मिक्सर ग्राइंडर लेते समय सबसे पहला सवाल जो मन में आता है, वह है 'कितने वाट का मोटर अच्छा है?' इस प्रश्न का सीधा उत्तर आपकी रसोई की जरूरतों और उपयोग के प्रकार पर निर्भर करता है। सामान्य घरेलू उपयोग के लिए 500-750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर पर्याप्त होता है, जो दाल पीसने से लेकर चटनी बनाने तक के काम आसानी से कर सकता है। वहीं, अगर आप कठोर मसाले पीसने या भारी उपयोग के लिए Mixer Grinder देख रहे हैं, तो 750 वाट से अधिक की आवश्यकता हो सकती है। बता दें कि, वाट क्षमता सीधे मोटर की शक्ति को दर्शाती है। जितनी अधिक वाट क्षमता होगी, मोटर उतनी ही ज्यादा शक्ति उत्पन्न कर सकेगा, जिससे वह कठोर सामग्री को आसानी से पीस सके। यह केवल गति के बारे में नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि मोटर भारी भार के में भी स्थिर प्रदर्शन दे। एक उच्च वाट क्षमता वाला मोटर कम समय में काम पूरा कर सकता है और गर्म होने की संभावना कम होती है, जो उसकी लंबी उम्र के लिए अच्छा है। हमारे अनुभव में, 500-750 वाट के बीच का मोटर भारतीय घरों के लिए आदर्श संतुलन प्रदान कर सकता है।
नीचे आप इन्हीं क्षमताओं में आने वाले कुछ अच्छे विकल्पों को देख सकते हैं-
Sujata MG03 Mixer Grinder|1000 Watts Double Ball Bearing Motor
यह सुजाता मिक्सर ग्राइंडर 1000 वॉट क्षमता वाली मोटर के साथ आता है, जिसकी मदद से कठोर सामग्री को पीसने से लेकर भारी लोड में भी आसानी से काम करने की शक्ति मिलती है। इसकी 24,000 RPM की स्पीड कम-से-कम गर्मी पैदा किए बिना ही चीजों को आसानी से पीसने का काम करती है, जिससे खाने का प्राकृतिक स्वाद भी बना रहता है। इस Sujata Mixer Grinder का कोकोनट मिल्क एक्सट्रैक्टर घर पर ही आसानी से नारियल का दूध निकालने की सुविधा देता है। यह 500 मिली, 1000 मिली, 1.5 लीटर और 1.75 लीटर क्षमता वाले 4 जार के साथ आता है, जिन्हें आप सूखी, गीली सामग्री पीसने से लेकर जूस निकालने आदि के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चीजों को बेहद बारीकी से पीसने वाले 6-प्वाइंट के ब्लेड दिए गए हैं, जिससे पिसाई का काम तेज भी होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sujata
- स्पेशल फीचर- चेंजेबल ब्लेड
- क्षमता- 1.75 लीटर
- मटेरियल- पॉलीकार्बोनेट
- वॉटेज- 1000 वॉट
- स्पीड की संख्या- 3
- कंट्रोल टाइप- वैरिएबल
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- तीन तरफा कूलिंग वेंट भारी उपयोग में मोटर को गर्म होने से बचाता है।
- पिसाई करते वक्त कोई भी लिक्विड मशीन पर गिरने पर सेल्फ-ड्रेनिंग सिस्टम से नीचे चला जाता है।
- मोटर में की गई 100% कॉपर वायरिंग प्रदर्शन को मजबूत, टिकाऊ और लंबा बनाती है।
कमी
- कुछ लोगों द्वारा नॉइज लेवल को लेकर शिकायत की गई है।
01
Bosch Pro 1000W Mixer Grinder
चाहें आपको घर पर ही मसाले पीसने हों या फिर रसोई बर्फ के टुकड़ों के साथ शेक या स्मूदी तैयार करना हो, इस 1000W क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर के साथ सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसके खास डिजाइन वाले पाउंडिंगब्लेड अपने मोटे किनारों के साथ मसाला या किसी भी सूखी सामग्री को पीसने पर पारंपरिक स्वाद और बनावट प्रदान करते हैं। इस Bosch मिक्सर ग्राइंडर के सभी जार बेहतरीन लिड लॉक के साथ आते हैं, जिससे आप उन्हें ऊपर से पकड़े बिना ही पीसने का काम पूरा कर सकते हैं। यह 1000W मिक्सर ग्राइंडर गीली, सूखी सामग्री या चटनी पीसने के लिए हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील ब्लेड वाले जार के साथ आता है। इसमें अलग-अलग क्षमता वाले कुल 4 जार मिलते हैं, जो कि बेहतर ग्रिप वाले हैंडल के साथ आते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- स्पेशल फीचर- ओवरलोड प्रोटक्शन
- क्षमता- 1.4 लीटर
- मटेरियल- एबीएस
- वॉटेज- 1000 वॉट
- स्पीड की संख्या- 3
- कंट्रोल टाइप- प्लास्टिक
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- मशीन को संचालन के वक्त स्थिर बनाए रखने के लिए मजबूत सक्शन फीट दिए गए हैं।
- इसमें फ्लो ब्रेकर के साथ आने वाले हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं।
- यह किचन में बेहतरीन दिखने वाले शानदार क्रोम फिनिश के साथ आता है।
कमी
- संचालन के दौरान ज्यादा आवाज करने की शिकायत कुछ ग्राहकों ने की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Longway Super Pro Juicer Mixer Grinder
इसमें बेहद ऊर्जा कुशल रहने वाली 750 वॉट क्षमता की मोटर मिलती है, जो घरेलू इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी हो सकती है। यह मजबूत ABS प्लास्टिक से बनी एलिगेंट बॉडी डिजाइन के साथ आता है, जिसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है और साथ ही रख-रखाव में भी आसान रहती है। इसकी मोटर 22000 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ काम करते हुए कठोर सामग्री को भी आसानी से पीसने में सक्षम है और साथ ही इसे आप 3 अलग-अलग गति पर भी चला सकते हैं। 750W वाले इस Grinder Mixer में एक ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और चटनी जार के साथ ही जूसर जार भी मिलता है, जिसमें ताजा फलों का जूस और स्मूदी तैयार किया जा सकता है। वहीं, इसकी प्लास्टिक बॉडी में करंट लगने का खतरा भी नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LONGWAY
