कम आवाज, ज्यादा कूलिंग! ये 2 Ton AC लिविंग रूम को करेंगे मिनटों में ठंडा

गर्मी में लिविंग रूम को तेजी से ठंडा करने के लिए 2 Ton की क्षमता वाले AC बढ़िया रहेंगे। साथ ही सुकून भरा माहौल बनाए रखने के लिए ये कम शोर पर चलते हैं, ताकी सोते समय बेवजह की गड़गड़ाहट नींद ना खराब करे और कमरे में बैठकर शांति से अपने अन्य काम भी किए जा सकें।
लिविंग रूम के लिए कम शोर वाला 2 टन का एसी
लिविंग रूम के लिए कम शोर वाला 2 टन का एसी

इस चिलचिलाती गर्मी के बीच घर पर आकर अगर आपको भी लगता है कि अगर घर पर अधिक क्षमता वाला एयर कंडीशनर होगा, तो वो अधिक शोर करेगा। अगर हां, तो लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि यहां हम आपको 2 Ton AC के बारे में बताएंगे, जो लिविंग रूम में चलते समय कम शोर करेंगे और बिना किसी परेशानी के हर कोने को मिनटों में ठंडा कर देंगे। 2 टन एसी को 180 से 250 वर्ग फुट तक की जगह के लिए अच्छे होते हैं। इनमें आपको 32db से लेकर 47db तक का शोर स्तर मिलता है, जिस वजह से ये लिविंग रूम में चलते समय कम शोर करते हैं और आपको रात में सुकून भरी नींद देते हैं। 

लिविंग रूम के लिए 2 टन एसी लेते समय शोर स्तर को कैसे चेक करें?

  • लिविंग रूम के लिए एसी का चयन करते समय db रेटिंग का ध्यान रखें ताकि चलते समय यह कम शोर करें। 
  • इसके इनडोर यूनिट में लो, मीडियम और हाई फैन स्पीड पर शोर के स्तर को चेक करें। 
  • एसी के आउटडोर यूनिट की नॉइस रेटिंग को देखें। 

यहां आपको लिविंग रूम के लिए कम शोर करने वाले 2 टन एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 2 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC

    अमेजन इस विकल्प के बारे में क्या कहता है - 2 टन की क्षमता वाला यह हायर एसी 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड में आता है, जिससे इसे अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चलाने की सुविधा मिलती है। इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है। इस स्प्लिट एसी का कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए अच्छा है,साथ ही जंग से भी सुरक्षित रहता है। 

    हमारी राय - Haier के इस Inverter AC को लेकर हमारा मानना है कि अगर आपका लिविंग रूम बड़ा और आप दूर तक ठंडी हवा का एहसास चाहते हैं, तो इसमें 15 मीटर लंबा एयर थ्रो मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSA24VP-W3NB-I
    • ब्रांड - Haier 
    • कूलिंग पावर - 6.3 किलोवाट 
    • वाट क्षमता - 1120.86 
    • शोर स्तर - 47db 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.5D x 100.8W x 31.9H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 
    • टर्बो कूलिंग 
    • रिमोट कंट्रोल की सुविधा 

    कमी 

    • अगर आप इसे रोजाना 7-8 घंटे से ज्यादा चलाते हैं, तो 5-स्टार एसी के मुकाबले इसके जरिए बिजली खपत ज्यादा हो सकती है।
    01
  • Carrier 2 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    अमेजन इस विकल्प के बारे में क्या कहता है - कम शोर पर चलने वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। Carrier के इस 2 टन एसी में एचडी और PM2.5 फिल्टर है, जो हवा को साफ और स्वच्छ बनाता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई की सुविधा है, जिसे फोन से कनेक्ट करके भी चलाया जाता है। 

    हमारी राय - इस स्प्लिट एसी को लेकर हमारी राय है कि यह स्टेबलाइजर के बिना काम करता है, जिस वजह से आपको अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। इसके अलावा, यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में बेहतर कूलिंग करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CAI24EE3R36W0
    • ब्रांड - Carrier
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1068.29 
    • कूलिंग पावर - 600 किलोवाट 
    • शोर स्तर - 39db 

    खासियत 

    • जियो फेसिंग टेक्नोलॉजी 
    • स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले 
    • रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर 

    कमी 

    • यदि आपके इलाके में वोल्टेज कम और ज्यादा होता है और वारंटी खत्म होने के बाद पीसीबी खराब हो जाती है, तो इसे बदलवाने का खर्च अधिक हो सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 2Ton 3Star,New Star rated,Bespoke AI Inverter Smart Split AC

    अमेजन इस विकल्प के बारे में क्या कहता है - सैमसंग ब्रांड का यह स्प्लिट एसी 4 वे एयर स्विंग के साथ आता है, जिससे हवा लिविंग रूम के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है। कम शोर पर चलने वाले इस एयर कंडीशनर में ऑटो क्लीन फंक्शन है, जो इवैपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को अपने आप साफ कर देता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस Split AC को आवाज की मदद से भी चलाया जा सकता है। 

