60°C तक की भीषण गर्मी के लिए हेवी कूलिंग Split AC: चिलचिलाते मौसम में भी ठंडक का आनंद लें

जब पारा 60 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, तो केवल एक 'एसी' होना काफी नहीं होता; आपको एक 'हेवी कूलिंग Split AC' की आवश्यकता होती है जो इस अत्यधिक गर्मी का मुकाबला कर सके। हमने ऐसे कई मॉडलों को यहां शामिल किया है, जो अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं और आपको ठंडक भरा एहसास दे सकते हैं।
60°C तक में भी कूलिंग करने वाले शानदार स्प्लिट एसी
60°C तक में भी कूलिंग करने वाले शानदार स्प्लिट एसी

भारत के कई हिस्सों में गर्मी 55 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर जाती है, ऐसे में एक साधारण एसी भी पसीने छुड़ा देता है। क्या आप भी ऐसी ही भीषण गर्मी से बचने का उपाय ढूंढ रहे हैं और एक ऐसे स्प्लिट एसी की तलाश में हैं जो 60°C तक के तापमान में आपके घर को बर्फीली ठंडक दे सके? अगर हां, तो आप सही जगह पर हैं। इस गाइड में, हम आपको उन हेवी कूलिंग Split AC के बारे में बताएंगे जो इस चुनौती का सामना करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, साथ ही यह भी समझेंगे कि आपके लिए कौन सा एसी सही रहने वाला है ताकि आपका निवेश बेकार न जाए और आप सच में गर्मी से राहत पा सकें। यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे कि Haier, Daikin, Carrier आदि के एयर कंडीशनर शामिल किए गए हैं, जो 52 से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग करने में सक्षम है। ये 1.5 टन से लेकर 2 टन तक की क्षमता में आते हैं, जिन्हें मीडियम कमरे से लेकर बड़े हॉल या लिविंग एरिया में लगा सकते हैं। अधिकतर मॉडलों में 4-वे स्विंग भी मिलता है, जिससे आपको अपने आस-पास चारों तरफ समान कूलिंग मिलेगी।

इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे देखिए 5 हैवी कूलिंग स्प्लिट एसी के मॉडल्स-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 2 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC

    2 टन क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Haier स्प्लिट एसी हेक्सा इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बड़े कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। इसमें मिलने वाले 7-इन-1 कंवर्टिबल मोड के जरिए एसी को 40% से 110% तक की क्षमता पर मौसम के अनुसार चलाया जा सकता है। यह अपनी सुपरसोनिक कूलिंग के जरिए 60°C के उच्च तापमान में भी कमरे को 10 सेकेंड के अंदर ठंडा करने में सक्षम है। वहीं, इसका फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से मात्र 21 मिनट के अंदर साफ कर देता है, जिससे कमरे में एक स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। इस 2 Ton AC में बेहतर कूलिंग, स्थायित्व और लंबा प्रदर्शन देने वाले 100% कॉपर कॉइल मिलते हैं। यह ठंडी हवा को 20 मीटर दूर तक फेंक सकता है और 2-वे एयर स्विंग के साथ हवा को दो तरफ से समान रूप से फैलाता है। इसमें बिजली बचत के लिए इको और तेज कूलिंग के लिए टर्बो मोड भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 2 टन
    • कूलिंग पावर- 21500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- एंटी बैक्टेरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, साइलेंट मोड
    • मॉडल- ‎HSU24HD-AOW5BN-INV
    • नॉइज लेवल- 47 db
    • वोल्टेज- 50 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • मटेरियल- मेटल, प्लास्टिक

    खूबियां

    • हेक्सा इन्वर्टर तकनीक से बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 65% तक ऊर्जा की बचत हो सकती है।
    • हाइपर PCB अग्निरोधी मटेरियल आग से सुरक्षा और स्थिर कूलिंग सुनिश्चित करता है।
    • हायर की ब्लू फिन कोटिंग और जंगरोधी मटेरियल ज़ंग से दूर बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करता है।
    • सुपर माइक्रो एंटी बैक्टेरियल फिल्टर धूल के कण, बैक्टेरिया आदि को पकड़कर हवा को साफ बनाता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की है।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

