कम जगह में भी कमाल: ये कॉम्पैक्ट Mixer Grinder बदल देंगे आपकी रसोई!

छोटी रसोई में बड़े उपकरणों को फिट करना एक चुनौती हो सकती है, खासकर जब बात मिक्सर ग्राइंडर की हो। लेकिन क्या हो अगर आपको एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर मिल जाए जो न केवल कम जगह ले बल्कि परफॉर्मेंस में भी किसी बड़े मिक्सर से कम न हो? जी हां, हम बात कर रहे हैं कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर की! जिनके विकल्प आप यहां देख सकते हैं।
कम जगह में फिट होने वाले कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर
कम जगह में फिट होने वाले कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर

क्या आप भी अपनी छोटी रसोई में जगह की कमी से जूझ रहे हैं और एक शक्तिशाली लेकिन कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं? चिंता न करें, आप अकेले नहीं हैं! आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां शहरी घरों में रसोईघर छोटे होते जा रहे हैं, एक ऐसा उपकरण ढूंढना जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा करे और कम जगह भी ले, मुश्किल हो सकता है। इसी समस्या का समाधान है कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर। हमने यहां पर कुछ बढ़िया ब्रांड के ऐसे ही कॉम्पैक्ट आकार वाले Mixer Grinder शामिल किए हैं, ताकि आप अपनी रसोई में जगह बचाते हुए भी स्वादिष्ट व्यंजन बना सकें। बता दें कि, कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर न केवल आपके काउंटरटॉप पर जगह बचाता है, बल्कि इसे स्टोर करना भी आसान होता है। ये उपकरण विशेष रूप से कम जगह वाले घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं, फिर भी ये चटनी पीसने से लेकर मसालों को बारीक करने और जूस बनाने तक, सभी कामों को कुशलता से कर सकते हैं।

नीचे आप इनके 5 बढ़िया विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Wonderchef Cube 1000W Mixer Grinder

    यह मिक्सर ग्राइंडर अपनी 1000 वॉट वाली मोटर के साथ शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकता है, जो खड़े मसालों से लेकर भारी उपयोग के लिए अच्छा रहेगा। इसमें खास प्रकार के कोअर्स ब्लेड दिए गए हैं, जिसकी वजह से आपको चीजों को पीसने पर सिलबट्टे जैसा स्वाद और बनावट मिल सकती है। इस Wonderchef मिक्सर ग्राइंडर दो 1.5 लीटर, एक जार 1 लीटर और एक 400 मिली की क्षमता में मिलता है, जिसमें आप गीली और सूखी चीजों को पीसने से लेकर चटनी बनाने या फिर जूस निकालने जैसे कई काम कर सकते हैं। इसके तेज धार वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड कठोर सामग्री को भी तेज और आसानी से पीसने में सक्षम हैं। यह फ्लो ब्रेकर्स वाले जार के साथ आता है, जो चीजों को बारीकी से पीसने के लिए इसके घूमने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Wonderchef
    • स्पेशल फीचर- सिलबट्टा स्टाइल, हाइजनिक ग्राइंडिंग
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- नीला

    खूबियां

    • शॉकप्रूफ ABS बॉडी करंट लगने के जोखिम से सुरक्षित रख सकती है।
    • 1000W की कॉपर मोटर टिकाऊ और सुरक्षित प्रदर्शन दे सकती है।
    • एंटी-स्किड फीट मशीन को फिसलने से बचाने का काम करते हैं।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
    01
  • NutriPro Juicer Mixer Grinder

    इस जूसर मिक्सर ग्राइंडर के साथ आप सेकेंडों में घर पर ताजी स्मूदी और जूस तैयार कर सकते हैं। यह सूखी सामग्रियों को पीसने से लेकर चटनी और डिप तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। NutriPro ब्रांड की इस Juicer Machine के साथ 2 जार मिलते हैं। वहीं, 500W वाली कॉपर अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ लगभग सभी प्रकार की चीजों को कुशलता से पीस सकती है। इसके अनब्रेकेबल जार में जल्दी टूटने की समस्या नहीं होती है, जिस वजह से यह आपकी रसोई में सालों-साल तक काम आ सकती है। इसमें मिलने वाली 22,000 RPM की तेज स्पिन स्पीड चीजों को कम समय में ही बारीकी से पीसने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- nutripro
    • स्पेशल फीचर- डीअटेचेबल अटैचमेंट
    • क्षमता- 300 मिली
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 500 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सिल्वर

