कौन सी Bosch Washing Machine देगी हाई स्पिन स्पीड और तेज ड्राइंग? जानें शानदार विकल्प

हाई स्पिन स्पीड और तेज ड्राइंग के लिए Bosch ब्रांड की Washing Machine का कौन सा मॉडल बेहतर है? आसान भाषा में जानें बढ़िया विकल्प और अपने लिए सही मशीन चुनें। ये 1200 से 1400 RPM स्पीड, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कपड़ों को जल्दी धुलने और सुखाने में मदद कर सकती हैं।
तेज स्पिन स्पीड के साथ आने वाली बोश वॉशिंग मशीन
तेज स्पिन स्पीड के साथ आने वाली बोश वॉशिंग मशीन

आप कपड़े धोने का काम जल्दी और बिना झंझट के पूरा करना चाहते हैं। लेकिन कई बार वॉशिंग मशीन कपड़े तो साफ कर देती है, लेकिन उनमें पानी ज्यादा रह जाता है, जिससे सुखने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में हाई स्पिन स्पीड वाली Bosch Washing Machines बढ़िया विकल्प हो सकती हैं, क्योंकि ये ज्यादा स्पिन स्पीड से कपड़ों में से पानी तेजी से निकालती हैं और ड्राइंग टाइम को कम कर देती हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कौन-सी बॉश वॉशिंग मशीन तेज स्पिन और फास्ट ड्राइंग के लिए बेहतर हैं, ताकि आप कपड़ों की चकाचक धुलाई अच्छे से कर सकें। वैसे तो सभी वॉशिंग मशीन बढ़िया हैं लेकिन इस लेख में अमेजन यूजर्स की रेटिंग और फीडबैक के आधार पर सेमी-ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक मशीन को लिस्ट किया है, जो 1200 से 1400 RPM स्पीड स्पिन, शानदार ड्रम, कई वॉश प्रोग्राम और एडवांस फीचर्स के साथ काम आसान कर देती हैं। ये मशीन 8 किलो, 8.5 किलो, 9 किलो और 10 किलो की क्षमता के साथ आती हैं।  

आइए तेज स्पिन स्पीड के साथ आने वाली बॉश वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bosch 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जो कम समय में कपड़े धोकर जल्दी सुखाने में मदद करे, तो बॉश की यह 8.5 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी 1300 आरपीएम स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी को तेजी से निकालती है और उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करती है। इस Top Load डिज़ाइन के साथ आने वाली Washing Machine Bosch में दिया गया कॉपर वाइंडिंग मोटर मशीन को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है। इसके साथ ही 3 वॉश प्रोग्राम जैसे नॉर्मल, डेलिकेट, इंटेंस दिए गए हैं, जिससे आप कपड़ों के प्रकार के हिसाब से सही वॉश मोड चुन सकते हैं और अच्छे से कपड़ों की धुलाई कर सकते हैं

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 50D x 84W x 100.8H सेंटीमीटर
    • साइकिल प्रकार - नार्मल 
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM 
    • धुलाई प्रोग्राम की संख्या - 3 
    • ऑपरेशन मोड - सेमी-ऑटोमैटिक

    खूबियां 

    • इसमें दी गई 5 स्टार एनर्जी रेटिंग कम बिजली खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है।
    • इसमें दिया गया वेरियो पल्सेटर कपड़ों को हाथ से धोने जैसी केयर के साथ साफ करता है और कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 
    • ट्रांसपेरेंट ग्लास लिड और बड़े से वॉश लिड ओपनिंग की मदद से आप आसानी से कपड़े डाल और निकाल सकते हैं । 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।


    01
  • Bosch 8 kg 5 Star Top Load Fully-Automatic Washing Machine

    इस 8 किलोग्राम क्षमता वाली बॉश मशीन में पावरवेव वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो पानी को लहरों की तरह घुमाकर कपड़ों के अंदर तक गहराई से सफाई कर सकती है। इससे जिद्दी दाग भी आसानी से निकल सकते हैं और कपड़ों को नुकसान भी नहीं होता है। इसके साथ दिया गया 5 फिन पल्सेटर मल्टी-डायरेक्शनल पानी की तेज मूवमेंट बनाता है, जिससे भारी कपड़े भी अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। इसमें वेरियो ड्रम टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका ड्रम खास डिजाइन (ड्रॉपलेट शेप) में बना होता है। यह 8 Kg Washing Machine कपड़ों को एकदम हल्के हाथों से धोती है, जिससे कपड़ों का रंग, आकार और कपड़ा खराब नहीं होता है। इसमें जर्मन इंजीनियरिंग वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मजबूत बिल्ड क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली मशीन है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • मॉडल नंबर - WOE80AH0IN
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 56.5D x 54W x 95H सेंटीमीटर
    • साइकिल प्रकार - नार्मल 
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
    • धुलाई प्रोग्राम की संख्या - 10  
    • ऑपरेशन मोड - फुली-ऑटोमैटिक

