क्लास 9 की ये NCERT Textbooks विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान को करेंगी कवर

नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू करने वाले छात्रों के लिए NCERT Books आज भी सबसे ज़रूरी मानी जाती हैं। इन किताबों में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के मुख्य कॉन्सेप्ट को समझने और रोज़ाना की तैयारी को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।
कक्षा 9 के लिए एनसीआरटी की किताबें
कक्षा 9 के लिए एनसीआरटी की किताबें

कक्षा 9 के लिए, NCERT की किताबें सिर्फ परीक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की नींव को मजबूत करने के लिए भी बहुत ज़रूरी हैं। साल 2026 से, नए पाठ्यक्रम और अपडेटेड सिलेबस में बदलावों पर बात हो रही है। इन बदलावों में चीज़ों को रटने के बजाय, कॉन्सेप्ट को समझने और व्यावहारिक ज्ञान पर ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है। NCERT Textbooks के नए पाठ्यक्रम के तहत, विज्ञान में अब सिर्फ परिभाषाएँ याद करना काफी नहीं है। गणित में सवाल हल करने और तर्क करने पर ज़ोर बढ़ गया है। सामाजिक विज्ञान में भी अब सिर्फ तारीखें और अध्याय नहीं हैं, बल्कि इसे समाज, इतिहास और नागरिकता की समझ से जोड़ा जा रहा है। इसलिए, ज़्यादातर छात्र इन किताबों को ही अपनी मुख्य पढ़ाई का साधन मानते हैं, क्योंकि ये बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार बनाती हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें एनसीआरटी की कक्षा 9 की मुख्य किताबें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • NCERT CLASS 9 Exploration, Textbook of Science

    विज्ञान को सिर्फ याद करने वाला विषय मानने वाले छात्रों के लिए यह नई किताब थोड़ी अलग लग सकती है। Exploration नाम के मुताबिक इसमें कई कॉन्सेप्ट को खोजने और समझने के तरीके पर जोर दिया गया है। किताब में कोशिका, गति, ऊर्जा, परमाणु और जीवन से जुड़े विषय शामिल हैं। नए पाठ्यक्रम के अनुसार इसे ज्यादा एक्टिविटी बेस्ड और समझ बढ़ाने वाला बनाने की कोशिश की गई है। भाषा स्कूल स्तर के हिसाब से रखी गई है और चित्रों व उदाहरणों का उपयोग भी मिलता है। जिन छात्रों की कक्षा 9 में शुरुआत है, उनके लिए यह आगे की विज्ञान पढ़ाई की नींव तैयार करने वाली किताब मानी जा रही है। 

    01
  • NCERT CLASS 9 Ganita Manjari, Part 1 -Textbook of Mathematics for Grade 9

    गणित से डरने वाले स्टूडेंट्स के लिए गणित मंजरी पुरानी शैली से थोड़ा अलग अनुभव दे सकती है। इस किताब में सवालों को केवल हल करने पर नहीं, बल्कि समझने और तर्क लगाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। अध्यायों में बीजगणित, ज्यामिति और तार्किक सोच से जुड़े विषय शामिल हैं। नई NCERT Bookमें कई जगह छात्रों को खुद सोचने के लिए प्रेरित करने वाले अभ्यास दिए गए हैं। कक्षा 10 की तैयारी के लिए भी इसे आधार माना जा रहा है। धीरे-धीरे पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह किताब मददगार हो सकती है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • NCERT CLASS 9 GANGA Textbook of Hindi

    हिंदी की किताब गंगा केवल पाठ याद करने तक सीमित नहीं दिखती, बल्कि भाषा और साहित्य से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश करती है। इसमें गद्य और कविता दोनों भाग हैं, जहां प्रेमचंद जैसे लेखकों की रचनाओं से लेकर प्रेरणादायक कविताएं शामिल हैं। कुछ अध्याय सामाजिक विषयों पर हैं, तो कुछ भावनाओं और अनुभवों पर आधारित हैं। किताब को नए पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य पढ़ने के साथ सोच विकसित करना भी बताया जाता है। 

    03
  • NCERT CLASS 9 Kaveri, Textbook of English

    अंग्रेजी पढ़ते समय सिर्फ व्याकरण नहीं, बल्कि समझ और अभिव्यक्ति भी जरूरी होती है। Kaveri को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। यह कक्षा 9 की नई NCERT English Book में शामिल है और हाल के पाठ्यक्रम बदलावों के अनुसार इस्तेमाल की जा रही है। किताब में भाषा कौशल, पढ़ने की समझ और साहित्यिक हिस्सों को जोड़ने की कोशिश की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि बेहतर बात-चीत के लिए भी तैयार करना माना जाता है। 

    04
  • NCERT CLASS 9 SHARDA TEXTBOOK OF SANSKRIT

    संस्कृत को कठिन विषय मानने वाले छात्रों के लिए शारदा नई शुरुआत जैसी हो सकती है। यह कक्षा 9 की नई NCERT संस्कृत पुस्तक है, जिसे बदले हुए पाठ्यक्रम के अनुसार शामिल किया गया है। किताब में भाषा की बुनियादी समझ, श्लोक और संस्कृत सीखने के शुरुआती हिस्सों को आसान ढंग से रखने की कोशिश की गई है। उद्देश्य सिर्फ अनुवाद सीखना नहीं, बल्कि भाषा की समझ बनाना भी है। जिन छात्रों ने पहले संस्कृत कम पढ़ी हो, उनके लिए यह धीरे-धीरे विषय से परिचय कराने वाली किताब मानी जा सकती है।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कक्षा 9 के लिए सिर्फ NCERT किताबें पढ़ना काफी होता है?
    +
    स्कूल की पढ़ाई और बुनियादी समझ के लिए NCERT काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन अतिरिक्त अभ्यास कई स्टूडेंट्स के लिए मददगार हो सकता है।
  • क्या कक्षा 9 के सिलेबस में बदलाव हुए हैं?
    +
    हाँ, 2026–27 के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव के साथ और पढ़ाने के अलग तरीकों पर काम हुआ है।
  • NCERT कक्षा 9 की किताबें कहाँ से मिल सकती हैं?
    +
    NCERT की आधाकारिक वेबसाइट के साथ-साथ आप Amazon से भी आप किताबें खरीद सकते हैं।