    खूबियां

    • एंटी स्लिप बेस की वजह से यह सतह पर आसानी से टिका रहता है।
    • इसकी स्लीक बॉडी को साफ करना आपके लिए आसान हो सकता है।
    • मोटर को गर्म होने से बचाने के लिए बेहतरीन डिजाइन मिलता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने ब्लेड के टूटने की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Cookwell Bullet Mixer Grinder

    600 वॉट वाली मोटर के साथ आने वाले इस मिक्सर ग्राइंडर को बुलेट डिजाइन में बनाया गया है, जो कम जगह घेरते हुए शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकता है। इसके पार्ट्स को आसानी से अलग करके साफ किया जा सकता है। यह आपकी रसोई के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन हो सकता है, जिसमें ग्राइंडिंग और मिक्सिंग के साथ ही जूस बनाने का काम भी किया जा सकता है। इसमें ताजे फल और सब्जियों का जूस निकालने के लिए Blender भी मिलता है। वहीं, Cookwell ब्रांड के इस स्मॉल मिक्सर ग्राइंडर के साथ कुल 3 जार मिलते हैं, जिनमें आप अलग-अलग सामग्रियों पीसने का काम आसानी से कर सकते हैं। इसकी मोटर कॉपर से बनी है, ताकी लंबे समय तक तेज, शक्तिशाली और टिकाऊ प्रदर्शन मिल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- COOKWELL
    • स्पेशल फीचर- कॉम्पैक्ट
    • क्षमता- 500 मिली
    • मटेरियल- कॉपर
    • वॉटेज- 600 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सिल्वर

    खूबियां

    • स्पीड को कंट्रोल करने के लिए आसान रोटरी नॉब मिलता है।
    • इसके अनब्रेकेबल जार लंबे समय तक चल सकते हैं।
    • मल्टीपर्पज ब्लेड के जरिए विभिन्न सामग्रियों की पीसा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा इसके अचानक काम करना बंद कर देने की समस्या बताई गई है।
    03
  • PHILIPS HL7505 500W Mixer Grinder

    यह फिलिप्स ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर है, जो 500 वॉट वाली मोटर के साथ आता है। यह किचन के सामान्य कामों को कुशलता के साथ कर सकता है। इसका टिकाऊ और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे भारतीय रसोई के लिए आदर्श बनाता है, जिससे आपको ज्यादा जगह घिरने की भी परेशानी नहीं होने वाली है। इस Philips Mixer Grinder के जार में लगे मल्टीपर्पज ब्लेड लगभग हर प्रकार की सामग्री को आसानी से पीस सकते हैं। वहीं, यह सुविधानजक नॉब कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से गति को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें जार को मशीन पर मजबूती के साथ लगाने के लिए सुरक्षित लॉक सिस्टम दिया गया है, जिससे संचालन के समय इसके हिलने-डुलने की समस्या कम होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Philips
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 500 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सफेद और बैंगनी

    खूबियां

    • इसके जार में आसान पकड़ के लिए टिकाऊ हैंडल दिए गए हैं।
    • कॉम्पैक्ट आकार की वजह से इसे आसानी से किचन में स्टोर कर सकते हैं।
    • लॉक सिस्टम जार को मशीन पर आसानी से फिट करने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ लोगों के इससे ज्यादा आवाज आने की शिकायत की है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Prestige Endura 1000 Watt Mixer Grinder with 6 Jars

