बढ़िया Historical Books: इतिहास के पन्नों से निकलीं वो मार्मिक कहानियाँ जो छू लेंगी आपका दिल

अगर आप ऐसी किताबें पढ़ना चाहते हैं जिनमें History सिर्फ तारीखों तक सीमित न रहे बल्कि किरदारों और भावनाओं के जरिए कहानी जैसा महसूस हो, तो नीचे दी गई Books आपको पसंद आ सकती हैं। इनमें युद्ध, समाज, रिश्ते और बदलते दौर की कहानियां ज्यादा गहराई से लिखी गई हैं।
बढ़िया ऐतिहासिक कहानियों वाली पुस्तकें
बढ़िया ऐतिहासिक कहानियों वाली पुस्तकें

इतिहास को सिर्फ पढ़ना और उसे महसूस करना, दोनों अलग बातें हैं। ऐतिहासिक कहानियों वाली किताबें इसी कमी को पूरा करती हैं। इनमें असली घटनाएं, युद्ध, पुराने साम्राज्य या समाज में आए बदलाव कहानी का आधार होते हैं, लेकिन पूरी कहानी इंसानों और उनके रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी वजह से यह विधा अब सिर्फ Historical Books पसंद करने वालों तक ही सीमित नहीं है। ऐसे पाठक भी इसे पसंद कर रहे हैं जो भावनाओं से जुड़ी कहानियां पढ़ना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐतिहासिक कहानियों में सिर्फ विश्व युद्ध की कहानियां ही नहीं, बल्कि एशिया का इतिहास, गुलामी का दौर, महिलाओं के नजरिए और पुराने समय के उन हिस्सों पर लिखी किताबें भी बढ़ी हैं जिनके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती। अच्छी ऐतिहासिक कहानी वही है जिसमें जानकारी तो सही हो लेकिन कहानी भारी-भरकम ना लगे। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐेसे ही और लेख।

नीचे देखें 5 ऐसे ही ऐतिहासिक कहानियों की बुक्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • The Anarchy

    किसी व्यापारिक कंपनी का धीरे-धीरे एक बड़े हिस्से पर शासन करना कैसे संभव हुआ, यह सवाल इस किताब के केंद्र में है। इसमें East India Company के उदय और भारत में उसके बढ़ते प्रभाव की कहानी बताई गई है। लेखक ने इतिहास को केवल घटनाओं की सूची की तरह नहीं, बल्कि सत्ता, युद्ध और फैसलों के क्रम के रूप में समझाने की कोशिश की है। किताब में कई ऐतिहासिक प्रसंग शामिल हैं, लेकिन भाषा बहुत मुश्किल नहीं लगती। भारतीय औपनिवेशिक इतिहास में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह किताब खास मानी जाती है। 

    01
  • Our Moon Has Blood Clots: A Memoir of a Lost Home in Kashmir

    यह किताब इतिहास की चर्चा से ज्यादा एक निजी अनुभव जैसी महसूस होती है। लेखक ने Kashmiri Pandit समुदाय के विस्थापन और अपने घर छूटने की यादों को साझा किया है। इसमें घटनाएं केवल जानकारी नहीं देतीं, बल्कि उनके पीछे का दर्द और असुरक्षा भी सामने आती है। भाषा काफी आसान है और कई हिस्से भावनात्मक असर छोड़ते हैं। जो लोग कश्मीर के इतिहास को व्यक्तिगत अनुभवों के जरिए समझना चाहते हैं, उन्हें यह किताब अलग नजरिया दे सकती है। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • India in the Second World War: An Emotional History

    द्वितीय World War की बात होती है तो अक्सर भारत की भूमिका कम चर्चा में आती है। यह किताब उसी खाली जगह को भरने की कोशिश करती है। इसमें युद्ध के दौरान भारतीय समाज, परिवारों और भावनात्मक अनुभवों के बारे में लिखा गया है। लेखक सिर्फ राजनीतिक घटनाओं पर नहीं रुकते, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि बड़े युद्ध आम लोगों की जिंदगी को कैसे प्रभावित करते हैं। इतिहास को मानवीय दृष्टिकोण से पढ़ना पसंद हो, तो यह किताब जरुर आपको पसंद आ सकती है।

    03
  • India After Gandhi: A History

    आज का भारत जिस रूप में दिखाई देता है, उसके पीछे आजादी के बाद की कई घटनाएं और फैसले रहे हैं। Ramchandra Guha ने इस किताब में स्वतंत्रता के बाद भारत की राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय यात्रा के बारे में विस्तार से बताती है। इसमें नेताओं, नीतियों और महत्वपूर्ण बदलावों पर चर्चा मिलती है। किताब काफी विस्तृत मानी जाती है, इसलिए यह धीरे-धीरे पढ़ने वाली श्रेणी में आती है। जो पाठक आधुनिक भारतीय इतिहास को समझना चाहते हैं, उनके बीच इसका नाम अक्सर लिया जाता है। इसे समकालीन भारत पर लिखी चर्चित किताबों में गिना जाता है।

    04
  • Freedom At Midnight

    भारत की आजादी और विभाजन के समय को लेकर कई किताबें लिखी गई हैं, लेकिन यह उनमें सबसे चर्चित नामों में शामिल रही है। इसमें 1947 के आसपास की राजनीतिक घटनाओं, नेताओं और फैसलों को कहानी जैसे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। किताब केवल स्वतंत्रता तक नहीं, बल्कि उस दौर की जटिल परिस्थितियों पर भी है। लेखन शैली ऐसी है कि ऐतिहासिक विषय होने के बाद भी पढ़ने में रुचि बनी रहती है। इतिहास को दस्तावेज से ज्यादा कथा की तरह पढ़ना पसंद हो, तो यह किताब ध्यान खींच सकती है।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऐतिहासिक कहानियां और सामान्य इतिहास वाली किताबों में क्या फर्क होता है?
    +
    ऐतिहासिक कहानियां असली समय या घटनाओं की पृष्ठभूमि पर काल्पनिक कहानी बताती है, जबकि इतिहास वाली किताबें तथ्य आधारित होती हैं।
  • क्या शुरुआती रिडर्स के लिए ऐतिहासिक कहानियां पढ़ना आसान रहता है?
    +
    हाँ, कई रिडर्स इतिहास को समझने की शुरुआत इसी विधा से करते हैं क्योंकि कहानी के जरिए विषय ज्यादा जुड़ाव पैदा करता है।
  • ऐतिहासिक कहानियों में सबसे ज्यादा कौन से समय काल लोकप्रिय हैं?
    +
    विश्व युध्द वाला दौर काफी लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन अब कम चर्चित संस्कृतियों और क्षेत्रों पर आधारित किताबें भी बढ़ रही हैं।