अगर आप भी एक ऐसी वॉशिंग मशीन तलाश कर रहे हैं, जो सिर्फ कपड़े न धोएं बल्कि उनकी पूरी तरह से देखभाल भी करें! लेकिन, जब बजट 40,000 रुपये तक का होता है, तो हर कोई सामान्य फंक्शन वाली नहीं धांसू फीचर्स वाली प्रीमियम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को लेना पसंद करता है। वैसे तो बाजार में विभिन्न ब्रांड्स उपलब्ध है, मगर आपके लिए कौन सी सही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपके लिए 40 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्प लेकर आए हैं। इन फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में विभिन्न वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जो समय की बचत करते हैं और कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धोते हैं। साथ ही कई स्मार्ट फंक्शन भी मिलते हैं, जिस वजह से इसे कहीं भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है।
यहां आपको 40,000 रुपये के अंदर मिलने वाली प्रीमियम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 7 Kg AI One Touch Fully Automatic Front Load Washing Machine
अगर आप 40,000 रुपये से कम में प्रीमियम वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। 7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त रहेगी।
क्यों बढ़िया है?
- Haier ब्रांड की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर का फंक्शन मिलता है, जो मशीन के अंदर ही पानी को जरूरत के अनुसार गर्म करता है। यह ठंडे पानी को खुद गर्म करके कपड़ों से जिद्दी दाग, तेल के निशान, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने में वाले तत्वों को आसानी से हटाती है।
- अगर आप घर के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन चाहते हैं, तो इसमें आपको WIFI की सुविधा मिलती है। इसे आसानी से फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। इससे आपको फंक्शन बदलने के लिए बार-बार नहीं उठना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 46.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 56 किलोग्राम
खासियत
- इको वॉश
- स्मार्ट डुअल स्प्रे
- ड्रम क्लीन फंक्शन
कमी
- इस प्राइस रेंज में अधिक फंक्शन वाली मशीन मिल सकती है।
01
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
AI इकोबबल टेक्नोलॉजी वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन पानी और डिटर्जेंट को मिलाकर अच्छे से बुलबुले बनाती है और कपड़ों की बेहतरीन तरीके से साफ करती है। 40 हजार रुपये से कम कीमत वाली यह प्रीमियम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आती है, जो लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन और कम शोर करती है।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आप रोजाना ऑफिस या किसी अन्य काम पर जाना चाहती हैं और कपड़ों को जल्दी धोना चाहती हैं, तो इस Samsung फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में सुपर स्पीड का फंक्शन है, जो बिना पूरी क्षमता के लोड को केवल 39 मिनट में धोकर तैयार करता है। इससे आपके समय की बचत होगी और आप अन्य काम आसानी से कर पाएंगे।
- अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को धोने के लिए इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, बेडिंग, कलर्स, वूलन/डेलिकेट्स और अन्य शामिल है। वहीं क्विक वॉश की मदद से आप हल्के और कम गंदे कपड़ों को 15 मिनट से कम समय में धो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शोर स्तर - 55db
खासियत
- इनबिल्ट हीटर
- स्मार्ट कनेक्टिविटी
- AI एनर्जी मोड
कमी
- इसके दरवाजे की गैस्केट में समस्या आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
8 किलोग्राम की क्षमता वाली यह एलजी वॉशिंग मशीन 6 मोशन डीडी टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कपड़ों के प्रकार के अनुसार ड्रम को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर बेहतर तरीके सफाई करती है। LG की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इन बिल्ट हीटर की सुविधा है, जो कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए 3 अलग-अलग स्तर पर गर्म पानी प्रदान करता है।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आपको भी बार-बार फुली ऑटोमेटिक Washing Machine की सेटिंग बदलने के लिए काम छोड़ना पड़ता है, तो आप इस मॉडल का चयन कर सकते हैं। क्योंकि इस स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट करने के लिए WIFI की सुविधा मिलती है। साथ ही नए वॉश प्रोग्राम को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- 40,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है, जो आपके बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा। इससे छोटे बच्चे गलती से कोई बटन दबाकर वॉश सेटिंग या प्रोग्राम बदल नहीं पाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
- शोर स्तर - 54db
खासियत
- डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी
- स्टीम और एलर्जी केयर
- डिजिटल टच पैनल
कमी
- इस वॉशिंग मशीन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
03
IFB 6.5 Kg 5 Star with Deep Clean Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
आईएफबी ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन 6.5 किलोग्राम की क्षमता में मिलती है, जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए अच्छी मानी जाती है। डीप क्लीन टेक्नोलॉजी वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को गहराई से साफ करके स्वच्छ बनाती है।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आप 40 हजार रुपये से कम में एक ऐसी प्रीमियम ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, लंबे समय मजबूत व टिकाऊ बनी रहे। तो इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक खराब नहीं होती है और बार-बार पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता है।
- IFB ब्रांड की इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 720 RPM की हाई स्पिन स्पीड की सुविधा मिलती है, जो कपड़ों से पानी को तेजी से निकालती है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। इससे आपके समय और मेहनत की भी अच्छी खासी बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - IFB
- क्षमता - 6.5 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.5D x 54.3W x 91.2H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 720RPM
खासियत
- ऑटो लोड सेंसिंग
- एक्वा एनर्जी
- कम बिजली की खपत
कमी
- इसके फंक्शन में थोड़ी समस्या हो सकती है।
04
Whirlpool 9 Kg Steam Wash Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
अगर आप 40,000 रुपये से कम में प्रीमियम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो व्हर्लपूल ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। 9 किलोग्राम की क्षमता वाला यह मॉडल बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है।
क्यों बढ़िया है?
- व्हर्लपूल ब्रांड की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर है, जो कपड़ों को तेजी से सुखीने में मदद करती है। इससे आपके समय की बचत होती है।
- इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें कॉटन, इको कॉटन, बेडशीट और पर्दे, ऊनी कपड़े, एक्टिव वियर और अन्य शामिल है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 60D x 64W x 85H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400RPM
खासियत
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
- स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी
- बिजली की बचत
कमी
- इसके इंस्टॉलेशन में थोड़ी समस्या हो सकती है।
05
₹40,000 से कम कीमत वाली प्रीमियम फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 40,000 रुपये से कम कीमत वाली फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनमें आपको Front लोड और Top लोड के मॉडल्स मिलेंगे, जिनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट - इस लेख में हमने आपको जिन फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए हैं उनकी कीमत फिलहाल अमेजन पर ₹40,000 से कम है, लेकिन इन कीमतों में अमेजन द्वारा बदलाब किया जा सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि इन्हें लेने से पहले अमेजन पर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।