अब कूलिंग होगी आपके कंट्रोल में! ये 1 टन WiFi Split AC देते हैं एक क्लिक में ठंडक

इन WiFi कनेक्टिविटी वाले 1 Ton AC के साथ अपने घर को बनाएं स्मार्ट और कंफर्टेबल। मोबाइल ऐप से इनको कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं, टाइमिंग शेड्यूल कर सकते हैं और पा सकते हैं फास्ट कूलिंग के साथ बेहतर बिजली बचत का अनुभव।
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 1 टन स्प्लिट एसी
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 1 टन स्प्लिट एसी

आज के स्मार्ट होम दौर में एयर कंडीशनर अब सिर्फ ठंडक देने तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी से लैस होकर और भी स्मार्ट बन गए हैं। WiFi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले 1 टन स्प्लिट एसी को आप कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इनको आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और यहां तक कि टाइमिंग भी शेड्यूल कर सकते हैं, वो भी बिना रिमोट के। Haier, Carrier, Midea, Panasonic और Godrej एसी के ये 1 टन मॉडल छोटे कमरे में अच्छे से ठंडक देते हैं। साथ ही इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, फास्ट कूलिंग और एनर्जी सेविंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्मार्ट ऐप कंट्रोल के साथ आने वाले ये 1 Ton AC आपके रोजमर्रा के जीवन को आसान और कंफर्टेबल बना देते हैं।

तो चलिए वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 1 टन स्प्लिट एसी के बढ़िया विकल्पों पर विस्तार से नजर डालें- 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC Wi-Fi

    हायर का यह 1 टन स्मार्ट स्प्लिट एसी कूलिंग के साथ-साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बिजली बचत भी देता है। यह छोटे कमरे में अच्छे से ठंडक देता है और इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है, जिससे कम बिजली खर्च होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है। यह एयर कंडीशनर पूरी तरह से स्मार्ट है, क्योंकि इसमें वाई-फाई और स्मार्ट ऐप कंट्रोल दिया गया है। आप हाय स्मार्ट ऐप से इस Haier AC को कहीं से भी ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं, बिजली की खपत देख सकते हैं और AI इको मोड से बिजली बचा सकते हैं। इसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है, जो आपकी आदतों को सीखकर अपने आप कूलिंग सेट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.47 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1065 किलोवाट

    खूबियां 

    • इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड फीचर होने से आप एसी की क्षमता को 40% से 110% तक बढ़ा या घटा सकते हैं।
    • इसका सुपरसोनिक कूलिंग फीचर सिर्फ 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देता है।
    • इसका फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर 21 मिनट में एसी को साफ करके धूल और बैक्टीरिया हटाता है, जिससे आपको साफ और हेल्दी हवा मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने घटिया क्वालिटी का एसी बताया है। 
    01
  • Carrier 1 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    कैरियर का यह 1 टन स्मार्ट स्प्लिट एसी एक एडवांस और प्रीमियम विकल्प है, जो वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें दी गई फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी पावर खुद एडजस्ट करती है, जिससे कूलिंग बेहतर मिलती है और बिजली की बचत भी होती है। वहीं 6 मोड वाला कन्वर्टिबल फीचर आपकी जरूरत के अनुसार कूलिंग बढ़ा या घटा देता है और लगभग 50% तक ऊर्जा बचा सकता है। यह Carrier स्प्लिट एसी फास्ट कूलिंग फीचर के साथ जल्दी ठंडक देता है और 52°C तक की गर्मी में भी अच्छे से काम करता है। इसमें 100% कॉपर कॉइल और एंटी-करॉजन कोटिंग दी गई है, जिससे यह ज्यादा टिकाऊ बनता है और कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 745 वाट

    खूबियां 

    • इसका ड्युअल फिल्ट्रेशन सिस्टम कमरे की हवा को साफ रखता है और धूल व प्रदूषण को कम करता है।
    • स्लीप मोड फीचर रात में सोते समय धीरे-धीरे तापमान को एडजस्ट करता है, जिससे आपको आरामदायक नींद मिलती है।
    • टाइमर सेटिंग फीचर की मदद से आप पहले से समय सेट कर सकते हैं कि AC कब चालू या बंद होना है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Midea 1 Ton 3 Star Wi-Fi AI Inverter Split AC

    अगर आप ऐसा एसी चाहते हैं जो स्मार्ट भी हो, किफायती भी हो और अच्छी कूलिंग भी दे, तो Midea का यह मॉडल एक बढ़िया विकल्प है। यह 3X एयर केयर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें ड्राई मोड, एंटी-मोल्ड और ऑटो क्लीन फीचर शामिल हैं। साथ ही HD + PM 2.5 एयर फिल्टर कमरे की हवा को साफ करके धूल और प्रदूषण को कम करता है, जिससे आपको साफ और स्वच्छ हवा मिलती है। इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी का फीचर दिया हुआ है, जिससे यह 1 Ton AC इंटरनेट से जुड़ जाता है, जिसको आप अपने मोबाइल से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं वॉयस कंट्रोल फीचर की मदद से आप अपनी आवाज से भी एयर कंडीशनर को चला सकते हैं। कूलिंग की बात करें तो इसमें टर्बो मोड मौजूद है, जो जल्दी ठंडक देता है, और यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 52°C तक की गर्मी में भी काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट - 985 वाट

