आधुनिक रसोई की जरूरतों को पूरा करने के लिए सैमसंग माइक्रोवेव ओवन एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये अपनी उन्नत टेक्नोलॉजी, स्टाइलिश डिजाइन और मल्टीपर्पज खाना पकाने की क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। इस विस्तृत गाइड में, हमने 2026 के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ Samsung Microwave Oven मॉडलों की तुलना की है है, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकें। चाहे आप एक छोटे परिवार के लिए कम क्षमता वाला या बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए एक कन्वेक्शन ओवन की तलाश में हों, हमारा उद्देश्य आपको सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करना है ताकि आप एक सूचित निर्णय ले सकें। इनमें से कुछ मॉडल्स खास कर्ड मेकिंग फंक्शन के साथ आते हैं, जिससे आप घर में कभी-भी फटाफट से दही बनाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, ये तंदूर, क्विक डीफ्रॉस्ट, ऑटो कुक और स्लिम फ्राई जैसी विभिन्न सुविधाओं के लिए भी जाने जाते हैं।
इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-
Samsung 32L, Slim Fry, Convection Microwave Oven
32 लीटर क्षमता वाले इस सैमसंग माइक्रोवेव को 4-5 सदस्यों वाले परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेकिंग से लेकर ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग तक के लिए आदर्श है। इसमें स्लिम फ्राई, योगर्ट, पावर डीफ्रॉस्ट, प्रीहीट जैसे विभिन्न प्रोग्राम के साथ 6 पावर लेवल्स भी दिए गए हैं, ताकी आप खाने को उसकी जरूरत के अनुसार पकाकर बेहतर स्वाद का आनंद ले सकें। यह सुरक्षित इस्तेमाल के लिए चाइल्ड लॉक के साथ आता है, जिससे बच्चों द्वारा इसमें छेड़खानी किए जाने से रोका जा सकता है। इसका 100 से भी ज्यादा ऑटो कुक मेन्यू आपको विभिन्न प्रकार की डिशेज को मात्र एक बटन दबाते ही फटाफट से तैयार करने की अनुमति देते हैं। वहीं, इस कंवेक्शन माइक्रोवेव में मिलने वाली टिकाऊ सिरेमिक एनामेल कैविटी को साफ करना आसान है और यह स्वच्छता के लिहाज से भी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 32 लीटर
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- वॉटेज- 900 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- पावर डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
खूबियां
- चौड़े आकार वाला ग्रिल चीजों को भूनने के लिए 99% तक बेहतर कवरेज देता है।
- स्लिम फ्राई फीचर के साथ चीजों को हेल्दी तरीके से फ्राई किया जा सकता है।
- इसकी सैरेमिक इनेमल कैविटी खरोंच रोधी होने के साथ बैक्टेरिया से भी सुरक्षित रहती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने माइक्रोवेव ओवन में गर्मी के खराब वितरण की शिकायत की है।
01
Samsung 28L, Convection Microwave Oven
यह एक कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन है, जो 28 लीटर की क्षमता में आता है और कुकिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग जैसे विभिन्न कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका खास डिओडराइजेशन फीचर ओवन के आंतरिक हिस्से को आसानी से साफ करने में मदद करता है, यह दुर्गन्ध पैदा होने से रोकता है। इस Samsung माइक्रोवेव ओवन में मेंब्रेन के साथ आने वाला टच कीपैड दिया गया है, जो इस्तेमाल और साफ-सफाई दोनों में ही आसान रहता है। इसके अलावा यह 101 इंडियन रेसिपीज के साथ आता है, जिससे आप फटाफट से स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन तैयार कर सकते हैं। वहीं, इसमें दही बनाया जा सकता है और साथ ही इको मोड के साथ आप बिजली की अधिकतम बचत भी कर सकते हैं। इसका चौड़ा ग्रिल 99% तक बेहतर कवरेज के साथ चीजों को आसानी से भूनने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 28 लीटर
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
- फिनिश टाइप- सेरेमिक
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- वॉटेज- 900 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- पावर डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट, ग्रिल फंक्शन
खूबियां
- 121 प्री प्रोग्राम मेन्यू के साथ आसानी से लोकल व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।
- फ्रोज़न फूड को पावर डीफ्रॉस्ट के जरिए तेजी से पकाया जा सकता है।
- 6 लेवल वाले माइक्रोवेव पावर कंट्रोल के साथ ऊर्जा कुशल संचालन मिल सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने माइक्रोवेव के टचपैड में गंभीर समस्याओं की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 23 L Grill Microwave Oven
