बदलें कुकिंग का अनुभव इन Bajaj Mixer Grinder के साथ, देखें भारत में मिलने वाले बढ़िया विकल्प

क्या आप अपने रसोई के लिए एक नया Bajaj के Mixer Grinder ढूंढ रहे हैं? बाजार में उपलब्ध अनगिनत विकल्पों के बीच सही चुनाव करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप यहां भारत में अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया मॉडलों को देख सकते हैं, जो विभिन्न मोटर शक्ति के साथ आते हैं।
बेस्ट बजाज मिक्सर ग्राइंडर इन इंडिया
बेस्ट बजाज मिक्सर ग्राइंडर इन इंडिया

रसोईघर के लिए आज के समय में मिक्सर ग्राइंडर एक बेहद जरूरी उपकरण है। वहीं, लंबे और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए एक अच्छे ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर काफी मायने रखता है। ऐसे में बजाज, एक ऐसा नाम है जो सालों से अपने उपकरणों के जरिए भारतीय रसोईयों की जरूरतों पूरी करता आ रहा है। इसी वजह से, हम आपके लिए अमेजन पर भारत में मिलने वाले Bajaj Mixer Grinder के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपके कुकिंग अनुभव के तेज और आसान बना सकते हैं। बजाज विभिन्न प्रकार के मिक्सर ग्राइंडर पेश करता है, जिनमें स्टैंडर्ड मिक्सर ग्राइंडर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, और कुछ कॉम्पेक्ट मॉडल शामिल हैं। हर एक की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं, जैसे मोटर की शक्ति (500W से 1000W तक), जार की संख्या और उनकी सामग्री (स्टेनलेस स्टील या पॉलीकार्बोनेट), और सुरक्षा सुविधाएं जैसे ओवरलोड प्रोटेक्शन और एंटी-स्किड फीट। आप अपनी दैनिक जरूरतों और उपयोग के आधार पर सही विकल्प का चयन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप रोजाना जूस बनाते हैं, तो जूसर मिक्सर ग्राइंडर अधिक उपयुक्त होगा।

नीचे आप बजाज मिक्सर ग्राइंडर के 5 बढ़िया विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj Twister Mixer Grinder | 750 Watts

    बजाज का यह मिक्सर ग्राइंडर 750 वॉट क्षमता वाली मोटर के साथ आता है, जो कठोर सामग्रियों को भी आसानी से पीसने में मदद करती है और एक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकती है। इसका ABS बॉडी मटेरियल करंट से बचाता है और साथ ही साफ-सफाई करने में भी आसान रहता है। यह Mixer Machine 1.5 लीटर वाले गीली सामग्री को पीसने वाले जार, 1 लीटर के सूखे और 0.5 लीटर वाले चटनी जार के साथ आता है। इसमें मिलने वाले मल्टी फंक्शनल ब्लेड सिस्टम अलग-अलग प्रकार की सामग्री को कुशलता से पीसने में सक्षम है और बेहतर परिणाम देता है। वहीं, इसके तीनों जार स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जिनमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है और लंबे समय तक चल सकते हैं। इसकी शक्तिशाली मोटर 30 मिनट रेटिंग के साथ आती है, यानी इसमें 30 मिनट तक लगातार चीजों को पीसा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- एबीएस
    • स्पेशल फीचर- सेफ्टी लॉक
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 750 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • उच्च क्षमता वाले स्टेनलेस स्टील के मल्टीटास्कर ब्लेड बारीक और तेजी से काटने और पीसने में मदद करते हैं।
    • लीकेज से बचाने और हैंड्स फ्री ऑपरेशन के लिए इसके जार में लॉकिंग क्लिप दी गई हैं।
    • 20,000 RPM के साथ, यह सभी प्रकार की सामग्रियों को कुशलता के साथ पीसने में सक्षम है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक इससे ज्यादा आवाज आने की शिकायत करते हैं।
    01
  • Bajaj 500 Watt GX-1 Mixer Grinder with 3 Jars