    भीषण गर्मी में एक मीडियम साइज कमरे में राहत भरी ठंडक पाने के लिए यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी अच्छा हो सकता है। यह Carrier ब्रांड का स्प्लिट एसी है, जो बेहतरीन कूलिंग, प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता के लिए फ्लेक्सिकूल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड कूलिंग को मौसम और तापमान के अनुसार एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं, जिससे प्रदर्शन अधिक कुशल और मजबूत बनता है। 52 डिग्री सेल्सियस तक के भीषण तापमान में भी ठंडक करने में सक्षम यह Inverter एसी एंटी कॉरेजन ब्लू कोटिंग वाले 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षित रहने के साथ ही बेहतर कूलिंग देते हैं और इन्हें कम रख-रखाव की जरूरत होती है। इसका HD और PM 2.5 का डुअल फिल्टरेशन सिस्टम हवा के छोटे-छोटे धूल के कण, बैक्टेरिया आदि को रोककर कमरे में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। इंस्टा कूल फीचर कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है और ऑटो क्लींजर के जरिए इंडोर यूनिट को साफ किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Carrier
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4800 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- ऑटो क्लीन, डीह्यूमीडिफायर, इंवर्टर कंप्रेसर
    • मॉडल- ‎‎CAI18EE5R36F0
    • नॉइज लेवल- 38 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1100 वॉट्स
    • मटेरियल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • यह 135~280 V वोल्टेज रेंज के बीच बिना स्टेब्लाइजर के काम कर सकता है।
    • इसका ऑटो ऑन-ऑफ टाइमर आपको अपनी सुविधा के अनुसार टाइम सेट करने की अनुमति देता है।
    • सोते समय आरामदायक कूलिंग के लिए इसे स्लीप मोड पर सेट किया जा सकता है।
    • गैस लीक होने पर इसका रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर आपको सचेत कर देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक सर्विस क्वालिटी से जुड़ी समस्या बताते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह डाइकिन स्प्लिट एसी 1.5 टन की क्षमता और पेटेंटेड इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आता है, जिसके साथ आपको उच्च ऊर्जा दक्षता और बेहतरीन कूलिंग मिल सकती है। इसके जरिए 111 से लेकर 150 वर्ग फीट तक की जगह में अच्छी ठंडक मिल सकती है। वहीं, इसमें दिए गए कॉपर कंडेंसर कॉइल कम रख-रखाव में बेहतर कूलिंग देने का काम करते हैं। Daikin के इस 1.5 Ton AC में मिलने वाला कोएंड एयरफ्लो कमरे में एकसमान कूलिंग फैलाता है, ताकी हर कोने में सुकून भरा एहसास मिल सके। इसके साथ ही कमरे को फटाफट ठंडा करने के लिए इस स्प्लिट एसी में पावर चिल ऑपरेशन का फीचर मिलता है। इस एसी के जरिए आपको 52 डिग्री सेल्सियस तक के भीषण तापमान और गर्मी में भी अच्छी कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। इसका 3D एयरफ्लो कूलिंग को एकसमान रूप से फैलाता है, ताकी पूरे कमरे में ठंडक मिल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- DAIKIN
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- 3D एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, PM 2.5 फिल्टर
    • मॉडल- ‎‎‎MTKL50U
    • नॉइज लेवल- 30 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- ‎966.47 किलोवॉट घंटा
    • कंट्रोल कंसोल- रिमोट

    खूबियां

    • एक बटन दबाकर ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी की मदद से इंडोर यूनिट ऑटोमैटिक रूर से साफ की जा सकती है।
    • इसका इकोनो मोड अधिकतम बिजली खपत को लिमिट करके बेहतर ऊर्जा दक्षता देता है।
    • सेल्फ डाइग्नोसिस खराबियों का पता लगाकर एरर कोड को स्क्रीन पर दिखा देता है।
    • इसमें अंदर लगा स्टेब्लाइजर प्रदर्शन को स्थिर और सुरक्षित बनाता है।

    कमी

    • कुछ लोग नॉइज लेवल ज्यादा होने की शिकायत करते हैं।
    03
  • Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC

    52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया और स्थिर कूलिंग देने वाले इस वोल्टास 1.5 टन एसी को आप किसी भी मीडियम साइज कमरे में लगा सकते हैं। इसका कॉपर कंडेंसर बेहतर हीट ट्रान्सफर सुनिश्चित करता है और रखरखाव की आवश्यकता को कम करता है। वहीं, इसका जंग और संक्षारण प्रतिरोधी गुण इसकी मजबूती बढ़ाता है और टिकाऊ कूलिंग प्रदान करता है। यह स्प्लिट एसी अलग-अलग मौसम और कूलिंग की जरूरत के लिए 4 एडजस्टेबल मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप रिमोट के जरिए सेट कर सकते हैं। इस Voltas एसी में स्लीप मोड दिया गया है, जिसे आप सोते वक्त सेट करके एक आरामदायक तापमान और बेहतर प्रदर्शन पा सकते हैं। भीषण गर्मी में कमरे को तेजी से ठंडा करने की जरूरत को पूरा करने के लिए यह टर्बो मोड के साथ आता है। इसमें मिलने वाला मेमेरी रीस्टार्ट फीचर बिजली के जाने और वापस आने पर एसी को पुरानी सेटिंग्स पर चालू करता है, जिससे आपको बार-बार इसे बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4850 किलोवॉट
    • स्पेशल फीचर- डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इंवर्टर कंप्रेसर
    • मॉडल- ‎185V Vectra CAR
    • नॉइज लेवल- 38 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 4850 वॉट
    • मटेरियल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • 5 स्पीड फैन फंक्शन हवा के प्रवाह को अपने हिसाब से कम-ज्यादा करने की अनुमति देता है।
    • सुपर ड्राई मोड मानसून के मौसम में चिपचिपाहट से बचाकर बढ़िया कूलिंग देता है।
    • 100% कॉपर कंडेंसर ट्यूब्स ज़ंग से सुरक्षित रहते हुए लंबा प्रदर्शन दे सकते हैं।
    • एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट में जाम होने की समस्या नहीं होती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
    04
  • LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC