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रो, ऑटो शट-ऑफ
- क्षमता- 1.2 लीटर
- मटेरियल- एबीएस प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 750 वॉट
- स्पीड की संख्या- 3
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसमें मिलने वाले जार टिकाऊ और आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं।
- स्पीड को कम-ज्यादा करने के लिए आसान नॉब कंट्रोल दिया गया है।
- एंटी स्किड फीट मशीन को मजबूती के साथ टिकाए रखने का काम करते हैं।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन पर इसके ना चलने की शिकायत की है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
03
Philips Stainless Steel Mixer Grinder + Food Processor
यह फिलिप्स ब्रांड का एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर है, जो फूड प्रॉसेसर के साथ आता है। इसमें आप चीजों को ग्राइंड और मिक्स करने के साथ ही सब्जियों को काटने व आंटा गूंथने जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। इसकी 750 वॉट क्षमता वाली मोटर तेज, स्थिर और टिकाऊ प्रदर्शन दे सकती है, जो कि भारतीय रसोई के लिए शानदार है। वहीं, गियर ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ यह फूड प्रॉसेसिंग को भी सपोर्ट करता है। इस Philips 750W मिक्सर ग्राइंडर में शेफप्रो बाउल, चटनी जार, मल्टीपर्पज जार, वेट जार, पल्प एक्सट्रैक्टर, चॉपिंग अटैचमेंट, बारीक श्रेडिंग टूल, स्लाइसिंग टूल, ग्रेटिंग टूल और नीडिंग टूल मिलते हैं। इसमें मिलने वाले लीक-प्रूफ जार अंदर की सामग्री को फैलने से बचाते हैं, जिससे ज्यादा साफ-सुथरा प्रदर्शन मिल सकता है। यह पल्स के साथ आने वाले 3 स्पीड कंट्रोल के जरिए मोटर को अलग-अलग गति पर चलाने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- स्पेशल फीचर- सेफ्टी लॉक
- क्षमता- 2.2 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 750 वॉट
- स्पीड की संख्या- 3
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- कठोर सामग्रियों को पीसने के लिए टर्बो टर्क मोटर दी गई है।
- इसमें जल्दी ना टूटने वाले ज़गप्रतिरोधी ब्लेड दिए गए हैं।
- फूड प्रॉसेसर की मदद से एक मिनट में आंटा गूंथ सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने बिल्ड क्वालिटी को खराब बताया है।
04
Prestige Apex 500 Watt Mixer Grinder with 3 Stainless Steel Jars
प्रेस्टिज ब्रांड के इस 500 वॉट क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल दाल पीसने या फिर चटनी और प्यूरी बनाने के लिए किया जा सकता है। यह भारी उपयोग में भी मोटर को सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखने के लिए ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ आता है, जिससे वह जल्दी गर्म नहीं होती है। इसमें विभिन्न प्रकार के इस्तेमाल के लिए 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिनमें आप सूखी और गीली हर प्रकार की सामग्री पीस सकते हैं। इस Prestige Mixer Grinder के जार में लगे बेहद कुशल स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में सक्षम है। इसका पल्स फंक्शन के साथ मिलने वाले आसान स्पीड कंट्रोल आपको मिक्सिंग और ग्राइंडिंग के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देता है। इसमें मिलने वाले एंटी-स्किड फीट इसे संचालन के दौरान गिरने या फिसलने से बचाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Prestige
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- क्षमता- 1.2 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 500 वॉट
- स्पीड की संख्या- 3
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- यह आसानी से साफ होने वाली चिकनी बॉडी डिजाइन में आता है।
- जार के लीक-प्रूफ लिड सामग्री को गिरने व फैलने से बचाते हैं।
- इसमें व्हिप फंक्शन के साथ ही 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों द्वारा नॉइज लेवल और टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है।
05
विभिन्न मोटर क्षमताओं वाले मिक्सर ग्राइंडरों की तुलना
सामान्य घरेलू उपयोग (2-4 सदस्यों का परिवार) में 500-750 वाट का मिक्सर ग्राइंडर दाल, चटनी, प्यूरी बनाने के लिए पर्याप्त है। वहीं, भारी उपयोग (बड़ा परिवार या कठोर मसाले) के लिए 750-1000 वाट का मिक्सर ग्राइंडर इडली/डोसा बैटर, गरम मसाले या बर्फ को आसानी से पीस सकता है। ऐसे में आप अपनी जरूरत और उपयोग के अनुसार इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं-
निष्कर्ष: मिक्सर ग्राइंडर के लिए कितनी वॉट क्षमता की मोटर अच्छी है, यह पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। भारी उपयोग और कठोर मसालों आदि को पीसने के लिए आपको 750W या उससे ज्यादा जैसे कि 1000 वॉट वाले विकल्प देखने चाहिए। वहीं, हल्के-फुल्के इस्तेमाल जैसे चटनी या प्यूरी बनाना और दाल पीसना, इनके लिए एक 500W वाला मिक्सर ग्राइंडर भी अच्छा हो सकता है। ऐसे में अपनी प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हुए एक सही क्षमता का मॉडल चुना जा सकता है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर आपको अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।