अब खत्म झाड़ू-पोछे की टेंशन! सिर्फ एक बटन दबाओ और ये Robot Cleaner मशीन खुद करेगी घर की चकाचक सफाई

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर की साफ-सफाई के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है। इसी परेशानी का सबसे आसान समाधान है Robot वैक्यूम क्लीनर मशीन, जो अपने आप पूरे घर में घूम-घूमकर झाड़ू और पोछा लगा देती है और इसे मोबाइल फोन से कंट्रोल करना बेहद आसान होता है।
रोबोट क्लीनर मशीन
रोबोट क्लीनर मशीन

आजकल हर कोई नौकरी या बिजनेस में इतना व्यस्त है कि घर की सफाई के लिए वक्त ही नहीं बचता। ऊपर से अगर घर की सफाई के लिए कामवाली बाई रखो, तो उनके छुट्टी मारने का डर अलग से लगा रहता है और कामवाली सोफे के नीचे जमी धूल या बेड के नीचे का कचरा ठीक से साफ भी नहीं कर पाती है। ऐसे में बिना अपने आप को थकाए और किसी की मदद लिए, आप अपने घर को रोबोट Vacuum Cleaner मशीन से हर वक्त चकाचक रख सकते हैं। यह एक ऐसा छोटा सा रोबोट मशीन होता है, जिसे आपको बस चालू करके जमीन पर छोड़ देना है। इसके बाद यह अपने आप पूरे घर के कमरों में घूमता है, जमीन की धूल-मिट्टी को साफ करता है और साथ ही साथ पोछा भी लगा देता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप इन्हें घर से बाहर रहकर भी मोबाइल ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner

    हमें यह रोबोट इसलिए बहुत पसंद आया क्योंकि यह साल 2026 का बिल्कुल नया मॉडल है और इसकी सफाई करने की क्षमता काफी बढ़िया है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह कचरा साफ करने के बाद खुद ही अपने स्टेशन में जाकर गंदगी खाली कर देता है, यानी आपको बार-बार हाथ से इसका कचरा साफ नहीं करना पड़ता। इसके अलावा, पोछा लगाने के बाद यह Vacuum Cleaner खुद ही अपने पोछे के कपड़े को गर्म हवा से सुखा लेता है ताकि उसमें से गंदी बदबू न आए।

    अमेजन इस पर क्या कहता है?

    अमेजन पर इसके 25000 Pa की महा सक्शन पावर के बारे में बताया गया है, जो जमीन से कालीन तक के अंदर छिपे बारीक से बारीक धूल, कंकड़ और भारी कचरे को पूरी ताकत से खींचकर साफ करता है। वहीं इसमें ऑटो-लिफ्ट मॉप तकनीक शामिल है, जो अपने गीले पोछे को अपने आप ऊपर उठा लेता है ताकि चटाई गीली या गंदी न हो।

    हमारी राय 

    हमारी राय में यह रोबोट उन घरों के लिए काफी बढ़िया है, जो पूरी तरह से सफाई करने का झंझट खत्म करना चाहते हैं। इसे लेने के बाद आपको महीनों तक इसकी सफाई की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि यह कचरा बटोरने से लेकर पोछा सुखाने तक का सारा काम खुद ही कर लेता है। इसकी बैटरी भी बहुत बढ़िया है, जो एक बार चार्ज होने पर पूरे 5 घंटे तक लगातार चल सकती है, जिससे बड़े से बड़ा घर भी एक बार में चकाचक हो जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ECOVACS Deebot N50 PRO
    • कलर - काला
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 300 मिनट्स

    खूबियां

    • शक्तिशाली सक्शन 
    • खुद कचरा खाली करना

    कमी 

    • बहुत सारे ऑटोमैटिक फीचर्स होने के कारण यह मशीन साइज में काफी बड़ी है और इसे रखने के लिए घर में ज्यादा जगह चाहिए।
    01
  • Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner

    हायर एक बहुत पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है, इसलिए हमने इसके इस सफेद रंग के सुंदर रोबोट को चुना। हमें इसकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह पालतू जानवरों (जैसे कुत्ता या बिल्ली) वाले घरों के लिए बहुत ही शानदार है। अक्सर रोबोट्स के ब्रश में जानवरों के बाल फंस जाते हैं और मशीन जाम हो जाती है, लेकिन इसमें ऐसी तकनीक है जिससे बाल उलझते नहीं हैं। इसका सादा और मजबूत डिजाइन हमें बहुत पसंद आया।

    अमेजन इस पर क्या कहता है?