    खूबियां 

    • इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से पावर कम-ज्यादा करता है।
    • ऑटो स्विंग फीचर हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाता है, जिससे हर कोने में ठंडक पहुंचती है।
    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने और वापस आने पर एसी को अपने आप पहले वाली सेटिंग से चालू करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने साथ में आने वाले रिमोट को सही से काम न करने की शिकायत की है।
    03
  • Panasonic 1.0 Ton 5 Star Premium WiFi Inverter Smart Split AC

    पैनासोनिक का यह 1 टन क्षमता वाला प्रीमियम मॉडल एक एडवांस और स्मार्ट विकल्प है, जो वाई-फाई और मोबाइल ऐप से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट एयर कंडीशनर है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे कूलिंग बेहतर और बिजली की बचत ज्यादा होती है। इस Panasonic एसी के 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड फीचर की मदद से आप 40% से लेकर हाई कूलिंग तक अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग सेट कर सकते हैं। यह 90-120 sq.ft साइज के छोटे कमरे में अच्छे से ठंडक देता है और 55°C तक की गर्मी में भी अच्छे से काम करता है। इसका 4-वे स्विंग चारों दिशा में हवा फैलाता है और 494 CFM का हाई एयरफ्लो पूरे कमरे में जल्दी और बराबर ठंडक पहुंचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट - 810 वाट

    खूबियां 

    • इसमें AI मोड दिया गया है, जो अपने आप कूलिंग को एडजस्ट करके आरामदायक माहौल बनाता है।
    • इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से बिजली की खपत कम होती है।
    • यह स्प्लिट एसी स्टेबलाइजर के बिना काम करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।


    04
  • Godrej 1 Ton 3 Star, Wi-Fi, AI Powered Inverter Split AC

    गोदरेज एसी का यह मॉडल वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसको आप अपने फोन से कहीं से भी चला सकते हैं। यह Wi-Fi की मदद से इंटरनेट से जुड़ जाता है, जिससे आप इसे अपने मोबाइल से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं ऐप कंट्रोल के जरिए आप फोन से एसी को ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और अलग-अलग मोड सेट कर सकते हैं। वहीं वॉइस कंट्रोल फिचर होने से आप अलेक्सा जैसे डिवाइस से सिर्फ बोलकर इस Godrej AC को चला सकते हैं। साथ ही इसका 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड फीचर आपको यह सुविधा देता है कि आप कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकेते हैं। इस एयर कंडीशनर में i-सेंस फीचर भी है, जो आपके आसपास के तापमान के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.3 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 35 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 1054 वाट

    खूबियां 

    • इसकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड खुद बदलती है।
    • इसका 4-वे एयर स्विंग चारों तरफ हवा फैलाकर कमरे के हर कोने में बराबर ठंडक पहुंचाता है। 
    • इसमें मौजूद सेल्फ क्लीन फीचर एसी को अंदर से साफ रखता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इसकी कूलिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। 


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    05

वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले 1 टन स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले स्प्लिट एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा करते हैं। इन फीचर्स से आपको जल्दी समझ में आ सकेगा कि कौन-सा एसी बेहतर है।

फीचर

Haier 1 Ton AC

Carrier 1 Ton AC

Midea 1 Ton AC

Panasonic 1 Ton AC

Godrej 1 Ton AC

स्टार रेटिंग

4 स्टार

5 स्टार

3 स्टार

5 स्टार

3 स्टार

कंप्रेसर

ट्रिपल इन्वर्टर

फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर

स्मार्ट इन्वर्टर

इन्वर्टर + एआई

इन्वर्टर

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1

6-इन-1

6-इन-1

8-इन-1

5-इन-1

वाई-फाई / ऐप कंट्रोल

हां

हां + जियो-फेंसिंग

हां

हां (मिराए ऐप)

हां

वॉयस कंट्रोल

हां

हां

हां

हां

हां

कूलिंग क्षमता

60°C तक

52°C तक

52°C तक

55°C तक

52°C तक

एयर फ्लो

4-वे स्विंग + 20 मीटर

2-वे एयर डायरेक्शन

ऑटो स्विंग

4-वे स्विंग

4-वे स्विंग

इस तरह के बेहतरीन गाइड आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • WiFi एनेबल AC क्या है?
    +
    यह ऐसा AC होता है जिसे आप मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं,जैसे ऑन/ऑफ करना, तापमान बदलना या मोड सेट करना।
  • स्मार्ट ऐप कंट्रोल का क्या फायदा है?
    +
    इससे आप बिना रिमोट के भी स्प्लिट एसी चला सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
  • क्या WiFi AC ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    नहीं, बल्कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह बिजली की बचत करने में मदद करता है।