    खूबियां 

    • इसमें ड्यूल लिंट फिल्टर दिया गया है, जो कपड़ों से निकलने वाले धागे, धूल और छोटे-छोटे कणों को पकड़ सकता है।
    • इसकी वॉटर सेव टेक्नोलॉजी हर धुलाई में पानी का सही इस्तेमाल करती है, जिससे पानी की बचत हो सकती है। 
    • इसमें 10 इंटेलिजेंट वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह के कपड़ों की सफाई कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह कुछ समय बाद काम करना बंद कर देती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    यह वॉशिंग मशीन हाई स्पिन स्पीड, स्मार्ट AI फीचर्स, गहरी सफाई और कपड़ों की बेहतर देखभाल के लिए एक प्रीमियम विकल्प हो सकता है। इसकी 8 किलो कैपेसिटी बड़े परिवार के लिए सही रह सकती है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत करते हुए शानदार परफॉर्मेंस देती है। इस Front Load Washing Machine में 1400 आरपीएम स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों से पानी तेजी से निकाल सकती है और उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करती है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं, जिससे आप हर तरह के कपड़े जैसे सिल्क, कॉटन या भारी कपड़ों की बेहतर सफाई कर सकते हैं। इस इन्वर्टर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का सबसे खास फीचर AI एक्टिववॉटर, स्मार्ट सेंसर की मदद से कपड़ों की मात्रा और प्रकार को पहचानता है और उसी हिसाब से पानी का उपयोग करता है। इससे पानी की बचत भी हो सकती है और सफाई भी पूरी मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • साइकिल प्रकार - नार्मल 
    • कंट्रोल टाइप - टच 
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM  
    • धुलाई प्रोग्राम की संख्या - 15  
    • ऑपरेशन मोड - फुली -ऑटोमैटिक 

    खूबियां 

    • इसका एंटी-बैक्टीरियल स्टीम प्रोग्राम कपड़ों के अंदर तक जाकर 99.9% जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को खत्म कर सकता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ, सुरक्षित और सॉफ्ट बन सकते हैं।
    • इस मशीन में एंटी-टैंगल और एंटी-रिंकल फीचर दिया गया है, जो कपड़ों को उलझने से बचाता है और सिलवटें कम कर सकता है। 
    • इसका सॉफ्टकेयर ड्रम और सॉफ्टकेयर पैडल्स कपड़ों को प्रोटेक्टिव पानी की लेयर के साथ धीरे-धीरे घुमाते हैं, जिससे कपड़े कम खराब होते हैं और गहरी सफाई मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया बहुत घटिया उत्पाद है, कपड़ा फट जाता है।
    03
  • Bosch 10 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    यह बॉश वॉशिंग मशीन एक ड्रम खास डिजाइन के साथ आती है, जिसमें जेंटल वॉटर कुशन टेक्नोलॉजी होती है। इसके चलते कपड़ों के चारों तरफ पानी की एक सॉफ्ट लेयर बनती है, जो कपड़ों को रगड़ से बचाती है और उन्हें नुकसान नहीं होने देती है। साथ ही ड्रम के अंदर स्मूथ क्रेसेंट मून ग्रूव डिजाइन होता है, जो कपड़ों को धीरे-धीरे घुमाकर साफ करता है, जिससे कपड़ों की क्वालिटी बनी रहती है और वे ज्यादा समय तक नए जैसे रहते हैं। इस Fully Automatic Washing Machine की 10 किलो क्षमता बड़े परिवार के लिए एकदम सही हो सकती है, जिससे आप एक बार में ज्यादा कपड़े धो सकते हैं और बार-बार मशीन चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड डिज़ाइन इस्तेमाल करने में बहुत आसान है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 10 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 66.8D x 60.5W x 106H सेंटीमीटर
    • साइकिल प्रकार - हेवी ड्यूटी 
    • कंट्रोल टाइप - टच 
    • धुलाई प्रोग्राम की संख्या - 4 
    • ऑपरेशन मोड - फुली -ऑटोमैटिक 

