इंडियन किचन के लिए ये 5 Food Processor साबित होंगे दमदार और मल्टी-टास्किंग विकल्प

क्या आप अपनी भारतीय रसोई के लिए एक ऐसे फूड प्रोसेसर की तलाश में हैं जो न केवल समय बचाए बल्कि आपके खाना पकाने के अनुभव को भी बेहतर बनाए? अगर हां, तो यहां 5 ऐसे विकल्प देख सकते हैं, जो आपके कुकिंग से जुड़े कई कामों को तेज और आसान बना सकते हैं।
ये 5 फूड प्रोसेसर भारतीय रसोई के लिए रहेंगे बढ़िया
ये 5 फूड प्रोसेसर भारतीय रसोई के लिए रहेंगे बढ़िया

भारतीय रसोई में खाना बनाना एक कला है, लेकिन इसमें लगने वाला समय और मेहनत अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकती है। यहीं पर एक अच्छा फूड प्रोसेसर आपकी जिंदगी को आसान बना सकता है! आटा गूंथने से लेकर सब्जियां काटने, मसाले पीसने और जूस निकालने तक, एक मल्टीपर्पज फूड प्रोसेसर भारतीय खाना पकाने के हर पहलू को आसान और तेज बना सकता है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि, भारतीय व्यंजनों में कई तरह की तैयारियां शामिल होती हैं, जैसे आटा गूंथना, सब्जियां काटना, दाल पीसना, चटनी बनाना आदि। एक Food Processor इन सभी कामों को बहुत कम समय और मेहनत में कर सकता है। यह न केवल आपका समय बचाता है बल्कि खाना पकाने की प्रक्रिया को भी अधिक कुशल और कम थकाऊ बनाता है। विशेष रूप से, आटा गूंथने और प्याज-टमाटर जैसी सब्जियों को झटपट काटने की क्षमता इसे भारतीय रसोई के लिए एक बढ़िया उपकरण बनाती है।

ऐसे में नीचे आप इसके 5 दमदार विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bosch PureMixx Plus 800W | Mixer Grinder + Food Processor

    यह बॉश प्योरमिक्स प्लस फूड प्रोसेसर 800 वॉट शक्ति वाली मोटर के साथ आता है, जो कि शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकती है। इसके 40 से भी ज्यादा वर्सटाइल फंक्शन के जरिए चॉपिंग, आंटा गूंथने, स्लाइसिंग, ग्रेटिंग जैसे कई अन्य कामों को तेज और आसान तरीके से करने की सुविधा देते हैं। इस Bosch फूड प्रोसेसर में 2.0 लीटर क्षमता का इंस्टा प्रेप जार दिया गया है, जिसमें एकसाथ ज्यादा मात्रा में कुशलता से खाने की तैयारी की जा सकती है। इसमें मिलने वाली हाई-परफॉर्मेंस आंटा तेजी से गूंथने में सक्षम है, जिससे करीब 100 रोटी 10 मिनट तक में तैयार हो सकती हैं। यह करीब 2 किलो तक सब्जियों को एक मिनट में काट सकता है। कम समय में तेजी से सलाद तैयार करने के लिए यह 1 मिनट से भी कम समय में 1 किलो तक की सामग्री को काट और बारीक कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- एंटी स्किड, ओवरहीट प्रोटक्शन, सेफ्टी लॉक
    • क्षमता- 2 लीटर
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 800 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • पारंपरिक स्वाद के साथ मसाले पीसने के लिए पाउंडिंग ब्लेड दिए गए हैं।
    • साफ और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसके जार में लिड-लॉक मिलता है।
    • एक्टिव फ्लो ब्रेकर फूला हुआ बैटर तैयार करने में मदद करते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक ने जार की क्वालिटी खराब बताई है।
    01
  • INALSA Food Processor For Kitchen

