ऊर्जा दक्षता वाले 1.5 Ton AC के साथ पाएं शक्तिशाली कूलिंग और कुशल संचालन

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर के बिना रहना मुश्किल है, लेकिन बिजली का बढ़ता बिल अक्सर चिंता का विषय बन जाता है। क्या आप जानते हैं कि एक सही 1.5 Ton ऊर्जा कुशल AC का चुनाव करके आप अपनी जेब पर पड़ने वाले बोझ को काफी कम कर सकते हैं? जी हां, यहां शामिल किए गए एसी मॉडल्स के साथ आपको ऊर्जा दक्षता से भरपूर शक्तिशाली कूलिंग मिल सकती है।
ऊर्जा कुशल 1.5 टन एसी मॉडल्स
ऊर्जा कुशल 1.5 टन एसी मॉडल्स

आज के दौर में जब ऊर्जा संरक्षण एक प्राथमिकता बन गया है, तब अपने घर के लिए 1.5 टन वाले ऊर्जा कुशल एसी का चयन करना केवल आराम की बात नहीं, बल्कि एक समझदारी भरा निवेश भी है। हम यहां आपको यह समझने में मदद करेंगे कि कौन से कारक एक एसी को वास्तव में ऊर्जा कुशल बनाते हैं, और कैसे आप विभिन्न मॉडलों की तुलना करके अपने लिए सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। दरअसल, आजकल बाजार में इंवर्टर कंप्रेसर से लैस 1.5 Ton AC आते हैं, जो अपने ऊर्जा दक्षता से भरपूर शक्तिशाली कूलिंग वाले संचालन के लिए जाने जाते हैं। इस तरह के एसी अपनी पावर को हीट लोड के हिसाब से एडजस्ट करने में सक्षम होते हैं, ताकी बेहतर प्रदर्शन के साथ ही बिजली की खपत कम हो सके। यहां हमने ऐसे ही एयर कंडीशनर शामिल किए हैं, और साथ ही इन्हें ऊर्जा दक्षता के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिली हुई है। आप यहां LG, Carrier, Haier, Daikin और Lloyd जैसे मशहूर ब्रांड के मॉडल्स देख सकते हैं।

नीचे देखिए ऊर्जा कुशल 1.5 टन एसी के 5 बढ़िया विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    यह Haier ब्रांड का 1.5 टन क्षमता वाला ऊर्जा कुशल स्प्लिट एसी है, जो किसी भी मीडियम साइज कमरे के लिए अच्छा साबित हो सकता है। अपने ट्रिपल इंवर्टर+ कंप्रेसर के साथ यह पावर को हीट लोड के हिसाब से कम-ज्यादा करते हुए विभिन्न गति के साथ दक्षता और प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसमें मिलने वाले 7-इन-1 कंवर्टिबल मोड आपको मौसम और ठंडक की जरूरत के अनुसार एसी को 40%-110% तक की क्षमता पर चलाने की अनुमति देते हैं। इस इंवर्टर एसी की सुपरसोनिक कूलिंग कमरे को मात्र 10 सेकेंड के अंदर 60°C के उच्च तापमान में भी बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकती है। 100% कॉपर कॉइल के साथ यह AC अधिक बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबा जीवनकाल देने में सक्षम है। वहीं, हाइपर PCB और फ्लेम-रेजिस्टेंट मटेरियल इसे वोल्टेज के ऊतार-चढान में सुरक्षा प्रदान करता है। यह 20 मीटर दूर तक ठंडी हवा फेंक सकता है और साथ ही 4-वे स्विंग के साथ आपको कमरे में चारों तरफ समान ठंडक भी मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • स्पेशल फीचर- एंटी बैक्टेरियल फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इंवर्टर कंप्रेसर
    • मॉडल- HSU18K-PYSS5BN-INV
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • नॉइज लेवल- 34 db
    • वोल्टेज- 50 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1340 वॉट्स

    खूबियां

    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन के जरिए इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से 21 मिनट में साफ किया जा सकता है।
    • सोते समय शांत और आरामदायक कूलिंग के लिए इसमें स्लीप मोड मिलता है।
    • एंटी बैक्टेरियल फिल्टर धूल, बैक्टेरिया गंदगी को दूर करके कमरे में साफ हवा फैलाता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने एसी से पानी लीक होने की समस्या बताई है।
    01
  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आने वाला यह डाइकिन स्प्लिट एसी बेहतरीन कूलिंग के साथ ही ऊर्जा कुशल संचालन देने में सक्षम है, जो बिजली के फिजूल खर्च से बचा सकता है। इसका हेप्टा सेंस फीचर बाहर के मौसम और कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग करता है, जिससे ना सिर्फ आपको आराम से भरी ठंडक मिलती है बल्कि यह ऊर्जा दक्षता के लिए भी अहम माना जाता है। Daikin के इस AC 1.5 Ton में इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने के लिए ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसे आप बस रिमोट में एक बटन दबाकर चालू कर सकते हैं। इसमें अपाटैटो और PM 1.0 फिल्टर दिया गया है, ताकी हवा से गंदगी, धूल और छोटे-छोटे कण हट जाएं और आपको कमरे में स्वच्छ हवा मिले। यह ट्रिपल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें आप तापमान, मोड, पावर आदि से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। 1.5 टन क्षमता वाले इस Inverter एसी में बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के उद्देश्य से कॉपर कंडेंसर कॉइल दिए गए हैं, जो प्रदर्शन को भी टिकाऊ बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- DAIKIN
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5.28 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- 3D एयरफ्लो, DNNS सेल्फ हील कोटिंग
    • मॉडल- ATKM50UV16VA
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • नॉइज लेवल- 32 db
    • वोल्टेज- 285 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1360 वॉट्स