    अमेजन पर इसके एडवांस्ड लेजर मैपिंग के बारे में बताया गया है, जिसका काम है पूरे घर का एक सटीक नक्शा अपने दिमाग में बना लेना, जिससे पता रहता है कि कौन सा कमरा साफ हो गया है और कहां सफाई बची है। इसके अलावा इसके एंटी-फॉल्स सेंसर के बारे में भी बताया गया है, जो मशीन को सीढ़ियों या ऊंचे स्थानों से नीचे गिरने से बचाता है।

    हमारी राय 

    5000 Pa की ताकत के साथ आने वाले इस वैक्यूम क्लीनर से आप घर की नॉर्मल धूल-मिट्टी को बहुत आराम से साफ कर सकते हैं। इसकी लेजर तकनीक इतनी अच्छी है कि यह रात के अंधेरे में भी बिना किसी चीज से टकराए पूरे घर में आसानी से घूम-घूम कर सफाई कर सकता है। वहीं हमारी राय में अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं और आप एक भरोसेमंद ब्रांड का रोबोट चाहते हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier Civic X11 
    • कलर - सफेद
    • फिल्टर टाइप - Cartridge
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 120 मिनट्स

    खूबियां

    • बाल नहीं उलझते
    • अंधेरे में भी मैपिंग

    कमी 

    • इसकी बैटरी क्षमता थोड़ी कम है, जिससे बहुत बड़े घरों में इसे बीच में दोबारा चार्ज होना पड़ सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • NARWAL Freo X10 Pro Robot 2-in-1 Vacuum and Mop

    हमें इस रोबोट की सफाई करने का अनोखा तरीका बहुत पसंद आया। अक्सर रोबोट घर के कोनों और दीवारों के किनारों को छोड़ देते हैं, लेकिन यह रोबोट दीवारों के बिल्कुल चिपक कर पोछा लगाता है। वहीं इसकी 11000 Pa की खींचने की ताकत भी बहुत कमाल की है। हमें इस Robot Vacuum Cleaner का यह तरीका बहुत अच्छा लगा कि यह केवल बीच की जमीन ही नहीं, बल्कि घर के हर एक कोने को ढूंढ-ढूंढ कर साफ करता है।

    अमेजन इस पर क्या कहता है?

    अमेजन पर इसके एज-रीच मोपिंग के बारे में बताया गया है, जो दीवारों के कोनों, अलमारी के निचले किनारों की छिपी गंदगी को रगड़कर साफ करता है। वहीं इसकी डी-टैंगलिंग साइड ब्रश झाड़ू लगाने वाले साइड के ब्रशों में लंबे बालों या धागों को फंसने से रोकता है।

    हमारी राय 

    हमारी राय में नारवल का यह मॉडल उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया है जो घर के कोनों की सफाई को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। दूसरा यह रोबोट बहुत ही शांत तरीके से अपना काम करता है। अगर आप चाहते हैं कि दीवारों के किनारों पर बिल्कुल भी धूल न दिखे और शांति से पूरे घर की सफाई हो जाए तो हमारी राय में आप इस रोबोट को अपने घर लाएं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - NARWAL Freo X10 Pro
    • कलर - सफेद
    • फिल्टर टाइप - Cartridge, Foam
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 219 मिनट्स

    खूबियां

    • कोनों की बेहतर सफाई
    • 11000Pa शक्तिशाली सक्शन

    कमी 

    • इसके एडवांस फीचर्स को समझने और मोबाइल ऐप से इसे सेट करने में कम पढ़े-लिखे लोगों को थोड़ी शुरुआत में दिक्कत आ सकती है।
    03
  • DREAME L10 Prime Robot Vacuum and Mop

    हमें इस रोबोट का पोछा लगाने और उसे साफ करने का सिस्टम सबसे यूनिक लगा। वहीं इसके साथ एक बड़ा 3 लीटर का पानी का टैंक मिलता है यानी यह रोबोट जब पोछा लगाकर गंदा हो जाता है, तो खुद वापस अपने स्टेशन पर जाता है, अपने पोछे को साफ पानी से धोता है, गंदा पानी अलग करता है और फिर से साफ होकर पोछा लगाने निकल पड़ता है।

    अमेजन इस पर क्या कहता है?

    अमेजन पर इसके सेल्फ-क्लीनिंग डुअल मॉप पैड्स के बारे में बताया गया है, जो पोछों को मशीन के अंदर अपने आप धोना और साफ रखने का काम करता है। वहीं इसका 3D मैपिंग और LDS नेविगेशन घर के सामानों को पहचानता है ताकि यह उनसे टकराए बिना या उनके ऊपर चढ़े बिना बगल से निकल सके।