    हमारी राय - अगर आप कम रख-रखाव और जबरदस्त ठंडक करने वाला Samsung ब्रांड का 2 टन एसी लेना चाहते हैं, तो इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलता है, जो आपके घर के लिए बढ़िया है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - AR50H24D1XHNNA
    • ब्रांड - Samsung 
    • कूलिंग पावर - 6.3 किलोवाट
    • शोर स्तर - 26db 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 1084.6 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • बिजली की बचत करने में सक्षम 
    • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
    • फास्ट और बेहतरीन कूलिंग

    कमी 

    • इसमें AI ऑटो कूलिंग और SmartThings App कंट्रोल है। लेकिन कई बार यूजर्स को शिकायत होती है कि वाई-फाई कनेक्टिविटी हटने या ऐप अपडेट होने के बाद एसी को फोन से कनेक्ट करने में दिक्कत आती है।
    03
  • Panasonic 2.0 Ton 4 Star New Star rated Premium WiFi Inverter Smart Split AC

    अमेजन इस विकल्प के बारे में क्या कहता है - 2 टन की क्षमता वाले इस पैनासोनिक इन्वर्टर एसी में AI का फीचर है, जो कमरे के तापमान, नमी और हीट लोड को समझकर फैन की स्पीड और कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है। इसकी डस्ट बस्टर तकनीक हर 8 घंटे चलने के बाद ODU कॉइल को अपने आप साफ करती है, जिससे लगातार कूलिंग, बिजली की बचत और लंबी लाइफ मिलती है। इस Panasonic एयर कंडीशनर में PM 0.1 फिल्टर लगा है, जो धूल के कणों को छानकर आपको ताजी और स्वच्छ हवा प्रदान करता है।

    हमारी राय - इसको लेकर हमारा मानना यह है कि अगर आप 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को जल्दी ठंडा करने के साथ ही दूर तक हवा चाहते हैं, तो यह बढ़िया है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Panasonic
    • कूलिंग पावर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 908.9 किलोवाट घंटे 
    • शोर स्तर - 36db 

    खासियत 

    • वाईफाई सक्षम 
    • 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 
    • कम शोर कॉपर कंडेंसर कॉइल

    कमी 

    • पैनासोनिक के एसी के साथ मिलने वाला फिजिकल रिमोट काफी छोटा और बहुत ही बेसिक डिजाइन का होता है। 
    04
  • LG 2Ton 3Star,New star rated, DUAL Inverter Split AC

    अमेजन इस विकल्प के बारे में क्या कहता है - डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह एलजी एसी बिजली की बचत और बेहतर कूलिंग के लिए बढ़िया रहता है। 2 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 151 से 200 वर्ग फुट तक के लिविंग रूम के लिए अच्छा है। कम शोर पर चलने वाला LG का यह स्प्लिट एसी 4 वे एयर स्विंग के साथ आता है, जिसकी हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है। 

    हमारी राय - इस Air Conditioner को लेकर हमारी राय है कि इसमें स्लीप मोड है, जो रात के समय आरामदायक नींद और बिजली की बचत के लिए बढ़िया होता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - AS-Q24ENXE
    • ब्रांड - LG
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1102.04 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • कूलिंग पावर - 6.3 किलोवाट 
    • शोर स्तर - 32 db 
    • वाट क्षमता - 1966 वाट 

    खासियत 

    • ऑटो क्लीन फंक्शन 
    • सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक 
    • 15 मीटर का एयर थ्रो 
    • चाइल्ड लॉक 

    कमी 

    • 2 टन का कंप्रेसर साइज में बड़ा होता है, और जब उसे 3 स्टार रेटिंग मिलती है, तो वह 4 स्टार या 5 स्टार एसी की तुलना में काफी ज्यादा बिजली खपत करता है।
    05

लिविंग रूम के लिए कम शोर करने वाले 2 टन एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम कम शोर करने वाले 2 टन AC Brands के बढ़िया विकल्प मिलेंगे, जो लिविंग रूम के लिए अच्छे हैं।

मॉडल्स 

शोर स्तर 

कूलिंग पावर 

खास फीचर्स 

HSA24VP-W3NB-I 

47db 

6.3 किलोवाट

डिह्यूमिडिफायर 

CAI24EE3R36W0 

39 db 

6000 किलोवाट

वाईफाई सक्षम 

AR50H24D1XHNNA

26 db 

6.3 किलोवाट

4 वे एयर स्विंग 

CS/CU-NU24BKY4W

36 db 

20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

ऑटो क्लीन 

AS-Q24ENXE 

32 db 

6.3 किलोवाट

स्लीप मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कम शोर के लिए किस ब्रांड के 2 टन एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप अपने लिविंग रूम में कम शोर करने वाला एसी लगाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि Haier, Samsung, LG, Panasonic और Carrier ब्रांड्स को बढ़िया माना जाता है।
  • कम शोर करने वाले 2 टन एसी में कौन-कौन से फीचर्स होते हैं?
    +
    इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर, ऑटो क्लीन, कन्वर्टिबल मोड्स, स्लीप मोड और HD फिल्टर जैसे फीचर्स मौजूद है।
  • भारत में 2 टन एसी की कीमत कितने रुपये तक है?
    +
    अगर आप लिविंग रूम के लिए 2 टन की क्षमता वाला एसी लेना चाहते हैं, तो इनकी कीमत 35,000 रुपये से 50,000 रुपये तक हो सकती है।