आपको गेम खेलते समय बहुत ज्यादा चौड़ा और डीटेल्ड व्यू मिलता है। 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के कारण स्क्रीन पर ज्यादा एरिया दिखता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों आसान हो जाते हैं। इस LG गेमिंग मॉनिटर में sRGB 99% कलर सपोर्ट और HDR10 दिया गया है, जिससे रंग बहुत प्राकृतिक और ब्राइट दिखते हैं। गेम खेलते समय आपको ज्यादा रियलिस्टिक ग्राफिक्स और बेहतर विजुअल अनुभव मिलता है। 5ms रिस्पॉन्स टाइम के कारण स्क्रीन जल्दी रिएक्ट करती है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूद मूवमेंट मिलता है और ब्लर कम होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - एलजी
    • स्क्रीन की साईज - 34 इंच
    • रेजोल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
    • आस्पेक्टरेश्यो - 21:9
    • रिस्पॉन्स टाइम - 5 मिलीसेकंड
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz 

    खूबियां 

    • पिक्चर-बाय-पिक्चर (PBP) फीचर की मदद से आप एक साथ दो डिवाइस की स्क्रीन देख सकते हैं, जो मल्टीटास्किंग या गेम + स्ट्रीमिंग के लिए बहुत बढ़िया है। 
    • ड्युअल कंट्रोलर फीचर से आप एक ही कीबोर्ड और माउस से दो सिस्टम कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे काम और आसान हो जाता है।
    • आई केयर फीचर्स जैसे रीडर मोड और फ्लिकर सेफ आपकी आंखों को आराम देते हैं, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या काम करने पर भी आंखों में थकान कम होती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया मॉनिटर पर स्पष्ट तस्वीर नहीं आती है। 
    01
  • Samsung 34"(86.42cm) Odyssey G5 Curved Gaming Monitor

    बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ यह सैमसंग मॉनिटर गेमिंग अनुभव को बिल्कुल वास्तविक और रोमांचक बना देता है। इसमें 34 इंच की बड़ी अल्ट्रा वाइड QHD (3440×1440) स्क्रीन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे गेम खेलते समय आपको बहुत चौड़ा और वास्तविक व्यू मिलता है। गेमिंग के लिए इस Samsung Monitor में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे गेम बहुत स्मूद चलता है और कोई लैग महसूस नहीं होता है। साथ ही 1ms रिस्पॉन्स टाइम के कारण हर मूवमेंट बहुत तेजी से दिखती है, जिससे शूटिंग या रेसिंग गेम्स में आपको एडवांटेज मिलता है। इस गेमिंग मॉनिटर का 1000R कर्व्ड डिजाइन आपकी आंखों के नैचुरल व्यू के हिसाब से बना होता है। इससे गेम खेलते समय ऐसा लगता है जैसे आप गेम के अंदर ही मौजूद है, यानी पूरी तरह इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन की साईज - 34 इंच
    • रेजोल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
    • आस्पेक्टरेश्यो - 21:9
    • रिस्पॉन्स टाइम - 1 मिलीसेकंड
    • रिफ्रेश रेट - 165 Hz 

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद AMD FreeSync प्रीमियम तकनीक स्क्रीन टियरिंग और स्टटर को कम करती है, जिससे गेम बिना रुकावट के स्मूद चलता है। 
    • HDR10 सपोर्ट के साथ आपको ज्यादा ब्राइट और गहरे रंग मिलते हैं, जिससे गेम के ग्राफिक्स और भी ज्यादा रियल लगते हैं।
    • पिक्चर-बाय-पिक्चर (PBP) से आप एक साथ दो स्क्रीन देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसमें इनबिल्ट स्पीकर नहीं हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • AOC CU34G2XP/BK, 34'' Ultrawide 1500R Curved Gaming Monitor

    वाइड स्क्रीन वाला यह AOC ब्रांड का मॉनिटर अपने एडवांस फीचर्स और बड़ी डिस्प्ले के साथ बहुत ही शानदार गेमिंग का अनुभव देता है। इसमें 1500R कर्व्ड डिजाइन दिया गया है, जो स्क्रीन को हल्का घुमावदार बनाता है और आपकी आंखों के अनुसार फिट बैठता है। इससे गेम खेलते समय आपको पूरी तरह से डूबने वाला अहसास मिलता है। इसमें 34 इंच की बड़ी WQHD (3440×1440) कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जिससे आपको गेम खेलते समय ज्यादा चौड़ा और डीटेल्ड व्यू मिलता है। वहीं 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के कारण स्क्रीन पर ज्यादा कंटेंट दिखता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती हैं। इसमें FreeSync प्रीमियम तकनीक होने से स्क्रीन टियरिंग और स्टटर को कम करती है, यानी गेम बिना रुकावट के स्मूद चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AOC
    • स्क्रीन की साईज - 34 इंच
    • रेजोल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
    • आस्पेक्टरेश्यो - 21:9
    • रिस्पॉन्स टाइम - 1 मिलीसेकंड
    • रिफ्रेश रेट - 180 Hz 

    खूबियां 

    • इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट होने से बहुत तेज और स्मूद विजुअल मिलते हैं, जिससे इससे फास्ट गेम में कोई लैग या झटका महसूस नहीं होता है।
    • 1ms GTG का रिस्पॉन्स टाइम हर मूवमेंट को तुरंत दिखाता है, जिससे गेमिंग और भी सटीक हो जाती है।
    • इसमें हाइट एडजस्टेबल स्टैंड की मदद से आप अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन की ऊंचाई सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने फिनिशिंग को अच्छा नहीं बताया है।


