रसोई में मिक्सर ग्राइंडर एक अनिवार्य उपकरण है, और जब बात आती है विश्वसनीयता और प्रदर्शन की, तो एटमबर्ग एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। लेकिन क्या एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर वास्तव में उतना ही अच्छा है जितना दावा किया जाता है? आज हम इसी से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। बता दें कि, Atomberg के Mixer Grinder अपनी BLDC मोटर तकनीक के लिए जाने जाते हैं, जो पारंपरिक मोटर्स की तुलना में कम बिजली की खपत करती है और कम शोर करती है। इन मिक्सर ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत इनकी ऊर्जा दक्षता और स्थायित्व है। हम यहां एटमबर्ग के शानदार डिजाइन, शक्तिशाली पीसने की क्षमता, और स्मार्ट सुरक्षा सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे जो इसे अन्य ब्रांडों से अलग करती हैं। इस ब्रांड के पास आपको अलग-अलग क्षमता, कीमत और फीचर वाले मॉडल्स देखने को मिलते हैं, जिस वजह से आप अपनी कुकिंग की जरूरतों के आधार पर अपने लिए एक उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।
इसके लिए आप नीचे शामिल किए गए एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडरों को देख सकते हैं-
Atomberg Zenova Mixer Grinder
एटमबर्ग का यह मिक्सर ग्राइंडर इंटेलिजेंट BLDC मोटर के साथ आता है, जो हल्दी से लेकर गरम मसाला और कॉफी बीन्स तक को एक 1000W क्षमता वाले मॉडल के जैसा ही पीस सकता है। इसका यूनिक कोअर्स मोड चटनी, डिप, मसाला आदि पीसने पर पारंपरिक सिलबट्टे जैसा टेक्सचर प्रदान करता है। यह 4 हाई-क्वालिटी जार के साथ आता है, जिसमें एक 1.5 लीटर का लिक्विडाइजिंग, 1 लीटर का मल्टीपर्पज, 0.5 लीटर का चटनी जार और एक खास 0.5 लीटर का चॉपर जार शामिल है। इसमें मिलने वाले एंटी-ग्रेविटी लिड लॉक्स के साथ आपको हैंड्स फ्री ऑपरेशन की सुविधा मिलती है, जिससे कुछ भी पीसते समय जार को ऊपर से पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होती है। यह सुरक्षित जार लॉक डिटक्शन के साथ आता है, जो जार सही से बंद ना होने पर पीसने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- कलर- रेड वाइन
- मटेरियल- ABS
- स्पेशल फीचर- कोअर्स मोड, स्लीक डिजाइन
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉचेज- 550 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- ओवरलोडिंग या सही से जार सेट ना होने पर फॉल्ट एलईडी इंडिकेशन आपको अलर्ट कर देता है।
- नो ऑटो रीस्टार्ट फीचर पावरकट होने और बिजली वापस आने पर इसे खुद से चालू नहीं होने देता है।
- वेंटलेस बॉडी डिजाइन इसे धूल, कीड़े-मकोड़ों और नमी से बचाते हुए टिकाऊ प्रदर्शन देता है।
कमी
- कुछ लोगों ने इससे ज्यादा आवाज आने की शिकायत की है।
01
Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder
इस मिक्सर ग्राइंडर का खास कोअर्स मोड आपको मशीन में चटनी, मसाला पीसने के बाद भी पारंपरिक सिलबट्टे जैसा स्वाद और बनावट देने का काम करता है। यह फॉल्ट एलईडी इंडिकेशन के साथ आता है, जो ओवरलोड या फिर जार सही से फिट ना होने पर आपको संकेत दे देता है। इस एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर में सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जार लॉक डिटेक्शन भी मिलता है, जो मशीन में जार सही से ना लगे होने पर पिसाई की प्रक्रिया चालू नहीं करता है और आपको संकेट भी देता है। वहीं, नो ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन बिजली कटने और वापस आने पर इसे खुद से चालू होने से रोकता है। इसकी इंटेलिजेंट मोटर अलग-अलग गति पर अच्छी तरह काम करती है है, जिससे काटने से लेकर बारीक पीसने तक के कामों को आसानी से किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- कलर- ग्लॉस ब्लैक
- मटेरियल- ABS
- स्पेशल फीचर- फॉल्ट इंडिकेशन, एलईडी स्पीड इंडिकेटर
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉचेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- स्पीड की जानकारी देने के लिए इसमें एलईडी स्पीड इंडिकेटर दिया गया है।
- इसका बॉडी डिजाइन काफी स्लीक और आसानी से साफ होने वाला है।
- यह 4 हाई क्वालिटी जार के साथ आता है, जिनकी क्षमता अलग-अलग है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने जार ब्लेड टूटने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Atomberg Zenova Fresh 4 Jars including Chopper & Juicer Jar
अपनी इंटेलिजेंट बीएलडीसी मोटर के साथ यह 550 वॉट शक्ति वाला एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर कठोर चीजों को भी बेहद आसान और कुशल तरीके से पीसने में सक्षम है। इसमें ताजे फल व सब्जियों का जूस निकालने के साथ ही घर पर स्वादिष्ट शेक व स्मूदी तैयार करने के लिए ब्लेंड और जूसर जार मिलता है। वहीं, इस Juicer Mixer Grinder में चटनी, घोल तैयार करने के साथ मसाला आदि पीसने के लिए 2 अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ चॉपर जार भी मिलता है। यह धूल, कीड़े-मकोड़ों और नमी से बचाने के साथ ही सफाई को आसान बनाने और टिकाऊपन के लिहाज से वेंटलेस व कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन के साथ आता है। इसके सभी जार सुरक्षित लिड लॉक वाले ढक्कन के साथ आते हैं, जो पीसते वक्त आपको बिना हाथ लगाए काम करने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- ABS
