लो-हाई वोल्टेज की टेंशन खत्म! ये Stabilizer Free AC देंगे सुरक्षित कूलिंग

अगर आपके घर में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है, तो स्टेबलाइजर फ्री Split AC सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। LG, Lloyd, Voltas, Haier और Carrier जैसे ब्रांडेड एयर कंडीशनर कम मेंटेनेंस, बेहतर बिजली बचत के साथ प्रचंड गर्मी में बढ़िया ठंडक देते हैं।
भारतीय घर के लिए स्टेबलाइजर फ्री AC
भारतीय घर के लिए स्टेबलाइजर फ्री AC

भारत में कई जगहों पर बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आम बात है, जिससे एसी को नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में स्टेबलाइजर फ्री एसी भारतीय घरों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आए हैं। इनमें एडवांस इन्वर्टर तकनीक और वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम मिलता है, जो बिना अलग से स्टेबलाइज़र के भी सुरक्षित तरीके से काम करने में मदद करता है। ये Stabilizer Free AC आमतौर पर वोल्टेज फ्लक्चुएशन यानी वोल्टेज की उतार-चढ़ाव के दौरान खुद ही नियंत्रित करते हैं, जिससे एसी की परफॉर्मेंस सही बनी रहती है और ये जल्दी से खराब भी नहीं होते हैं। इसके अलावा ये एयर कंडीशनर कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। 

तो चलिए घर पर स्टेबलाइजर फ्री एसी लाने के लिए नीचे दिए विकल्पों पर नजर डाल लें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    हायर के इस 1.5 टन स्प्लिट एसी को भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस AI क्लाइमेट कंट्रोल और ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान और गर्मी के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को अपने-आप एडजस्ट करती है। इससे बिजली की बचत होती है और लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती है। इस Haier AC की बढ़िया वोल्टेज सुरक्षा तकनीक भारतीय घरों के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है। इसमें मौजूद फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक की मदद से एयर कंडीशनर का इनडोर यूनिट केवल एक बटन दबाने पर लगभग 21 मिनट में खुद की सफाई कर सकता है। यह प्रक्रिया धूल, बैक्टीरिया और दुर्गंध को हटाकर लगभग 99.9% साफ हवा देती है। इसके साथ HD फिल्टर भी दिया गया है जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को रोकने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1555 वाट

    खूबियां 

    • इसका 900 CFM एयर सर्कुलेशन ठंडी हवा को कमरे में तेजी से फैलता है।
    • सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक लगभग 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर देती है। 
    • यह एसी 60°C तक के अधिक तापमान में भी बढ़िया कूलिंग देने में सक्षम है।
    • 7 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को लगभग 40% से 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टलेशन को महंगा बताया है। 


    01
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    इस कैरियर एसी में फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे के तापमान और गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को बदलता है। इससे एसी ज्यादा बिजली खर्च किए बिना लगातार ठंडक बनाए रखती है। यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो लगभग 135V से 280V वोल्टेज रेंज में सुरक्षित रूप से काम कर सकता है। यही कारण है कि यह Carrier एसी भारतीय घरों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। इस एयर कंडीशनर में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है जो बेहतर हीट ट्रांसफर और तेज कूलिंग देती है। इसमें मौजूद एंटी करोजन ब्लू कोटिंग एसी की जंग से सुरक्षा करती है और इसके टिकाऊ और मजबूत बनाती है। इसके अलावा हाई ग्रूव्ड कॉपर तकनीक से कूलिंग क्षमता बेहतर होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5000 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 754.05 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • नॉइज़ लेवल - 44 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 5760 वाट

    खूबियां 

    • 2-वे एयर डायरेक्शन कंट्रोल फीचर हवा की दिशा को नियंत्रित करके कमरे में समान कूलिंग देता है। 
    • इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर है, जिससे जरूरत के अनुसार एसी की क्षमता को अलग-अलग स्तर पर सेट कर सकते हैं और लगभग 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं।
    • स्मार्ट वाई-फाई कंट्रोल होने से आप मोबाइल ऐप के जरिए इस एसी को कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी चलने पर बहुत शोर करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    इस एलजी स्प्लिट एसी की 1.5 टन क्षमता लगभग 111 से 150 वर्ग फीट के मध्यम आकार के कमरे के लिए में अच्छे से काम करती है। इसकी कूलिंग कैपेसिटी लगभग 5000 W है, जो 55°C तक के अधिक तापमान में भी बढ़िया कूलिंग देने में सक्षम है। इस LG AC में 4-वे एयर स्विंग फीचर दिया गया है जिससे ठंडी हवा चारों दिशाओं में फैलती है और पूरे कमरे में समान कूलिंग मिलती है। वहीं 15 मीटर का एयर थ्रो क्षमता होने से ठंडी हवा कमरे में दूर तक पहुंचती है। इसके साथ दिया गया स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन लगभग 120V से 290V वोल्टेज रेंज में सुरक्षित रूप से काम कर सकता है। वहीं 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से सालाना लगभग 744.75 यूनिट बिजली खर्च होती है। इसके अलावा AI कन्वर्टिबल 6 इन 1 कूलिंग फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार एसी की कूलिंग क्षमता को अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत के साथ -साथ कमरे के तापमान के अनुसार आरामदायक कूलिंग मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 744.75 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • नॉइज़ लेवल - 31 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1290 वाट

    खूबियां 

    • इसका विराट मोड कूलिंग क्षमता को लगभग 116% तक बढ़ाकर कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करता है।
    • कमरे की हवा को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें एचडी फिल्टर एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है। 
    • ऑटो क्लीन फीचर एसी के अंदर नमी को हटाकर साफ रखने में मदद करता है।
    • इसकी मैजिक डिस्प्ले में आप तापमान और टाइमर की जानकारी देख सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह कूलिंग नहीं करता है।


