अगर आप अपने किचन में खाने को गर्म करने, पकाने, ग्रिल करने या फिर बेकिंग तक सबकुछ एक ही उपकरण में करना चाहते हैं, जो ओवन फंक्शन के साथ आने वाले माइक्रोवेव बेहतरीन हो सकते हैं। रसोई में ज्यादा जगह घेरे बिना ढेरों कामों को आसानी से करने वाले ये माइक्रोवेव अक्सर तेज व ऊर्जा दक्षता से भरपूर प्रदर्शन देते हैं। इनमें अधिकतर कई तरह के प्रीसेट प्रोग्नाम या मेन्यू मिलते हैं, जिन्हें डिश के हिसाब से सेट करके खाने बनाने की प्रक्रिया को अधिक तेज, आसान व कुशल बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस तरह के Microwave Oven आपको तापमान और टाइमर कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी डिश के अनुसार इनमें टेंप्रेचर व समय को एडजस्ट कर सकते हैं। कुछ में चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्टीम क्लीन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इन्हें इस्तेमाल में सुरक्षित और सफाई में आसान बनाती हैं।
नीचे आप इनके कुछ लोकप्रिय ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं-
Haier 30L Convection Microwave Oven
Haier ब्रांड का यह कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन 30 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि मीडियम से लेकर बड़े परिवारों तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका लो टेंप्रेचर कुकिंग वाला फंक्शन आपको खाने को बेहतरीन तरीके से पकाने और शानदार स्वाद लेने के लिए उसे कम तापमान पर धीरे-धीरे पकाने की सुविधा देता है। इस माइक्रोवेव में क्रिस्पी ग्रिल मेन्यू भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाले ग्रिल डिशेज तैयार कर सकते हैं।। वहीं, इसमें मिलने वाली घी और कर्ड मेकिंग की सुविधा आपको आसानी से घी और दही बनाने की अनुमति देती है। इसके होम फ्राई मेन्यू के जरिए आप घर पर ही हेल्दी और घर पर बने फ्राईड खाने का आनंद ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 30 लीटर
- ब्रांड- Haier
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट
खूबियां
- अलग-अलग व्यंजनों को आसानी से पकाने के लिए यह 400 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है।
- खाने को सही समय में पकाने के लिए इसमें टाइमर की सुविधा भी दी गई है।
- इसके नॉब कंट्रोल की मदद से आप तापमान को भी कम-ज्यादा कर सकते हैं।
कमी
- एक ग्राहक ने कस्टूमर सर्विस खराब होने की शिकायत की है।
01
Panasonic 23L Convection Microwave Oven
23 लीटर की क्षमता वाला यह माइक्रोवेव ओवन 3-4 सदस्यों वाले परिवार के काम आ सकता है। यह 800 वॉट के पावर आउटपुट के साथ खाने को तेज व एकसमान रूप से पकाकर शानदार परिणाम दे सकता है। इसमें 360 डिग्री हीट रैप दिया गया है, जो अंदर गर्म हवा को एकसमान तरीके से फैलाकर खाने को अच्छी तरह से पकाता है। इस Panasonic ब्रांड के Oven में हर दिन नए, स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन तैयार करने के लिए 61 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। इसके अलावा यह माइक्रोवेव री-हीट और डीफ्रॉस्ट फीचर के साथ भी आता है, जिनकी मदद से आपको खाने को दोबारा गर्म व फ्रोजेन फूड को पका सकते हैं। इसका मैजिक ग्रिल अपनी दोहरी शक्ति के साथ खाने को हर तरफ से समान रूप से ग्रिल करता है, जिससे बाहर से कुरकुरा और अंदर से जूसी स्वाद मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 23 लीटर
- ब्रांड- Panasonic
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- कंट्रोलर टाइप- टच
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- कुकिंग प्रोग्राम- डीफ्रॉस्ट, री-हीट, ऑटो कुक, मैजिक ग्रिल
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
खूबियां
- चाइल्ड सेफ्टी लॉक बच्चों द्वारा माइक्रोवेव में किसी भी प्रकार के छेड-छाड़ को रोकता है।
- इसमें हेल्दी, स्नैक्स, इंडियन, इटालियन और डेजर्ट जैसे 61 ऑटो कुक मेन्यू मिलते हैं।
- कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ छोटी जगह में भी आसानी से फिट हो सकता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक लोगों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 20 L Grill Microwave Oven
इस LG माइक्रोवेव ओवन में ग्रिलिंग, डीफ्रॉस्टिंग, रीहीटिंग और कुकिंग जैसे अलग-अलग काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह छोटे परिवार से लेकर सिंगल्स और कपल्स के लिए उपयुक्त रहने वाली 20 लीटर की क्षमता में आता है। इसका 700 वॉट का पावर आउटपुट खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज व ऊर्जा कुशल बनाता है। वहीं, यह 52 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपी के साथ आता है, जिनमें आप इंडियन, स्वीट, ब्रेकफास्ट और स्नैक्स जैसी विभिन्न डिशेज आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसमें लगा क्वार्ट्ज हीटर गर्माहट को तेजी से फैलाता है, जिससे खाना कम समय में अच्छी तरह पक जाता है और इससे बिजली की भी बचत होती है। इस एलजी माइक्रोवेव में बैक्टेरिया ग्रोथ और दुर्गन्ध बनने से रोकने के लिए एंटी-बैक्टेरिया कोटिंग वाली कैविटी दी गई है। इसके डीफ्रॉस्ट फंक्शन के जरिए फ्रोजेन फूड को भी पकाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 20 लीटर
- ब्रांड- LG
- हीटिंग मेथेड- माइक्रोवेव ग्रिल
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, टर्नटेबल, टाइमर
खूबियां
- कीप वॉर्म फीचर पके हुए खाने को करीब 90 मिनट तक गर्म रख सकता है।
- इंटेलोवेव टेक्नोलॉजी खाने को तेज व हेल्दी तरीके से पकाने का काम करती है।
- स्वास्थ्य और कैलोरी के प्रति जागरूक लोगों के लिए हेल्थ प्लस मेन्यू मिलता है।
कमी
- कुछ लोग ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
03
IFB 20L Convection Microwave Oven
यह कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन 20 लीटर की क्षमता में आता है और इसमें ग्रिलिंग से लेकर बेकिंग, रीहीटिंग व डीफ्रॉस्टिंग जैसे विभिन्न काम किए जा सकते हैं। इस IFB Microwave में टच की-पैड वाला कंट्रोल पैनल दिया गया है, जो इस्तेमाल और साफ-सफाई दोनों में आसान रहने वाला है। इसका चाइल्ड सेफ्टी लॉक बच्चों के लिए एक सुरक्षित फीचर है, ताकी वो माइक्रोवेव में किसी भी प्रकार की छेड़खानी ना कर सकें। यह एंटी बैक्टेरियल कैविटी के साथ आता है, ताकी अंदर किसी भी प्रकार के बैक्टेरिया और दुर्गन्ध ना पैदा होने पाए। इसमें सुरक्षित और लंबे इस्तेमाल के लिए ओवरहीटिंग प्रोटक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा यह अलग-अलग व्यंजनों को बनाने के लिए 24 स्टैंडर्ड मेन्यू के साथ आता है। इसका ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर फ्रोजेन खाने की चीजों को आसानी से पकाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 20 लीटर
- ब्रांड- IFB
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
- स्पेशल फीचर- 24 स्टैंडर्ड मेन्यू, ऑटो कुक, ऑटो डीफ्रॉस्ट
खूबियां
- डुअल हीटर टेक्नोलॉजी लगातार और एकसमान कुकिंग सुनिश्चित करती है।
- मल्टीपर्पज बेकिंग प्लेट के साथ अलग-अलग तरह से बेकिंग की जा सकती है।
- ऑटो रीहीट फीचर के जरिए खाने को आसानी से दोबारा गर्म कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक संचालन के समय आवाज आने की शिकायत करते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
Samsung 28L, Convection Microwave Oven
यह Samsung ब्रांड का कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन है, जो 28 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें 6 पावर लेवल्स और मल्टी-स्टेज प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें ऑटो कुक, प्रीहीट, डीफ्रॉस्ट आदि शामिल हैं। इसकी टाइमर वाली सुविधा आपको खाना पकाने की जरूरत के हिसाब से समय सेट करने की अनुमति देती है। इस माइक्रोवेव ओवन में डिओडराइजेशन का फीचर दिया गया है, जो आंतरिक हिस्से को दुर्गन्ध मुक्त और स्वच्छ रखने का काम करता है। इसमें मेंब्रेन के साथ आने वाला टच-कीपैड दिया गया है, जिसकी वजह से माइक्रोवेव को आसानी से कंट्रोल और साफ किया जा सता है। यह दही और आंटा बनाने वाले फीचर से लैस है, साथ ही 101 इंडियन रेसिपीज के जरिए आप इसमें आसानी से विभिन्न भारतीय व्यंजन तैयार कर सकते हैं। टाइमर और टेंप्रेचर को देखने के लिए यह एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 28 लीटर
- ब्रांड- Samsung
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- पावर डीफ्रॉस्ट
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, वन टच बटन, ग्रिल फंक्शन
खूबियां
- इसकी चौड़े आकार वाली ग्रिल के जरिए 90% तक बेहतर कवरेज मिलती है।
- ज़ंग और खरोंच रोधी सैरेमिक इनेमल कैविटी लंबा प्रदर्शन दे सकती है।
- इसमें 121 प्री-प्रोग्राम मेन्यू भी दिए गए हैं।
कमी
- कुछ लोग टचपैड सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
05
बिल्ट-इन ओवन वाले माइक्रोवेव मॉडलों की तुलना
बिल्ट-इन Microwave ओवन का चुनाव करते समय कई बातों पर विचार करना जरूरी है। इनमें क्षमता, पावर आउटपुट, खाना पकाने के मोड, नियंत्रण प्रकार, सुरक्षा सुविधाएं, और ऊर्जा दक्षता रेटिंग शामिल हैं। आप इन बातों का ध्यान रखते हुए और साथ ही विभिन्न मॉडलों की तुलना के साथ अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों की जानकारी देखी जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।