अगर आप भी 2026 की इस भयंकर गर्मी में कूलिंग का जबरदस्त अनुभव के लिए 35,000 रुपये से कम कीमत पर एक भरोसेमंद ब्रांड का स्प्लिट एसी तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए Hisense, Haier, Carrier, Cruise और Blue Star ब्रांड्स के प्रमुख विकल्प लेकर आए हैं। इनमें 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये Inverter AC चलते समय बेहद कम शोर करते हैं, जिससे घर में शांत वातावरण का अनुभव मिलता है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही 30 से 50% तक की बिजली की कम खपत करते हैं। इन स्प्लिट एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षि, मजबूत, टिकाऊ और रख-रखाव में आसान होते हैं।
यहां आपको टॉप 35,000 रुपये के अंदर मिलने वाले 5 स्प्लिट इन्वर्टर एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Hisense 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter with Wi-fi AC
3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हाइसेंस एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस मॉडल को आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इस AC 1.5 Ton में 12 मीटर तक का एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक पहुंचती है। इस एयर कंडीशनर में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट कर सकता है। यह इन्वर्टर एसी में डीसी मोटर और साइलेंट एयर डक्ट के साथ आता है, जिससे शोर का स्तर 24db तक हो जाता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फंक्शन इन्वर्टर एसी इनडोर यूनिट के कॉइल पर धूल, गंदगी और जंग को लगने से रोकता है और इसकी ऑटोमेटिक सफाई करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hisense
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल - AS-18TW4RXSKO02
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 81 cm x 58.5 cm x 28 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 29.5 किलोग्राम
खासियत
- इसका क्विक चिल फीचर कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
- 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में 4 इन 1 फिल्टर है, जो साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
- 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह मॉडल कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है।
कमी
- अभी इसे लेकर कोई रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ है।
01
Haier 1 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
एंटी बैक्टीरियल फिल्टर वाला यह हायर स्प्लिट एसी कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले साफ व स्वच्छ बनाता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह मॉडल कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग करता है। 35,000 रुपये से कम कीमत वाला यह Haier इन्वर्टर एसी 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। 1 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर छोटे आकार के कमरों 120 वर्ग फुट तक के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में जबरदस्त ठंडक कर सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस स्प्लिट एसी में वाई-फाई की सुविधा है, जिससे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSU13K-PYAIR4BN-INV
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3.47 किलोवाट
- खास फीचर्स - 4 तरह से घूमने वाला झूला, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सुविधा उपलब्ध
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20D x 86W x 29H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1065 किलोवाट
- वाट क्षमता - 1065 वाट
- वोल्टेज - 50 वोल्ट
- वायु प्रवाह दक्षता- 700 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट
खासियत
- इसका डिह्यूमिडिफायर हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
- फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फंक्शन वाला यह हायर एयर कंडीशनर इवेपोरेटर क़ॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ करता है।
- 1 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 20 मीटर तक का एयर थ्रो शामिल है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने गुणवत्ता में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Carrier 1 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले वाला यह कैरियर एसी सेट तापमान, बिजली की खपत प्रतिशत और त्रुटि कोड को प्रदर्शित करता है। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिससे उपयोगकर्ता कूलिंग क्षमता को घटा और बढ़ा सकता है। 35 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस इन्वर्टर Split AC के कंडेंसर कॉइल को 100% से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद टिकाऊ, मजबूत और जंग से सुरक्षति है। इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इस एयर कंडीशनर में ड्यूल फिल्टर सिस्टम शामिल है, जिसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर हैं, जो कमरे की हवा में मौजूद धूल, छोटे कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI12EE5R36W0
- ब्रांड - Carrier
- कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट
- वाट क्षमता - 470.04 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर
- शोर स्तर - 32db
- वोल्टेज - 230
- आइटम का वजन - 36 किलो 300 ग्राम
खासियत
- कैरियर का यह स्प्लिट एसी इंस्टा कूल फीचर के साथ आता है, जो बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकात है।
- इसका ऑटो क्लीन फंक्शन इवेपोरेटर कॉइल पर जमी, धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें विश्वसनीयता की कमी बताई है।
03
Cruise 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Inverter Split AC
7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस क्रूज स्प्लिट एसी को आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है। यह 1.5 टन स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों (111 से 150 वर्ग फुट) तक के लिए बढ़िया हो सकता है। 2 वे एयर स्विंग वाला यह इन्वर्टर एसी 48 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन वाला यह एयर कंडीशनर हवा को सात चरणों में साफ करता है। 44db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल घर में कम शोर का वातावरण बनाता है। स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम स्प्लिट एसी में होने वाली समस्याओं या खराबी का पता लगाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CWCVBM-VQ3D173
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 90W x 29.5H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 4800 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 842.84 वाट
- आइटम का वजन - 10.5 किलोग्राम
खासियत
- एंटी-रस्ट तकनीक कॉइल पर धूल, गंदगी और जंग लगने से रोकती है।
- इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल जंग से सुरक्षित और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
- 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह इन्वर्टर एसी बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है।
04
Blue Star 1 Ton 3 Star,Inverter Split AC
इको मोड वाला यह ब्लू स्टार एसी बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस स्प्लिट एसी को अलग-अलग क्षमताओं पर उपयोग किया जा सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस इन्वर्टर एसी में 1 टन की क्षमता है, जिस वजह से यह छोटे आकार के कमरों 110 वर्ग फुट तक के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इस Air Conditioner के कंडेंसर कॉइल को 100% से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित और बेहतर कूलिंग के लिए बढ़िया माना जा सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाला यह इन्वर्टर एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक वाला यह मॉडल स्प्लिट एसी के अंदर होने वाली समस्या के बारे में पहले ही बता देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Blue Star
- मॉडल - IE312PNU
- कूलिंग पावर - 11771 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 676.06 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 3450 वाट घंटे
- शोर स्तर - 44 डेसिबल
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- इस ब्लू स्टार एसी में डिजीक्यू हेप्टा सेंसर तकनीक है, जो 7 अलग-अलग सेंसरों का उपयोग करता है।
- 44db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल घर में बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है।
कमी
05
2026 में 35,000 रुपये से वाले टॉप 5 स्प्लिट इन्वर्टर एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 2026 में 35,000 रुपये के अंदर मिलने वाले स्प्लिट इन्वर्टर एसी के प्रमुख विकल्पों की सूची दी गई है, जिनका चयन आप अपने बजट, जरूरत, सुविधा और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए स्प्लिट इन्वर्टर एसी की 35,000 रुपए से कम हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, और यह अमेजन परिवर्तन के अधीन है। हम पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।