सैमसंग के इस माइक्रोवेव ओवन की क्षमता 23 लीटर है और यह 6 पावर लेवल के जरिए आपको खाना पकाने की जरूरत के अनुसार हीटिंग को एडजस्ट करने की सुविधा के साथ मिलता है। यह टैक्ट और डायल कंट्रोल पैनल के साथ आता है, जिससे आप पावर लेवल और मोड्स को आसानी से सेट कर सकते हैं। इसमें क्विक डीफ्रॉस्ट की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए फ्रोज़न फूड को आप कम समय में पका सकते हैं। इस Samsung Microwave का चौड़ा ग्रिल डिजाइन आपको चीजों को भूनने के लिए बेहतर कवरेज प्रदान करता है। इसकी सेरेमिक इनेमल वाली कैविटी ना सिर्फ स्वच्छता का ध्यान रखती है, बल्कि मजबूती के लिहाज से भी अच्छी हो सकती है। माइक्रोवेव में विभिन्न डिशेज को आसानी से बनाने के लिए 27 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 23 लीटर
- हीटिंग मेथेड- ग्रिल
- फिनिश टाइप- पेंटेड
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- क्विक डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- इको मोड, ऑटो प्रोग्राम्स, कीप वॉर्म
खूबियां
- इसकी एंटी बैक्टेरियल एक्टिविटी वाली कैविटी खरोंच रोधी रहने वाली है।
- इसमें दिए गए एलईडी डिस्प्ले पर मोड, टाइमर आदि की जानकारी देख सकते हैं।
- डिओडराइजेशन प्रत्येक उपयोग के बाद कैविटी को ताजा और दुर्गन्धमुक्त बनाए रखती है।
कमी
- कुछ लोग माइक्रोवेव की लाइट कम होने की समस्या बताते हैं।
03
Samsung 21 L, Convection Microwave Oven
आपकी हर रोज की कुकिंग के साथ ही बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग जैसे कामों को आसानी बनाने के लिए यह सैमसंग माइक्रोवेव अच्छा रहने वाला है। 21 लीटर क्षमता वाले इस माइक्रोवेव में 59 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप कई प्रकार के व्यंजनों को बेहद आसानी से और उचित स्वाद के साथ पका सकते हैं। यह ऑटो डीफ्रॉस्ट प्रोग्राम्स के साथ आता है, जो कुकिंग के कई स्टेप्स को आसानी से पूरा करने में मदद करते हैं। इसका चाइल्ड सेफ्टी लॉक उन घरों के लिए सुरक्षा मुहैया कराता है, जहां बच्चे रहते हैं। इसमें मिलने वाली हाइजनिक कैविटी में खाने के कण जमा होने की समस्या कम होती है और साथ ही इसे साफ करना भी आपके लिए आसान हो सकता है। इस कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में टच कीपैड वाला मेंब्रेन पैनल दिया गया है, जिससे आप फंक्शन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 21 लीटर
- हीटिंग मेथेड- ग्रिल, कंवेक्शन, माइक्रोवेव
- फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
खूबियां
- इसकी सेरेमिक कैविटी बैक्टेरिया, खरोंच और ज़ंग तीनों से ही सुरक्षित रहने वाली है।
- इसमें चौड़े ग्रिल के साथ टिक्का सीरीज फीचर दिया गया है, जिसके साथ आप स्वादिष्ट टिक्के तैयार कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए इसमें हेल्दी कुकिंग मेन्यू भी दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहक टच कंट्रोल सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
04
Samsung 28L Multi Spit, Convection Microwave Oven
28 लीटर क्षमता वाले इस माइक्रोवेव ओवन में स्वच्छता और मजबूती दोनों का ध्यान रखने के लिए सेरेमिक कैविटी दी गई है। यह स्लिम फ्राई टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके साथ आप हेल्दी फ्राईड फूड तैयार कर सकते हैं। इसमें भारतीय व्यंजनों को बनाने के लिए 248 इंडियन रेसिपी और साथ ही अलग-अलग पावर के साथ खाने को पकाने के लिए 6 पावर लेवल्स भी दिए गए हैं। इस कंवेक्शन माइक्रोवेव की हॉटब्लास्ट टेक्नोलॉजी खाने को बाहर से कुरकुरे और अंदर से रसीले स्वाद के साथ पकाने का काम करती है। इसका चाइल्ड सेफ्टी लॉक घर में मौजूद बच्चों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, यह टैक्ट और डायल कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज- 28 लीटर
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- फिनिश टाइप- सेरेमिक
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- वॉटेज- 2900 वॉट्स
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- प्रीहीट, इको मोड
खूबियां
- टिकाऊ सेरेमिक इनेमल कैविटी को साफ और हाइजनिक रखना आसान हो सकता है।
- मल्टी स्प्लिट सिस्टम के जरिए विभिन्न स्टेज पर कुकिंग की जा सकती है।
- पावर डीफ्रॉस्ट के जरिए तेज व एकसमान डीफ्रॉस्टिंग की सुविधा मिल सकती है।
कमी
- कुछ लोगों को यह ज्यादा टिकाऊ नहीं लगा है।
05
आपके लिए कौन सा सैमसंग माइक्रोवेव ओवन है सबसे अच्छा? देखिए तुलना
हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग होती हैं। इसमें, हम विभिन्न उपयोग को ध्यान में रखते हुए 5 सैमसंग माइक्रोवेव ओवन की तुलना करेंगे। इसके लिए हम एक तुलनात्मक तालिका भी प्रदान करेंगे जो प्रमुख खूबियां और फीचर्स को बताएगी, जिससे आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा सैमसंग माइक्रोवेव ओवन का चयन करने में आसानी होगी-
अन्य जानकारियां हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।