भारतीय घरों के लिए स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जो चमका देंगे आपका आशियाना!

भारतीय घरों में फर्श पर जमी जिद्दी धूल, हर जगह बिखरे बाल, कोनों की गंदगी साफ करना किसी सिरदर्द से कम नहीं है और अगर आपका लाइफस्टाइल बिजी हो, तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर इन समस्याओं का दमदार हल है। ये बिना किसी मदद के अपने आप पूरे घर में झाड़ू और पोछा दोनों एक साथ कर देते हैं। वहीं इनकी दमदार सक्शन पावर और मोबाइल ऐप कंट्रोल की सुविधा इन्हें अधिक खास और इस्तेमाल में सुविधाजनक बनाती है।
स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर
स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नौकरी, बिजनेस और परिवार को संभालने के साथ-साथ रोज घर की साफ-सफाई करना बेहद थका देने वाला काम है। वहीं अगर काम वाली के भरोसे घर की सफाई को छोड़ दिया जाए, तो इस बात का बिल्कुल भरोसा नहीं है कि सफाई एकदम दमदार होगी! खासकर जब बात भारतीय घरों की हो, तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यहां धूल-मिट्टी ज्यादा उड़ती है और फर्श पर बार-बार झाड़ू-पोछा करना पड़ता है।

इसलिए एक स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर आपके घर का सबसे मददगार सदस्य बन सकता है। यह एक ऐसी मशीन है, जो आपके सोफे, बेड और अलमारी के नीचे छिपी उस गंदगी को भी ढूंढकर साफ कर देता है जहां आपका हाथ भी नहीं पहुंच पाता। ये सूखे कचरे को साफ करने के साथ-साथ पानी से पोछा भी लगा देते हैं और इन्हें आप अपने मोबाइल ऐप या सिर्फ आवाज से कमांड देकर घर बैठे या दफ्तर में रहकर भी चालू कर सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station

    हमारी राय

    अगर आप कामकाजी हैं और घर की साफ-सफाई के झंझट से पूरी तरह आजादी चाहते हैं, तो यह रोबोट मेरी नजर में बहुत ही बढ़िया है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि झाड़ू-पोछा करने के बाद जब इसका कचरा डिब्बा भर जाता है, तो यह Haier वैक्यूम क्लीनर खुद अपने स्टेशन पर जाकर कचरा खाली कर लेता है यानी आपको हफ्तों तक इसे हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं है। इसकी सक्शन पावर बहुत लाजवाब है जो फर्श की बारीक से बारीक धूल को भी पूरी तरह खींच लेती है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें लगा ऑटो-एम्प्टी स्टेशन खुद ही रोबोट का कचरा साफ कर देता है, जिससे आपको बार-बार डस्टबिन साफ नहीं करना पड़ता।
    • इसकी 5000Pa की तगड़ी सक्शन पावर फर्श की छिपी धूल को भी आसानी से निकाल लेती है।
    • यह आपके घर के अलग-अलग फ्लोर का नक्शा याद रख सकता है।
    • लेजर नेविगेशन के कारण यह अंधेरे में भी बिना किसी चीज से टकराए सफाई करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Haier X11 Pro
    • नेविगेशन तकनीक - लेजर
    • सक्शन क्षमता - 5000Pa
    • कंट्रोल का तरीका - मोबाइल ऐप

    खूबियां

    • खुद कचरा खाली करना
    • बेहतरीन लेजर मैपिंग

    कमी

    • इसका चार्जिंग स्टेशन साइज में थोड़ा बड़ा है जिसके लिए घर में ज्यादा जगह चाहिए।
    01
  • AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner

    हमारी राय

    अगर आप पहली बार अपने घर के लिए एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर लेना चाह रहे हैं और चाहते हैं कि वो बजट में हो पर काम सारे बड़े महंगे रोबोट वाले करे, तो मेरी राय में अगारो का यह मॉडल परफेक्ट है। यह कम दाम में LIDAR जैसी महंगी नेविगेशन तकनीक के साथ आता है, जिससे यह घर का बिल्कुल सटीक नक्शा बनाता है। भारतीय घरों के टाइल्स और मार्बल वाले फर्श पर झाड़ू और गीला पोछा करने के लिए यह बहुत बढ़िया है।