    इसकी हैवी-ड्यूटी वाली 1000 वॉट की बाल बियरिंग मोटर के साथ आपको लंबे समय तक चलने वाला टिकाऊ प्रदर्शन और स्मूद ऑपरेशन मिल सकता है। यह कठोर सामग्रियों को भी आसानी से पीसने में सक्षम है और ब्लेंडिंग के काम को आसान बना सकता है। इस Prestige मिक्सर ग्राइंडर में 3 स्टेनलेस स्टील जार, 1 पारदर्शी जूसर जार, 1 मिक्स-ओ-कीप जार और साथ ही एक मल्टी-यूटिलिटी जार मिलता है। इसके जार में 7 सटीक इंजीनियरिंग वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं, जो चीजों को बारीकी से पीसने के साथ स्मूद ब्लेंडिंग और लगातार पीसने का शानदार परिणाम देते हैं। यह मिरर फिनिश वाली टिकाऊ स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आता है, जिसे खास तौर पर आसानी से संभालने और लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • स्पेशल फीचर- हैवी ड्यूटी
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील फिनिश बॉडी
    • वॉटेज- 1000 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- काला और सिल्वर

    खूबियां

    • सामग्रियों को फैलने से बचाने के लिए जार में अच्छे कसाव वाले ढक्कन दिए गए हैं।
    • इसमें पल्स फंक्शन के साथ ही 3 स्पीड सेटिंग्स की सुविधा मिलती है।
    • इसकी स्लीक और स्टर्डी डिजाइन सुरक्षित व हाई-स्पीड ग्राइंडिंग सुनिश्चित करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इस्तेमाल के दौरान जार टूटने की समस्या बताई है।
    05

तुलना: अपने किचन के लिए चुनें एक आदर्श कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर

कॉम्पैक्ट होने का मतलब यह नहीं कि आपको प्रदर्शन से समझौता करना पड़े। एक अच्छा कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर चुनते समय, मोटर की शक्ति (वॉट), जार की संख्या और उनकी क्षमता, ब्लेड की गुणवत्ता (स्टेनलेस स्टील), सुरक्षा विशेषताएं (ओवरलोड प्रोटेक्शन), और सफाई में आसानी जैसी बातों पर विचार करना जरूरी है। ऐसे में आप नीचे इन विकल्पों की तुलना देख सकते हैं-

मॉडल्स

मोटर शक्ति

ब्लेड मटेरियल

सुविधाएं

Wonderchef Cube 1000W Mixer Grinder

1000 वॉट

हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील

फ्लो ब्रेकर्स, ओवरलोड प्रोटक्शन

NutriPro Juicer Mixer Grinder

500 वॉट

स्टेनलेस स्टील

एंटी-स्लिप बेस, मोटर गर्म होने से रोकने वाला डिजाइन

Cookwell Bullet Mixer Grinder

600 वॉट

मल्टीपर्पज स्टेनलेस स्टील ब्लेड

कॉपर मोटर, अनब्रेकेबल जार

PHILIPS HL7505 500W Mixer Grinder

500 वॉट

स्टेनलेस स्टील

आसान लॉक, मल्टीपर्पज जार

Prestige Endura 1000 Watt Mixer Grinder

1000 वॉट

7 सटीक इंजीनियरिंग वाले SS ब्लेड

बाल-बियरिंग मोटर, 3 स्पीड सेटिंग्स

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर क्या होता है?
    +
    कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर एक छोटे आकार का रसोई उपकरण है जिसे कम जगह में फिट होने और दैनिक पीसने व मिश्रण के कार्यों को करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आमतौर पर छोटे परिवारों या सीमित रसोई स्थान वाले लोगों के लिए आदर्श होता है।
  • क्या कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर बड़े मिक्सर जितना शक्तिशाली होता है?
    +
    आमतौर पर, कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर की मोटर शक्ति बड़े मिक्सर की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कई आधुनिक कॉम्पैक्ट मॉडल 500-750 वॉट की शक्तिशाली मोटर के साथ आते हैं जो अधिकांश घरेलू कार्यों के लिए पर्याप्त होते हैं।
  • कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग किन-किन कामों के लिए किया जा सकता है?
    +
    इसका उपयोग चटनी, मसाले, ग्रेवी पेस्ट, स्मूदी, मिल्कशेक बनाने और दाल पीसने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए किया जा सकता है। यह बहुमुखी होता है और दैनिक रसोई की अधिकांश आवश्यकताओं को पूरा करता है।