    खूबियां 

    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है, जिससे छोटे बच्चे गलती से मशीन की सेटिंग्स नहीं बदल सकते हैं।
    • इसमें दिया गया रीलोड फीचर आपको धुलाई के बीच में मशीन को रोककर कपड़े डालने या निकालने की सुविधा देता है।
    • इसमें दिया गया वोल्टेज फ्लक्चुएशन कंट्रोल बिजली के उतार-चढ़ाव को पहचानकर मशीन को सुरक्षित रख सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सफाई बिल्कुल भी अच्छी नहीं बताई है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    04
  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    9 किलोग्राम क्षमता वाली इस फ्रंट लोड बॉश वॉशिंग मशीन में 14 धुलाई प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह के कपड़े जैसे सिल्क, वूल या डेली वियर के लिए सही सेटिंग चुन सकते हैं और हर तरह के कपड़े को अच्छे से साफ कर सकते हैं। इसका AI एक्टिववॉटर प्लस फीचर स्मार्ट सेंसर की मदद से कपड़ों की मात्रा और फैब्रिक को पहचानकर उसी हिसाब से पानी का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बेहतर सफाई में पानी की बचत हो सकती है। इस 9KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में जीरो वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी और एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल दिए गए हैं, जिससे मशीन बहुत शांति से बिना ज्यादा हिले -डुले अच्छे से काम कर सकती हैं। वहीं इसमें इंट्यूटिव डिस्प्ले दी गई है, जिससे इसको इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प - एक्स्ट्रा रिंस, हेवी ड्यूटी, क्विक वॉश, स्पीड ड्राई, वाटर प्लस
    • कंट्रोल टाइप - रिमोट 
    • धुलाई प्रोग्राम की संख्या - 14 
    • ऑपरेशन मोड - फुली -ऑटोमैटिक 

    खूबियां 

    • इसमें दिया गया इनबिल्ट हीटर पानी को गर्म करके जिद्दी दाग हटाने में मदद कर सकता है।
    • इसका डिले स्टार्ट फीचर आपको समय सेट करके बाद में धुलाई शुरू करने की सुविधा देता है। 
    • इसका ड्रम क्लीन फीचर मशीन के अंदर की सफाई बनाए रखता है, जिससे हमेशा फ्रेश और हाइजीनिक धुलाई मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कुछ समय बाद काम नहीं करती है।
    05

तेज स्पिन स्पीड के साथ आने वाली बॉश वॉशिंग मशीन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद तेज स्पिन स्पीड वाली बोश वॉशिंग मशीन मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताएंगे, जो आपकी रोजमर्रा की धुलाई को आसान और तेज बना सकती है। 

विशेषता

Bosch 9kg Front Load WGA1420TIN WM 

Bosch 8kg Front Load WAJ28260IN WM 

Bosch 8.5kg Semi Auto WJP854V0IN WM 

Bosch 10kg Top Load WOI105B0IN WM 

Bosch 8kg Top Load WOE80AH0IN WM 

मशीन टाइप

फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक

फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक

सेमी-ऑटोमैटिक

टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक

टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक

क्षमता 

9 किलो

8 किलो

8.5 किलो

10 किलो

8 किलो

स्पिन स्पीड

1200 RPM

1400 RPM

1300 RPM

-

1200 RPM

वॉश प्रोग्राम

14 प्रोग्राम

15 प्रोग्राम

3 प्रोग्राम

बेसिक प्रोग्राम

10+ प्रोग्राम

खास सुविधा

डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर

डिजिटल कंट्रोल

मैनुअल कंट्रोल

बेसिक कंट्रोल

LED डिस्प्ले

निष्कर्ष: - सभी Bosch वॉशिंग मशीन अपने-अपने फीचर्स और जरूरत के हिसाब से अच्छी हैं और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती हैं। यहां मौजूद वाशिंग मशीन 1200 से 1400 RPM स्पीड स्पिन के साथ तेजी से कपड़े धुलने और सुखाने में मदद करती है। इनको आप अपनी जरूरत, बजट और फैमिली साइज के अनुसार चुन सकते हैं।

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बॉश में सबसे ज्यादा स्पिन स्पीड (RPM) कितनी होती है?
    +
    Bosch की फ्रंट लोड मशीनों में आमतौर पर 1200 से 1400 RPM तक स्पिन स्पीड मिलती है, जो बहुत अधिक मानी जाती है और कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है।
  • जल्दी कपड़े सुखाने के लिए कौन सी मशीन बेहतर है - फ्रंट लोड या टॉप लोड?
    +
    अगर आपका फोकस फास्ट ड्राइंग है, तो Front Load मशीन ज्यादा बेहतर होती है क्योंकि इसमें हाई RPM (1200-1400) होता है, जबकि टॉप लोड मशीन में RPM कम होता है, इसलिए सुखाने में ज्यादा समय लग सकता है।
  • क्या ज्यादा RPM से कपड़े जल्दी सूखते हैं?
    +
    हां, बिल्कुल। जितना ज्यादा RPM होगा, उतना ज्यादा पानी कपड़ों से निकल जाएगा। इससे कपड़े जल्दी सूखेंगे, ड्रायर टाइम कम लगेगा। साथ ही बिजली और समय दोनों बचेंगे।