    इसे चुनने का कारण

    • कम कीमत में भी इसमें महंगी मशीनों की तरह लिडार नेविगेशन तकनीक।
    • इसके बनाए गए नक्शे को आप मोबाइल ऐप पर एडिट कर सकते हैं।
    • यह AGARO वैक्यूम क्लीनर कालीन और फर्श दोनों पर बहुत ही बेहतरीन तरीके से कचरा साफ करता है।
    • इसमें ड्राई वैक्यूम और वेट मॉप दोनों की सुविधा एक साथ मिल जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - AGARO Alpha
    • नेविगेशन तकनीक - लिडार
    • सक्शन क्षमता - 3200Pa
    • कंट्रोल का तरीका - मोबाइल ऐप

    खूबियां

    • बजट फ्रेंडली कीमत
    • एडिट होने वाला मैप

    कमी

    • बहुत ज्यादा घने और मोटे कालीन पर इसकी सक्शन पावर थोड़ी कम पड़ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

    हमारी राय

    मेरी राय में यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर उन घरों के लिए बढ़िया है, जहां पोछा लगाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इस ILIFE वैक्यूम क्लीनर के साथ मिलने वाला ऑटो-एम्प्टी स्टेशन आपके काम को बहुत आसान बना देता है। अगर आपको साफ-सफाई के मामले में बिल्कुल परफेक्ट काम पसंद है, तो मेरी नजर में यह एक बहुत ही भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसका अनोखा Y शेप मोपिंग पैटर्न फर्श को रगड़कर चमका देता है।
    • कचरा साफ करने के बाद यह खुद ही बेस स्टेशन पर जाकर सारा कचरा डिब्बे में डाल देता है।
    • इसे आप मोबाइल ऐप के अलावा रिमोट कंट्रोल से भी चला सकते हैं।
    • यह हर तरह के फर्श के हिसाब से खुद को सेट कर लेता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - ILIFE A30 Pro
    • नेविगेशन तकनीक - लिडार
    • सक्शन क्षमता - 5000Pa
    • कंट्रोल का तरीका - मोबाइल ऐप

    खूबियां

    • रगड़कर पोछा लगाना
    • रिमोट कंट्रोल की सुविधा

    कमी

    • ज्यादा स्मार्ट फीचर्स के कारण यह अधिक बिजली लेता है जिससे बैटरी सामान्य मोड के मुकाबले थोड़ी जल्दी खत्म होती है।
    03
  • NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

    हमारी राय

    अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या घर की महिलाओं के बाल ज्यादा टूटने की समस्या है, तो मेरी राय में आंख बंद करके इस रोबोट को चुन लीजिए। आम रोबोट्स के ब्रश में बाल बुरी तरह फंस जाते हैं और मशीन जाम हो जाती है, लेकिन इस NARWAL वैक्यूम क्लीनर का ब्रश ऐसा डिजाइन किया गया है कि इसमें एक भी बाल नहीं फंसता। दूसरा इसका सक्शन इतनी हाई है कि यह मोटे कालीन के अंदर से भी धूल खींच निकालता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसकी 7800Pa की शक्तिशाली सक्शन क्षमता पालतू जानवरों के छोटे बाल और जिद्दी गंदगी को एक बार में साफ कर देती है।
    • इसका जीरो-टैंगल ब्रश बालों को फंसने नहीं देता।
    • इसकी 5200mAh की बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे 4 घंटे तक लगातार चलती है।
    • यह एक बार में 7 हफ्तों तक का कचरा अपने अंदर स्टोर करके रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - NARWAL Freo X Plus
    • सक्शन क्षमता - 7800Pa
    • बैटरी क्षमता - 5200mAh
    • कंट्रोल का तरीका - वॉयस कंट्रोल