    खूबियां

    • शक्तिशाली कूलिंग के साथ यह 54 डिग्री सेल्सियस में भी बढ़िया ठंडक कर सकता है।
    • पावर चिल ऑपरेशन के साथ यह डाइकिन एसी तेजी से कूलिंग करने में सक्षम है।
    • इसका कोएंडा एयरफ्लो कमरे में एकसमान रूप से ठंडी हवा को फैलाता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन पर एसी के साथ कॉपर पाइप ना मिलने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

    इस 1.5 टन क्षमता के इंवर्टर Split एसी में फ्लेक्सिकूल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ 6-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं, जिसकी मदद से आप कूलिंग क्षमता को घटा-बढ़ाकर 50% तक बिजली खपत कम कर सकते हैं। 52 डिग्री सेल्सियस के एंबिएंट तापमान और 2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल तेज गर्मी में भी बेहतर कूलिंग के साथ कमरे को एकसमान रूप से ठंडा करने का काम करता है। यह एंटी-कॉरेजन ब्लू कोटिंग वाले 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो ज़ंग और संक्षारण से बचाने के साथ ही बेहतर कूलिंग और प्रदर्शन प्रदान करते हैं। इस Carrier स्प्लिट एसी में तेज कूलिंग के लिए इंस्टा कूल फीचर और साथ ही स्वच्छ हवा के लिए HD व PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं। इसमें ऑटो क्लींजर भी मिलता है, जिसकी मदद से आप इंडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से साफ कर सकते हैं। उमस भरे दिनों में आरामदायक कूलिंग के लिए इस AC में ड्राई मोड भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Carrier
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4800 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- ऑटोक्लीन, डीह्यूमीडिफायर, फास्ट कूलिंग
    • मॉडल- CAI18EE5R36F0
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • नॉइज लेवल- 38 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1100 वॉट्स

    खूबियां

    • 135~280 वोल्टेज रेंज में भी यह बिना स्टेब्लाइजर के स्थिर तरीके से काम कर सकता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट बिजली जाने और वापस आने पर एसी को पुरानी सेटिंग्स पर ही चालू करता है।
    • ऑटो ऑन-ऑफ टाइमर आपको अपने अनुसार एसी को चालू और बंद होने के लिए टाइम सेट करने की सुविधा देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने सर्विस क्वालिटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    यह लॉयड 1.5 टन एसी 160 वर्ग फीट तक के एरिया बढ़िया तरीके से ठंडा करने में सक्षम है। वहीं, इसका इंवर्टर कंप्रेसर वैरिएबल स्पीड के साथ पावर को हीट लोड के हिसाब से एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत के साथ ही बेहतर कूलिंग प्रदर्शन भी मिलता है। इस Lloyd एसी के 5 कूलिंग मोड्स आपको मौसम और तापमान के अनुसार कूलिंग को घटाने-बढ़ाने की सुविधा देते हैं। इसके अलावा यह 1.5 Ton Split AC संक्षारण से सुरक्षित रहने वाले ब्लू फिंस इवैपोरेटर कॉपर कॉइल के साथ आता है, जो प्रदर्शन को भी मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। इसमें हवा से धूल-मिट्टी के कण और बैक्टेरिया को हटाने वाले क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर भी दिए गए हैं। इसका टर्बो कूल फीचर कमरे को तेजी से ठंडा करता है और 4 मीटर लंबा एयर थ्रो लंबी दूरी तक हवा को फैलाता है। इसमें क्लीन फिल्टर इंडिकेशन और लो गैस डिटक्शन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो फिल्टर को बदलने और गैस कम होने पर आपको सचेत कर देती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lloyd
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.8 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- 5-इन-1 कंवर्टिबल, PM 2.5 फिल्टर, स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन
    • मॉडल- ‎GLS18I5KWGGW
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • नॉइज लेवल- 37 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1185 वॉट्स

    खूबियां

    • मजबूत डीह्यूमीडिफिकेशन हवा में किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध को पैदा होने से रोकता है।
    • इसकी छिपी हुई डिजिटल डिस्प्ले को आप बंद या फिर धीमा भी कर सकते हैं।
    • इसे WiFi से जोड़कर एलेक्सा या फिर गूगल असिस्टेंट से भी चलाया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इससे आवाज की आने समस्या बताई है।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी को देख सकते हैं।

