पैसे से पैसा बनाना सीखें: Indian Stock Market की बारीकियां समझने के लिए आज ही चुनें ये 5 किताबें

Indian Stock Market के बारे में समझने के लिए सही किताब चुनना पहला कदम हो सकता है। कुछ किताबें इन्वेस्टमेंट की बुनियादी बातें समझाती हैं, जबकि कुछ वैल्यू इन्वेस्टिंग, कंपनी का विश्लेषण और मार्केट के व्यवहार पर फोकस करती हैं। नए इन्वेस्टर्स के लिए ऐसी किताबें ज्यादा उपयोगी मानी जाती हैं जो आसान भाषा में व्यावहारिक जानकारी देती हैं और भारतीय बाजार के उदाहरण भी शामिल करती हैं।
इन 5 किताबों के माध्यम से समझें इंडियन स्टॉक मार्केट
इन 5 किताबों के माध्यम से समझें इंडियन स्टॉक मार्केट

Indian Stock Market में इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले सही जानकारी होना सबसे जरूरी माना जाता है। इसी वजह से कई नए इन्वेस्टर्स सबसे पहले ऐसी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं जो बाजार की बुनियादी बातें आसान भाषा में समझाती हैं। अच्छी किताबें सिर्फ शेयर खरीदने और बेचने की जानकारी नहीं देतीं, बल्कि रिस्क, इन्वेस्टमेंट की सोच, कंपनी का विश्लेषण और लंबे समय तक निवेश करने का तरीका भी समझाती हैं। इंडियन स्टॉक मार्केटपर लिखी गई कई किताबें खासतौर पर नए इन्वेस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। अगर शुरुआत मजबूत होगी, तो आगे इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले समझना भी काफी आसान हो सकता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें स्टॉक मार्के में इन्वेस्टमेंट से पहलें आपकी समझ को दुरुस्त करने वाली 5 किताबें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • A Beginner's Guide To The Indian Stock Market

    अगर शेयर बाजार में बिल्कुल नई शुरुआत कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि शेयर खरीदने और इन्वेस्टमेंट करने में क्या फर्क होता है। इस किताब में डीमैट अकाउंट, शेयर, इंडेक्स, IPO, म्यूचुअल फंड, Investment और ट्रेडिंग जैसे विषय आसान भाषा में समझाए गए हैं। साथ ही बाजार कैसे काम करता है और शुरुआती इन्वेस्टर किन गलतियों से बच सकते हैं, इस पर भी चर्चा की गई है। कई उदाहरणों के जरिए मुश्किल लगने वाले कॉन्सेप्ट भी सरल बन जाते हैं। इसलिए शुरुआत करने से पहले बुनियादी जानकारी जुटाने के लिए यह अच्छी किताब मानी जाती है।

    01
  • Stocks To Riches: Insights On Investor Behaviour By Parag Parikh

    क्या कभी सोचा है कि एक ही शेयर देखकर दो इन्वेस्टर बिल्कुल अलग फैसला क्यों लेते हैं? इसका जवाब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि इंसानी सोच और समझ में भी छिपा होता है। Stock to Riches बताती है कि लालच, डर और जल्दबाजी जैसे फैसले निवेश पर कितना असर डाल सकते हैं। साथ ही लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट करने की सोच, सही निर्णय लेने और मार्केट को समझने के कई उदाहरण भी दिए गए हैं। पढ़ते-पढ़ते यह साफ हो जाता है कि सफल निवेश सिर्फ अच्छी कंपनी चुनने से नहीं, बल्कि सही सोच विकसित करने से भी जुड़ा है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Coffee Can Investing: The Low Risk Road to Stupendous Wealth

