चमकेगा घर का कोना-कोना! जब मॉप वाले इन रोबोट वैक्यूम क्लीनर से रोज लगेगा पोछा

क्या आप रोज-रोज के झाड़ू-पोछे की झंझट से परेशान हैं? तो मॉप वाले रोबोट Vacuum Cleaner आपकी इस मुश्किल का सबसे आसान हल है, जो एक बार चालू करने पर अपने आप पूरे घर में घूम-घूमकर खुद ही झाड़ू भी लगा देता है और पोछा भी।
मॉप वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर
मॉप वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर की साफ-सफाई के लिए वक्त निकालना बहुत मुश्किल हो गया है। कभी काम वाली बाई छुट्टी पर होती है, तो कभी खुद झाड़ू-पोछा करने में कमर दुखने लगती है और झाड़ू तो एक बार को आसानी से लग भी जाता है, लेकिन पोछा लगाने में नानी याद आ जाती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए बने हैं मॉप वाले Robot Vacuum Cleaners, जिसकी डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। बटन दबाते ही ये मशीन खुद काम करने लग जाती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए या जिनके पास वक्त की कमी रहती है, उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। ये मशीन झाड़ू और पोछा दोनों का काम एक साथ करती है। दूसरा इसमें लगे सेंसर इतने समझदार होते हैं कि यह दीवारों या सामान से टकराते नहीं हैं और ना ही सीढ़ियों से गिरते हैं। सबसे बड़ी बात आप ऑफिस में बैठकर भी मोबाइल ऐप से इसे चालू कर सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner

    हायर के इस रोबोट को चुनने की सबसे बड़ी वजह इसकी जीरो टैंगल तकनीक है। अक्सर रोबोट क्लीनर के ब्रश में घर की महिलाओं के लंबे बाल या पालतू जानवरों के बाल फंस जाते हैं और मशीन जाम हो जाती है, लेकिन इसमें यह झंझट बिल्कुल नहीं है। इसका सफेद रंग और मॉडर्न लुक घर में रखा हुआ बहुत सुंदर लगता है। वहीं इसकी 5000 Pa की सक्शन पावर फर्श के बारीक से बारीक धूल को भी साफ कर देती है। साथ ही, इसका लेजर मैपिंग सिस्टम घर का नक्शा इतनी सटीक तरीके से बनाता है कि यह बिना किसी चीज से टकराए आराम से कोनों की सफाई कर लेता है।

    किसके लिए सही है

    यह रोबोट उन घरों के लिए सबसे सही है जहां पालतू जानवर हैं या जहां फर्श पर बाल गिरने की समस्या ज्यादा रहती है।

    हमारी राय

    हमारी राय में यह एक बहुत ही समझदारी भरा और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है, क्योंकि हायर एक ऐसा ब्रांड है जिसकी सर्विस पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। वहीं यह रोबोट बिना किसी शोर-शराबे के रोजमर्रा की सफाई बहुत ही आसानी से कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier Civic X11
    • कलर - सफेद
    • फिल्टर टाइप - Cartridge
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 120 मिनट्स

    खूबियां

    • बाल नहीं फंसते
    • लेजर मैपिंग

    कमी 

    • इसकी बैटरी 2600mAh की है इसलिए बहुत बड़े बंगले या दो मंजिला घर को यह एक बार में पूरा साफ नहीं कर पाएगा, बीच में चार्ज करना पड़ेगा।
    01
  • DREAME L50 Ultra CE Robot Vacuum and Mop

    इस रोबोट को लिस्ट में रखने की वजह इसकी बेहद शक्तिशाली 25000Pa की सक्शन पावर और इसका फुल्ली ऑटोमैटिक होना है। मुझे इसका 80°C हॉट वॉटर सेल्फ-क्लीनिंग फीचर सबसे कमाल का लगा। इसका मतलब है कि पोछा लगाने के बाद यह रोबोट अपने गंदे कपड़े को खुद ही 80 डिग्री के उबलते गर्म पानी से धोता है और गर्म हवा से सुखाता भी है यानी आपको गंदे पोछे को हाथ भी लगाने की जरूरत नहीं है और यह अपने आप गंदा पानी बाहर निकालता है और साफ पानी भर लेता है।