- स्पेशल फीचर- एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, यूनिक चॉपर जार
- क्षमता- 1.6 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉचेज- 550 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- ऑटोमैटिक
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- इसके जूसर, लिक्विडाइजिंग और मल्टीपर्पज जार आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं।
- इसमें मिलने वाला यूनिक कोअर्स मोड आपको सिलबट्टे जैसा स्वाद दे सकता है।
- मशीन में जार सही से ना लगे होने पर जार लॉक डिटेक्शन सचेत कर देता है।
कमी
- कुछ लोग नॉइज लेवल से जुड़ी शिकायत करते हैं।
03
Atomberg Zenova Special Edition Mixer Grinder
एटमबर्ग ज़ेनोवा सीरीज का यह स्पेशल एडिशन वाला मिक्सर ग्राइंडर 550 वॉट शक्ति वाली मोटर के साथ आता है। यह BLDC मोटर अपने इंटेलिजेंट फंक्शन के साथ एक तेज, शक्तिशाली और कुशल प्रदर्शन देती है, जो कठोर सामग्रियों को भी आसानी से पीस सकती है। इसके स्टील जार शानदार कॉपर फिनिश और टाइमलेस पैटर्न के साथ आते हैं, जो देखने में बेहतरीन लगने के साथ ही काफी टिकाऊ भी साबित हो सकते हैं। मिक्सर ग्राइंडर में भी सामग्रियों को पीसने के बाद आपको पारंपरिक स्वाद का एहसास देने के लिए यह खास कोअर्स मोड के साथ आता है, जो चीजों को दरदरी बनावट के साथ पीसता है। इसमें 1 लिक्विडाइजिंग, 1 मल्टीपर्पज और 1 चटनी जार के साथ ही एक चॉपर जरा भी दिया गया है, जो आपकी कई कुकिंग जरूरतों को पूरा कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- कलर- पारंपरिक तांबा- रेड वाइन
- मटेरियल- ABS
- स्पेशल फीचर- स्लीक डिजाइन, एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉचेज- 550 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- जार लॉक डिटेक्शन जार सही पोजिशन में ना होने पर अलर्ट कर देता है।
- एंटी-ग्रेविटी लिड लॉक बिना हाथ लगाए पीसने का काम करने देते हैं।
- वेंटलेस बॉडी डिजाइन मशीन को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इससे ज्यादा आवाज आने की समस्या बताई है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर आप अन्य उपकरणों के बारे में जान सकते हैं।
04
Atomberg Xiana 750 Watt Mixer Grinder
चटनी से लेकर मसाले आदि पीसने पर आपको सिलबट्टे जैसा स्वाद और बनावट देने के लिए यह एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर बेहतरीन कोअर्स मोड के साथ आता है। इसमें मिलने वाली 750 वॉट की इंटेलिजेंट बीएलडीसी मोटर प्रदर्शन को अधिक कुशल बनाने के साथ ही बिजली की खपत भी कम करती है। वहीं, 3 हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील जार के साथ आने वाले इस मिक्सर ग्राइंडर में अलग-अलग चीजें जैसे चटनी, घोल, मिक्सर आदि तैयार किया जा सकता है। इसके सभी जार में अच्छी तरह से बंद होने वाले ढक्कन दिए गए हैं, और साथ ही स्टील से बने होने के कारण इन्हें साफ करना भी आसान रहने वाला है। यह एलईडी स्पीड इंडिकेशन के साथ आता है, जिसके जरिए आप पिसाई की गति का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा ईजी फॉल्ट इंडिकेशन ओवरलोडिंग होने का संकेत देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- कलर- स्वो व्हाइट
- मटेरियल- ABS
- स्पेशल फीचर- कोअर्स मोड, सेफ्टी फीचर्स
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉचेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- इसके लिक्विडाइज़िंग और ड्राई ग्राइंडिंग जार में सुरक्षित हैंडल दिया गया है।
- सर्विस का अलर्ट देने के लिए यह पिंक एलईडी इंडिकेटर के साथ आता है।
- आसान साफ-सफाई के लिए आसानी से पोछ सकने योग्य बॉडी डिजाइन मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों ने इसमें लीकेज की समस्या बताई है।
05
तुलना: कौन-सा Atomberg मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए अच्छा है?
एटमबर्ग बाजार में कई Grinder Mixer मॉडल पेश करता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी विशेषताएं हैं। हम उनकी मोटर शक्ति (वाट), जार की संख्या और क्षमता, गति सेटिंग्स, और उपलब्ध अतिरिक्त सुविधाओं (जैसे ओवरलोड प्रोटेक्शन, पल्स फंक्शन) की तुलना करेंगे। यह तुलना आपको अपनी जरूरतों और बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त मॉडल चुनने में मदद करेगी-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर कई अन्य कैटेगरी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।