पैसे भी बचेंगे और कपड़े भी चमकेंगे! कम बजट में घर लाएं ये टॉप लोड वॉशिंग मशीन

अगर आप भी कम बजट में दमदार प्रदर्शन, मजबूत गुणवत्ता और आधुनिक फंक्शन वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यहां देखें Haier, सैमसंग, LG, वोल्टास बेको और Godrej जैसे ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प।
कम बजट वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीनें
कम बजट वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीनें

क्या आप कम कीमत में टिकाऊ और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 5 बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। इन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए मल्टीपल वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इन टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 6.5 किलोग्राम से लेकर 8.5 किलोग्राम तक की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए अच्छी मानी जाती है। इनकी टिकाऊ बॉडी लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सही है। 

यहां आपको कम बजट में आने वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 Kg, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आपका परिवार बड़ा है और कम कीमत पर वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 8 किलोग्राम वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 780 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों, चिकनाई और बैक्टीरिया को गहराई से साफ करना चाहते हैं, तो इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इन बिल्ट हीटर मिलता है जो 3 अलग-अलग स्तर पर गर्म पानी की सुविधा देता है और कपड़ों की बेहतर तरीके से धुलाई करता है। 
    • अक्सर बहुमंजिला इमारत में पानी का दबाव कम होता है, जिस वजह से सामान्य वॉशिंग मशीन सही ढंग से काम नहीं कर पाती है। ऐसे में आपके लिए एनजेडपी टेक्नोलॉजी वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बढ़िया रहेगी क्योंकि ये पानी का प्रेशर कम होने पर भी बिना किसी रुकावट के लगातार काम करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 59.5D x 55W x 94.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 36 किलोग्राम 

    खासियत 

    • ओशनस वेव ड्रम
    • मैजिक फिल्टर

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। 
    01
  • LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप घर के लिए कम कीमत पर टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो एलजी का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आपको भी शर्ट की कॉलर पर बार-बार ब्रश चलाना या हाथों से रगड़ना पड़ता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कॉलर स्क्रबर की सुविधा है। यह शर्ट के कॉलर और कफ पर जमा पसीने, तेल और मैल को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से साफ कर देता है। इससे हाथ से रगड़ने की मेहनत भी बच जाती है।  
    • 8.5 किलोग्राम की क्षमता वाली इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में लिंट कलेक्टर की सुविधा है, जो कपड़ों से निकलने वाले धागों या रूई को इकट्ठा करती है, जिससे पाइप भी ब्लॉक नहीं होता है। 

    स्पेसिफकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 48D x 81W x 98H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल प्रकार - नॉब 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM 

    खासियत 

    • रैट अवे फीचर 
    • टिकाऊ बॉडी 

    कमी 

    • इसके बटन में समस्या हो सकती है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    इकोबबल तकनीक वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट, पानी और हवा को मिलाकर बुलबुले बनाती है, जिससे कपड़ों की बेहतर तरीके से धुलाई होती है। 7 किलोग्राम वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छी मानी जाती है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप घर के लिए कम कीमत पर एक ऐसी टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करें, कम शोर और बिजली की बचत करें, तो इसमें इन्वर्टर तकनीक शामिल है। 
    • यदि आप अभी पुराने फंक्शन वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। लेकिन, इस मॉडल में चाइल्ड लॉक मिलता है, जोकि पूरी तरह से बच्चों के लिए सुरक्षित है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर 
    • कंट्रोल प्रकार - टच
    • वोल्टेज -220 वोल्ट 

    खासियत 

    • LED डिजिटल डिस्प्ले 
    • ऑटो रीस्टार्ट 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन के इंस्टॉलेशन में समस्या आ सकती है। 
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    वोल्टास ब्रांड की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में पल्सेटर वॉश का फंक्शन मिलता है, जो कपड़े धोने के दौरान पानी का बहाव बनाता है और बेहतर तरीके से धुलाई करता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बिजली की कम खपत करता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप कपड़ों की बेहतर और गहराई से सफाई करना चाहते हैं, तो वोल्टास बेको ब्रांड की इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी मिलती है। यह पानी और डिटर्जेंट को दो अलग-अलग दिशाओं से तेज धार के रूप में ड्रम में गिराती है। 
    • अगर आपकी लाइफस्टाइल काफी बिजी है और आपके पास कपड़े धुलने और सुखाने का समय नहीं है तो इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 700 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Voltas Beko 
    • क्षमता - 6.5 किलोग्राम 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 26 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • स्टेनलेस स्टील ड्रम 
    • केवल ड्राई स्पिन

    कमी 

    • इसमें पानी निकालने पर समस्या होगी। 
    04
  • Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह गोदरेज वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मॉडल की बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली प्लास्टिक के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • अगर आप अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को एक साथ धुलना चाहते हैं, तो इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इससे आपको घंटों तक हाथों से कपड़े रगड़ने नहीं पड़ते हैं। 
    • यदि आपके घर में छोटे बच्चे मौजूद है और आप चाहते हैं कि वह टॉप लोड वॉशिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं करें, तो इसमें चाइल्ड लॉक मिलता है। इससे आपका बच्चा मशीन के फंक्शन से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5D x 56.5W x 93.2H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज -230 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 720 RPM 

    खासियत 

    • ऑटो बैलेंस सिस्टम 
    • टाइडल वॉश तकनीक 

    कमी 

    • यह वॉशिंग मशीन चलते समय अधिक शोर करती है। 
    05

कम बजट वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से कम कीमत पर मिलने वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन के 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। इनका चयन आप अपनी सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

अधिकतम रोटेशनल स्पीज (RPM) 

खास सुविधा 

Haier-ETL80-HC5S8:NOIDA 

8 किग्रा 

780 RPM

मैजिक फिल्टर 

LG-P8530SRAZ 

8.5 किग्रा 

1300 RPM

कॉलर स्क्रबर

Samsung-WA70BG4441YYTL 

7 किग्रा 

700 RPM

टब क्लीन 

Voltas Beko-WTL6504UEA/OBS2P10 

6.5 किग्रा 

700 RPM

एडजस्टेबल लेवलिंग लेग्स

Godrej-

7 किग्रा 

720 RPM

AI तकनीक 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कम बजट में किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन बढ़िया होती है?
    +
    अगर आप भी घर के लिए कम कीमत पर दमदार प्रदर्शन करने वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो हायर, सैमसंग, एलजी, वोल्टास बेको और गोदरेज जैसे ब्रांड्स का चयन करना अच्छा हो सकता है।
  • टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत कितने रुपये से शुरू होती है?
    +
    आमतौर पर टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 15,000 रुपये से शुरू होती है, जोकि ब्रांड, क्षमता और मॉडल के आधार पर अधिक भी हो सकती है।
  • टॉप लोड वॉशिंग मशीन की क्या होती है?
    +
    इन वॉशिंग मशीन में कपड़े ऊपर की तरफ बने ढक्कन से डाले जाते हैं। इसे खड़े होकर कपड़े डालने या निकालना आसान होता है, जिससे बुजुर्गों को कमर दर्द की समस्या नहीं होती है।
  • क्या कम बजट की टॉप लोड वाशिंग मशीनें टिकाऊ होती हैं?
    +
    हां, कई कम बजट की टॉप लोड मशीनें अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री से बनी होती हैं और उचित रखरखाव के साथ कई सालों तक चल सकती हैं। ब्रांड और वारंटी पर ध्यान दें।