    किसके लिए सही है 

    अगर आपके घर में महंगे कालीन बिछे हैं और आप चाहते हैं कि उनकी गहराई से सफाई हो, तो इस Vacuum Cleaner for Home की भारी-भरकम पावर आपके लिए बिल्कुल सही है।

    हमारी राय

    हमारी राय में यह रोबोट नहीं, बल्कि सफाई की एक सुपर-मशीन है। इसे खरीदने के बाद आपको हफ्तों तक सफाई की तरफ देखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि यह थोड़ा महंगा है, लेकिन जो आराम और प्रीमियम फीचर्स यह देता है, उसके सामने इसकी कीमत बिल्कुल सही लगती है।

    स्पेसिफिकेशन

    मॉडल नाम - DREAME L50 Ultra CE

    कलर - काला

    सक्शन पावर - 25,000 Pa

    कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल

    सरफेस क्लीनिंग - हार्ड फ्लोर, कार्पेट और लकड़ी

    खूबियां

    • खुद पोछा धोना-सुखाना
    • शक्तिशाली सक्शन

    कमी 

    • आम रोबोट के मुकाबले इसकी कीमत काफी ज्यादा है, जिससे यह हर किसी के बजट में नहीं आ पाता।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner

    अगारो के इस मॉडल को चुनने का सबसे बड़ा कारण इसका बेहद आसान और यूजर-फ्रेंडली ऐप कंट्रोल सिस्टम है यानी मोबाइल ऐप के जरिए आप घर का नक्शा खुद बदल सकते हैं। इसमें आप फोन पर ही लकीर खींचकर रोबोट को बता सकते हैं कि उसे किस कमरे में जाना है और कहां नहीं जाना। इसकी 3200Pa की सक्शन पावर नॉर्मल घरों के हिसाब से बिल्कुल बढ़िया है। वहीं यह सूखे कचरे को खिंचने के साथ-साथ गीला पोछा भी बहुत अच्छे से लगाता है। सीधे शब्दों में कहें तो कम कीमत में इतने सारे एडवांस फीचर्स मिलना मुझे बहुत पसंद आया।

    किसके लिए सही है

    यह उन लोगों के लिए सही है जो अधिकतर घर से बाहर रहते हैं और घर की बढ़िया सफाई भी चाहते हैं, क्योंकि इस वैक्यूम क्लीनर को आप घर से बाहर रहकर मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं।

    हमारी राय

    हमारी राय में यह रोबोट कम बजट में बड़े काम की चीज है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। इसका नेविगेशन सिस्टम बहुत अच्छे से काम करता है, जिससे इसके टूटने का डर बिल्कुल नहीं रहता और घर के कोने-कोने की सफाई भी बढ़िया से हो जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - AGARO Alpha Robot 
    • कलर - काला
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 100 मिनट्स

    खूबियां

    • मोबाइल ऐप से कंट्रोल
    • बजट में बढ़िया फीचर्स

    कमी 

    • बहुत मोटे और भारी कालीनों से धूल खींचने में यह थोड़ा कम असरदार हो सकता है।
    03
  • ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner

    ईकोवैक्स का यह मॉडल साल 2026 का बिल्कुल नया और लेटेस्ट लॉन्च है। मुझे इसका ऑटो-लिफ्ट मॉप फीचर सबसे बढ़िया लगा। जब यह रोबोट पोछा लगाते हुए अचानक कालीन या चटाई पर पहुंचता है, तो यह अपने गीले पोछे को अपने आप ऊपर उठा लेता है ताकि आपका कीमती कालीन गीला न हो। इसके साथ आने वाला ओम्नी-स्टेशन भी कमाल का है, जिसमें कचरे को खुद ही खींचकर अपने अंदर जमा कर लेता है और पोछे को गर्म हवा से सुखाता भी है, जिससे मशीन में से बदबू आने का कोई डर नहीं रहता।

    किसके लिए सही है

    यह उन घरों के लिए सबसे सही है जहां फर्श के साथ-साथ कीमती और बड़े कालीन भी बिछे हुए रहते हैं, क्योंकि यह उन्हें गीला नहीं करता है और बढ़िया सफाई करता है।