    हमारी राय 

    हमारी राय में यह वैक्यूमल क्लीनर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो पोछा लगाने के मामले में कोई समझौता नहीं चाहते। इसके दो गोल पोछे जमीन पर जोर से घूमते हुए रगड़कर पोछा लगाते हैं, जिससे फर्श पर जमे जिद्दी दाग भी छूट जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको गंदा पोछा हाथ से धोना ही नहीं है, वह काम भी यह मशीन खुद कर लेती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - DREAME L10 Prime
    • कलर - सफेद
    • फिल्टर टाइप - कपड़ा
    • कंट्रोल टाइप - अमेजन एलेक्सा
    • बैटरी लाइफ - 285 मिनट्स

    खूबियां

    • खुद पोछा धोना
    • रगड़कर पोछा लगाना

    कमी 

    • इसके बड़े पानी के टैंक के कारण इसके स्टेशन को घर में रखने के लिए काफी जगह की जरूरत होती है।
    04
  • AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner

    अगारो ब्रांड अपनी कम कीमत में बहुत ही टिकाऊ और बढ़िया घरेलू सामान बनाने के लिए जाना जाता है, इसलिए हमने इसे चुना। हमें यह पसंद आया कि कम बजट होने के बाद भी कंपनी ने इस Vacuum Cleaner for Home में महंगे रोबोट्स वाले फीचर्स जैसे लिडार नेविगेशन और मोबाइल ऐप से नक्शा बदलने की सुविधा दी है।

    अमेजन इस पर क्या कहता है?

    अमेजन पर इसके लिडार कैपेबिलिटी और एडिटेबल मैप के बारे में बताया गया है, जिसका काम मोबाइल ऐप पर आपके घर का नक्शा दिखाना है, जहां आप अपनी उंगली से लाइन खींचकर रोबोट को मना कर सकते हैं कि उसे किस कमरे या जगह में सफाई करने नहीं जाना है।

    हमारी राय 

    अगारो अल्फा उन परिवारों के लिए हमारी पहली पसंद है, जो पहली बार अपने घर के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर खरीदना चाहते हैं और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। वहीं जो लोग अधिकतर घर से बाहर रहते हैं उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है, क्योंकि इसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल करना बहुत आसान है और यह सूखी धूल के साथ-साथ गीला पोछा भी अच्छे से लगा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - AGARO Alpha
    • कलर - काला
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - ऐप और वॉयस कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 100 मिनट्स

    खूबियां

    • किफायती कीमत 
    • नक्शा बदलने की सुविधा

    कमी 

    • इसमें खुद से कचरा खाली करने या खुद से पोछा धोने की सुविधा नहीं है, आपको हर दिन इसका छोटा कचरा डिब्बा हाथ से साफ करना होगा।
    05

रोबोट क्लीनर मशीन के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए रोबोट वैक्यूम क्लीनर मशीन के मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

सक्शन पावर 

खास फीचर्स 

किसे खरीदना चाहिए?

ECOVACS Deebot N50 PRO  

25000 Pa  

कचरा खुद खाली करना और पोछा गर्म हवा से सुखाना।  

जिन्हें पूरी तरह से हाथ लगाए बिना 100% ऑटोमैटिक सफाई चाहिए।

Haier Civic X11 

5000 Pa  

ब्रश में बाल नहीं उलझते और अंधेरे में भी बढ़िया काम करता है।  

जिनके घर में कुत्ता या बिल्ली जैसे पालतू जानवर हैं।

NARWAL Freo X10 Pro  

11000 Pa  

दीवारों और कोनों से बिल्कुल सटकर पोछा लगाना।  

जिन्हें घर के कोनों और किनारों की धूल-मिट्टी को अच्छे से साफ करना है।

DREAME L10 Prime 

4000 Pa 

गंदे पोछे को मशीन के अंदर खुद साफ पानी से धोना।  

जिन्हें झाड़ू से ज्यादा फर्श पर चमकदार पोछा लगाना पसंद है और जो गंदा मॉप हाथ से नहीं धोना चाहते।

AGARO Alpha  

3200 Pa  

कम कीमत में मोबाइल ऐप पर घर का नक्शा बदलने की सुविधा।  

जो लोग पहली बार कम बजट में एक अच्छा रोबोट क्लीनर लेना चाहते हैं।

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रोबोट क्लीनर मशीन कितनी देर तक चलती है?
    +
    अधिकांश रोबोट क्लीनर एक बार चार्ज करने पर 90 मिनट से 2 घंटे तक चल सकते हैं, जो मॉडल और बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है।
  • क्या रोबोट क्लीनर पालतू जानवरों के बालों को साफ कर सकते हैं?
    +
    हां, कई रोबोट क्लीनर विशेष रूप से पालतू जानवरों के बालों को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • क्या रोबोट क्लीनर सीढ़ियों से गिरते हैं?
    +
    नहीं, अधिकांश आधुनिक रोबोट क्लीनर में क्लिफ सेंसर होते हैं जो उन्हें सीढ़ियों से गिरने से रोकते हैं।