    मिक्सर ग्राइंडर जूसर के साथ आने वाले इस फूड प्रोसेसर में सब्जियों को काटने, आंटा गूंथने के साथ-साथ मसाले, चटनी आदि पीसने और ताजा जूस निकालने जैसे कई काम किए जा सकते हैं। यह अलग-अलग क्षमता वाले 4 जार के साथ आता है। वहीं, 12-इन-1 मल्टीफंक्शन किचन के कई कामों जैसे फल सब्जियों को काटना, बारीक करना, आंटा गूंथना, मिलाना, जूस निकालना आदि को आसान बनाते हैं। इसमें लंबा और कुशल प्रदर्शन देने वाली 100% कॉपर मोटर मिलती है, जो इसे अधिक टिकाऊ भी बनाती है। इस INALSA फूड प्रोसेसर में पल्स फंक्शन के साथ स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से आप गति को नियंत्रित करने के साथ ही मिक्सिंग और ग्राइंडिंग के बीच आसानी से स्विच भी कर सकते हैं। यह एंटी-स्किड बेस के साथ आता है, जिस वजह से संचालन के समय मशीन स्थिर रहती है और इसके फिसलने की परेशानी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Inalsa
    • मटेरियल- प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- सेफ्टी लॉक, एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 2.5 लीटर
    • स्पीड की संख्या- 3
    • वॉटेज- 1000 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • सुरक्षित और स्थिर प्रदर्शन के लिए सेफ्टी लॉकिंग सिस्टम मिलता है।
    • खाने को शुद्ध रखने के लिए इसे 100% फूड -ग्रेड मटेरियल से बनाया गया है।
    • यह 3 फंक्शन वाले स्टेनलेस स्टील कटर के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोग तेज आवाज आने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Butterfly Nexo 750W Mixer Grinder Food Processor

    बटरफ्लाई ब्रांड का यह फूड प्रोसेसर 750 वॉट वाली मोटर और 7 अटैचमेंट के साथ आता है। इसके जरिए आप अपने किचन के कई काम जैसे पीसना, गूंथना, मिलाना, काटना, बारीक काटना, टुकड़ों में काटना और रस निकालना आसानी से कर सकते हैं। Butterfly के इस Food Processor में तेज और बारीक ग्राइंडिंग के लिए Evion-GT इंजीनियरिंग वाली शक्तिशाली मोटर दी गई है। यह लंबा और टिकाऊ प्रदर्शन देने के लिए मैटेलिक्स ब्रश फ्रेम और ऐरोबैलेंस पंखे के साथ आती है। इसमें लीकप्रूफ डिजाइन के साथ आने वाले स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जो लंबे समय तक चल सकते हैं और इनमें सामग्री लीक होने की समस्या भी नहीं होती है। इसके ब्लेड को कुछ इस प्रकार डिजाइन किया गया है, कि ये कुशलता से चीजों को पीस सकें और सफाई में भी आसान रहें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Butterfly
    • मटेरियल- एबीएस, स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, ऑटो शट-ऑफ
    • क्षमता- 2 लीटर
    • स्पीड की संख्या- 4
    • वॉटेज- 750 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- टच

    खूबियां

    • रेगुलर मिक्सर ग्राइंडर के साथ 7 अटैचमेंट वाला फूड प्रोसेसर मिलता है।
    • एग्जक्लूसिव FPSS टेक्नोलॉजी के साथ 4 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं।
    • यह एक डेडिकेटेड स्पाइस ग्राइंड और स्टोर जार के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने संचालन में ज्यादा आवाज की शिकायत की है।
    03
  • Philips Stainless Steel Mixer Grinder + Food Processor

    आपके किचन में कम जगह घेरते हुए शक्तिशाली प्रदर्शन देने के लिए यह कॉम्पैक्ट फूड प्रोसेसर 750 वॉट की शक्तिशाली मोटर के साथ आता है। इसमें मिलने वाली गियर ड्राइव टेक्नोलॉजी फूड प्रोसेसिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, लीक प्रूफ जार दिए गए हैं, जिनमें सामग्री के बाहर निकलने और फैलने की समस्या ना के बराबर होती है। इसका पावरचॉप बेहतरीन चॉपिंग और स्लाइसिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा श्रेडिंग के लिए विशेष डिस्क इंसर्ट की मदद से बेहतरीन मिक्सिंग, ग्राइंडिंग, चॉपिंग, ग्रेटिंग, स्लाइसिंग और आटा गूंथने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह Philips फूड प्रोसेसर शेपप्रो, चटनी, मल्टीपर्पज, वेट यानी कुल 4 जार के साथ आता है, जिनकी क्षमता एक-दूसरे से अलग है। इसके जार मजबूत स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं, जो कि सफाई में भी आसान रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Philips
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- सेफ्टी लॉक
    • क्षमता- 2.2 लीटर
    • स्पीड की संख्या- 3
    • वॉटेज- 750 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • इसमें पल्स फंक्शन के साथ 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं।
    • चीजों को बारीकी से पीसने वाली टर्बो टर्क मोटर दी गई है।
    • किचन की अलग-अलग जरूरतों के लिए विभिन्न ब्लेड मिलते हैं।