    खूबियां

    • बालों का ना फंसना
    • लंबी बैटरी

    कमी

    • इस ब्रांड के सर्विस सेंटर अभी भारत के बहुत छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।
    04
  • Eureka Forbes SmartClean Auto Bin Turbo Robotic Vacuum Cleaner

    हमारी राय

    यूरिका फोर्ब्स भारत में वैक्यूम क्लीनर का सबसे पुराना ब्रांड है। मेरी राय में अगर आप किसी विदेशी या नए ब्रांड पर पैसा लगाने से कतराते हैं, तो इस भारतीय ब्रांड का यह मॉडल आपके लिए सबसे सुरक्षित और बढ़िया चॉइस हो सकता है। दूसरा इस Eureka वैक्यूम क्लीनर का ऑटो बिन सिस्टम आपको पूरे 40 दिनों तक कचरा साफ करने की चिंता से फ्री कर देता है और इसकी मजबूत बनावट सबसे भरोसेमंद बनाती है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें बार-बार कचरा खाली करने का टेंशन नहीं रहता है।
    • इसकी 7000Pa की सक्शन बड़े कचरे को भी आसानी से साफ करती है। 
    • इसमें लिडार 3.0 तकनीक है जो बहुत ही तेजी से पूरे घर का नक्शा मिनटों में बना लेती है।
    • एक बार चार्ज करने पर यह लगातार 3 घंटे तक चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Eureka Forbes SmartClean
    • सक्शन क्षमता - 7000Pa
    • नेविगेशन तकनीक - LiDAR 3.0
    • कंट्रोल करने का तरीका - स्मार्ट ऐप कंट्रोल

    खूबियां

    • बेहद तेज मैपिंग
    • हैंड्स-फ्री क्लीनिंग

    कमी

    • इसका पानी का टैंक थोड़ा छोटा है, इसलिए बहुत बड़े घरों में पोछा लगाते समय बीच में एक बार पानी दोबारा भरना पड़ सकता है।
    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारतीय रसोई के फर्श पर गिरे तेल और मसालों के दाग साफ कर सकते हैं?
    +
    हल्के और ताजे दाग ये आसानी से साफ कर देते हैं, लेकिन जमीन पर सूखे और चिपचिपे तेल मसालों के जिद्दी दागों को हटाने के लिए आपको हाथ से ही साफ करना पड़ेगा।
  • अगर घर के फर्श पर पानी या दूध गिरा हो, तो क्या यह मशीन उसे साफ कर सकती है?
    +
    नहीं, फर्श पर बहुत ज्यादा मात्रा में गिरे पानी या लिक्विड को साफ करने से इसकी सक्शन मोटर खराब हो सकती है, यह सिर्फ सूखे कचरे और गीले पोछे के लिए बनी है।
  • क्या सफाई करते समय यह रोबोट सीढ़ियों से नीचे गिर सकता है या दीवारों से टकराकर टूट सकता है?
    +
    बिल्कुल नहीं, इनमें खास एंटी-ड्रॉप और सेंसर लगे होते हैं जो सीढ़ियों को देखते ही रोबोट को पीछे मोड़ लेते हैं और दीवारों से टकराने से बचाते हैं।
  • घर में लाइट चली जाने पर या वाई-फाई बंद होने पर क्या यह रोबोट काम करते हैं?
    +
    एक बार नक्शा सेव होने के बाद यह बिना वाई-फाई के भी अपनी बैटरी पर काम करता रहेगा, बस आप इसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
  • क्या यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर कालीन के ऊपर चढ़कर पोछा लगा देता है?
    +
    नहीं, आधुनिक रोबोट में लगे सेंसर कालीन को पहचान लेते हैं और वहां पहुंचते ही पोछा लगाने वाले पैड को ऊपर उठा लेते हैं या कालीन पर मॉपिंग बंद कर देते हैं।