    03
  • ZEBRONICS AC32FHD LED, Gaming Monitor

    जेब्रोनिक्स का यह वाइड स्क्रीन कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर एक बजट फ्रेंडली और शानदार विकल्प है। इसका 1800R कर्व्ड डिजाइन स्क्रीन को हल्का घुमावदार बनाता है, जिससे आपकी आंखों के अनुसार व्यू मिलता है और आपको गेम में डूबने जैसा अनुभव होता है। साथ ही इस ZEBRONICS Monitor में बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और शानदार आवाज़ मिलती है। इसका अल्ट्रा स्लिम बेज़ेल डिजाइन स्क्रीन को और बड़ा दिखाता है, जिससे गेमिंग का मजा बढ़ जाता है। इसमें 32 इंच की बड़ी कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जिससे गेम खेलते समय आपको बड़ा और वाइड व्यू मिलता है और गेम ज्यादा वास्तविक और शानदार लगता है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ZEBRONICS
    • स्क्रीन की साईज - 34 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • रिस्पॉन्स टाइम - 12 मिलीसेकंड
    • रिफ्रेश रेट - 165 Hz 

    खूबियां 

    • इसमें FHD (1920×1080) रेजोल्यूशन दिया गया है, जिससे आपको साफ और शार्प दृश्य मिलते हैं।
    • 300 निट्स ब्राइटनेस के कारण गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान स्क्रीन अच्छी तरह से दिखाई देती है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI और DisplayPort दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से PC या गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
    04
  • acer ED343CUR J 34 Inch UWQHD Curved Backlight LED Monitor

    एसर ब्रांड का यह कर्व्ड अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर एक शानदार और एडवांस विकल्प है। इसमें 34 इंच की बड़ी UWQHD (3440×1440) स्क्रीन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे गेम खेलते समय आपको बहुत ज्यादा चौड़ा और सिनेमैटिक व्यू मिलता है। इस Acer मॉनिटर का 1000R कर्व्ड डिजाइन आपकी आंखों के अनुसार बना होता है, जिससे स्क्रीन आपको चारों तरफ से कवर करती है और गेमिंग का अनुभव बहुत ज्यादा इमर्सिव हो जाता है। VA पैनल के साथ 90% Adobe RGB कलर सपोर्ट और HDR10 मिलने से रंग बहुत रिच और वास्तविक दिखते हैं, जिससे गेम और वीडियो ज्यादा जीवंत लगते हैं। गेमिंग के लिए इसमें 1ms VRB रिस्पॉन्स टाइम और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है और फास्ट गेम्स में भी कोई ब्लर या लैग नहीं आता है। AMD FreeSync प्रीमियम तकनीक स्क्रीन टियरिंग और स्टटर को खत्म करती है, जिससे गेमिंग और भी बढ़िया हो जाती है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर्स और ऑडियो आउट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - acer 
    • स्क्रीन की साईज - 34 इंच
    • रेजोल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 21:9
    • रिस्पॉन्स टाइम - 1 मिलीसेकंड
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 

    खूबियां 

    • इसमें RGB लाइटिंग भी दी गई है, जिससे आपका गेमिंग सेटअप और भी स्टाइलिश और आकर्षक बन जाता है। 
    • इसमें 2 HDMI और 2 डिस्प्ले पोर्ट कनेक्टिविटी के लिए दिए गए हैं, जिससे आप कई डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • आप इसे वॉल माउंट भी कर सकते हैं और टिल्ट एडजस्टमेंट से अपनी सुविधा के अनुसार स्क्रीन सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिस्प्ले क्वालिटी को बढ़िया नहीं बताया है।

    अगर आप मॉनिटर के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।


    05

गेमिंग अनुभव के लिए वाइड स्क्रीन वाले गेमिंग मॉनिटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद  गेमिंग अनुभव के लिए वाइड स्क्रीन गेमिंग मॉनिटर के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो बेहतर कलर एक्यूरेसी, HDR सपोर्ट और वाइड व्यूइंग एंगल के साथ गेमिंग को और भी रियल बनाते हैं।

मॉनिटर नाम

स्क्रीन साइज

रेजोल्यूशन

रिफ्रेश रेट

कर्व्ड

खास फीचर

LG 34WR50QK

34 इंच

3440×1440 (UWQHD)

60Hz

हाँ

HDR10, sRGB 99%, PBP

Samsung Odyssey G5

34 इंच

3440×1440

165Hz

1000R

1ms, FreeSync प्रीमियम

AOC CU34G2XP

34 इंच

3440×1440

180Hz

1500R

1ms, HDR400, मल्टी व्यू

Zebronics AC32FHD

32 इंच

1920×1080 (FHD)

165Hz

1800R

बिल्ट इन स्पीकर

Acer ED343CUR J

34 इंच

3440×1440

120Hz

1000R

HDR10, RGB Light, आई केयर


ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाइड स्क्रीन गेमिंग मॉनिटर क्या है?
    +
    वाइड स्क्रीन मॉनिटर में स्क्रीन सामान्य मॉनिटर से ज्यादा चौड़ी होती है (जैसे 21:9), जिससे गेम का व्यू बड़ा और ज्यादा रियल लगता है और आपको इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।
  • गेमिंग के लिए कौन सा रिफ्रेश रेट अच्छा होता है?
    +
    गेमिंग के लिए कम से कम 120Hz अच्छा होता है, लेकिन 144Hz या 165Hz से ऊपर रिफ्रेश रेट सबसे स्मूद और लैग-फ्री अनुभव देता है।
  • कर्व्ड मॉनिटर क्यों बेहतर हैं?
    +
    कर्व्ड मॉनिटर आपकी आंखों के अनुसार डिजाइन होते हैं, जिससे स्क्रीन चारों तरफ से घिरी हुई लगती है और गेम खेलते समय ज्यादा रियल और इमर्सिव अनुभव मिलता है।