    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    एलजी ब्रांड के इस 1.5 टन इंवर्टर एसी के जरिए गर्मियों में आपको कम बिजली खपत के साथ बढ़िया कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। यह डुअल इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो एसी को तेज, टिकाऊ और शांत बनाता है। इसमें AI 6-इन-1 कंवर्टिबल मोड मिलते हैं, जिन्हें आप खुद से भी ऑपरेट कर सकते हैं या फिर AI फंक्शन मौसम और तापमान का पता लगाकर इन्हें ऑटोमैटिक तरीके से भी बदलने में सक्षम होता है। इस LG इंवर्टर एसी में एंटी-वायरस प्रोटक्शन के साथ HD फिल्टर दिया गया है, जो आप तक स्वच्छ हवा पहुंचाने का काम करता है। इसका VIRAAT मोड तेज कूलिंग करता है और ओशियन ब्लैक प्रोटक्शन के साथ 100% कॉपर ट्यूब्स जीवनकाल को लंबा बनाते हुए बिना रूकावट वाली कूलिंग देते हैं। यह 120V-290V वोल्टेज रेंज के बीच बिना स्टेब्लाइजर के काम करता है। वहीं, इस स्प्लिट AC में 55⁰ C तक की भीषण गर्मी में बढ़िया कूलिंग करने की क्षमता शामिल है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5 किलोवॉट्स
    • स्पेशल फीचर- 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग
    • मॉडल- ‎‎US-Q19YNZE3
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • नॉइज लेवल- 31 db
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 1290 वॉट्स

    खूबियां

    • 100% हाई-ग्रूव्ड कॉपर पाइप तेज कूलिंग और लंबा जीवनकाल देते हैं।
    • कमरे में एकसमान ठंडी हवा देने के लिए 4-वे स्विंग मिलता है।
    • 50 फीट का शक्तिशाली एयरफ्लो बड़ी जगह को भी अच्छी तरह ठंडा करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई।
    05

एनर्जी एफिशियंट 1.5 टन एसी मॉडल्स की तुलना

सही 1.5 टन ऊर्जा कुशल एसी का चुनाव करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, कमरे के आकार के अनुसार एसी की क्षमता पर गौर करें - 150-200 वर्ग फुट के कमरे के लिए 1.5 टन पर्याप्त होता है। दूसरा, कम से कम 3 या 5 स्टार रेटिंग वाले Inverter AC को प्राथमिकता दें। तीसरा, कॉपर कंडेनसर कॉइल वाले एसी बेहतर कूलिंग और स्थायित्व प्रदान करते हैं। ऐसे में आप यहां की गई विभिन्न मॉडलों की तुलना के साथ भी अपने लिए एक अच्छा 1.5 टन स्प्लिट एसी चुन सकते हैं-

मॉडल्स

कंवर्टिबल मोड

इंवर्टर टाइप

मुख्य फीचर्स

Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

7-इन-1 मोड

ट्रिपल इंवर्टर

4-वे स्विंग, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन, HD फिल्टर

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

-

स्विंग इंवर्टर कंप्रेसर

कॉपर कंडेंसर, PM 1.0 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले

Carrier 1.5 Ton 5 Star Flexicool Inverter Split AC

6-इन-1

फ्लेक्सिकूल इंवर्टर

स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले, इंस्टा कूल, ऑटो क्लीन

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

5-इन-1

वैरिएबल स्पीड इंवर्टर

एंटी कॉरेजन कोटिंग, PM 2.5 फिल्टर, 52°C एंबिएंट टेंप्रेचर

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

6-इन-1

डुअल इंवर्टर

VIRAAT मोड, एंटी वायर प्रोटक्शन, 4-वे स्विंग

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आपको ऐसी ही अन्य जानकारियां मिल सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1.5 टन एसी के लिए कौन सी स्टार रेटिंग सबसे अच्छी है?
    +
    1.5 टन एसी के लिए 5-स्टार रेटिंग सबसे अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह सबसे अधिक ऊर्जा कुशल होती है और लंबे समय में बिजली की भारी बचत करती है।
  • इन्वर्टर एसी नॉन-इन्वर्टर एसी से कितना बेहतर है ऊर्जा बचत के मामले में?
    +
    इन्वर्टर एसी अपनी कंप्रेसर स्पीड को एडजस्ट करके नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में 20-30% तक अधिक ऊर्जा बचाते हैं, जिससे बिजली का बिल काफी कम आता है।
  • क्या 1.5 टन एसी 200 वर्ग फुट के कमरे के लिए पर्याप्त है?
    +
    हां, 1.5 टन एसी आमतौर पर 150 से 200 वर्ग फुट तक के कमरे को प्रभावी ढंग से ठंडा करने के लिए पर्याप्त होता है, बशर्ते कमरे में सीधे धूप न आती हो।