इंस्टेंट कूलिंग वाले ये Split AC चालू करते ही देते हैं तेज ठंडक! अब गर्मी से मिलेगा तुरंत छुटकारा

गर्मी से तुरंत राहत के लिए इंस्टेंट कूलिंग वाले Split AC एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा कर देते हैं। नीचे लिस्ट में मौजूद Carrier, Midea, Voltas, Haier और Lloyd जैसे टॉप मॉडल्स ऑटो मोड, स्लीप मोड, मल्टीपल फैन स्पीड और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आपके कमरे को ठंडा और स्वच्छ बनाए रखते हैं।
गर्मी से तुरंत राहत के लिए इंस्टेंट कूलिंग वाले स्प्लिट एसी
गर्मी से तुरंत राहत के लिए इंस्टेंट कूलिंग वाले स्प्लिट एसी

गर्मियों में तेज गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए आजकल लोग ऐसे एयर कंडीशनर की तलाश में रहते हैं जो जल्दी से कमरे को ठंडा कर तुरंत राहत दे। इसी जरूरत को पूरा करते हैं इंस्टेंट कूलिंग मोड के साथ आने वाले स्प्लिट एसी। ये कम समय में पूरे कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखते हैं। इन Air Conditioner में मौजूद इंस्टेंट, टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी और पावरफुल एयर फ्लो के कारण ठंडी हवा हर कोने तक समान रूप से पहुंचती है, जिससे आपको तुरंत आराम महसूस होता है। ये इन्वर्टर स्प्लिट एसी न केवल तेजी से कूलिंग करते हैं बल्कि बिजली की बचत और कम शोर में काम करते हैं। इनमें मौजूद स्मार्ट फीचर्स जैसे ऑटो मोड, स्लीप मोड, मल्टीपल फैन स्पीड और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम आपके कमरे को ठंडा और स्वच्छ बनाए रखते हैं। 

तो चलिए तेजी से कूलिंग देने वाले स्प्लिट एसी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC

    हायर का यह 1.5 टन एसी तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें दिया गया ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी लगातार बनी रहती है। इस Haier स्प्लिट एसी की 1.5 टन कैपेसिटी और 5250 W कूलिंग पावर मीडियम साइज के कमरे के लिए सही रहती है। साथ ही सुपरसोनिक कूलिंग फीचर सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है, जिससे गर्मी में आपको तुरंत राहत मिलती है। इसमें मौजूद 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक बदल सकते हैं। 4-वे एयर स्विंग और 900 CFM एयर सर्कुलेशन की मदद से ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक समान रूप से पहुंचती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17915 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1555 वाट

    खूबियां 

    • इसका फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर सिर्फ 21 मिनट में एसी के अंदर की सफाई कर देता है और 99.9% धूल व बैक्टीरिया हटाकर साफ हवा देता है।
    • इसका 100% कॉपर कंडेंसर कोइल बेहतर कूलिंग, लंबी लाइफ और कम मेंटेनेंस देता है।
    • इस स्मार्ट एसी को आप हाई मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टॉलेशन बहुत महंगी बताई है।
    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

    कैरियर ब्रांड के इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी में दिया गया फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। इसमें मौजूद इंस्टा कूल फीचर गर्मी में तुरंत ठंडी हवा देना शुरू कर, आपको जल्दी राहत देता है। साथ ही यह Carrier एसी 52°C तक के तापमान में भी अच्छी कूलिंग देता है। यह एयर कंडीशनर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और ISEER 5.6 के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत काफी कम होती है। इसमें मौजूद स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले आपको रियल-टाइम में बिजली की खपत देखने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 38 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1100 वाट

    खूबियां 

    • 2-वे एयर डायरेक्शन से ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है।
    • इसमें मौजूद ड्यूल फिल्ट्रेशन के साथ HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाकर साफ हवा देते हैं।
    • इसका ऑटो क्लीन फीचर स्प्लिट एसी के अंदर की नमी और गंदगी को साफ करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने चलने पर अधिक शोर करने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Midea 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस मीडिया स्प्लिट एसी में मौजूद डीह्यूमिडिफायर फीचर बारिश या नमी वाले मौसम में हवा से अतिरिक्त नमी हटाकर कमरे को आरामदायक बनाता है। इसके अलावा हाई डेंसिटी फिल्टर हवा को और ज्यादा साफ करता है। यह Midea स्प्लिट एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो अच्छी कूलिंग के साथ ठीक बिजली खपत करता है। इसका डिजाइन भी स्लीक और मॉडर्न है, जो कम आवाज में काम करता है, जिससे आपकी नींद और आराम में कोई परेशानी नहीं होती है। इस 1.5 Ton AC में खास टर्बो मोड दिया गया है, जो बहुत तेज़ी से ठंडी हवा देता है और कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा कर देता है। एयर क्वालिटी के लिए इसमें ड्यूल फिल्टर के साथ HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1435 वाट

    खूबियां 

    • इसमें दिए गए 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • इसका ऑटो इंटेलिजेंस फीचर कमरे की स्थिति और तापमान के हिसाब से खुद ही कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे आराम और एनर्जी सेविंग दोनों मिलते हैं।
    • इसका ऑटो क्लीन फीचर एसी के अंदर जमी नमी और गंदगी को साफ करता है, जिससे बैक्टीरिया और बदबू नहीं बनती है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने अधिक शोर होने की शिकायत की है।
    03
  • Voltas 243V Vectra Elite 2 ton 3 star inverter Split AC