    एलजी ब्रांड का यह स्मार्ट इंवर्टर स्प्लिट एसी शानदार कूलिंग और बिजली की बचत के लिए डिजाइन किया गया है। यह मीडियम साइज कमरे के लिए उपयुक्त रहने वाली 1.5 टन क्षमता में आता है और इसकी एनर्जी रेटिंग 3 स्टार है। इसका 100% कॉपर और ओशियन ब्लैक प्रोटक्शन बेहतर कूलिंग, कम रख-रखाव और लंबा प्रदर्शन सुनिश्चित करता है, जिससे गर्मियों में आप लगातार आरामदायक कूलिंग पा सकते हैं। इसमें सालों तक लंबे प्रदर्शन के लिए ज़ंग, प्रदूषण, धुंए आदि से सुरक्षित रहने वाली एंटी-कॉरेसिव शील्ड दी गई है। इस LG AC में एंटी वायरस प्रोटक्शन के साथ एचडी फिल्टर मिलता है, जो कमरे में धूल-गंदगी और बैक्टेरिया से मुक्त साफ हवा दता है। वहीं, इसके AI टेक्नोलॉजी वाले 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स आपके अपने अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं। यह अपने VIRAAT मोड के जरिए तुरंत ठंडक देता है और 12 घंटे तक के लिए स्लीप मोड को भी सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.4 किलोवॉट
    • स्पेशल फीचर- ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इंवर्टर कंप्रेसर
    • मॉडल- ‎‎AS-Q18JNXE
    • नॉइज लेवल- 26 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1270 वॉट
    • एनर्जी एफिशियंसी- 3 स्टार

    खूबियां

    • AI कंवर्टिबल टेक्नोलॉजी मौसम और तापमान के अनुसार कूलिंग को ऑप्टिमाइज करती है।
    • एसी के जीवनकाल को लंबा बनाने के लिए गोल्ड फिन+ कोटिंग की गई है।
    • स्टेब्लाइजर फ्री प्लस वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव में भी स्थिर प्रदर्शन देता है।
    • लो गैस डिटेक्शन गैस कम होने पर आपको अलर्ट कर देता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने एसी के साथ कॉपर पाइप ना मिलने की शिकायत की है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारी देखी जा सकती हैं।

    05

हेवी कूलिंग वाले स्प्लिट एसी मॉडलों की तुलना

अत्यधिक गर्मी में, सामान्य एसी अपने अधिकतम प्रदर्शन तक पहुंच जाते हैं और अक्सर तापमान को प्रभावी ढंग से कम नहीं कर पाते। कंप्रेसर पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे उसकी दक्षता कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में, एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेवी कूलिंग Air Conditioner की आवश्यकता होती है जो उच्च तापमान पर भी स्थिर और प्रभावी ढंग से काम कर सके। आप नीचे की गई मॉडलों की तुलना देख सकते हैं-

मॉडल्स

एंबिएंट तापमान

कंवर्टिबल मोड्स

विशेशताएं

Haier 2 Ton 5 Star HEXA Inverter Split AC

60°C

7-इन-1

हैवी ड्यूटी, HD फिल्टर, 20 मीटर एयर थ्रो

Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

52 डिग्री सेल्सियस

6-इन-1

इंस्टा कूल, ऑटो क्लीन, PM 2.5 फिल्टर

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

52 डिग्री सेल्सियस

सेल्फ एडजस्टिंग कैपेसिटी

ट्रिपल डिस्प्ले, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, कोएंडा एयरफ्लो

Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC

52°C

4-इन-1

एंटी डस्ट फिल्टर, कॉपर कॉइल, हाई-एंबिएंट कूलिंग

LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC

55 डिग्री सेल्सियस

6-इन-1

एनर्जी सेविंग, डाइट मोड+, एंटी-वायरस प्रोटक्शन

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सभी स्प्लिट एसी 60 डिग्री तापमान पर काम कर सकते हैं?
    +
    नहीं, सभी स्प्लिट एसी 60 डिग्री तापमान पर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सकते। केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेवी ड्यूटी या ट्रॉपिकल इन्वर्टर एसी ही इस तरह के अत्यधिक तापमान को झेलने के लिए बनाए जाते हैं।
  • हेवी कूलिंग एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    एसी लेते समय कंप्रेसर का प्रकार (ट्रॉपिकल इन्वर्टर), BEE स्टार रेटिंग (कम से कम 3 या 5), कूलिंग क्षमता (टन), रेफ्रिजरेंट का प्रकार (R32), और एंटी-करोसिव कोटिंग जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें।
  • इन्वर्टर एसी 60 डिग्री तापमान में कितना बिजली खाता है?
    +
    इन्वर्टर एसी, नॉन-इन्वर्टर की तुलना में 60 डिग्री तापमान में भी कम बिजली का उपयोग करते हैं क्योंकि वे कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार समायोजित करते हैं। हालांकि, बाहरी तापमान जितना अधिक होगा, किसी भी एसी को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी।