NEET की तैयारी में सही किताबों का चुनाव मजबूत नींव बनाने में अहम भूमिका निभाता है। जानकार और सफल अभ्यर्थी भी सलाह देते हैं कि बहुत सारी किताबों की जगह चुनिंदा और भरोसेमंद स्टडी मटेरियल पर फोकस करना बेहतर रहता है। NCERT की किताबें परीक्षा की तैयारी का आधार मानी जाती हैं, जबकि कॉन्सेप्ट मजबूत करने, प्रश्नों की प्रैक्टिस और पिछले सालों के सवाल हल करने के लिए कुछ रेफरेंस बुक्स भी इस्तेमाल की जाती हैं। इसी वजह से NCERT, एच.सी.वर्मा की Concepts of Physics, Objective NCERT at Your Fingertips Biology, डी.सी. पांडे की Objective Physics और पिछले सालों के चैप्टर-वाइस सवाल जैसी किताबें NEET अभ्यर्थियों के बीच लोकप्रिय हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें वो 5 किताबें जो नीट की परीक्षा के लिए आपको करेंगी तैयार।
Concept of Physics by H.C Verma Part - I
अगर फिजिक्स के सवाल हल करने से पहले यह समझना चाहते हैं कि कोई नियम आखिर काम कैसे करता है, तो इस किताब की शुरुआत वहीं से होती है। हर चैप्टर में कॉन्सेप्ट को आसान भाषा में समझाने के बाद उदाहरण और प्रैक्टिस प्रश्न दिए गए हैं, ताकि पढ़ी हुई बात तुरंत अप्लाई की जा सके। स्पीड, बल, ऊर्जा, प्रकाश और दूसरे जरुरी टॉपिक्स को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझाया गया है। सवालों का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे तैयारी मजबूत होती जाती है। नीट परीक्षा में फिजिक्स की बुनियाद मजबूत करने के लिए यह किताब लंबे समय से छात्रों के बीच लोकप्रिय रही है।
01
Arihant Objective Physics Volume 1 for NEET 2026-2027
क्या सिर्फ थ्योरी पढ़ लेना NEET में अच्छे नंबर लाने के लिए काफी है? इस किताब का फोकस कॉन्सेप्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस कराने पर है। इसमें चैप्टर वाइज MCQ, अलग-अलग कठिनाई स्तर के सवाल और परीक्षा के पैटर्न के अनुसार प्रैक्टिस सेट दिए गए हैं। हर टॉपिक के बाद अपनी तैयारी जांचने का मौका भी मिलता है। फिजिक्स के जिन हिस्सों में अक्सर छात्र गलती करते हैं, उन पर भी खास ध्यान दिया गया है। लगातार प्रैक्टिस के जरिए स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
GRB A Textbook Of Physical Chemistry For NEET
फिजिकल केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा परेशानी न्यूमेरिकल सवालों में आती है, तो यह किताब NEET 2026 की तैयारी में उसी हिस्से को आसान बनाने की कोशिश करती है। इसमें मोल कॉन्सेप्ट, थर्मोडायनामिक्स, केमिकल इक्विलिब्रियम, सॉल्यूशन और इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री जैसे जरुरी टॉपिक्स को विस्तार से समझाया गया है। हर चैप्टर के बाद प्रैक्टिस के सवाल दिए गए हैं, ताकि कॉन्सेप्ट तुरंत पक्का हो सके। कई सवाल परीक्षा के पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। थ्योरी और न्यूमेरिकल के बीच बैलेंस बनाए रखने पर पूरी किताब का जोर दिखाई देता है।
03
Balaji Advanced Problems in Organic Chemistry for JEE
अगर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कठिन सवालों से डर लगता है, तो यह किताब मुश्किल प्रैक्टिस सवालों पर ज्यादा ध्यान देती है। इसमें रिएक्शन मैकेनिज्म, कन्वर्जन, मल्टी कॉन्सेप्ट और एडवांस लेवल के प्रश्न शामिल हैं, जिनसे सोचने की क्षमता बेहतर होती है। सवालों का लेवल सामान्य किताबों से थोड़ा ऊपर रखा गया है, इसलिए कॉन्सेप्ट पहले से साफ होना जरूरी है। भले ही यह किताब JEE को ध्यान में रखकर तैयार की गई हो, लेकिन मजबूत ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रैक्टिस के लिए कई छात्र इसका इस्तेमाल करते हैं।
04
MTG Objective NCERT at your FINGERTIPS Biology For 2025-2026 Exam
अगर बायोलॉजी की NCERT के जैसे तैयार करना चाहते हैं, तो यह किताब उसी तरीके से बनाई गई है। इसमें हर चैप्टर के साथ ऑब्जेक्टिव प्रश्न, पिछले वर्षों के सवाल, स्टेटमेंट बेस्ड और असर्शन रीजन टाइप सवाल शामिल हैं। पढ़ाई के दौरान कौन से टॉपिक्स बार-बार पूछे जाते हैं, उन पर भी खास फोकस रखा गया है। छोटे-छोटे प्रैक्टिस सेट की वजह से रिवीजन करना आसान हो जाता है। पूरी किताब का उद्देश्य NCERT को बेहतर तरीके से समझने और परीक्षा के लिए उसकी नियमित प्रैक्टिस कराना है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।
इसे भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।