    2 टन की कैपेसिटी वाला यह वोल्टास एसी बड़े कमरों के लिए पावरफुल और भरोसेमंद इंस्टेंट कूलिंग वाला एयर कंडीशनर है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। इसमें टर्बो कूलिंग फीचर दिया गया है, जो तेज एयरफ्लो के साथ पूरे कमरे को जल्दी और समान रूप से ठंडा कर देता है, जिससे आपको तुरंत आराम मिलता है। इस Voltas एसी में 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह फीचर अलग-अलग मौसम और उपयोग के हिसाब से आराम और बिजली की बचत दोनों सुनिश्चित करता है। यह एयर कंडीशनर 52°C तक के हाई टेम्परेचर में भी आसानी से काम करता है, यानी तेज गर्मी में भी आपको ठंडी हवा मिलती रहती है। इसकी कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग देती है, जल्दी ठंडा करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 45 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 6000 वाट

    खूबियां 

    • इसमें एंटी डस्ट फिल्टर और एंटी माइक्रोबियल कोटिंग दी गई है, जो धूल, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटाकर साफ हवा देती है। 
    • इसमें स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन दिया गया है, जिससे यह वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित चलता है। 
    • सेल्फ डायग्नोसिस फीचर एसी खुद ही अपनी खराबी या समस्या को पहचान लेता है, जिससे स्क्रीन पर या डिस्प्ले पर एरर कोड दिखा देता है।

    कमी 

    कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया यह थोड़े समय बाद काम करना बंद कर देता है।



    04
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस लायड एसी की 1.5 टन कैपेसिटी लगभग 160 स्क्वेयर फीट तक के कमरे के लिए सही रहती है। इसमें खास 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को 30% से 110% तक कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे कम बिजली में भी आरामदायक ठंडक मिलती है। यह Lloyd एसी 52°C तक के हाई टेम्परेचर में भी आसानी से काम करता है, जिससे गर्मियों में भी तेज और लगातार कूलिंग मिलती है। साथ ही टर्बो कूल फीचर कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करता है, जिससे आपको तुरंत राहत मिलती है। इसमें PM 2.5 फिल्टर और क्लीन एयर फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, बैक्टीरिया और प्रदूषण के छोटे कणों को हटाकर साफ और हेल्दी हवा देते हैं। इसके अलावा ब्लू फिन्स कॉपर कॉइल जंग और नमी से बचाती है, जिससे inverter Split AC की लाइफ बढ़ती है और कूलिंग बेहतर रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1565 वाट

    खूबियां 

    • यह एसी स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो 140-280 वोल्ट के बीच भी सुरक्षित तरीके से काम करता है। 
    • इसमें मौजूद 2-वे एयर स्विंग से हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है।
    • इसका ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को उसी सेटिंग पर खुद ही चालू कर देता है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसका खराब इंस्टालेशन बताया है। 


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

इंस्टेंट कूलिंग स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद इंस्टेंट कूलिंग स्प्लिट एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा करते हैं। इन फीचर्स से आपको जल्दी समझ में आ सकेगा कि कौन-सा एसी किस फीचर में बेहतर है।

फीचर

हैयर 1.5 टन 4 स्टार

कैरियर 1.5 टन 5 स्टार

मिडिया 1.5 टन 3 स्टार

वोल्टास 2 टन 3 स्टार

लॉयड 1.5 टन 3 स्टार

कैपेसिटी

1.5 टन

1.5 टन

1.5 टन

2 टन

1.5 टन

कूलिंग टेक्नोलॉजी

ट्रिपल इन्वर्टर

फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर

ऑटो इंटेलिजेंस इन्वर्टर

इन्वर्टर कंप्रेसर

इन्वर्टर कंप्रेसर

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1

6-इन-1

6-इन-1

4-इन-1

5-इन-1

इंस्टेंट कूलिंग

10 सेकंड सुपरसोनिक

इंस्टा कूल

टर्बो मोड

टर्बो कूलिंग

टर्बो कूल

हाई टेम्प कूलिंग

60°C तक

52°C तक

52°C तक

52°C तक

52°C तक

खास फीचर

फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन

एनर्जी सेविंग

डीह्यूमिडिफायर

एंटी माइक्रोबियल

इंस्टॉलेशन चेक

इस तरह के बेहतरीन गाइड आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंस्टेंट कूलिंग स्प्लिट एसी क्या है?
    +
    इंस्टेंट कूलिंग स्प्लिट एसी वह एसी होता है जिसमें टर्बो मोड (Turbo Mode) या फास्ट कूलिंग फीचर होता है, जो कमरे को बहुत कम समय में ठंडा कर देता है। यह तेज़ एयरफ्लो और हाई कूलिंग कैपेसिटी के कारण जल्दी आराम देता है।
  • क्या इन्वर्टर एसी सच में जल्दी कूलिंग करता है?
    +
    हां, इन्वर्टर कंप्रेसर एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बढ़ाता-घटाता है, जिससे तेज और लगातार कूलिंग मिलती है और बिजली भी कम खर्च होती है ।
  • टर्बो कूलिंग और नॉर्मल कूलिंग में क्या फर्क है?
    +
    टर्बो कूलिंग मोड में एसी फुल पावर पर काम करता है और तेजी से ठंडी हवा देता है, जबकि नॉर्मल मोड में धीरे-धीरे कूलिंग होती है। इसलिए गर्मी में तुरंत राहत के लिए टर्बो मोड बेहतर होता है।