    500 वॉट क्षमता वाला यह मिक्सर ग्राइंडर रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छा हो सकता है, और किचन के कई कामों को आसान बना सकता है। इसमें 1.25 लीटर, 0.8 लीटर और 0.3 लीटर अलग-अलग क्षमता वाले तीन जार मिलते हैं, जिनमें आप गीली और सूखी सामग्री पीसने के अलावा फटाफट ताजी चटनी तैयार कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग सामग्री को उनकी जरूरत के हिसाब से सही गति पर पीसने के लिए 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आती है, जिसके लिए एक सुविधाजनक नॉब दिया गया है। इसका ABS बॉडी मटेरियल मजबूत और टिकाऊ होने के साथ ही करंट जैसी दुर्घटनाओं से बचाने का काम करता है। इसमें मिलने वाली कॉर्ड यानी तार PVC मटेरियल से बना है, जो गर्मी को झेलने में सक्षम है और इसके जलने की समस्या जल्दी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड, ऑटो शट ऑफ
    • क्षमता- 1250 मिली
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 500 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ग्राइंडिंग और मिक्सिंग के बीच आसानी से स्विच करने के लिए पल्स फंक्शन दिया गया है।
    • मजबूत स्टेनलेस स्टील जार लंबे समय तक चल सकते हैं और सफाई में आसान रहते हैं।
    • मोटर के सुरक्षित और लंबे प्रदर्शन के लिए ओवरलोड प्रोटक्शन भी मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोग संचालन के समय मोटर से गंध आने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj Plastic GX 8 750 DLX 750W Mixer Grinder

    इस बजाज मिक्सर ग्राइंडर की शॉक प्रूफ एबीएस बॉडी करंट लगने के जोखिम से बचाती है। यह एक स्लीक और नीचे से समतल डिजाइन में आता है, जो इसे सतह पर आराम से टिकाए रखने में मदद करता है। इसका इंचर सुविधा के साथ मिलने वाला तीन स्पीड कंट्रोल आपको चीजों को अपने अनुसार अलग-अलग गति पर पीसने की अनुमति देता है। इस Mixer Grinder में मिलने वाले जार स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आते हैं, जो कठोर सामग्री को भी तेज और आसान तरीके से पीस सकते हैं। इस Bajaj मिक्सर ग्राइंडर की मोटर 750W क्षमता वाली है, जो ऊर्जा कुशल तरह से काम करते हुए पीसने के काम को तेजी से पूरा करने में सक्षम है। वहीं, मोटर कॉपर वायरिंग के साथ आने के कारण एक मजबूत प्रदर्शन देती है, जिसमें जल्दी गर्मी नहीं पैदा होती है और लंबे समय तक चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • स्पेशल फीचर- पोर्टेबल
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 750 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • टेट्राफ्लो टेक्नोलॉजी बिना रूकावट स्मूद तरीके से पिसाई का काम पूरा करती है।
    • मल्टीफंक्शनल ब्लेड विभिन्न प्रकार की सामग्री को बारीकी से पीसती हैं।
    • 18,000 RPM की गति के साथ चीजों को तेजी से पीसा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक इसे इस्तेमाल करने में आने वाली समस्याएं बताते हैं।
    03
  • Bajaj Military Series Glamore 800W Mixer Grinder

    लंबे, टिकाऊ और मजबूत प्रदर्शन के लिए यह मिलिट्री ग्रेड वाले जार के साथ आता है, जिन्हें स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। इसकी 800W की शक्तिशाली टाइटन मोटर अपने कुशल प्रदर्शन के साथ ग्राइंडिंग, मिक्सिंग जैसे कामों को आसान बनाती है और यह लंबे समय तक टिकी रह सकती है। यह सख्त चीजों को भी बारीकी से काटने वाले ड्यूराकट ब्लेड के साथ आता है, जिनकी तेज धार कठोर मसालों आदि को पीसने के लिए बेहतरीन रहती है। इसमें एक 1.5 लीटर, एक 1.2 लीटर और एक 0.5 लीटर क्षमता का जार मिलता है। इसमें मिलने वाला ड्राई ग्राइंडिंग जार सूखी और गीली दोनों प्रकार की सामग्रियों की पीसने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह 2-इन-1 ब्लेड के साथ आता है। इसके तीनों जार में सुरक्षित ढक्कन और मजबूत पकड़ वाले हैंडल भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- पोर्टेबल
    • क्षमता- 1500 मिली
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 800 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • मशीन में लगे एंटी स्किड फीट इसे सतह पर फिसलने से बचाते हैं।
    • पल्स मोड के साथ बिना रूके मिक्सिंग और ग्राइंडिंग का काम किया जा सकता है।
    • नॉब कंट्रोल की मदद से इसे तीन अलग-अलग स्पीड पर चला सकते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक को अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • Bajaj Military Series Glamore 1000 W Mixer Grinder