    हमारी राय

    हमारी राय में यह साल 2026 का सबसे स्मार्ट रोबोट है। इस Robot Vacuum Cleaner की 300 मिनट की लंबी बैटरी लाइफ का मतलब है कि यह एक बार चार्ज होकर पूरे बड़े मकान को चमका सकता है। इसमें नई जनरेशन की जीरोटैंगल 3.0 तकनीक शामिल है, जो सफाई को एकदम आसान बना देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ECOVACS Deebot N50 PRO
    • कलर - काला
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 300 मिनट्स

    खूबियां

    • लंबी बैटरी 
    • एडवांस फीचर्स 

    कमी 

    • इसके इतने सारे एडवांस फीचर्स हैं कि बुजुर्गों या पहली बार वैक्यूम क्लीन इस्तेमाल करने वालों को इसे शुरू में समझने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।
    04
  • ILIFE T20s Ultra Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

    इस रोबोट को चुनने की सबसे बड़ी वजह इसकी 10 हफ्तों तक की फुल्ली ऑटोमैटिक सफाई क्षमता है। इसका मतलब है कि इसके चार्जिंग स्टेशन में एक बड़ा बैग लगा है, जिसमें यह रोबोट लगातार 10 हफ्ते तक का कचरा खुद खाली करके जमा कर सकता है यानी आपको ढाई महीने तक कचरा फेंकने की कोई टेंशन नहीं है। वहीं इसकी 10,000Pa की सक्शन पावर बहुत ही दमदार है और इसका रिमोट कंट्रोल फीचर मुझे बहुत अच्छा लगा, जिससे बिना मोबाइल ऐप के भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है।

    किसके लिए सही है

    यह उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया है, जिन्हें रोजाना कचरा फेंकने में आलस आता है या जो लोग अक्सर हफ्तों के लिए टूर या बिजनेस ट्रिप पर बाहर रहते हैं।

    हमारी राय

    हमारी राय में यह रोबोट काफी कमाल का है, क्योंकि इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको बिल्कुल मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं इसकी बैटरी लाइफ हैरान करने वाली है यानी इसकी बैटरी लाइफ इतनी लंबी है कि एक बार की चार्जिंग में इसे 3 घंटे तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ILIFE T20s Ultra
    • कलर - सफेद
    • फिल्टर टाइप - HEPA
    • कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल
    • बैटरी लाइफ - 300 मिनट्स

    खूबियां

    • 10 हफ्ते तक कचरा स्टोर
    • रिमोट से कंट्रोल

    कमी

    • 10,000Pa की हाई पावर पर चलने के कारण यह आम रोबोट्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा आवाज करता है।
    05

मॉप वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए वैक्यूम क्लीनर के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल नाम  

सक्शन पावर  

बैटरी बैकअप 

किसके लिए सही 

Haier Civic X11  

5000 Pa  

2600 mAh  

जिनके घर में पालतू जानवर हैं और बजट सीमित है।

DREAME L50 Ultra  

25000 Pa 

लंबी बैटरी 

जो पूरी तरह से हाथ-मुक्त सफाई चाहते हैं।

AGARO Alpha 

3200 Pa 

100 मिनट 

जो कम बजट में मोबाइल ऐप से चलने वाला स्मार्ट रोबोट चाहते हैं।

ECOVACS Deebot N50 PRO 

25000 Pa 

300 मिनट  

जिनके घर में कीमती कालीन बिछे हों।

ILIFE T20s Ultra 

10000 Pa 

300 मिनट  

घर के बुजुर्गों के लिए, क्योंकि यह रिमोट से भी चलता है।

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या रोबोट वैक्यूम मॉप सभी प्रकार के फर्श के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, अधिकांश मॉडल लकड़ी, टाइल और मार्बल जैसे विभिन्न फर्शों के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन कालीन पर मॉपिंग नहीं करनी चाहिए।
  • रोबोट वैक्यूम मॉप कितनी बार साफ करना चाहिए?
    +
    उपयोग के आधार पर, हर उपयोग के बाद पानी की टंकी खाली करें और हर कुछ उपयोग के बाद ब्रश और फिल्टर साफ करें।
  • रोबोट वैक्यूम मॉप की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    मॉडल के आधार पर, बैटरी लाइफ 90 मिनट से लेकर 3 घंटे तक हो सकती है और वे खुद चार्जिंग डॉक पर लौट आते हैं।