    अगर रोज-रोज शेयर खरीदने और बेचने की बजाय लंबे समय तक निवेश बनाए रखना चाहते हैं, तो यह किताब उसी स्ट्रेटेजी पर बात करती है। इसमें बताया गया है कि Stock Market में मजबूत और लगातार अच्छा परफॉर्म करने वाली कंपनियों की पहचान कैसे की जा सकती है। साथ ही पोर्टफोलियो को बार-बार बदलने की बजाय धैर्य के साथ इन्वेस्टमेंट बनाए रखने के फायदे भी समझाए गए हैं। कई भारतीय कंपनियों के उदाहरणों के जरिए यह तरीका आसान भाषा में समझाया गया है। पूरी किताब लंबे समय में कम जोखिम के साथ निवेश करने की सोच पर आधारित है।

    03
  • How to Avoid Loss and Earn Consistently in the Stock Market

    हर इन्वेस्टर मुनाफा कमाना चाहता है, लेकिन सबसे पहले नुकसान से बचना भी उतना ही जरूरी होता है। इस किताब में शेयर चुनने, सही समय पर निवेश करने और जोखिम को कम करने के अलग-अलग तरीके समझाए गए हैं। बैलेंस शीट पढ़ने से लेकर कंपनी की स्थिति समझने तक कई जरूरी बातें आसान उदाहरणों के साथ बताई गई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि बाजार में अक्सर लोग कौन-सी गलतियां करते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। 

    04
  • The Intelligent Investor : The Definitive Book on Value Investing

    क्या किसी कंपनी का शेयर सिर्फ इसलिए खरीद लेना चाहिए क्योंकि उसकी कीमत बढ़ रही है? यह किताब ऐसे कई सवालों के जवाब देती है। इसमें वैल्यू इन्वेस्टिंग का सिद्धांत समझाया गया है, जिसमें किसी कंपनी की वास्तविक कीमत का आकलन करके निवेश करने की बात कही गई है। Share Market के उतार-चढ़ाव, रिस्क और धैर्य जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। दुनिया भर के निवेशकों के बीच यह किताब लंबे समय से लोकप्रिय रही है और आज भी निवेश की बुनियादी सोच को समझने के लिए सबसे चर्चित किताबों में गिनी जाती है।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

इसे भी पढ़ें :-

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या शेयर मार्केट सीखने के लिए किताबें पढ़ना अच्छा तरीका है?
    +
    हां, कई वित्तीय एक्सपर्ट मानते हैं कि अच्छी किताबें निवेश की बुनियादी समझ बनाने में मदद करती हैं। इनके साथ SEBI, NSE और BSE जैसे आधिकारिक एजुकेशनल संसाधनों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
  • शुरुआती इन्वेस्टर्स के लिए किस तरह की किताबें बेहतर रहती हैं?
    +
    ऐसी किताबें बेहतर मानी जाती हैं जो शेयर मार्केट की बुनियादी बातें, जोखिम, निवेश की रणनीति और कंपनी का विश्लेषण आसान भाषा में समझाती हैं। भारतीय बाजार से जुड़े उदाहरण नए निवेशकों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं।
  • क्या सिर्फ किताबें पढ़कर शेयर मार्केट सीखा जा सकता है?
    +
    किताबें मजबूत शुरुआत देती हैं, लेकिन बाजार को बेहतर समझने के लिए नियमित अध्ययन, आधिकारिक निवेशक एजुकेशनल मटेरियल और रियल मार्केट पर नजर रखना भी जरूरी होता है।
  • क्या भारतीय शेयर मार्केट पर अलग से किताबें उपलब्ध हैं?
    +
    हां, कई लेखक भारतीय शेयर बाजार, निवेश की रणनीति, ट्रेडिंग और वैल्यू इन्वेस्टिंग पर खासतौर पर भारतीय पाठकों के लिए किताबें लिख चुके हैं।
  • किताब चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    ऐसी किताब चुनें जो भरोसेमंद लेखक की हो, जानकारी आसान भाषा में दे और निवेश के मूल सिद्धांतों पर आधारित हो। बहुत जल्दी मुनाफे का दावा करने वाली किताबों से सावधान रहना बेहतर माना जाता है।