    बजाज के इस मिक्सर ग्राइंडर की मोटर 1000W वाली है, जो कि एक शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकती है और साथ की किचन में हैवी इस्तेमाल के लिए बढ़िया रहेगी। इसकी टाइटन मोटर अपने तेज और मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। वहीं, ड्यूराकट ब्लेड्स के साथ कठोर चीजों को पीसना आसान और तेज हो सकता है, जो तेज धार के साथ सामग्रियों को आसानी से काटने व पीसने का काम करती हैं। इस Grinder Mixer में 3 स्टेनलेस स्टील जार के साथ ही 1 फ्रूट फिल्टर जार भी दिया गया है, ताकी आप रोजाना घर पर ही ताजे फलों का रस निकाल सकें या स्मूदी आदि तैयार कर सकें। यह सुविधाजनक 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है और इसमें मिलने वाला पल्स फंक्शन आपको बिना रूके मिक्सिंग और ग्राइंडिंग जैसे कामों को करने का अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके जार मिलिट्री ग्रेड वाल पारदर्शी ढक्कन के साथ आते हैं।
    • स्टेनलेस स्टील जार में मजबूत पकड़ के लिए स्टील हैंडल दिए गए हैं।
    • 2-इन-1 ब्लेड वाले ड्राई ग्राइंडिंग जार में गीली और सूखी दोनों सामग्री पीसी जा सकती हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा इससे ज्यादा आवाज आने की शिकायत की गई है।
    05

भारत में उपलब्ध बेस्ट बजाज मिक्सर ग्राइंडर मॉडलों की तुलना

एक आदर्श बजाज मिक्सर ग्राइंडर में कुछ प्रमुख विशेषताएं होनी चाहिए जो उसके प्रदर्शन और टिकाऊपन को बढ़ाती हैं। इनमें मजबूत मोटर (कम से कम 500W), उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील जार (गीले, सूखे और चटनी के लिए), तेज और टिकाऊ ब्लेड, ओवरलोड प्रोटेक्शन सिस्टम, और उपयोग में आसानी के लिए मल्टी-स्पीड सेटिंग्स शामिल हैं। इन्हीं का ध्यान रखते हुए विकल्पों की तुलना के साथ आप अपने लिए एक आदर्श मॉडल का चयन कर सकते हैं-

मॉडल्स

मोटर शक्ति

जार

अन्य

Bajaj Twister Mixer Grinder

750 वॉट

3 स्टेनलेस स्टील जार

मल्टी फंक्शनल ब्लेड सिस्टम

Bajaj GX-1 Mixer Grinder

500 Watt

3 जार

शक्तिशाली टाइटन मोटर

Bajaj Plastic GX 8 750 DLX

750 वॉट

3 लिड-लॉक वाले जार

टेट्राफ्लो टेक्नोलॉजी

Bajaj Military Series Glamore

800W

3 मिलिट्री ग्रेड जार

ड्यूराकट ब्लेड्स

Bajaj Military Series Glamore

1000 W

3 स्टेनलेस स्टील और 1 फ्रूट फिल्टर जार

पल्स मोड

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बजाज मिक्सर ग्राइंडर की मोटर कितनी शक्तिशाली होनी चाहिए?
    +
    दैनिक घरेलू उपयोग के लिए 500W से 750W की मोटर पर्याप्त होती है। 500W हल्के से मध्यम कार्यों के लिए अच्छा है, जबकि 750W या उससे अधिक भारी पीसने और लगातार उपयोग के लिए बेहतर है।
  • बजाज मिक्सर ग्राइंडर के लिए कौन से जार सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    स्टेनलेस स्टील के जार सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे टिकाऊ होते हैं, जंग प्रतिरोधी होते हैं और विभिन्न प्रकार की सामग्री को पीसने के लिए उपयुक्त होते हैं। सुनिश्चित करें कि जार में अच्छी गुणवत्ता वाले ब्लेड हों और लीक-प्रूफ ढक्कन हों।
  • बजाज मिक्सर ग्राइंडर की वारंटी अवधि कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, बजाज मिक्सर ग्राइंडर पर 1 से 2 साल की वारंटी मिलती है, जबकि मोटर पर 5 साल तक की वारंटी हो सकती है। खरीदने से पहले हमेशा वारंटी विवरण की जांच करें।