    कमी

    • बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलटी को लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

    04
  • Crompton Duro Grand Plus Food Processor

    यह क्रॉम्पटन डुओ ग्रांड प्लस फूड प्रोसेसर 750 वॉट मोटर के साथ कम बिजली खपत में ही तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकता है। इसकी 60 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग करने की क्षमता इसे ज्यादा मात्रा में चीजों को कम समय में पीसने के लिए उपयुक्त बनाती है। इस Crompton फूड प्रोसेसर के साथ 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्लाइसर और ग्रेटर ब्लेड के साथ व्हिस्टक, आंटा नीडर, और चॉपर ब्लेड दिए गए हैं, जिनकी मदद से सब्जियों को बारीक करना, काटना, आंटा गूंथना जैसे कई आसानी से पूरे हो सकते हैं। यह कुशलता से फूड प्रोसेसिंग का काम पूरा करने के लिए एडवांस्ड गियर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस फूड प्रोसेसर में आप गेहूं, ज्वार, चावल और अन्य प्रकार के आंटा को गूंथ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Crompton
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील, प्लास्टिक
    • स्पेशल फीचर- एडवांस्ड गियरबॉक्स टेक्नोलॉजी
    • क्षमता- 2 लीटर
    • स्पीड की संख्या- 3
    • वॉटेज- 750 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब

    खूबियां

    • एडवांस्ड मैक्सी ग्राइंड टेक्नोलॉजी चीजों को कुशलता से पीसने का काम करती है।
    • हैंड्स फ्री ऑपरेशन के लिए जार में सेफ्टी लॉक दिया गया है।
    • नॉन स्लिप रबर फीट मशीन को स्थिर रखने में मदद करते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट मिलने की समस्या बताई है।
    05

तुलना: कौन-सा फूड प्रोसेसर आपकी रसोई के लिए अच्छा है?

एक बेहतरीन फूड प्रोसेसर चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विचार करना जरूरी है। मोटर की शक्ति (वॉट क्षमता), जार की क्षमता, अटैचमेंट (जैसे चॉपिंग ब्लेड, आटा गूंथने वाला ब्लेड, स्लाइसर, जूसर), सुरक्षा सुविधाएं, सफाई में आसानी और वारंटी जैसे कारकों पर ध्यान दें। भारतीय रसोई के लिए, आटा गूंथने की क्षमता और मजबूत मोटर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में आप नीचे इनकी तुलना भी देख सकते हैं-

मॉडल्स

मोटर शक्ति

जार की संख्या

सुरक्षा सुविधाएं

Bosch PureMixx Plus

800 वॉट

5

ओवरलोड प्रोटक्शन, एंटी स्लिप फीट

INALSA Food Processor

1000 वॉट

4

एंटी स्किड बेस, पल्स फंक्शन के साथ स्पीड कंट्रोल

Butterfly Nexo Mixer Grinder Food Processor

750 वॉट

6

एग्जक्लूसिव FPSS टेक्नोलॉजी

Philips Stainless Steel Mixer Grinder + Food Processor

750 वॉट

4

लीकप्रूफ जार

Crompton Duro Grand Plus Food Processor

750 वॉट

3

सेफ्टी लॉक, इनबिल्ट पल्स स्विच

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय रसोई के लिए फूड प्रोसेसर में कितनी वॉट की मोटर होनी चाहिए?
    +
    भारतीय रसोई के लिए कम से कम 750 वॉट से 1000 वॉट या उससे अधिक की मोटर वाला फूड प्रोसेसर आदर्श होता है, क्योंकि यह कठोर मसाले पीसने और आटा गूंथने जैसे भारी कार्यों को आसानी से संभाल सकता है।
  • फूड प्रोसेसर और मिक्सर ग्राइंडर में क्या अंतर है?
    +
    मिक्सर ग्राइंडर मुख्य रूप से पीसने और ब्लेंड करने के लिए होते हैं, जबकि फूड प्रोसेसर बहुमुखी होते हैं और काटने, स्लाइस करने, श्रेड करने, आटा गूंथने और जूस निकालने जैसे कई कार्य कर सकते हैं।
  • क्या फूड प्रोसेसर में आटा गूंथा जा सकता है?
    +
    हां, अधिकांश आधुनिक फूड प्रोसेसर एक विशेष आटा गूंथने वाले ब्लेड के साथ आते हैं, जो बहुत कम समय में एकदम सही आटा गूंथने में मदद करते हैं।