    03
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आने वाले इस लायड इन्वर्टर स्प्लिट एसी को भारतीय मौसम और बिजली की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह लगभग 140V से 280V वोल्टेज रेंज में सुरक्षित रूप से काम कर सकता है। 1.5 टन क्षमता वाला यह Lloyd एसी टर्बो कूल मोड के साथ आता है जो कमरे को जल्दी ठंडा करता है। वहीं 7 मीटर एयर थ्रो से ठंडी हवा कमरे में दूर तक पहुंचती है। इसका लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने की स्थिति में उपयोगकर्ता को सूचित करता है। प्रदूषित शहरों के लिए यह एयर कंडीशनर क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है। यह Split AC फिल्टर हवा में मौजूद धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कमरे में साफ और ताजी हवा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 956.79 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1565 वाट

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद क्लीन फिल्टर इंडिकेशन फीचर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता होने पर संकेत देता है। इंस्टॉलेशन चेक फीचर एसी की इंस्टॉलेशन स्थिति को जांचने में मदद करता है।
    • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
    • इसमें मौजूद ब्लू फिन्स कॉपर कॉइल एयर कंडीशनर को जंग और करोजन से सुरक्षा देती हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को खराब बताया है।
    04
  • Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC

    इस वोल्टास एसी में वाइड वोल्टेज ऑपरेटिंग रेंज मिलती है, जो लगभग 110V से 285V तक काम कर सकता है। इसी वजह से यह भारतीय परिस्थितियों के लिए एक भरोसेमंद स्टेबलाइज़र फ्री एसी है। इस Voltas स्प्लिट एसी की 1 टन क्षमता 3300 W कूलिंग कैपेसिटी के साथ आती है, जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में सक्षम है। इसका हाई एंबिएंट कूलिंग फीचर 52°C तक के अधिक तापमान में भी शानदार कूलिंग देता है। इसमें मौजूद डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले और हिडन डिस्प्ले में आप तापमान और सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा सेल्फ डायग्नोसिस फीचर एसी में आने वाली तकनीकी समस्याओं की जानकारी देता है। इसके साथ एंटी करोजन कोटिंग दी गई है जो नमी, धूल और प्रदूषण से इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी की सुरक्षा करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3300 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 3750 वाट 
    • नॉइज़ लेवल - 45 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 285 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 3750 वाट

    खूबियां 

    • स्लीप मोड रात के समय आरामदायक तापमान बनाए रखता है जिससे नींद बेहतर आती है। 
    • इसमें मौजूद मेमोरी रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को पहले वाली सेटिंग के साथ फिर से चालू कर देता है।
    • मानसून के मौसम के लिए इसमें सुपर ड्राई मोड मौजूद है, जो हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करता है और कमरे को ताजा और आरामदायक बनाए रखता है।
    • इसका एंटी फ्रीज़ थर्मोस्टेट फीचर एसी की कॉइल को जमने से बचाता है और एसी की कार्यक्षमता को बनाए रखता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन का अनुभव निराशाजनक बताया है।

    ऐसे ही स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

    05

स्टेबलाइजर फ्री एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद स्टेबलाइजर फ्री एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो बिना अलग स्टेबलाइजर के भी सुरक्षित कूलिंग देते हैं। इन फीचर्स से आपको जल्दी समझ में आ सकेगा कि कौन-सा एसी किस फीचर में बेहतर है।

एसी मॉडल

क्षमता

ऊर्जा रेटिंग

कूलिंग फीचर

एयर फिल्टर

वोल्टेज रेंज (स्टेबलाइज़र फ्री)

Haier AI Climate Control AC

1.5 टन

4 स्टार

7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, 60°C तक कूलिंग

HD फिल्टर

लगभग 140V-280V

Carrier Flexicool Inverter AC

1.5 टन

5 स्टार

6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग

HD + PM 2.5 फिल्टर

लगभग 135V-280V

LG Dual Inverter AC

1.5 टन

5 स्टार

AI कन्वर्टिबल 6-इन-1, विराट मोड

एंटी-वायरस HD फिल्टर

लगभग 120V-290V

Lloyd Inverter AC

1.5 टन

3 स्टार

5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग

PM 2.5 + क्लीन एयर फिल्टर

लगभग 140V-280V

Voltas Inverter AC

1 टन

3 स्टार

4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग

एंटी-डस्ट + एंटी-माइक्रोबियल फिल्टर

लगभग 110V-285V

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्टेबलाइज़र फ्री एसी क्या है?
    +
    स्टेबलाइज़र फ्री एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है जिसमें इनबिल्ट वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम होता है। यह एसी बिजली के उतार-चढ़ाव को खुद नियंत्रित कर सकता है, इसलिए इसे चलाने के लिए अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • क्या स्टेबलाइज़र फ्री एसी भारतीय घरों के लिए सही है?
    +
    हां, भारत में कई जगहों पर बिजली का वोल्टेज स्थिर नहीं रहता है। ऐसे में Stabilizer Free AC बेहतर विकल्प होते हैं क्योंकि यह वोल्टेज फ्लक्चुएशन के बावजूद सुरक्षित और स्थिर कूलिंग देता है।
  • स्टेबलाइज़र फ्री एसी किस वोल्टेज रेंज में काम करता है?
    +
    अधिकतर स्टेबलाइज़र फ्री एसी लगभग 120V से 280V या इसके आसपास की वोल्टेज रेंज में काम कर सकते हैं। अगर वोल्टेज इस सीमा से बाहर जाता है तो एसी का सुरक्षा सिस्टम कंप्रेसर को सुरक्षित रखने के लिए उसे बंद कर सकता है।